Home Punjab>Amritsar Punjab News: पूर्व IG Paramraj Umra Nangal ने राजनीति में आने की बातों पर दिया स्पष्टीकरण, देखें वीडियो

Punjab News: पूर्व IG Paramraj Umra Nangal ने राजनीति में आने की बातों पर दिया स्पष्टीकरण, देखें वीडियो

0
Punjab News: पूर्व IG Paramraj Umra Nangal ने राजनीति में आने की बातों पर दिया स्पष्टीकरण, देखें वीडियो

अमृतसरः पंजाब पुलिस के पूर्व IG परमराज सिंह उमरा नंगल के रिटायरमेंट के मौके पर ब्यास के पास गांव उमरा नंगल में खास प्रोग्राम रखा गया था। इस मौके पर श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद रिटायरमेंट पार्टी रखी गई, जिसमें अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के नेता शामिल हुए।.

कार्यक्रम दौरान शिरोमणि अकाली दल से बिक्रम सिंह मजीठिया, BJP से रविकरण सिंह काहलो और कांग्रेस से पूर्व MP जसबीर सिंह गिल डिम्पा के साथ कई अन्य पूर्व MLA और राजनीतिक हस्तियां पहुंचीं और उन्हें रिटायरमेंट की बधाई दी। वहीं इन मीटिंग्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कुछ टीवी चैनलों और मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसी खबरें चलीं कि परमराज सिंह उमरा नंगल जल्द ही राजनीति में आ सकते हैं और तरनतारन से चुनाव लड़ सकते हैं।

इस मामले पर सफाई देते हुए पूर्व IG परमराज सिंह उमरा नांगल ने ऐसी सभी अफवाहों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग पार्टियों के नेताओं से उनके पर्सनल और पुराने दोस्ताना रिश्ते हैं और यह कार्यक्रम सिर्फ रिटायरमेंट के मौके पर किया गया था। इसमें उनके बुजुर्गों के कई पुराने साथी थे। उन्होंने साफ कहा कि फिलहाल उनका पॉलिटिक्स में आने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कुछ मीडिया हाउस द्वारा चलाई जा रही बिना कन्फर्म खबरों पर नाराजगी जताई और अपील की कि वह ऐसी अफवाहें न फैलाएं, क्योंकि सामाजिक फंक्शन में हम दोस्त मित्रतों के घर जाते ही रहते हैं और इसका मतलब ये नहीं है कि उन्होंने राजनीतिक फंक्शन किया हो। इसलिए कृप्या ऐसी खबरें न फैलाई जाएं।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here