Blog

  • Punjab News: इंसानियत शर्मसार! बाप ने किया बेटे का कत्ल

    Punjab News: इंसानियत शर्मसार! बाप ने किया बेटे का कत्ल

    बठिंडाः जिले के मौड़ मंडी ब्लॉक के संदोहा गांव से इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां पिता ने बेटे की सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। मृतक की पहचान 26 वर्षीय गुरसेवक सिंह पुत्र होशियार सिंह निवासी संदोहा के रूप में हुई है। इस संबंध में मौड़ मंडी थाना प्रमुख जगदेव सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली होशियार सिंह ने अपने बेटे गुरसेवक की हत्या कर दी है।

    जिसकी सूचना मिलने पर वह घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने होशियार सिंह की पत्नी के बयानों पर मामला दर्ज करके आरोपी की तालाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मृतक गुरसेवक नशे के पत्ते, गोलियां, कैप्सूल सहित चिट्टे का सेवन करता था।

    जिसके लिए वह पिता से पैसे मांगता था। पुलिस ने कहा कि इसी बात को लेकर देर रात गुरसेवक अपनी मां से झगड़ा करने लगा। जिसके बाद इसी बात को लेकर पिता-पुत्र के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इस झगड़े में पिता ने पुत्र के सिर पर हमला कर दिया। हमले में गुरसेवक की मौके पर ही मौत हो गई।

  • Punjab News : नामांकन दाखिल करने समय हुआ हंगामा, पुलिस कर्मी घायल, देखें वीडियो

    Punjab News : नामांकन दाखिल करने समय हुआ हंगामा, पुलिस कर्मी घायल, देखें वीडियो

    पंजाब (फिरोजपुर) : पोलिटेक्निकल कॉलेज में नामांकन फाइल जमा करते समय पुलिसकर्मी पर हमला हुआ। जानकारी के अनुसार इस दौरान पुलिस मुलाजिम की वर्दी भी फाड़ी है। यह हादसा आज दोपहर करीब 1 बजे का है। जानकारी के मुताबिक लोगों को लाइनों में खड़े होकर जाने को कहा, तो युवकों ने पुलिस मुलाजिमपर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

    जिसमें एक पुलिस मुलाजिम घायल हो गया। पुलिस मुलाजिम अमृतपाल ने जानकारी देते हुे बताया कि थाना सिटी पर डयूटी है। उसकी डयूटी चुनावों को लेकर लगी हुई है। इस दौरान नामांकन जमा करने आए लोगों की लंबी कतारें थी। पुलिस मुलाजिम ने कहा कि लोगों को लाइनों में खड़े होकर जाने को कहा, तो 4-5 युवकों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

    इस हमले में उसे चोटें लगी है। पुलिस मुलाजिम ने बताया कि एक आरोपी की पहचान हो गई है। घायल कर्मचारी को इलाज के लिए फिरोजपुर सिविल अस्पताल लाया गया। पुलिसकर्मी ने हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

  • Punjab News: पहली बार 3 दिवसीय किसान मेले में लोगों में दिखा उत्साह, देखें वीडियो

    Punjab News: पहली बार 3 दिवसीय किसान मेले में लोगों में दिखा उत्साह, देखें वीडियो

    लुधियानाः किला रायपुर में किसानों द्वारा तीन दिवसीय किसान मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान पहली बार किसान मेले के आयोजन के दौरान लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला है। इस मेले में बड़ी कंपनियों सहित पीएयू विशेषज्ञों द्वारा भी स्टाल लगाए गए है।

    बता दें कि पंजाब में हर बार बेशक किसान मेला पीएयू में आयोजित किया जाता था, लेकिन अब यह किसान मेला लुधियाना के किला रायपुर गांव में भी आयोजित किया गया है। यह किसान मेला किसानों और लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। गौर हो कि किसान मेले में बड़ी-बड़ी कंपनियों के अलावा विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों ने भी स्टॉल लगाए हैं, जहां किसानों को खेती के बारे में जागरूक किया गया।

    इस मेले में किसान नई तकनीक की मशीनों के साथ-साथ कृषि बीजों के बारे में भी जानकारी लेने के पहुंचे। मेले में आए किसानों ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ कि गांव में किसान मेला लगाया गया है। उन्होंने कहा कि पहले उन्हें यूनिवर्सिटी में मेला देखने के लिए जाना पड़ता था। जिसके चलते अब आसपास के गांव के लोग इस किसान मेला को कम समय में देखकर घर लौट जाते थे।

  • Punjab News: पंचायती चुनाव भरने के दौरान मची भगदड़, Majithia ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: पंचायती चुनाव भरने के दौरान मची भगदड़, Majithia ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसरः विधानसभा क्षेत्र मजीठा के तहसील परिसर में आज उस समय भगदड़ मच गई, जब पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरने के आखिरी दिन लोग अपना नामांकन पत्र दाखिल करने आए थे। इस दौरान प्रशासन की ओर से उचित व्यवस्था न किए जाने के कारण भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि नामांकन पत्र भरने के लिए महिलाएं भी पहुंचीं थी, जिन्हें पुरुषों की कतार में खड़ा होना पड़ा। वहां पर लोगों द्वारा आरोप लगाए कि महिलाओं के लिए अलग लाइन नहीं बनाई गई। जिसके चलते वहां पर भगदड़ दौरान कई लोगों के कपड़े फट गए।

    वहीं मामले की सूचना मिलने पर अकाली दल नेता बिक्रम मजीठिया भी तहसील परिसर पहुंचे। जिसके बाद परिसर में मौजूद लोगों ने मजीठिया को समस्याएं सुनीं। जिसके बाद मजीठिया ने इसकी जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को दी। प्रशासन द्वारा कोई उचित व्यवस्था नहीं किए जाने से विक्रम मजीठिया और उनके कार्यकर्ता भी काफी नाराज थे। उन्होंने कहा कि आम आप पार्टी ने पंचायत चुनाव में लोगों के लिए काफी मुश्किलें खड़ी की हैं। मजीठिया ने कहा कि न तो लोगों को चूल्हा टैक्स की रसीद मिल रही है और न ही एनओसी रसीद दी जा रही है।

    मजीठिया ने इस मामले को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि खराब प्रबंधों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के कामकाज पर सवाल उठाते हुए सरकार ने लोगों को परेशान कर नामांकन दाखिल करने से रोकने की साजिश रची है। बिक्रम मजीठिया ने मुख्यमंत्री के पंचायत चुनाव पारदर्शी तरीके से कराने के दावों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ऐसी दफ्तरों में बैठकर बयानबाजी करने वाले भगवंत मान को जमीनी हकीकत की जानकारी नहीं है। वहीं नामजदगी पत्र भरने आए लोगों का कहना है कि प्रशासन द्वारा कोई पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए।

    मजीठिया ने कहाकि लोगों की हालत इतनी खराब हो गई है कि वहां पर पीने के पानी की कोई व्यवस्था भी नहीं है। उन्होंने कहा कि यहां तक पंखे या बिजली की भी व्यवस्था नहीं है, लोग गर्मी से बेहाल हो रहे हैं। मजीठिया ने कहा कि फार्म भरने आई महिलाओं को धक्का दिया जा रहा है और उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किये गये हैं। उन्होंने महिलाओं के लिए अलग से लाइन स्थापित करने की अपील की है, ताकि महिलाओं को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन के सारे दावे फेल साबित हो रहे हैं, प्रशासन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

  • Jalandhar News: बंद Ice Factory में घुसे चोर, मौके पर पहुंची पुलिस, देखें Live

    Jalandhar News: बंद Ice Factory में घुसे चोर, मौके पर पहुंची पुलिस, देखें Live

    जालंधर, ENS: दोमोरिया पुल के पास अमोनिया गैस लीक होने के मामले में विवादों में आई Ice Factory को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, इस मामले के बाद प्रशासन द्वारा फैक्टरी को सील कर दिया गया है। जिसके बाद से बंद पड़ी Ice Factory में आज दिन दहाड़े 2 चोर घुस गए।

    चोरों को फैक्टरी में जाने के मामले में दुकानदार इकट्ठे हो गए और घटना की सूचना थाना 3 की पुलिस को दी। वहीं दुकानदारों द्वारा शोर मचाने के बाद एक चोर घटना स्थल से फरार हो गया, जबकि दूसरा चोर फैक्टरी के अंदर ही छिपा हुआ बताया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद थाना 3 की पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

  • Punjab News: हमलावारों ने तेजधार हथियार से किया व्यक्ति का कत्ल

    Punjab News: हमलावारों ने तेजधार हथियार से किया व्यक्ति का कत्ल

    मोहालीः डेराबस्सी गुजरा रोड पर दो युवकों ने एक महिला को मोटरसाइकिल पर बिठाया और डेराबस्सी की ओर आ रहे एक व्यक्ति की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक, हत्यारे महिला के प्रेमी बताए जा रहे हैं। जिन्होंने रंजिश के चलते मोटरसाइकिल सवार शख्स पर चाकुओं से हमला कर दिया। घायल हालत में व्यक्ति को डेराबस्सी के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    मृतक की पहचान 40 वर्षीय करमजीत सिंह पुत्र हरबंस सिंह गांव रामपुर बहाल डेराबसी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक डेराबस्सी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। हमलावार पास के गांव सामगोली के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मृतक के शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

  • Punjab News: पंचायत चुनाव को लेकर घर में घुसकर हमलावारों ने हथियारों के साथ किया हमला, 4 घायल

    Punjab News: पंचायत चुनाव को लेकर घर में घुसकर हमलावारों ने हथियारों के साथ किया हमला, 4 घायल

    गुरदासपुरः गांव रसूलपुर में पंचायत चुनाव को लेकर आज नामांकन की आखिरी तारीख है। वहीं इस दौरान राज्य के अलग-अलग जगहों पर झगड़े के मामले सामने आ रहे है। ताजा मामला गुरदासपुर से सामने आया है, जहां देर रात घर में घुसकर हमलावारों ने दस्ती हथियारों से हमला कर 4 लोगों को जख्मी कर दिया। वहीं इस मामले को लेकर थाना कलानौर की पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

    बताया जा रहा है कि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। प्रेम सिंह पुत्र फकीर सिंह निवासी रसूलपुर ने बताया कि वह पंचायत चुनाव में पंच के कागजात दाखिल करने के बारे में विचार विमर्श कर रहा था। इस दौरान आरोपी रात करीब 9 बजे दस्ती हथियारों के साथ लैस होकर उसके घर में घुसे और हमला कर उसे जख्मी कर दिया। इसके बाद आरोपी उसके समर्थक लखबीर सिंह निवासी रसूलपुर के घर में घुस गए और सुखबीर सिंह, गुरप्रीत सिंह और हरविंदर कौर को हमला कर जख्मी कर दिया। इसके बाद सभी अपनी कारों में सवार होकर फरार हो गए।

    घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है, जबकि हरविंदर कौर को अमृतसर रेफर कर दिया गया है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि आरोपी धर्मजोत सिंह, भगवंत सिंह, उधम सिंह, मनिंदर सिंह निवासी रसूलपुर, गिंदी निवासी दलेलपुर और 10 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी है।

  • Punjab News: अब लड़कियां गैंग बनाकर दे रही वारदात को अंंजाम, लोगों ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: अब लड़कियां गैंग बनाकर दे रही वारदात को अंंजाम, लोगों ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

    लुधियाना : आए दिन लूट की वारदातें देखने को मिल रही हैं और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ऐसा ही मामला लुधियाना से सामने आया है। जानकारी के अनुसार भीख मांग रही लड़कियां गैंग बनाकर डकैती करती है और प्रवासी यात्रियों को निशाना बनाती है। बस स्टैंड के पास देखने को मिला जहां एक प्रवासी युवक अपने भाइयों के साथ लुधियाना आता है और भीख मांगने वाली लड़कियां उससे मारपीट करती है।

    इस दौरान पास खड़े युवक ने वीडियो भी बनाया और युवक न्याय की गुहार लगा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि 20 से 25 भीख मांगने वाली लड़कियों ने एक गिरोह बनाया है। जो लोगों को अपना शिकार बनाती है। इस गिरोह की लड़कियां लोगों से लूट की वारदातों को अंजाम देते है। यह गिरोह प्रवासी लोगों को अपना शिकार बनाती है, जिसके बाद यह लड़कियां गलत इल्जाम लगाती है। प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि इस गैंग पर उचित कार्रवाई की बात कही उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि इस तरह से निर्दोष लोगों के साथ लूटपाट न हो सके।

    पीड़ित के भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरे भाई के पास मांगने वाली लड़कियां आई और कहने लगी कि भूख लगी है 2 हजार रुपए दे दो। जब मेरा भाई पैसे देने लगा तो, मांगने वाली लड़कियों ने एक हजार रुपए छीन लिए। पीड़ित के भाई ने बताया कि वह 20-25 लड़कियां थी। इस संबंध में जब बस स्टैंड चौकी प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह मामला मेरे संज्ञान में है। इसकी जांच की जा रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: पंजाब के आई.टी.आई. संस्थानों में बदलाव: 11 करोड़ रुपये से बनेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, 10,000 युवाओं को मिलेगी नौकरी!

    Punjab News: पंजाब के आई.टी.आई. संस्थानों में बदलाव: 11 करोड़ रुपये से बनेगा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, 10,000 युवाओं को मिलेगी नौकरी!

