पूबोवाल में बस से टकराई मोटरसाइकिल

ऊना/ सुशील पंडित : हरोली के पूबोवाल गांव में बस के साथ सीधी टक्कर में मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया। मंगलवार को हुए हादसे की जानकारी देते हुए देहलां गांव के हितकर सिंह ने पुलिस को बताया है कि वह पुबोवाल में दुकान करता है मंगलवार शाम 5 बजे जब वह अपनी दुकान के बाहर खड़ा था तब हीरा गांव की ओर से तेज रफ्तार बस ने पूबोबाल चौक पर एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

टक्कर से बाइक पर सवार दोनों लड़कों व सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति को काफी चोटें आई हैं I घायलों की पहचान दलवीर सिंह पुत्र करनैल सिंह, निवासी-चकनरपाल , गढशंकर, कमलप्रीत पुत्र वलवंत होशियारपुर तथा दर्शन सिंह उप-प्रधान कुठार हरोली के रूप मे हुई है। हितकर सिंह ने दावा किया है कि यह दुर्घटना बस चालक द्वारा लापरवाही से ड्राइविंग करने के चलते हुई है। पुलिस ने बस चालक महिंदर सिंह, निवासी देहलां के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और 337 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *