Blog

  • Punjab News: चोरों ने मुख्य बाजार में 6 से ज्यादा दुकानों को बनाया निशाना, दुकानदारों में रोष, देखें वीडियो

    Punjab News: चोरों ने मुख्य बाजार में 6 से ज्यादा दुकानों को बनाया निशाना, दुकानदारों में रोष, देखें वीडियो

    अमृतसरः अजनाला शहर में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्होंने एक ही रात में सरेआम 6 से ज्यादा दुकानों को निशाना बनाकर कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया और मौके से फरार हो गए। यह मामला अजनाला के डेरा रोड और चुगावां रोड का है। चोरों दुकानों के शटर तोड़कर अंदर घुसे और कीमती सामान चुरा लिया। पीड़ितों ने पुलिस को मामले की सूचना दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते दुकानदारों ने बताया कि जब वह सुबह दुकान पर आए तो उन्हें दुकान में चोरी होने का पता चला। उनकी दुकानों के शटर खुले हुए थे और दुकान से सामान गायब था, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने मांग की कि उक्त चोरों को पकड़ा जाए और उनके नुकसान की भरपाई की जाए। इसी के साथ उन्होंने इलाके में पुलिस की गश्त बढ़ाने की भी मांग की है।

    इस संबंध में, पुलिस जांच अधिकारी बलदेव राज ने बताया कि बीती रात चोरों ने कुछ दुकानों को निशाना बनाया था, जिसकी वे जांच कर रहे हैं। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। चोरों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

  • Punjab News: Shaheed Bhagat Singh की याद में CM Mann ने रखा Heritage Complex का नींव पत्थर, देखे Live

    Punjab News: Shaheed Bhagat Singh की याद में CM Mann ने रखा Heritage Complex का नींव पत्थर, देखे Live

    नवांशहरः भारत में आज के दिन भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। यह दिन न केवल उनके साहस और देशभक्ति को नमन करने का अवसर है, बल्कि नई पीढ़ी को उनके आदर्शों और संघर्ष से प्रेरणा लेने का भी संदेश देता है। वहीं आज भगत सिंह शहीद- ए – आजम भगत सिंह को खटकड़ कलां में श्रद्धा सुमन भेंट करने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे। इस दौरान भारत के महान सपूत भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का शहादत दिवस मनाया। इसी के साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान हुसैनीवाला और खटकड़ कलां में श्रद्धांजलि अर्पित। वहीं महान दिवस पर हुसैनीवाला में हेरिटेज कॉम्प्लेक्स का नींव पत्थर रखा गया।

    शहीद भगत सिंह की कुर्बानी को याद करते हुए सीएम मान ने कहा कि देश की आजादी के लिए कुर्बानियां देनी पड़ती है। इस दौरान शहीद भगत की कहनियों को याद किया। सीएम मान ने कहा कि देश भले ही आजाद हो गया है, लेकिन अभी तक सीवरेज सहित अन्य समस्याएं खड़ी है। दूसरी ओर हमारे से बाद में यूक्रेन, सिंगापुर सहित अन्य देश आजाद हुए और वह हमारे से कई गुणा आगे तरक्की कर गए। आज के दिन भी यूक्रेन में डॉक्टरी की डिग्री हासिल करने के लिए भारतीय स्टूडेंट वहां स्टडी करने के लिए जाते है।

    सीएम मान ने कहा कि नेपाल का 35 वर्षीय लड़का प्रधानमंत्री बन गया है। अगर उस समय देश की कमान शहीद भगत सिंह के हाथ में होती तो भारत देश अलग की तरक्की की राह पर देखने को मिलना था। सीएम मान ने कहा कि कुर्बानियां शहीद भगत सिंह जैसे महान युवाओं ने दी थी। वहीं भाजपा का नाम लिए बिना निशाना साधते हुए कहा कि अब कहा जा रहा है कि 2014 में देश को आजादी मिली है। सीएम मान ने कहा कि वहीं अब शहीद भगत सिंह को समाजिक कार्यकर्ता कर रहे है। उन्होंने कहा कि क्या अब इनसे शहीद भगत सिंह को लेकर सर्टीफिकेट हमें लेना पड़ेगा।

