Blog

  • हरोली पुलिस ने दो साल से भगौड़े अपराधी को पकड़ा

    हरोली पुलिस ने दो साल से भगौड़े अपराधी को पकड़ा

    ऊना/सुशील पंडित : पुलिस थाना हरोली की एक टीम ने मंगलवार को दो साल से भागे हुए एक उदघोषित अपराधी को पकडने में सफलता हासिल की है। डीएसपी मोहन लाल रावत ने बताया कि वर्ष 2020 में गढशंकर के रहने वाले राम कुमार उर्फ रामा पुत्र हरमेश लाल को जिला ऊना की एक अदालत ने उदघोषित अपराधी घोषित किया था। पुलिस दो साल से रामा की तालाश में थी। गुप्त सूचना के आधार पर उसे वालीवाल गांव से गिरफ्तार किया गया है।

    रामा और उसके तीन साथियों ने दो साल पहले संतोषगढ की एक महिला से लूटपाट की थी। जब वह महिला अपने बेटे के साथ समनाल में बाईक पर जा रही थी तब उनके साथ छीनाझपटी करके सोने की बालियां, सोने की 2 अगूंठिया छीन ली थीं। पुलिस अब तीसरे की तालाश में लगी है जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस थाना प्रभारी सुनील संख्यान में पुष्टि करते हुए बताया कि उदघोषित अपराधी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में आईओ महेन्द्र सिंह, कांस्टेबल नीरज व बलजीत शामिल हैं। पुलिस जल्द उसे अदालत में पेश करके जेल भेजने की तैयारी में है। आपको बता दें कि पिछले 20 दिनों में हरोली पुलिस द्वारा पकड़ा गया यह तीसरा भगौड़ा अपराधी है। कोई भी आरोपी तब उदघोषित होता है जब वह तय तिथि पर अदालत में पेश नहीं होता या पुलिस कस्टडी या अदालत से फरार हो जाता है।

  • पंजाबः निजी स्कूल की टीचर को बस ने कुचला, मौत

    पंजाबः निजी स्कूल की टीचर को बस ने कुचला, मौत

    मोगा: बस स्टेंड नजदीक में एक दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। इस सड़क हादसे में स्कूल टीचर की मौत होने का मामला सामने है। मृतक की पहचान 33 वर्षीय भूवती के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक प्राईवेट कंपनी की बस ने नीचे आने से टीचर की मौत हुई है। बताया जा रहा कि बस चालक द्वारा गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया, जिससे टीचर बस के नीचे आ गई। इस हादसे में टीचर की मौके पर ही मौत हो गई है।

    घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह सुबह करीब 7 बजे यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि बस की ब्रेक फेल होने कारण चालक गाड़ी का नियंत्रण खो बैठा और टीचर उस दौरान बस की चपेट में आ गई है। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बस चालक को काबू कर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अगली कार्रवाई की जा रही है। 

  • पूबोवाल में बस से टकराई मोटरसाइकिल

    पूबोवाल में बस से टकराई मोटरसाइकिल

    ऊना/ सुशील पंडित : हरोली के पूबोवाल गांव में बस के साथ सीधी टक्कर में मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया। मंगलवार को हुए हादसे की जानकारी देते हुए देहलां गांव के हितकर सिंह ने पुलिस को बताया है कि वह पुबोवाल में दुकान करता है मंगलवार शाम 5 बजे जब वह अपनी दुकान के बाहर खड़ा था तब हीरा गांव की ओर से तेज रफ्तार बस ने पूबोबाल चौक पर एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

    टक्कर से बाइक पर सवार दोनों लड़कों व सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति को काफी चोटें आई हैं I घायलों की पहचान दलवीर सिंह पुत्र करनैल सिंह, निवासी-चकनरपाल , गढशंकर, कमलप्रीत पुत्र वलवंत होशियारपुर तथा दर्शन सिंह उप-प्रधान कुठार हरोली के रूप मे हुई है। हितकर सिंह ने दावा किया है कि यह दुर्घटना बस चालक द्वारा लापरवाही से ड्राइविंग करने के चलते हुई है। पुलिस ने बस चालक महिंदर सिंह, निवासी देहलां के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और 337 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

  • नीतिन गडकरी को मारने की धमकी में बड़ा खुलासा, इस जेल से जुड़े तार!

    नीतिन गडकरी को मारने की धमकी में बड़ा खुलासा, इस जेल से जुड़े तार!

    नागपुर: केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर स्थित ऑरेंज सिटी के पास स्थित जनसंपर्क कार्यालय में मंगलवार (21 मार्च) को 3 बार कॉल करके जान से मारने की धमकी दी गई और 10 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई। कॉल करने वाले ने अपना नाम जयेश पुजारी बताया था। कॉलर इस वक्त बेलगाम जेल में है। अब इस बेलगाम जेल से आए धमकी भरे कॉल का मंगलुरु कनेक्शन सामने आया है। फोन नंबर एक लड़की का है। नाम उसका रजिया है। कर्नाटक पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। नागपुर पुलिस उससे पूछताछ के लिए कर्नाटक रवाना हो चुकी है।

    रजिया को भी बेलगाम जेल से किया गया था फोन 

    धमकी देने से पहले रजिया को एक फोन आया था। इसमें उससे कहा गया कि मैं तुम्हारा नंबर एक काम के लिए दे रहा हूं। रजिया को फोन करने वाले शख्स ने भी अपना नाम जयेश पुजारी बताया था। पुलिस की जांच में यह भी साफ हो चुका है कि नितिन गडकरी के ऑफिस में धमकी देने के लिए बेलगाम की जेल से ही कॉल आया था और रजिया को किया गया फोन भी बेलगाम की जेल से किया गया था।

    फिलहाल रजिया नाम की महिला मंगलुरु के अस्पताल में एडमिट

    रजिया नाम की इस महिला का ऐंगल बीच में जुड़ जाने की वजह से यह केस उलझ गया है। इसे सुलझाने के लिए रजिया से पूछताछ जरूरी है। इस पूछताछ के लिए नागपुर पुलिस कर्नाटक के लिए निकल चुकी है। रजिया इस वक्त मंगलुरु के एक अस्पताल में एडमिट है। स्थानीय पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

    अनजान शख्स के खिलाफ नागपुर के धंतोली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज

    इस दौरान अनजान शख्स के खिलाफ नागपुर पुलिस ने धंतोली पुलिस स्टेशन में फिरौती मांगने और धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि गडकरी के कार्यालय में मंगलवार को सुबह 10.55, 11 और 11.55 बजे कॉल आया था। कॉलर का नाम जयेश पुजारी उर्फ जयेश कांथा है। उसने यह चेताया था कि इस कॉल का जिक्र पुलिस से ना किया जाए। उसने गूगल पे के जरिए 10 करोड़ की फिरौती की रकम जमा करने को कहा था। इससे पहले भी 14 जनवरी को गडकरी के कार्यालय में तीन बार इसी तरह की धमकियों वाले कॉल आए थे। उस वक्त भी उसने अपना नाम जयेश पुजारी ही बताया था और खुद को डी कंपनी का बताते हुए 100 करोड़ की फिरौती मांगी थी।

    बेलगाम और मंगलुरु का कनेक्शन पैदा कर रहा है कंफ्यूजन

    केस इस वजह से उलझा हुआ नजर आ रहा है कि धमकी भरा कॉल बेलगाम जेल से आया था। नंबर रजिया नाम की लड़की का इस्तेमाल किया गया। यह लड़की पहले से ही अपना इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती है। पुलिस को यह पता लगाना है कि बेलगाम और मंगलुरु का यह कनेक्शन क्या है?

    ऐसे जुड़ा रजिया का जयेश पुजारी से कनेक्शन

    रजिया एक मध्यमवर्ग के परिवार की लड़की है। वह इवेंट मैनेजमेंट का कोर्स कर रही है। रजिया का बॉय फ्रेंड बेलगाम जेल में बंद है। रजिया के बॉय फ्रेंड की जयेश पुजारी से दोस्ती हो गई। रजिया के बॉय फ्रेंड ने जयेश के मोबाइल से उसे कॉन्टैक्ट किया। इस तरह रजिया का मोबाइल नंबर बेलगाम जेल में बंद जयेश पुजारी के पास आ गया।

