Blog

  • Jalandhar News: आज किसान करेंगे हाईवे जाम, राहगीर होंगे परेशान

    Jalandhar News: आज किसान करेंगे हाईवे जाम, राहगीर होंगे परेशान

    जालंधर, ENS: जमशेर खास में लग रहे बायो-गैस/बायो-फ्यूल प्लांट के विरोध में किसान यूनियन सिद्धू ने पहले 1 जनवरी को अमृतसर-दिल्ली हाईवे जाम करने की कॉल दी थी, लेकिन संत रविदास जयंती और पीएम के दौरे के चलते वापस ले लिया था। अब किसानों ने 2 जनवरी (सोमवार) को हाईवे जाम की चेतावनी दी है। किसान दोपहर 12 बजे लवलीयूनिवर्सिटी से पहले परागपुर को जाते कट पर हाईवे पर बैठेंगे और ट्रैफिक जाम किया जाएगा। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

    किसानों का कहना है कि जब तक सरकार मांगे नहीं मानती वह हाईवे से नहीं हटेंगे। स्थानीय लोगों का मानना है कि प्लांट से निकलने वाली गैसों और कचरे से गंभीर बीमारियां (जैसे कैंसर) और वायु प्रदूषण फैल सकता है। यह प्लांट जमशेर डेयरी कॉम्प्लेक्स की चारा मंडी वाली जमीन पर बनाया जा रहा है। किसानों का कहना है कि इससे चारा रखने की जगह खत्म हो जाएगी और डेयरी व्यवसाय प्रभावित होगा। जमशेर में पहले से ही सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की वजह से लोग बदबू और गंदगी की समस्या झेल रहे हैं।

    उन्हें डर है कि नया प्लांट इस समस्या को और बढ़ा देगा। हाल ही में पंजाब के वायोफ्यूल प्लांटों में हुए धमाकों के कारण ग्रामीण डरे हुए हैं। इसके साथ ही लोगों का कहना है कि घनी आबादी में पराली से लोडेड ट्रालियां आएंगी जिससे हादसों का खतरा रहेगा। घनी आबादी के पास ऐसा प्लांट किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। किसान नेताओं का कहना है कि प्लांट के दो गेट लगाए जा रहे हैं। एक गेट मंडी की तरफ बनाया जा रहा है जो बिल्कुल गलत है। इस गेट का काम रुकना चाहिए नहीं तो मंडी ही खत्म हो जाएगी। इस प्लांट से होने वाले प्रदूषण को को लेकर भी किसानों ने आपत्ति जाहिर की है।

  • Jalandhar News: ट्रेन के लोको पायलट पर लुटेरों ने तेजधार हथियारों से किया हमला, नगदी पर्स छीनकर फरार

    Jalandhar News: ट्रेन के लोको पायलट पर लुटेरों ने तेजधार हथियारों से किया हमला, नगदी पर्स छीनकर फरार

    जालंधर, ENS: रेलवे कर्मचारियों पर हमले की पिछले 10 दिनों में दूसरी वारदात सामने आई है जिससे रेलवे कर्मचारियों में असंतोष देखने को मिल रहा है। शनिवार रात साढ़े 12 बजे सिटी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरे लोको पायलट पर जानलेवा हमला हुआ, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई। लुटेरे लोको पायलट को घायल करके उसका मोबाइल फोन व पर्स लूट कर फरार हो गए। इसी तरह से 21 जनवरी को आर.पी.एफ. के जवान पर भी हमला हुआ था। ताजा घटनाक्रम के मुताबिक जम्मू जाने वाली ट्रेन संख्या 14803 का लोको पायलट तेजपाल सिंह शनिवार रात साढ़े 12 बजे सिटी रेलवे पर उतरा और डी.एम.यू. शैड् के पास स्थित लोको पयलट एंड गार्ड रनिंग रूम में जा रहा था।