    आज भी शहीद का नाम लेकर और उन्हें रोल मॉडल मानकर पंजाब के लोग चले तो पंजाब को सोने की चिड़ियां बनाने से कोई नहीं रोक सकता। सीएम मान ने कहा कि नेताओं ने जीते जी अपने स्टेचू बना लिए और स्टेडियम बना लिए है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार काफी समय से मोहाली एयरपोर्ट पर भगत सिंह के नाम करने को लेकर मान नहीं रही थी। इस दौरान जयपुर से भगत की प्रतिमा लाकर मोहाली एयरपोर्ट पर खड़ी कर दी गई। वहीं जल्द हलवारा एयरपोर्ट का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर रखा जाएगा। इसको लेकर केंद्र को प्रस्ताव भेज दिया गया है।

  • Punjab News: Diljit के Concert की नकली टिकटों के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, महिला समेत कई लोगों पर FIR

    Punjab News: Diljit के Concert की नकली टिकटों के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, महिला समेत कई लोगों पर FIR

    मोहालीः जिले में धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें मशहूर पंजाबी गायक Diljit Dosanjh के म्यूजिक कॉन्सर्ट के नाम पर नकली टिकट बेचकर लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगा है।

    शिकायतकर्ता निखिल गर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी महिला सिमरन और उसके साथियों ने उन्हें 14 दिसंबर 2024 को चंडीगढ़ में आयोजित दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के टिकट दिलवाने का भरोसा दिया। आरोपियों ने खुद को विश्वसनीय बताते हुए प्रीमियम टिकट उपलब्ध कराने का दावा किया। निखिल गर्ग के अनुसार, उन्होंने आरोपियों को कुल 3.5 लाख रुपए की रकम ट्रांसफर की, जिसके बदले उन्हें कॉन्सर्ट के टिकट दिए गए, लेकिन जब वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो पता चला कि उनके पास मौजूद टिकट पूरी तरह से फर्जी हैं।

    कॉन्सर्ट स्थल पर टिकट स्कैनिंग के दौरान जब टिकट अमान्य पाए गए, तब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने तुरंत मामले की शिकायत दर्ज करवाई। मोहाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी महिला सिमरन व उसके साथियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस गिरोह ने और कितने लोगों को इसी तरह निशाना बनाया है।

    यह घटना एक बार फिर से ऑनलाइन और सोशल मीडिया के जरिए हो रही टिकट धोखाधड़ी की बढ़ती घटनाओं को उजागर करती है। पुलिस ने लोगों को आगाह किया है कि किसी भी बड़े इवेंट या कॉन्सर्ट के टिकट केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म से ही खरीदें। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

  • Jalandhar News: बस कर्मियों ने खोला मोर्चा, की गेट रैली, देखे वीडियो

    Jalandhar News: बस कर्मियों ने खोला मोर्चा, की गेट रैली, देखे वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्कर यूनियन की तरफ से सोमवार को अपनी मांगों को लेकर रोष जाहिर किया। इस दौरान जालंधर के डिपो में कर्मियों द्वारा गेट रैली की गई। इस दौरान यूनियन नेता ने कहा कि आज उनके द्वारा गेट रैलियां की जा रही है। उनका कहना है कि किलोमीटर स्कीम के लिए टेंडर को लेकर लगातार प्रशासन के समक्ष मांग रखी जा रही है। टेंडर के तहत प्राइवेट कॉन्ट्रैक्टर बसें चला सकते हैं और रोडवेज़ वर्कफ़ोर्स में से सिर्फ़ कंडक्टर को रखा जाएगा। इस मामले को लेकर कई बार मीटिंग भी हो चुकी है।

    जिसके बाद कोई हल ना निकलने के बाद आज कर्मियों द्वारा गेट रैली की जा रही है। इसी के साथ कॉन्ट्रैक्ट और आउटसोर्स कर्मचारियों को स्पेशल कैडर पॉलिसी 2023 को लेकर मांग शामिल है। इस मौके पर उन्होंने यूनियन की अन्य मांगों को भी दोहराया। यूनियन नेताओं का कहना है कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, परिवहन विभाग को मजबूत करने और किसानों, मजदूरों व कर्मचारियों की मांगों का समाधान जल्द किया जाए।