  • ਪੰਜਾਬ : ਨਰਾਤੇ ਦੌਰਾਨ ਹਜਾਰਾਂ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਨੇ ਟੇਕਿਆ ਮੱਥਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਨਰਾਤੇ ਦੌਰਾਨ ਹਜਾਰਾਂ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਨੇ ਟੇਕਿਆ ਮੱਥਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ : ਪਹਿਲੇ ਨਰਾਤੇ ਵਾਲੇ ਦਿਨ ਮਾਤਾ ਨੈਨਾ ਦੇਵੀ ਵਿਖੈ ਹਜਾਰਾ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਨੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕ ਕੇ ਮਾਤਾ ਰਾਣੀ ਦਾ ਆਸ਼ਿਰਵਾਦ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤਾ । ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਨੇ ਨਵਰਾਤਰੇ ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਦਿਨ ਮਾਂ ਸ਼ੈਲਪੁਤਰੀ ਦੇ ਰੂਪ ਦੀ ਪੂਜਾ ਕੀਤੀ। ਪੰਜਾਬ, ਹਿਮਾਚਲ, ਹਰਿਆਣਾ, ਯੂ.ਪੀ.-ਬਿਹਾਰ, ਦਿੱਲੀ ਅਤੇ ਹੋਰ ਰਾਜਾਂ ਤੋਂ ਹਜ਼ਾਰਾਂ ਸ਼ਰਧਾਲੂ ਮਾਤਾ ਜੀ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨਾਂ ਲਈ ਆਏ । ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ ਸੰਸਥਾਵਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਵਾਰ ਵੀ ਨਵਰਾਤਰੀ ਦੌਰਾਨ ਮੰਦਰ ਦੀ ਸਜਾਵਟ ਦਾ ਕੰਮ ਵਧੀਆ ਢੰਗ ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਫੁੱਲਾਂ ਨਾਲ ਸਜਿਆ ਮਾਤਾ ਦਾ ਦਰਬਾਰ ਕੁਦਰਤੀ ਸੁੰਦਰਤਾ ਦੀ ਅਥਾਹ ਛਾਂ ਬਿਖੇਰ ਰਿਹਾ ਹੈ। 

    ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਲਈ ਹਿਮਾਚਲ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਅਤੇ ਮੰਦਰ ਟਰੱਸਟ ਵੱਲੋਂ ਪੁਖਤਾ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਕਾਨੂੰਨ ਵਿਵਸਥਾ ਬਣਾਈ ਰੱਖਣ ਲਈ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਥਾਵਾਂ ‘ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਫੋਰਸ ਅਤੇ ਹੋਮ ਗਾਰਡ ਦੇ ਜਵਾਨ ਤਾਇਨਾਤ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ, ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਮੰਦਰ ‘ਚ ਸਾਬਕਾ ਫੌਜੀ ਜਵਾਨ ਵੀ ਤਾਇਨਾਤ ਹਨ। ਪੂਰੇ ਨੈਣਾ ਦੇਵੀ ਖੇਤਰ ਨੂੰ 9 ਸੈਕਟਰਾਂ ਵਿੱਚ ਵੰਡਿਆ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਹਰੇਕ ਸੈਕਟਰ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਸੈਕਟਰ ਮੈਜਿਸਟਰੇਟ ਤਾਇਨਾਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ਵਿਵਸਥਾ ਬਣਾਈ ਰੱਖੀ ਜਾ ਸਕੇ ਅਤੇ ਸ਼ਰਧਾਲੂ ਕਤਾਰਾਂ ਵਿੱਚ ਹੀ ਮਾਤਾ ਜੀ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ ਕਰ ਸਕਣ।

    ਮੇਲਾ ਪੁਲੀਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਵਿਕਰਾਂਤ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਵਾਰ ਚੈਤਰ ਮੇਲੇ ਵਿੱਚ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਲਈ ਅਮਨ-ਕਾਨੂੰਨ ਦੀ ਵਿਵਸਥਾ ਬਣਾਈ ਰੱਖਣ ਲਈ ਲੋੜੀਂਦੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਪੁਲੀਸ ਫੋਰਸ ਹੋਮਗਾਰਡ ਦੇ ਜਵਾਨ ਤਾਇਨਾਤ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ ਅਤੇ ਟਰੈਫਿਕ ਵਿਵਸਥਾ ਨੂੰ ਸੁਚਾਰੂ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਵੀ ਵਿਉਂਤਬੰਦੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਹਿਮਾਚਲ ਬਾਰਡਰ ਵਿੱਚ ਸ਼ਰਧਾਲੂ ਬੱਸਾਂ ਅਤੇ ਛੋਟੇ ਵਾਹਨਾਂ ਰਾਹੀਂ ਮੰਦਰ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚ ਸਕਣਗੇ।

  • Chandigarh: Gopal Sweets या बाल बाल स्वीट्स?