    रास्ते में 3 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लोको पायलट तेजपाल सिंह पर हमला बोल दिया गया। इस दौरान अफरा-तफरी में हमलावरों ने तेजपाल सिंह पर तेजधार हथियारों से वार किए, जिससे उसके सर पर गंभीर चोट आई और खून निकलने लगा। लुटेरे घायल का पर्स व मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। वहीं से ड्यूटी पर आ रहे लोको पायलट लखवीर सिंह व अमित यादव ने तेजपाल सिंह को घायल अवस्था में देखा और संभाला। इसके बाद वह उसे रेलवे अस्पताल लेकर गए। इसके बाद तेजपाल सिंह को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    घायल का खून काफी बह चुका था। वहीं, अखिल भारतीय ओ.बी.सी. रेलवे कर्मचारी संगठन के मंडल सचिव ब्रजेश कुमार ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने सीनियर डी. एस. सी. आर.पी.एफ., डी.आर.एम. सहित सीनियर अधिकारियों को सूचित किया है। उन्होंने कहा कि रेलवे से संबंधित यूनियनों द्वारा इस संबंधी पुलिस कमिश्नर को मांग पत्र दिया जाएगा।

    बता दें कि इससे पहले 21 जनवरी को सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 के समीप रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आर.पी.एफ.) के एक हैड कांस्टेबल पर 2 अज्ञात युवकों ने तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया था। इस हमले में आर. पी. एफ. के हैड कांस्टेबल भूपिंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस संबंध में जी.आर.पी. थाने में पर्चा दर्ज करवाया गया है, लेकिन हमलावर अभी तक पकड़ में नहीं आ सके। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि उक्त हमलावरों की तलाश की जा रही है।

  • आज का राशिफल, 2 फरवरी 2026

    आज का राशिफल, 2 फरवरी 2026

    आज 2 फरवरी 2026 को ग्रहों का दरबार कुछ बहुत ही पावरफुल और बड़ा बदलाव लाने वाली एनर्जी क्रिएट कर रहा है। वैदिक ज्योतिष की मानें तो सूर्यदेव, मंगलदेव, बुधदेव और शुक्रदेव एक खास युति में बैठकर हमें लाइफ में आगे बढ़ने का रास्ता दिखा रहे हैं। यह समय पर्सनल लाइफ के साथ-साथ आपके करियर और बिजनेस में भी बड़े टर्निंग पॉइंट्स का संकेत दे रहा है। आज का दिन असल में अपने काम और डिसिप्लिन के बीच एक परफेक्ट बैलेंस बनाने के बारे में है। ग्रहों की चाल बता रही है कि जो लोग पेशेंस और समझदारी से चलेंगे, वे मुश्किलों को भी सुनहरे मौके में बदल लेंगे।

    मेष: मेष राशि वाले दोस्तों के लिए आज का दिन गजब की इंटरनल पावर और सही दिशा दिखाने वाला साबित होगा। मंगलदेव की कृपा से आपके भीतर लीडरशिप के गुण चमकेंगे और आप उन टफ प्रोजेक्ट्स को भी हाथ में लेने का दम दिखाएंगे, जिनसे बाकी लोग घबराते हैं। आपकी मेंटल क्लैरिटी आज आपको भीड़ में सबसे अलग और खास बनाएगी। हालांकि, ध्यान रहे कि जोश में आकर कहीं आप अहंकार का शिकार न हो जाएं। सुबह के वक्त घर की कोई बात आपको थोड़ा इमोशनल कर सकती है, जिससे काम पर फोकस करना मुश्किल होगा। सहकर्मियों के साथ भी तालमेल बिठाने में थोड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है।

    वृषभ: वृषभ राशि वालों के लिए आज ‘भाग्य योग’ जैसी शानदार स्थिति बन रही है। बृहस्पतिदेव और शुक्रदेव के प्रभाव से आपके हर काम को बड़ों का आशीर्वाद और ईश्वरीय मदद मिलेगी। आपकी बातचीत का तरीका इतना इम्प्रेसिव होगा कि आप अपनी बात मनवाने में सफल रहेंगे। नेगेटिव साइड की बात करें तो आज आप थोड़े जिद्दी हो सकते हैं, जिससे परिवार में छोटी-मोटी बहस की नौबत आ सकती है। अगर कोई आपकी राय से सहमत न हो, तो उसे पर्सनली न लें। करियर के मामले में आपकी ईमानदारी ही आपकी पहचान बनेगी।

    मिथुन: मिथुन राशि के जातक आज काफी जिज्ञासु और इन्ट्यूटिव मूड में रहेंगे, आपकी अंतरात्मा की आवाज एकदम सटीक रहेगी। अपनी मैच्योरिटी और शब्दों के जादू से आप आज सबका दिल जीत लेंगे, खासकर शाम का समय सोशल होने के लिए बेस्ट है। हालांकि, ओवरथिंकिंग यानी जरूरत से ज्यादा सोचने की आदत आज आपकी शांति छीन सकती है। सुबह-सुबह अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें, वरना किसी करीबी से अनबन हो सकती है। करियर के मामले में आप एक बड़े बदलाव की ओर बढ़ रहे हैं, जहां रिसर्च और सीक्रेट इंफॉर्मेशन से जुड़े प्रोजेक्ट्स में आपको तगड़ी सक्सेस मिलेगी।

    कर्क: कर्क राशि वालों का व्यक्तित्व आज काफी अट्रैक्टिव और मैग्नेटिक रहने वाला है। सुबह का समय खुद के बारे में सोचने और शांत रहने के लिए बहुत अच्छा है। आज आपके पार्टनर या बिजनेस सहयोगी की तरक्की से आपको भी बड़ा फायदा मिलने के संकेत हैं। नेगेटिव साइड पर देखें तो आज आप लोगों की बातों को बहुत जल्दी दिल पर ले सकते हैं, जिससे आपका मूड खराब हो सकता है। इमोशनल होकर फालतू शॉपिंग करने से बचें, वरना बजट बिगड़ सकता है। करियर में आज टीम वर्क और पब्लिक डीलिंग में आपका कोई मुकाबला नहीं होगा, सेल्स और क्लाइंट हैंडलिंग वाले लोग आज छाए रहेंगे।

    सिंह: सिंह राशि के दोस्तों के लिए आज का दिन काफी पावरफुल है, आप अपने विरोधियों पर पूरी तरह भारी पड़ेंगे। आपकी डिसीजन लेने की ताकत और साहस आज सबको हैरान कर देगा और शाम तक आपका कॉन्फिडेंस टॉप लेवल पर होगा। हालांकि, काम के बोझ की वजह से आपके स्वभाव में थोड़ी कड़वाहट या चिड़चिड़ापन आ सकता है। सुबह के वक्त शायद आपको नींद की कमी या थोड़ा अकेलापन महसूस हो। करियर में आपके बॉस और अधिकारी आपके काम को बारीकी से देख रहे हैं, इसलिए किसी भी बड़ी परीक्षा या इंटरव्यू में आपकी जीत पक्की है, बस अपनी विनम्रता न खोएं। पैसों के मामले में सर्विस सेक्टर और लीगल कामों से आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है।

    कन्या: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अपनी बुद्धि और क्रिएटिविटी का जलवा दिखाने का है। बुधदेव की कृपा से आपके नए आइडियाज और प्लान्स सुपरहिट रहेंगे, खासकर सुबह का समय नेटवर्किंग के लिए बहुत ही शानदार है। हालांकि, काम के ‘मेंटल लोड’ की वजह से आप थोड़े बेचैन हो सकते हैं। अगर चीजें आपकी ‘परफेक्शन’ की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं, तो खुद पर गुस्सा करने के बजाय थोड़ा रिलैक्स करें। करियर में डेटा, टीचिंग या मैनेजमेंट से जुड़े लोगों की धाक जमेगी और आपकी सलाह को काफी वैल्यू दी जाएगी। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, पर किसी भी बड़े पेपर पर साइन करने से पहले उसे अच्छी तरह पढ़ लें। सेहत के मामले में नींद और डाइजेशन का ख्याल रखें, क्योंकि थोड़ा वात असंतुलन परेशान कर सकता है।

    तुला: तुला राशि वालों का मन आज घर की सुख-सुविधाएं बढ़ाने में लगेगा। आपकी विनम्रता आज टूटे हुए पारिवारिक रिश्तों को फिर से जोड़ने का काम करेगी। करियर में सुबह की शुरुआत काफी प्रोग्रेसिव रहेगी। हालांकि, आप दूसरों की आलोचना को लेकर थोड़े ज्यादा सेंसिटिव हो सकते हैं, जिससे मन की शांति भंग हो सकती है। कन्फ्यूजन की वजह से कोई अच्छा मौका हाथ से न निकल जाए, इसका ध्यान रखें। करियर में दिन का पहला हिस्सा डील्स फाइनल करने के लिए बेस्ट है, शाम को थोड़ा आराम करें। फाइनेंस की बात करें तो घर की सजावट पर खर्च हो सकता है, लेकिन वक्री ग्रहों के चलते निवेश में जल्दबाजी बिल्कुल न करें। सेहत के लिए दिल और छाती के हिस्से का ख्याल रखें और डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें।

    वृश्चिक: वृश्चिक राशि वाले आज खुद को बहुत निडर और साहसी महसूस करेंगे। आपकी बातचीत करने का स्टाइल इतना पावरफुल रहेगा कि आप किसी को भी अपना मुरीद बना लेंगे। शाम तक आपको कोई बड़ी उपलब्धि या सम्मान मिल सकता है। नकारात्मक पक्ष देखें तो भाई-बहनों या पड़ोसियों के साथ बहस की संभावना है, इसलिए गुस्से में कुछ भी कड़वा न बोलें। इंजीनियरिंग, टेक और मीडिया क्षेत्र वालों के लिए आज का दिन गेम-चेंजर साबित हो सकता है। पैसों के मामले में टैक्स या साझा प्रॉपर्टी से जुड़े काम सावधानी से करें और बेफालतू की शॉपिंग से बचें। सेहत के लिए श्वसन तंत्र और हाथों का ख्याल रखें, रात को गुनगुने पानी में नमक डालकर पैरों की सिकाई करना सुकून देगा।

    धनु: धनु राशि के जातकों के लिए आज पुरानी समस्याओं को सुलझाने का परफेक्ट दिन है। शाम होते-होते किस्मत का साथ मिलेगा और आप फ्यूचर को लेकर काफी एक्साइटेड रहेंगे। हालांकि, बृहस्पतिदेव के वक्री होने से कुछ कामों में देरी हो सकती है और आपकी कड़वी वाणी परिवार में तनाव पैदा कर सकती है। करियर में बैंकिंग, फाइनेंस और एजुकेशन से जुड़े लोगों को आज विशेष लाभ होगा और आपकी एक्सपर्ट एडवाइस की ऑफिस में बहुत डिमांड रहेगी। फाइनेंस के मामले में आज भविष्य के लिए कोई ठोस सेविंग प्लान बनाएं, शाम को अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। सेहत के लिए गले और दांतों का ध्यान रखें और मिर्च-मसाले से परहेज करें। लव लाइफ में पार्टनर के साथ पुरानी बातों पर चर्चा हो सकती है, अपनी बात को नरमी से रखें ताकि शाम रोमांटिक बनी रहे।

    मकर: मकर राशि वाले आज एक बहुत ही ‘पावरफुल’ फेज में हैं। शनिदेव की कृपा और आपका अनुशासन आपको सफलता के नए मुकाम पर ले जाएगा। लोग आपकी लीडरशिप की तारीफ करेंगे। हालांकि, तनाव की वजह से आपके स्वभाव में थोड़ी जिद या ईगो आ सकता है, जिससे रात को बेचैनी महसूस हो सकती है। करियर में आज आप कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट साइन कर सकते हैं या किसी टीम को लीड करेंगे। अधिकारियों के बीच आपकी साख बढ़ेगी। आर्थिक रूप से आपका सोशल स्टेटस बढ़ेगा, जिससे फ्यूचर में फायदा होगा, बस फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखें। सेहत के मामले में सिरदर्द या आंखों में जलन हो सकती है, इसलिए खुद को हाइड्रेटेड रखें और ठंडे दिमाग से काम लें।

    कुंभ: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन आध्यात्मिक शांति और क्रिएटिविटी से भरा है। विदेशी संपर्कों या लंबी यात्रा से लाभ के संकेत हैं। शाम को पार्टनर के साथ बॉन्डिंग और गहरी होगी। नेगेटिव साइड पर अचानक कुछ बड़े खर्चे सामने आ सकते हैं और आप थोड़ा अकेलापन महसूस कर सकते हैं। करियर में रिसर्च और एडमिनिस्ट्रेशन से जुड़े कामों के लिए दिन अच्छा है। शाम को पार्टनरशिप के कामों में पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल सकता है। फाइनेंस की बात करें तो पुराने रुके हुए पेमेंट मिलने की उम्मीद है, लेकिन रिस्की इन्वेस्टमेंट से अभी दूर रहें। हेल्थ के लिए पैरों में दर्द या घबराहट हो सकती है, इसलिए दिन की शुरुआत स्ट्रेचिंग से करें।

    मीन: मीन राशि के दोस्तों के लिए आज का दिन इच्छाओं की पूर्ति का है। बड़े और प्रभावशाली लोगों से आपके कनेक्शन बनेंगे और समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी। सुबह का समय क्रिएटिव कामों के लिए बहुत लकी है। हालांकि, दूसरों की उम्मीदों का बोझ आपको थोड़ा थका सकता है और रात को छोटी-छोटी चिंताएं स्ट्रेस दे सकती हैं। करियर में टेक्नोलॉजी और बड़े संस्थानों में काम करने वालों की उन्नति होगी, बस अपने काम को व्यवस्थित रखें। आर्थिक रूप से आय के नए सोर्स खुलेंगे, लेकिन बड़े समझौतों पर साइन करते समय बृहस्पतिदेव की वक्री चाल का ध्यान रखें और सावधानी बरतें। सेहत के लिए पैरों और पेट का ख्याल रखें और संतुलित डाइट लें।

  • Punjab News: NRI महिला का बेरहमी से किया कत्ल

    Punjab News: NRI महिला का बेरहमी से किया कत्ल

    लुधियाना: खन्ना के इलाके में आज उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला की अनजान व्यक्तियों द्वारा हत्या कर दी गई। मृतक महिला की पहचान जसपाल कौर के रूप में हुई है, जो एक रिटायर्ड शिक्षिका थीं।

    मिली जानकारी के अनुसार जसपाल कौर कनाडा की स्थाई निवासी थीं। वह अक्टूबर 2025 में पंजाब आई थीं और इसी वर्ष अप्रैल में वापिस कनाडा जाने वाली थीं। लेकिन वापिस जाने से पहले ही वह इस खूनी वारदात का शिकार हो गईं। वारदात वाली जगह से मिली जानकारी के मुताबिक, कातिलों ने बड़ी बेरहमी से घटना को अंजाम दिया। जब मृतका का शव मिला तो उसके हाथ बंधे हुए थे और मुंह पर कपड़ा बंधा हुआ था।

    घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके। मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

  • Jalandhar News: कल Highway जाम करेंगे किसान, जिला प्रधान का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कल Highway जाम करेंगे किसान, जिला प्रधान का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भारतीय किसान यूनियन एकता सिधूपुर ने कल 2 फरवरी को जालंधर-फगवाड़ा हाईवे जाम करने का ऐलान किया है। यह जानकारी भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष कुलविंदर सिंह मसियाना ने दी।