      पंजाब, (चंडीगढ़) 4 अक्टूबर: पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के प्रयासों से राज्य के छह आई.टी.आई. संस्थानों के अपग्रेडेशन संबंधी एक महत्वपूर्ण एम.ओ.यू. आज राज्यसभा सदस्य विक्रमजीत सिंह साहनी के साथ हस्ताक्षरित किया गया।

    11 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस:

    इस एम.ओ.यू. के तहत, आई.टी.आई. लुधियाना, आई.टी.आई. पटियाला, आई.टी.आई. मानकपुर शरीफ, जिला साहिबजादा अजीत सिंह नगर, आई.टी.आई. सुनाम, और आई.टी.आई. लालड़ू को उच्च मानकों पर अपग्रेड किया जाएगा। हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि इन संस्थानों को स्थानीय उद्योगों से जोड़ा जाएगा, जिससे छात्रों के लिए प्लेसमेंट और अप्रेंटिसशिप के अवसर सुनिश्चित होंगे। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि मोहाली आई.टी.आई. में महिला सशक्तिकरण के लिए एयर होस्टेस, ब्यूटी वेलनेस, और यूनिअर नर्सिंग के कोर्स शुरू किए जाएंगे।

    ड्रोन तकनीकी अकादमी की स्थापना:

    लालड़ू और मानकपुर शरीफ आई.टी.आई. को ड्रोन अकादमी के रूप में विकसित किया जाएगा, जो देश में ड्रोन प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक प्रमुख संस्थान बनेगा।

    युवाओं के लिए नौकरी के अवसर:

    श्री बैंस ने कहा कि इस पहल से दस हजार युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह जी के नेतृत्व में सरकार युवाओं को व्यावसायिक शिक्षा प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि आई.टी.आई. संस्थानों में सीटों की संख्या 28,000 से बढ़ाकर 35,000 की गई है, जिससे औद्योगिक इकाइयों को प्रशिक्षित कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

    बेरोजगारी और नशे की समस्या पर नियंत्रण:

    मंत्री ने यह भी कहा कि इस योजना से न केवल बेरोजगारी में कमी आएगी, बल्कि यह नशे की समस्या को भी समाप्त करने में मदद करेगी, जिससे पंजाब का युवा समाज एक स्वस्थ और सशक्त भविष्य की ओर बढ़ सकेगा।
  • Punjab News: Kejriwal के करीबी को CM Mann का सलाहकार किया नियुक्त !

    Punjab News: Kejriwal के करीबी को CM Mann का सलाहकार किया नियुक्त !

    चंडीगढ़ः दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिभव कुमार को पंजाब सीएम का सलाहकार नियुक्त किया गया। बताया जा रहा हैकि सीएम कार्यालय में बिभव कुमार जल्द ही ज्वाइन करेंगे। अरविंद केजरीवाल और बिभव कुमार की दोस्ती वर्षों पुरानी है। साल 2015 में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बने बिभव कुमार लंबे समय से उनके साथ हैं। बिभव का ताल्लुक बिहार से है।

    बिभव कुमार वीडियो जर्नलिस्ट के तौर पर काम किया करते थे। उनकी मुलाकात अरविंद केजरीवाल से हुई और वह इंडिया अगेंस्ट करप्शन मैगजीन के लिए काम करने लगे। इंडिया अगेंस्ट करप्शन संस्था ने ही साल 2011 में देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन शुरू किया था। बिभव शुरू से ही अरविंद केजरीवाल के रोजाना के कार्यक्रम और दूसरे काम को देख रहे थे। सरकार बनने के बाद भी वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दैनिक काम देखा करते थे। हालांकि सतर्कता विभाग ने उनकी नियुक्ति को रद्द कर दिया था।

    आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल ने कुछ समय पहले आरोप लगाए थे कि उनके साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास पर उनके सहयोगी बिभव कुमार ने मारपीट और बदसलूकी की थी। मालीवाल की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा गया है कि अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार ने स्वाति मालीवाल को कई बार लात और करीब 7-8 थप्पड़ मारे।

    इसके बाद बिभव कुमार को जेल भी जाना पड़ा था। फिलहाल वह जमानत पर हैं। मामले की सुनवाई अब भी कोर्ट में चल रही है। स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया था कि जब मदद के लिए वह चिल्लाने लगीं तब भी बिभव नहीं रुके। आरोप लगाया कि बिभव ने उनकी छाती, पेट और शरीर के निचले हिस्सों पर लात मारी थी। स्वाति की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी, जिसमें उन्होंने बिभव कुमार को आरोपी बनाया था।