  • अनियंत्रित होकर पलटी शादी से लौट रहे परिवार की कार, दादा-पोते की मौत, Airbag ने बचाई ड्राइवर की जान, देखें वीडियो

    अनियंत्रित होकर पलटी शादी से लौट रहे परिवार की कार, दादा-पोते की मौत, Airbag ने बचाई ड्राइवर की जान, देखें वीडियो

    टोंकः जिले के अलीगढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले दादा और पोता की अपने गांव से करीब 4 किमी दूर से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में कार में सवार 5 परिजन गंभीर घायल हो गए। उन्हें सवाई माधोपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से 2 की हालत गंभीर होने पर जयपुर रैफर किया गया है। कार ड्राइवर धारा सिंह मीणा (40) की जान कार में एयरबैग खुलने से बच गई।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जानकारी देते पचाला के दीपराज सैनी ने बताया कि अलीगढ़ थाना क्षेत्र के पचाला निवासी धारा सिंह मीणा की बूंदी जिले के लाखेरी कस्बे के पास डडवाड़ा निवासी बुआ के लड़के की शादी में भात लेकर गए थे। मध्यरात बाद खुद की एर्टिगा कार से परिवार के 8 व्यक्ति वापस लौट रहे थे। मध्यरात बाद करीब 2 बजे सवाई माधोपुर जिले के रवाजना डूंगर थाना क्षेत्र से गुजर रहे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार अनियंत्रित होकर पास ही मिट्टी के ढेर से टकराकर पलट गईं। हादसे में रामफूल मीणा (60) और उनका पौत्र आकाश (16) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं धारासिंह की पत्नी कमलेश (35) और उनका रिश्तेदार पचाली निवासी रामफूल (70) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तुरंत जयपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं धारा सिंह मीणा की बेटी पायल (18), पलक (14) बेटा अजय (11) घायल हो गए। उन्हें सवाई माधोपुर अस्पताल में इलाज कराया गया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
  • Jalandhar News: कांग्रेस ने मनाया शहीदी दिवस, आज के दिन हंसते-हंसते फांसी पर चढ़े थे शहीद भगत सिंह, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कांग्रेस ने मनाया शहीदी दिवस, आज के दिन हंसते-हंसते फांसी पर चढ़े थे शहीद भगत सिंह, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भारत में हर साल 23 मार्च को शहीद दिवस मनाया जाता है, जो देश के महान क्रांतिकारियों के बलिदान की याद दिलाता है। इसी दिन भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे। यह दिन न केवल उनके साहस और देशभक्ति को नमन करने का अवसर है, बल्कि नई पीढ़ी को उनके आदर्शों और संघर्ष से प्रेरणा लेने का भी संदेश देता है। वहीं आज भगत सिंह चौंक पर कांग्रेस ने भगत सिंह का शहीद दिवस मनाया और उन्हें याद किया। इस दौरान राजिंदर बेरी ने कहा कि आज शहीद भगत सिंह को श्रद्धाजंलि देने के लिए एकत्रित हुए है।

    इस दौरान नौजवानों को भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव ने देश की आजादी के योगदान के बारे में पता चल सकें। मामले की जानकारी देते हुए कांग्रेस नेत्री सुरिंदर कौर ने कहा कि आज देश भर में भगत सिंह का शहीदी दिवस मनाया जा रहा है। शहीद भगत सिंह ने 23 साल की उम्र में बलिदान दिया था और देश को आजाद करवाने में अहम योगदान दिया था। इन्हीं के कारण देश में हम आजादी की जिंदगी जी रहे है। उन्होंने कहा कि ‘दिल से निकलेगी न मरकर भी वतन की उल्फत, मेरी मिट्टी से भी खुशबु ए वतन आएगी।

    ‘यह पंक्ति क्रांतिकारी भगत सिंह की है, जिन्होंने नौजवानों में ऊर्जा का ऐसा गुबार भरा था कि विदेशी हुकूमत को उनसे डर लगने लगा था। हाथ जोड़कर निवेदन करने की जगह लोहे से लोहा लेने की आग के साथ आजादी की लड़ाई में कूदने वाले भगत सिंह की दिलेरी की कहानियां आज भी हमारे अंदर देशभक्ति की चिंगारी जलाती हैं। इन तीनों ही वीर क्रांतिकारियों को 23 मार्च 1931 को लाहौर जेल में फांसी दे दी गई।

    इन तीन वीर सपूतों ने अपनी कुर्बानी दी, क्योंकि उनका मानना था कि ये ऐसा वक्त है जब बलिदान की जरूरत है। भारत जब भी अपने आजाद होने पर गर्व महसूस करता है तो उसका सिर इन महापुरुषों के लिए हमेशा झुकता है। भगत सिंह करीब दो साल जेल में रहे। इस दरम्यान उन्होंने कई लेख लिखे और अपने क्रांतिकारी विचारों की अलख को जगाए रखा। भगत सिंह के साथ आजादी की लड़ाई लड़ने वालों में राजगुरु यानी शिवराम हरि राजगुरु और सुखदेव यानी सुखदेव थापर भी थे। तीनों देशभक्त नौजवान ‘भारत सभा’ और ‘हिंदुस्तान समाजवादी रिपब्लिकन आर्मी’ के अनोखे वीर थे।

     

  • हैवानियत में बदला छोटा सा झगड़ा, पत्नी ने प्रेमी को घर बुलाकर की पति की हत्या

    हैवानियत में बदला छोटा सा झगड़ा, पत्नी ने प्रेमी को घर बुलाकर की पति की हत्या

    बालोतराः पति-पत्नी के रिश्ते को तार-तार करने का मामला सामने आया है जहां, एक पत्नी ने अपने ही पति की सरकारी टीचर बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। इसके बाद पत्नी ने कॉल करके प्रेमी को घर बुलाया और दोनों ने गला दबाकर युवक की जान ले ली। युवक का शव 21 मार्च को सुबह घर के कमरे में मिला था। पुलिस ने रविवार रात 8 बजे पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया।

    जानकारी देते थानाधिकारी दलपतसिंह चौधरी ने बताया कि मलवा गोयलान निवासी महेंद्र मेघवाल (23) पुत्र प्रेमाराम की शादी करीब 4 साल पहले बागूंडी निवासी अनु देवी (23) से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था। समाज के लोगों ने कई बार समझौता भी करवाया था। अनु पति से प्यार नहीं करती थी और उसके साथ नहीं रहना चाहती थी। वह किसी अन्य व्यक्ति से संबंध होने की बात कहती थी। इसी कारण दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे।

    आरोपी पत्नी और उसका प्रेमी।
    आरोपी पत्नी और उसका प्रेमी।

    शुक्रवार (20 मार्च) की रात फिर से पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद अनु ने तिलवाड़ा निवासी प्रेमी अमराराम (26) पुत्र चैनाराम को घर बुलाया था। दोनों ने महेंद्र का गला दबाकर उसका मर्डर कर दिया। शनिवार सुबह काफी देर तक महेंद्र घर से बाहर नहीं निकला तो पास की ढाणी में रहने वाले परिजनों को शक हुआ। परिजन महेंद्र के घर पहुंचे तो अनु बोली कि वे कमरे में सो रहे हैं। कमरे में जाकर देखा तो महेंद्र का शव चारपाई पर पड़ा था। उसके गले पर चोट के निशान देखकर परिजनों को शक हुआ जिसके बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का जायजा लिया।

    थानाधिकारी ने बताया कि महेंद्र के भाई मगाराम की रिपोर्ट पर पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज किया था। पुलिस ने अनु को डिटेन कर पूछताछ की तो उसने प्रेमी अमराराम के बारे में बताया। पुलिस ने अमराराम को भी हिरासत में ले लिया। दोनों ने हत्या करना कबूल लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमी अमराराम चिड़िया पंचायत के प्राथमिक स्कूल बारूपलों की बस्ती में ग्रेड थर्ड टीचर है। वहीं महेंद्र कपड़ा फैक्ट्री में काम करता था और खेतीबाड़ी भी करता था।

  • लैंडिंग के दौरान हादसाः रनवे पर ट्रक से टकराया 100 यात्रियों से भरा प्लेन, देखें वीडियो

    लैंडिंग के दौरान हादसाः रनवे पर ट्रक से टकराया 100 यात्रियों से भरा प्लेन, देखें वीडियो

    न्यूयॉर्कः कनाडा में न्यूयॉर्क शहर के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन प्लेन की लैंडिग के दौरान हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार लागार्डिया एयरपोर्ट में लैडिंग के दौरान प्लेन एक फायर ट्रक से टकरा गया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद को एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। यह फैसला एक विमान और फायर ट्रक के बीच टक्कर की खबरों के बाद लिया गया। ये विमान कनाडा से न्यूयॉर्क आया था। विमान ने मोंटेलियल ट्रूडो इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी और इसमें कुल 100 से ज्यादा यात्री सवार थे। विमान लैंडिंग के बाद रनवे की ओर बढ़ रहा था, तभी ये हादसा हो गया।

    आपातकालीन बचाव दल, जिनमें एयरक्राफ्ट रेस्क्यू एंड फायरफाइटिंग (ARFF) की टीमें भी शामिल हैं, अभी भी घटनास्थल पर तैनात हैं। कहा जा रहा है कि एयर कनाडा की CRJ-900 और फायर इंजन के बीच ये टक्कर हुई। FlightRadar24 नाम की फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के मुताबिक इस हादसे में कुछ यात्री जख्मी हो गए हैं। घटना से जुड़े हुए कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर आई शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना एयरपोर्ट के टैक्सीवे पर हुई, जो रनवे 4 के पास बताई जा रही है।

    दरअसल, ला गार्डिया एयरपोर्ट पर एक एयर कनाडा एक्सप्रेस के CRJ-900 विमान के रनवे 4 पर एक ट्रक से टकरा जाने के बाद सभी उड़ान संचालन रोक दिए गए हैं।फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने पुष्टि की कि इस टक्कर के बाद हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया है और सभी उड़ानों पर रोक लगा दी गई है। ऑनलाइन सामने आई ऑडियो रिकॉर्डिंग और शुरुआती फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा से पता चलता है कि टक्कर होने से कुछ क्षण पहले एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने बार-बार विमान के पायलटों और जमीनी वाहन दोनों को रुकने का निर्देश दिया था।

    मौके से सामने आए वीडियो में टक्कर के बाद का दृश्य दिख रहा है, जिसमें एयर कनाडा एक्सप्रेस का विमान काफी क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है। हादसे के बाद यात्रियों को तुरंत विमान से उतारकर रनवे पर सुरक्षित ले जाया गया। कुछ लोगों के घायल होने की खबरें भी सामने आई हैं। अधिकारियों ने घटना की जांच शुरू कर दी है और अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। एफएए की घोषणा में कहा गया कि एयरपोर्ट को एक आपात स्थिति के कारण बंद किया गया है और लंबे समय तक बंद रहने की संभावना भी है, हालांकि इस बारे में कोई निश्चित जानकारी नहीं दी गई। पायलटों के लिए जारी एक अलग सलाह में एफएए ने कहा कि हवाई अड्डा संभवतः 18:00 GMT तक बंद रह सकता है। फिर भी अधिकारियों ने अभी तक यह जानकारी नहीं दी है कि कितने लोग घायल हुए हैं या नुकसान का स्तर कितना है।

  • Jalandhar News: धुस्सी बांध पर मिट्टी भरने का काम युद्धस्तर पर जारी, लोगों को मिलेगी भारी सुविधा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: धुस्सी बांध पर मिट्टी भरने का काम युद्धस्तर पर जारी, लोगों को मिलेगी भारी सुविधा, देखें वीडियो

    जालंधरः मंड इलाके में अब विकास की बयार बहनी शुरू हो गई है। जिसे सालों से नजरअंदाज किया जाता रहा था, उस धुस्सी बांध पर मिट्टी भरने का काम अब युद्धस्तर पर चल रहा है, जिससे इलाके के लोगों में एक नई उम्मीद जगी है।

    गांव के सरपंचों, पंचों और निवासियों ने एक सुर में कहा, “हमारी जून अब सुधर गई है।” उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज सज्जन सिंह चीमा का धन्यवाद किया और कहा कि यह पहली बार है जब किसी सरकार ने ‘मंड’ (Mand) क्षेत्र के लोगों के असली हितों में रुचि ली है।

    लोगों ने पिछली सरकारों पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि सालों तक सिर्फ वादे किए गए, लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ भी नहीं किया गया। जब 2019 में तटबंध टूटा था, तो हालात इतने बुरे थे कि सरकार पेड़ काटकर उन्हें तटबंध में फेंक रही थी, लेकिन किसी ने भी कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला। सरपंच हरविंदर सिंह ने कहा कि 1988 के बाद पहली बार किसी सरकार ने बड़े पैमाने पर तटबंधों को चौड़ा करने का काम शुरू किया है, जो इस क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक कदम है।

    इसी बीच, हलका इंचार्ज सज्जन सिंह चीमा मौके पर पहुंचे और काम का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान के दौरे के समय यह मुद्दा उनके संज्ञान में लाया गया था, जिस पर तत्काल कार्रवाई की गई है और अब धुस्सी बांध को चौड़ा किया जा रहा है। गांव दारेवाल से खिजरपुर तक की सड़क को चौड़ा करके 22 फीट और कई जगहों पर 27 फीट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले इस सड़क से वाहनों का गुजरना मुश्किल होता था, लेकिन अब यातायात सुचारू रूप से चलेगा और लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इस परियोजना से लगभग 35 से 40 गांवों को सीधे तौर पर फायदा होगा।

    मंड के निवासियों ने कहा कि यह काम न केवल सड़क सुविधाओं में सुधार करेगा, बल्कि बाढ़ की रोकथाम के लिए भी एक मजबूत कदम साबित होगा। लोगों ने दावा किया कि अगर यह काम पहले ही कर लिया गया होता, तो कई परेशानियों से बचा जा सकता था।

  • Punjab News: नाबालिग ने गली में बिखेरे पावन अंग, लोगों में रोष, देखें वीडियो

    Punjab News: नाबालिग ने गली में बिखेरे पावन अंग, लोगों में रोष, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के खन्ना में में स्थित सिंह एवेन्यू इलाके की गली में पवित्र गुटका साहिब के अंग बिखरे मिले। इस घटना को लेकर सिख समुदाय और स्थानीय लोगों में रोष पाया जा रहा है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, शिरोमणि अकाली दल के खन्ना हलका इंचार्ज यादविंदर सिंह यादू ने घटनास्थल का दौरा किया और घटना की कड़ी निंदा की। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी तरलोचन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

    जिसके बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज में करीब 11 वर्षीय एक बच्चा गुटका साहिब के अंगों को गली में बिखेरता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि, स्थानीय लोगों और संगत का मानना है कि यह केवल एक बच्चे की शरारत नहीं हो सकती, बल्कि इसके पीछे किसी गहरी साजिश हो सकती है। घटना को लेकर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस से मांग की है कि मामले की तह तक जाकर जांच की जाए। लोगों का आरोप है कि इलाके में रह रहे कुछ झुग्गी-झोपड़ी निवासियों की भूमिका संदिग्ध है।

    इन बाहरी लोगों के पहचान पत्र और दस्तावेजों की गहनता से जांच होनी चाहिए। संगत का मानना है कि मासूम बच्चे का इस्तेमाल मास्टरमाइंड द्वारा माहौल बिगाड़ने के लिए किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज को बारीकी से खंगाला जा रहा है। बच्चे के साथ-साथ उन लोगों की भी पहचान की जा रही है जो पर्दे के पीछे हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि कानून को हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।