    Chandigarh: Gopal Sweets या बाल बाल स्वीट्स?

    ग्राहकों को नवरात्रों में परोसा जा रहा था घटिया खाना, मैनेजर ने मानी गलती, देखें पूरी वीडियो

    चंडीगढ़ (वरुण अग्रवाल)। अगर आप भी चंडीगढ़ के Gopal Sweets का खाना खाने के शौकीन है तो यह खबर आपके स्वाद को फीका कर सकती है। आज सेक्टर 35 के गोपाल आउटलेट में खाना खाने आए ग्राहकों को जब खाना परोसा गया तो रायते में बाल निकला। जिसे ग्राहकों  ने नजरअंदाज कर बाहर निकाल दिया। मगर दूसरी बार फिर  रायते से बाल निकला। जिसे भी नजरअंदाज कर खाना खा रहे ग्राहकों ने मैनेजर संजय कुमार से संपर्क किया और उन्हें खाने में निकलने वाले बालों की शिकायत की।

    मौके पर संजय ने देखा कि रायते में बाल थे। जिसके बाद उन्होंने अपनी गलती की माफी मांग कर रायता बदलकर दोबारा भेजा तो तीसरी बार फिर बाल निकल गया इसके बाद यह मामला Gopal Sweets के डायरेक्टर नवजोत के पास पहुंचा तो उन्होंने मामला दबाने के लिए मीडिया को प्रलोभन दिए मगर उनकी एक न चली पत्रकारों ने नवजोत को इस मामले में अपना पक्ष रखने के लिए कई बार कहा लेकिन उन्होंने अपनी गलती मान कर बाइट देने  से इंकार कर दिया।

  • ਪੰਜਾਬ : ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਗਿਆਨੀ ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ ਦਾ ਆਇਆ ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਗਿਆਨੀ ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ ਦਾ ਆਇਆ ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ/ਸੰਦੀਪ ਸ਼ਰਮਾ : ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੌਜੂਦਾ ਮਾਹੌਲ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਤਖਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਸਿੰਘ ਸਾਹਿਬ ਗਿਆਨੀ ਰਘਬੀਰ ਸਿੰਘ ਦਾ ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਉਨਾਂ ਨੇ ਅਮਿ੍ਤਪਾਲ ਉਪਰ ਲੱਗੀ NSA ਦੀ ਧਾਰਾ ਨੂੰ ਹਟਾਇਆ ਬਾਰੇ ਵੀ ਕਿਹਾ, ਇਸਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਉਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਨਾਂ ਬੈਕਸੂਰ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਗਿਰਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਉਨਾਂ ਨੂੰ ਜਲਦ ਹੀ ਰਿਹਾ ਕਿਤਾ ਜਾਵੇ।

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਜਾਣ ਬੁੱਝ ਕੇ ਸਰਕਾਰਾਂ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮਾਹੌਲ ਨੂੰ ਕਰ ਰਹੀਆਂ ਨੇ ਖਰਾਬ, ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੇ ਨਾਲ ਫੋਟੋ ਖਿਚਵਾਉਣ ਵਾਲੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਫੜਕੇ ਐਨ.ਐਸ.ਏ. ਲਗਾ ਸੂਬੇ ਤੋਂ ਬਾਹਰਲੀਆਂ ਜੇਲਾਂ ਦੇ ਵਿਚ ਰੱਖਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਸਰਕਾਰਾਂ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨਾਲ ਇਨਸਾਫ਼ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਤਰੁੰਤ ਐਨ ਐਸ ਏ ਹਟਾਇਆ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਇਨ੍ਹਾਂ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਪੰਜਾਬ ਵਾਪਿਸ ਲਿਆਂਦਾ ਜਾਵੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਇਹ ਵੀ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬਾਹਰਲੇ ਸ ਸੂਬਿਆਂ ਵਿਚ ਨੋਜਵਾਨਾਂ ਜੇਲ੍ਹ ਕੱਟਣ ਦੀ ਬਜਾਏ ਆਪਣੇ ਸੂਬੇ ਵਿਚ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਲਿਆਂਦਾ ਜਾਵੇ ਤੇ ਜੇ ਕਰ ਕੋਈ ਬੇਕਸੂਰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨੌਜਵਾਨ ਫੜੇ ਹੋਏ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਜਲਦ ਰਿਹਾ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਕਿ ਉਹ ਆਪਣੀ ਕਿਰਤ ਕਮਾਈ ਨਾਲ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਪਾਲਣ-ਪੋਸ਼ਣ ਕਰ ਸਕਣ।

