Home Punjab>Amritsar Punjab News: इस इलाके के पुलिस स्टेशन पर परिजनों का हंगामा, बेटे से मारपीट के लगे आरोप, देखें वीडियो

Punjab News: इस इलाके के पुलिस स्टेशन पर परिजनों का हंगामा, बेटे से मारपीट के लगे आरोप, देखें वीडियो

0
Punjab News: इस इलाके के पुलिस स्टेशन पर परिजनों का हंगामा, बेटे से मारपीट के लगे आरोप, देखें वीडियो

MLA जीवन जोत कौर ने मामले का लिया कड़ा संज्ञान

अमृतसरः जिले के मकबूलपुरा पुलिस स्टेशन के बाहर उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया, जब एक परिवार ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनके बेटे और रिश्तेदारों को कोर्ट में पेश करने के बाद भी उन्हें वापिस पुलिस स्टेशन लाया गया और उनके साथ मारपीट की गई। पीड़ित हरपिंदर कौर ने बताया कि एएसआई बलदेव सिंह ने नशे की हालत में उनके बेटे के साथ बेरहमी से मारपीट की और पैसे की भी मांग की। पुलिसकर्मी ने धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए, तो वह उसे और भी ज्यादा पीटेगा। दूसरी ओर, कुलदीप कौर ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार को कपड़े देने पुलिस स्टेशन गई थीं, जहां उन्होंने अपनी आंखों से देखा कि एक युवक को बाहर खड़े होकर बेरहमी से पीटा जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक के हाथ-पैर सूज गए थे और उसे घायल हालत में रखा गया था। नवनीत कौर ने भी बताया कि उनके पति और चाचा को भी हिरासत में लिया गया था और पुलिस ने उनके साथ मारपीट की, जबकि कोर्ट ने उन्हें जेल भेजने के आदेश जारी किए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी ने गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। उनसे सरेआम रिश्वत की मांग भी की। परिवार ने मांग की है कि पुलिसकर्मी को तत्काल निलंबित किया जाए और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। दूसरी ओर इस मामले में पुलिस अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने कोई भी बयान देने से इनकार कर दिया। इस बीच, MLA जीवन जोत कौर ने मामले का संज्ञान लिया और अपने प्रतिनिधि को मौके पर भेजा। उनके पीए ने बताया कि अगर जांच के दौरान मारपीट या हिंसा साबित होती है, तो आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, पीड़ितों की मेडिकल जांच करवाने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here