    कुलविंदर सिंह मसियाना ने बताया कि केंद्र सरकार लगातार किसानों की मांगों को नजरअंदाज कर रही हैं। इसी के विरोध में भारतीय किसान यूनियन एकता सिधूपुर द्वारा यह कदम उठाया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण होगा, लेकिन अगर सरकार ने फिर भी किसानों की आवाज नहीं सुनी तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। हाईवे जाम के दौरान बड़ी संख्या में किसान और यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

    यूनियन ने आम जनता से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें, क्योंकि हाईवे जाम के कारण यातायात प्रभावित रह सकता है। साथ ही प्रशासन से भी कानून व्यवस्था बनाए रखने की मांग की गई है।

  • केंद्रीय बजट से पंजाब को कोई सौगात नहीं, फिर छूटा राज्य: CM Mann

    केंद्रीय बजट से पंजाब को कोई सौगात नहीं, फिर छूटा राज्य: CM Mann

    चंडीगढ़: केंद्रीय बजट को लेकर आम आदमी पार्टी पंजाब ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यह बजट एक बार फिर पंजाब की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। उन्होंने आरोप लगाया कि बजट में न तो किसानों के लिए एमएसपी की गारंटी है, न युवाओं के लिए रोजगार का भरोसा और न ही उद्योग या टैक्स प्रणाली को कोई राहत दी गई है। सीएम मान ने कहा कि केंद्र सरकार ने पंजाब की आर्थिकता को मज़बूत करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिससे राज्य के साथ एक बार फिर नाइंसाफी हुई है।

    पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां ने भी बजट को किसान विरोधी बताया। उनका कहना है कि केंद्र सरकार ने पंजाब और हरियाणा के किसानों की जायज़ मांगों को नज़रअंदाज़ किया है। बजट में न तो एग्रीकल्चर और मार्केट इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए ठोस प्रावधान हैं और न ही फसल विविधीकरण या बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए किसी तरह की राहत दी गई है। नेताओं ने कहा कि देश का पेट भरने वाले किसानों के साथ यह रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

    वहीं मंत्री अमन अरोड़ा, कुलदीप सिंह धालीवाल और अन्य आप नेताओं ने बजट को पंजाब के साथ भेदभावपूर्ण करार दिया। नेताओं का कहना है कि बड़े-बड़े दावों के बावजूद बजट में पंजाब, किसान, युवा और आम लोगों के लिए कुछ भी ठोस नहीं है। उन्होंने केंद्र सरकार पर पंजाब की लगातार अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य के लोग अपने दम पर आगे बढ़ेंगे, लेकिन यह अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  • Punjab News: सब्जी मंडी में फड़ लगाने को लेकर दो गुट आपस में भीड़े, एक की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    Punjab News: सब्जी मंडी में फड़ लगाने को लेकर दो गुट आपस में भीड़े, एक की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    लुधियाना। शहर के बहादुर के रोड स्थित सब्जी मंडी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब फड़ पर कब्जे को लेकर दो आढ़ती गुट आमने-सामने आ गए। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान जमकर गाली-गलौज और मारपीट हुई, जिसमें एक आढ़ती बुरी तरह घायल हो गया। रविवार शाम की है घटना जानकारी के अनुसार यह घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। मंडी में रोज़ की तरह व्यापार चल रहा था। इसी दौरान फड़ को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसने बाद में गंभीर रूप ले लिया। पीड़ित के भाई ने बताई आपबीती घायल आढ़ती के भाई पंकज ने बताया कि मंडी में उनकी फ्रूट की दुकान है। रोज़ाना की तरह उन्होंने अपनी तय जगह पर फड़ लगाकर फल-सब्जी का सामान रखा हुआ था। उसी दौरान दूसरी पार्टी के कुछ लोग वहां पहुंचे और जबरदस्ती उस जगह को अपनी बताते हुए वहां सामान रखने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर भड़के आरोपी पंकज के मुताबिक, जब उनके भाई ने विरोध किया और कहा कि यह जगह उनकी निर्धारित फड़ है, तो दूसरी पार्टी के लोग गुस्सा हो गए। पहले दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई और फिर गाली-गलौज शुरू हो गई। कुछ ही देर में बात हाथापाई तक पहुंच गई। सिर पर किया जानलेवा हमला आरोप है कि हमलावरों ने पीड़ित आढ़ती पर लाठी-डंडों और हाथों से हमला कर दिया। हमले में उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। मंडी में मौजूद अन्य व्यापारियों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी काफी देर तक पीड़ित को पीटते रहे। सिविल अस्पताल से निजी अस्पताल रेफर घटना के बाद खून से लथपथ हालत में घायल आढ़ती को तुरंत लुधियाना के सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज किया और मेडिकल जांच (MLR) काटी। हालत गंभीर होने और ज्यादा खून बहने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित पक्ष ने जताया जान का खतरा पीड़ित पक्ष का कहना है कि घायल की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है और उसकी जान को खतरा है। उन्होंने पुलिस को शिकायत दे दी है और मांग की है कि मंडी में इस तरह की गुंडागर्दी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाए। आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए। पुलिस का कहना है कि अस्पताल से मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों के खिलाफ उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।  
  • Twins बच्चों के पेरेंट्स बने Ramcharan-Upsana, अस्पताल पहुंचे Actor को बधाई देने फैंस, देखें वीडियो

    Twins बच्चों के पेरेंट्स बने Ramcharan-Upsana, अस्पताल पहुंचे Actor को बधाई देने फैंस, देखें वीडियो

    मनोरंजन: तेलुगु सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना एक बार फिर से माता-पिता बन गए हैं। उपासना ने 31 जनवरी को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। एक बेटा और बेटी को जन्म दिया है। चिरंजीवी ने ये खुशखबरी सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की है। इसी बीच एक्टर को हैदराबाद के अपोलो अस्पताल के बाहर देखा गया। उनके साथ उनकी 2 साल की बेटी क्लिन कारा भी दिखी हालांकि अस्पताल के बाहर भीड़ ने उन्हें घेर लिया। इससे उनके लिए अंदर जाना मुश्किल हो गया। राम चरण के आस-पास इतनी भीड़ थी कि एक्टर को कार से उतरकर अस्पताल के अंदर तक जाना भी मुश्किल रहा था। राम चरण बेटी को पकड़कर भीड़ को हाथ से हटाते हुए अंदर बढ़ते दिखे। अस्पताल पहुंचने के बाद रामचरण ने अपनी पत्नी उपासना के साथ एक ज्वाइंट पोस्ट में सोशल मीडिया पर अपने जुड़वा बच्चों के जन्म की घोषणा की। इस तस्वीर में उपासना का बेबी बंप भी नजर आ रहा है और साथ में उनके दो कुत्ते भी दिख रहे हैं।

    फैंस का किया धन्यवाद

    रामचरण ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि – ‘यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमें एक बेटा और एक बेटी का आशीर्वाद मिला है। दो बेटियां और एक बेटा पाकर हम बेहद खुश हैं। हमारे जीवन की महिलाएं हमारी सबसे बड़ी ताकत है। मैं अपने सभी प्रशंसकों, परिवारों और शुभचिंतकों का बहुत आभारी हूं जिन्होंने हर पल हमारा साथ दिया और हमारा समर्थन किया। अपनी खुशी जाहिर करते हुए राम चरण ने कहा कि – तीन बच्चों का पिता बनने के लिए बहुत बड़ी खुशी की बात है। मैं अपने सभी फैंस, परिवार वालों और शुभचिंतकों का दिल से धन्यवाद करता हूं जिन्होंने हर कदम पर हमारा साथ दिया है’।

    दादा बनकर चिरंजीवी भी हुए खुश

    राम चरण के पिता और मेगास्टार चिरंजीवी ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी शेयर की है। उन्होंने लिखा कि – ‘बहुत खुशी और आभार के साथ हम यह बताते हुए एक्साइटेड हैं कि राम चरण और उपासना को जुड़वा बच्चों को आशीर्वाद मिलता है। एक बेटा और एक बेटी मां और दोनों बच्चे स्वस्थ हैं। हमारे परिवार में इन नन्हें मेहमानों का स्वागत करना हमारे लिए एक सुखद और दिव्य आशीर्वाद के जैसा है। हम सभी को दुआओं, प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए दिल से धन्यवाद करते हैं। चिरंजीवी और सुरेखा’।  
  • Jalandhar News: हाईवे पर लगा लंबा जाम, लोग हुए परेशान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: हाईवे पर लगा लंबा जाम, लोग हुए परेशान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देश के प्रधानमंत्री आज जालंधर दौरे पर थे, जिसको लेकर सुरक्षा के सख्त प्रबंध पंजाब पुलिस द्वारा किए गए थे। इस दौरान शहर में पुलिस की ओर से रूट भी डायवर्ट किया हुआ था। वहीं पीएम मोदी का दौरा खत्म होने के बाद भी जालंधर फगवाड़ा हाईवे पर भारी जाम लगा हुआ है। इसकी तस्वीर भी सामने आई है जिसमें देखा जा सकता है कि हाईवे पर बड़ा जाम लगा हुआ है। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। काफी समय से लोग ऐसे जाम में फंसे हुए हैं। जिसके कारण आधे घंटे के सफर में लोगों को 1 घंटे का समय लग रहा है।

  • Jalandhar News: PM Modi के दौरे के बाद अब BJP की 2027 के चुनावों पर नजर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: PM Modi के दौरे के बाद अब BJP की 2027 के चुनावों पर नजर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जालंधर दौरे पर आए, जहां वे डेरा सचखंड बल्ला में नतमस्तक हुए और संत निरंजन दास जी का आशीर्वाद लिया। पीएम मोदी के जालंधर दौरे के बाद अब भाजपा की नजरें 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर टिकी हुई है। मीडिया से बात करते हुए नेशनल स्पोक्सपर्सन गुरजीत राणा ने कहा कि पीएम मोदी के दौरे के बाद जल्द भाजपा पंजाब में बड़ी रैली करने जा रही है। गुरजीत राणा ने कहा कि पीएम मोदी इस दौरे 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को काफी फायदा मिलेगा।

    पंजाब में बड़ी रैली को लेकर विचार विमर्श चल रहा है, जिसमें पंजाब की बेहतरीन के लिए अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। भाजपा पर नेता ने कहा कि पंजाब के लोगों को भी यही सोचना पड़ेगा कि अगर पंजाब को 17वें नंबर से ऊपर उठाकर पहले नंबर पर लाना हैं तो नरेंद्र मोदी की सोच पर भाजपा की सरकार बनाएं। पंजाब में अगर भाजपा की सरकार बनती है तो 5 सालों में पंजाब का एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा।

    पंजाब में स्टार्टअप लगाए जाएंगे और युवाओं को नौकरियां दी जाएंगे। पीएम मोदी को लेकर कहा कि वेद तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने हैं जो यह दर्शाता है कि भारत विकास की दौर में चल रहा है। वही आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखने को लेकर कहा कि आज तक किसी ने भी इस पर विचार नहीं किया लेकिन पीएम मोदी ने एयरपोर्ट का नाम आज श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखा। फगवाड़ा से भाजपा नेता राजा भी डेरे में नतमस्तक हुए, जहां पीएम मोदी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि वे श्री गुरु रविदास जयंती पर आज डेरे में नतमस्तक हुए। यह पंजाबी वासियों के लिए गर्व की बात है।

    पंजाब दौरे पर पीएम मोदी ने स्पोर्ट्स इंडस्ट्री को आगे ले जाने की बात की जो कि व्यापारियों के लिए राहत की बात है। दूसरी और अशोक सरीन ने कहा कि देश का पहला प्रधानमंत्री आज डेरा सचखंड बल्ला में नतमस्तक होने के लिए आया है। इस डेरे के काशी धाम के साथ पवित्र संबंध उन्होंने बताए।