  • पुलिस को विदेशी फंडिंग का शक! अमृतपाल की पत्नी और मां से की जा रही पूछताछ

    पुलिस को विदेशी फंडिंग का शक! अमृतपाल की पत्नी और मां से की जा रही पूछताछ

    अमृतसर: खालिस्तान समर्थक और वारिस पंजाब दे के चीफ अमृतपाल सिंह को पुलिस अभी तक गिरफ्तार कर नहीं पाई है। पंजाब पुलिस ने बुधवार को उस बाइक को भी बरामद कर लिया है जिसमें अमृतपाल भागा था। बाइक की बरामगी जालंधर से 45 किमी दूर एक गांव से हुई है। वहीं पंजाब पुलिस आज अमृतपाल सिंह के घर पहुंची। पुलिस अमृतपाल की मां और उसके परिजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस अमृतपाल सिंह की पत्नी किरणदीप से भी विदेशी फंडिंग को लेकर पूछताछ कर रही है। अमृतपाल की पत्नी से दो पुलिसकर्मी पूछताछ कर रहे हैं। उधर, पुलिस ने दोपहर लगभग 12 बजे अमृतसर के जल्लूपुर खेड़ा गांव में अमृतपाल की मां से करीब एक घंटे पूछताछ की। 

    अमृतपाल सिंह की पत्नी को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

    अमृपताल सिंह की पत्नी किरणदीप कौर एनआरआई है। वह बब्बर खालसा की एक्टिव मेंबर है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक सीनियर ब्रिटिश खुफिया अफसर ने यह जानकारी दी है कि किरणदीप बब्बर खालसा के लिए फंड जुटाती है। बताया जा रहा है कि किरणदीप कौर बब्बर खालसा इंटरनेशनल ग्रुप की सदस्य भी रह चुकी हैं। वह बब्बर खालसा इंटरनेशनल की कई रैलियों और कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेती रही हैं। 2020 में उसे और 5 लोगों को बब्बर खालसा के लिए पैसे जुटाने के आरोप में गिरफ्तार भी किया गया था। वह ब्रिटेन से खालिस्तान मूवमेंट के लिए फंडिंग कर रही थी। 

    बब्बर खालसा आतंकी संगठन

    बब्बर खालसा की बात करें तो ये खालिस्तानी मूमेंट को आगे बढ़ाने के लिए बनाया गया आतंकी संगठन है। इसको बीकेआई (बब्बल खालसा इंटरनेशनल) कहते हैं वैसे भारत में बब्बर खालसा भी कहा जाता है। भारत और ब्रिटेन सरकार ने इस संगठन को आतंकी ग्रुप घोषित किया है। जबकि ये लोग कहते हैं कि हम आंदोलन करते हैं। जबकि सच्चाई ये है कि न तो ये लोग संविधान पर भरोसा करते हैं और न ही भारत को अपनाते हैं। ये हमेशा भारत का एक और टुकड़ा करना चाहते हैं। बब्बर खालसा इंटरनेशनल की नींव 1978 में रखी गई। भारत, कनाडा, दुबई, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी और न जाने कितने देशों तक यह फैला हुआ है। हर देश में इसके समर्थक है।

    अमृतपाल सिंह पर कई धाराओं के तहत एक और एफआईआर दर्ज

    अमृतपाल सिंह के खिलाफ जालंधर के शाहकोट में एक एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने धारा 386, 506, 148, 149 और 25/27-54-59 आर्मस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। ये एफआईआर नंगल अम्बिया गुरुद्वारे के ग्रंथी ने दर्ज करवाई है। अमृतपाल सिंह अपने साथियों के साथ 18 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे के आसपास गुरुद्वारे में पहुंचा था। अमृतपाल और उसके साथियों ने वहां खाना भी खाया और करीब 45 मिनट गुरुद्वारे में बिताए। बाद में अमृतपाल ने गुरुद्वारे के गंथी से पूछा था कि क्या वह उनका फोन इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्रंथी ने उसे अपना फोन दे दिया था।

    जिससे उसने किसी को कॉल भी की थी। उसने ग्रंथी से कपड़े भी मांगे थे। वो यहां से कपड़े बदलकर निकल गया था। गुरुद्वारे के ग्रंथी ने बताया कि उसके बेटे को लड़की वाले देखने आ रहे थे। उन्होंने उनके लिया खाना बनाया था। लेकिन अमृतपाल और उसके साथियों ने वो खाना खा लिया। ग्रंथी ने बताया था कि जब वो लोग गुरुद्वार में दाखिल हुए थे तो वो डर गया था। उसे लगा था वो यहां तोड़फोड़ करेंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया।

  • ਪੰਜਾਬ : ਜ਼ਮੀਨੀ ਵਿਵਾਦ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਦੋ ਧਿਰਾਂ ਵਿੱਚ ਹੋਇਆ ਝਗੜਾ, ਇਕ ਦੀ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਜ਼ਮੀਨੀ ਵਿਵਾਦ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਦੋ ਧਿਰਾਂ ਵਿੱਚ ਹੋਇਆ ਝਗੜਾ, ਇਕ ਦੀ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਤਰਫ ਮਜਾਰੀ : ਨੰਗਲ ਦੇ ਨਾਲ ਲਗਦੇ ਪਿੰਡ ਤਰਫ ਮਜਾਰੀ ਵਿੱਚ ਜ਼ਮੀਨੀ ਵਿਵਾਦ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਦੋ ਧਿਰਾਂ ਵਿਚ ਆਪਸੀ ਲੜਾਈ ਇੰਨੀ ਵਧ ਗਈ ਕਿ ਇਸ ਲੜਾਈ ਦੇ ਵਿਚ ਇਕ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਜਿਸ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਅਨਿਲ ਵਾਸੀ ਹਰਿਆਣਾ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਮੰਨੀਏ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਕੇ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ ਅਤੇ ਦੋ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ ਅਤੇ ਬਾਕੀਆਂ ਦੀ ਤਲਾਸ਼ ਜਾਰੀ ਹੈ।

    ਨੰਗਲ ਡੀ. ਐਸ.ਪੀ. ਸ੍ਰੀ ਸਤੀਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਸਾਰਾ ਮਾਮਲਾ ਜਮੀਨੀ ਵਿਵਾਦ ਨਾਲ ਜੁੜਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਆਰੋਪੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਮ੍ਰਿਤਕ ਅਨਿਲ ਅਤੇ ਉਸ ਦੇ ਸਾਥੀ ਤੇ ਹਮਲਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਸਿਰ ਉੱਤੇ ਸੱਟ ਲੱਗਣ ਕਾਰਨ ਉਸ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ । ਜਿਸ ਨੂੰ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਲਿਜਾਇਆ ਗਿਆ। ਜਿੱਥੇ ਡਾਕਟਰਾਂ ਨੇ ਅਨਿਲ ਨੂੰ ਮ੍ਰਿਤਕ ਘੋਸ਼ਿਤ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 7 ਆਰੋਪੀਆਂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ 302.323.149/49 ਧਾਰਾਵਾਂ ਤਹਿਤ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਵਿੱਚੋ ਦੋ ਅਰੋਪੀਆ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਬਾਕੀਆਂ ਦੀ ਤਲਾਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਹਾਲਾਂਕਿ ਦੋਵੇਂ ਧਿਰਾਂ ਮਾਈਨਿੰਗ ਦੇ ਕਾਰੋਬਾਰ ਨਾਲ ਜੁੜੀਆਂ ਹੋਈਆਂ ਦੱਸੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ।

  • पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 8 की मौत, कई झुलसे

    कांचीपुरमः तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले में बुधवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई है और कम से कम 15 लोग झुलस गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। सूचना मिलने के बाद आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां पहुंच चुकी हैं। फिलहाल, आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। आग लगने के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

    फायर ब्रिगेड और पुलिस राहत बचाव कार्य में जुटी

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पटाखा फैक्ट्री कांचीपुरम से लगभग 10 किलोमीटर दूर वझाथोत्तम में स्थित है। दमकल अधिकारियों ने कहा कि पटाखा बनाने वाली इकाई के पास वैध लाइसेंस था। उधर, फायर ब्रिगेड के साथ कांचीपुरम जिला पुलिस घटनास्थल पर स्थानीय निवासियों के साथ घायल व्यक्तियों के बचाव में लगी हुई है।