Punjab News: अब लड़कियां गैंग बनाकर दे रही वारदात को अंंजाम, लोगों ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

लुधियाना : आए दिन लूट की वारदातें देखने को मिल रही हैं और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ऐसा ही मामला लुधियाना से सामने आया है। जानकारी के अनुसार भीख मांग रही लड़कियां गैंग बनाकर डकैती करती है और प्रवासी यात्रियों को निशाना बनाती है। बस स्टैंड के पास देखने को मिला जहां एक प्रवासी युवक अपने भाइयों के साथ लुधियाना आता है और भीख मांगने वाली लड़कियां उससे मारपीट करती है।

इस दौरान पास खड़े युवक ने वीडियो भी बनाया और युवक न्याय की गुहार लगा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि 20 से 25 भीख मांगने वाली लड़कियों ने एक गिरोह बनाया है। जो लोगों को अपना शिकार बनाती है। इस गिरोह की लड़कियां लोगों से लूट की वारदातों को अंजाम देते है। यह गिरोह प्रवासी लोगों को अपना शिकार बनाती है, जिसके बाद यह लड़कियां गलत इल्जाम लगाती है। प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि इस गैंग पर उचित कार्रवाई की बात कही उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि इस तरह से निर्दोष लोगों के साथ लूटपाट न हो सके।

पीड़ित के भाई ने जानकारी देते हुए बताया कि मेरे भाई के पास मांगने वाली लड़कियां आई और कहने लगी कि भूख लगी है 2 हजार रुपए दे दो। जब मेरा भाई पैसे देने लगा तो, मांगने वाली लड़कियों ने एक हजार रुपए छीन लिए। पीड़ित के भाई ने बताया कि वह 20-25 लड़कियां थी। इस संबंध में जब बस स्टैंड चौकी प्रभारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह मामला मेरे संज्ञान में है। इसकी जांच की जा रही है और उचित कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *