Chandigarh: Gopal Sweets या बाल बाल स्वीट्स?

ग्राहकों को नवरात्रों में परोसा जा रहा था घटिया खाना, मैनेजर ने मानी गलती, देखें पूरी वीडियो

चंडीगढ़ (वरुण अग्रवाल)। अगर आप भी चंडीगढ़ के Gopal Sweets का खाना खाने के शौकीन है तो यह खबर आपके स्वाद को फीका कर सकती है। आज सेक्टर 35 के गोपाल आउटलेट में खाना खाने आए ग्राहकों को जब खाना परोसा गया तो रायते में बाल निकला। जिसे ग्राहकों  ने नजरअंदाज कर बाहर निकाल दिया। मगर दूसरी बार फिर  रायते से बाल निकला। जिसे भी नजरअंदाज कर खाना खा रहे ग्राहकों ने मैनेजर संजय कुमार से संपर्क किया और उन्हें खाने में निकलने वाले बालों की शिकायत की।

मौके पर संजय ने देखा कि रायते में बाल थे। जिसके बाद उन्होंने अपनी गलती की माफी मांग कर रायता बदलकर दोबारा भेजा तो तीसरी बार फिर बाल निकल गया इसके बाद यह मामला Gopal Sweets के डायरेक्टर नवजोत के पास पहुंचा तो उन्होंने मामला दबाने के लिए मीडिया को प्रलोभन दिए मगर उनकी एक न चली पत्रकारों ने नवजोत को इस मामले में अपना पक्ष रखने के लिए कई बार कहा लेकिन उन्होंने अपनी गलती मान कर बाइट देने  से इंकार कर दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *