Blog

  • Punjab : उधार दिए पैसे मांगने को लेकर हुआ खूनी विवाद, चली गोलियां, देखें Video

    Punjab : उधार दिए पैसे मांगने को लेकर हुआ खूनी विवाद, चली गोलियां, देखें Video

    फिरोजुपर: पंजाब में गुंडागर्दी किस कदर बढ़ गई है, इसका उदाहरण आए दिन देखने को मिल रहा है। सरकार हो या पुलिस गुंडागर्दी पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। जिसका एक और उदाहरण फिरोजपुर के जीरा कस्बे के गांव में चंगाली कदीम से सामने आया है। जहां गुंडागर्दी का नंगा नाच किया गया। गांव चंगाली कदीम निवासी सुखजिंदर सिंह ने जीरा के रहने वाले कुलविंदर सिंह और बलविंदर सिंह को पैसे उधार दिए थे। जिन्होंने चार साल से पैसे वापस नहीं किए। 

    सुखजिंदर सिंह ने कई बार कुलविंदर और बलविंदर सिंह को कहा कि उनके पैसे वापस कर दें। लेकिन उन दोनों ने पैसे वापिस नही किए। इसी को लेकर कुलविंदर और बलविंदर सुखजिंदर से रंजीश रखने लगे। कुछ दिन पहले सुखजिंदर ने फिर से कुलविंदर आदि से अपने पैसे मांगे। तो कुलविंदर ने गुस्से में आकर अपने साथ करीब 15 से 20 गुंडों को लेकर आया और सुखजिंदर सिंह को पीटना शुरू कर दिया। 

    जो भी सुखजिंदर सिंह को बचाने आता, हमलावर उसके सीने पर पिस्तौल तान देते और गांव को डराने के लिए हमलावरों ने हवाई फायरिंग किए। जिसने भी सुखजिंदर को छुड़ाने की कोशिश की तो हमलावरों ने पिस्तौल दिखाकर भगा दिया गया। सुखजिंदर को इतना पीटा गया कि सुखविंदर को सिविल अस्पताल फिरोजपुर ले जाया गया और बाद में उसे डीएमसी अस्पताल लुधियाना में भर्ती कराया गया, जहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

  • Punjab: खोखों में लगी भीषण आग, देखें Video

    Punjab: खोखों में लगी भीषण आग, देखें Video

    अमृतसर : जिले मे जहां एक तरफ बढ़ती गर्मी का प्रकोप देखा जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ मीरा कोट चौक पर प्रवासी मजदूरों के खोखों को भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। जिससे काफी नुकसान हुआ है। प्रवासी मजदूर ने बताया कि देर रात किसी का फोन आया और घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने जब आकर देखा तो काफी नुकसान हो चुका था। 

    जिसके बाद उन्होंने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अभी पता नही चला। पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि खोखों में आग लगी है। उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है।

     जांच के बाद ही आगे की कार्रवाही की जाएगी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि इस घटना की हर तरह से जांच होनी चाहिए। अगर कोई शरारती अंसर ने यह हरकत की है तो उसकी पड़ताल की जाए। उन्होंने कहा कि मैं अमृतसर में ऐसी कुछ भी बर्दाश्त नहीं करूंगा।

  • Punjab: नगर निगम की बिल्डिंग में लगी आग, हुए धमाके, देखें वीडियो

    Punjab: नगर निगम की बिल्डिंग में लगी आग, हुए धमाके, देखें वीडियो

    लुधियानाः चीमा चौक नजदीक नगर निगम की तहबाजारी बिल्डिंग में आग लगने का मामला सामने आया है। आग इतनी भीषण लगी है कि कि कई किलोमीटर से लोगों को धूंए के गुब्बार दिखाई दे रहे है। वहीं आग की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर तहबाजारी के इंस्पेक्टर सुनील कुमार पहुंचे। इस दौरान तहबाजारी बिल्डिंग में खुले में रखा गया काफी सामान जलकर राख हो गया है। बताया जा रहा है कि जहां आग लगी है वहीं पर भारी मात्रा में तहबाजारी टीम ने सिलेंडर जब्त करके रखे हुए है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगने के दौरान 7 से 8 सिलेंडर फटने से जोरदार धमाके हुए है। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन आग लगने और जोरदार हुए धमाकों से लोगों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है।

    वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को दे दी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे है। कहा जा रहा है कि अब तक 2 गाड़ियां आग पर काबू पाने में लग चुकी है। लेकिन आग ज्यादा फैलने के चलते अन्य गाड़ियों को घटना स्थल पर बुलाया जा रहा है। जानकारी देते हुए तहबाजारी इंस्पेक्टर सुनील ने कहा कि देखते ही देखते आग अचानक से बढ़ गई। इस घटना में गोदाम में रेहड़िया और फ्लेक्स बोर्ड सहित अन्य सामान रखा हुआ था। वहीं लोकसभा चुनावों में बोर्ड सड़कों से उतारे गए थे उन्हें यहां डंप किया गया था। आग लगने दौरान हुए धमाकों की जोनल कमिश्नर नीरज जैन ने पुष्टि की है। उन्होंने माना कि आग लगने के दौरान कुछ धमाके हुए है।

  • 40 सेकंड में लुटेरे Car लेकर हुए फरार, देखें CCTV

    40 सेकंड में लुटेरे Car लेकर हुए फरार, देखें CCTV

    चंडीगढ़ : जिले में चोरी की वारदातें आए दिन बढ़ती जा रही है। ऐसी ही एक चोरी की वारदात चंडीगढ़ सेक्टर 27 के मकान नंबर 8 के बाहर खड़ी एक एक्सेंट गाड़ी नंबर CH04H-5330 को शातिर चोर मात्र 40 सेकंड में गाड़ी का लॉक खोलकर, उसे लेकर रफू चक्कर हो गए। इस बात का खुलासा गाड़ी के मालिक विवेक को सुबह लगा जब उसने घर के बाहर गाड़ी नहीं देखी। 

    इसके बाद विवेक ने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला, तो उसे चोरी की घटना का पता चला। मंगलवार अल्प सुबह करीब 3:20 पर एक ऑल्टो गाड़ी में 2 युवक आते है, जिसमें से एक युवक निकलकर सीधे विवेक की एक्सेंट गाड़ी को मात्र 40 सेकंड में खोलकर चोरी कर फरार हो जाता हैं। इस बात की सूचना विवेक ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

     शिकायतकर्ता विवेक कुमार ने थाना पुलिस से गुहार लगाई है कि जिस ऑल्टो गाड़ी में दोनों चोर गाड़ी चोरी करने आए थे, वह 19/27 की लाइट प्वाइंट के पास से आए थे। वहां पर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के हाई डेंसिटी सीसीटीवी कैमरा लगे है। यदि उन्हें खंगाला जाए तो उसे ऑल्टो गाड़ी के नंबर से उनकी पहचान हो सकती है और आरोपियों को जल्द पकड़ा जा सकता है।

  • Punjab: पुरानी रंजिश को लेकर परिवार पर चाकुओं से हमला, देखें Video

    Punjab: पुरानी रंजिश को लेकर परिवार पर चाकुओं से हमला, देखें Video

    हमले में परिवार के दो सदस्य गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

    अमृतसरः अजनाला के गांव दुजोवाल में पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही लोगों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। हमला में घर के दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते गांव के कुछ लोगों ने उन पर तेजदार हथियार से हमला कर दिया। हमले दौरान आरोपियों ने घर में खड़ी गाड़ी, मोटरसाइकिल समेत घर के सामान के साथ भी तोड़फोड़ की है। 

    पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है। इस मौके बलदेव सिंह ने कहा कि पुरानी रंजिश को लेकर उनके भाई के घर पर गांव के कुछ लोगों ने जानलेवा हमला किया है। आरोपियों ने घर में तोड़फाड़ भी की है जिससे उनका काफी नुक्सान हुआ है। वहीं पुलिस अधिकारी जसबीर सिंह ने बताया कि उनके पास मामले संबंधी शिकायत अाई है। जांच शुरू कर दी है और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • दर्दनाक हादसा : नदी में नाव पलटने से 80 की मौत

    दर्दनाक हादसा : नदी में नाव पलटने से 80 की मौत

    नई दिल्ली : मध्य अफ्रीका में स्थित देश कांगो की राजधानी किंशासा के पास दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक नदी में 270 से ज्यादा लोगों को लेकर जा रही एक नाव पलट गई है। इस हादसे में 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी देश के राष्ट्रपति फेलिक्स त्सेसीकेदी ने दी है। एक बयान में राष्ट्रपति के हवाले से कहा गया है कि माई-नडोम्बे प्रांत में क्वा नदी में नाव पलट गई जिसमें लोगों की दुखद मौत हुई है। 

    नौका पर 100 से ज्यादा लोग सवार थे।राष्ट्रपति फेलिक्स त्सेसीकेदी ने एक्स पर पर लिखा कि डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के माई-नडोम्बे प्रांत में मुशी शहर से 70 किलोमीटर दूर क्वा नदी पर हुई नाव दुर्घटना में 80 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कारणों की जांच के आदेश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी आपदा फिर ना हो। 

    राष्ट्रपति ने अधिकारियों को इस आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आवश्यक उपाय करने का निर्देश दिया है। राष्ट्रपति ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के सही कारणों को स्पष्ट करने और भविष्य में ऐसी आपदा को दोबारा होने से रोकने के लिए हादसे की जांच की जाए। 

  • Punjab: शरारती अनसंरों ने मंदिर में की बेअदबी और तोड़फोड़, लोगों में रोष, देखें Video

    Punjab: शरारती अनसंरों ने मंदिर में की बेअदबी और तोड़फोड़, लोगों में रोष, देखें Video

    गुरदासपुरः गांव भागो कावां में शरारती अनसंरों द्वारा नवनिर्मित श्री गुरु रविदास मंदिर में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान लोगों ने आरोप लगाए है कि शरारती अनंसरों ने मंदिर से साथ-साथ तस्वीरों के साथ भी बेअदबी है। जिसके चलते लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि शरारती अनंसरों ने गुरु रविदास महाराज की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की है। गांव के लोगों ने इस मामले को लेकर प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं इस मामले को लेकर जब सदर पुलिस SHO अमनदीप सिंह से बात करनी चाही तो उन्होंने बंद कैमरे के सामने कहा कि जांच की जा रही है। इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। 

  • Kulhad Pizza से नहीं कुल्हड़ Lassi से होगा Mood Cool, आप भी बनाना सीखें

    Kulhad Pizza से नहीं कुल्हड़ Lassi से होगा Mood Cool, आप भी बनाना सीखें

    बोकारो: भीषण गर्मी में लोग ठंडा पेय पदार्थ पीना चाहते हैं। ऐसे में अगर आपको लस्सी मिल जाए तो सेहत बनने के साथ मन मिजाज ठंडा रहेगा। अगर आप स्वादिष्ट ड्राई फ्रूट से भरपूर केसर लस्सी का आनंद लेना चाहते हैं, तो ऐसे में बोकारो के चास गरगा पुल के सामने स्थित पंजाब केसर लस्सी के स्टॉल पर आएं। यह खास ड्राई फ्रूट से भरपूर केसर वाली लस्सी के लिए प्रसिद्ध है। 

    लस्सी विक्रेता गोपाल प्रसाद ने बताया कि वह चास में बीते दो वर्षों केसर लस्सी कि बिक्री कर रहे हैं। लस्सी पीते ही मन तरोताजा हो जाता है। उनके स्टॉल पर बड़े गिलास के चॉकलेट लस्सी कि कीमत 50 रुपए, वहीं छोटे गिलास में लस्सी की कीमत 40 रुपए है। केसर लस्सी के शौकीन के लिए बड़े गिलास के केसर लस्सी कि कीमत 65 रुपए और छोटे गिलास के केसर लस्सी की कीमत 30 रुपए तय है। उनके स्टॉल पर रोजाना 30 से 50 लीटर दही की खपत हो जाती है। प्रतिदिन 80 से 100 गिलास लस्सी की बिक्री हो जाती है।

    ऐसे बनाए लस्सी

    केसर लस्सी बनाने कि रेसिपी को लेकर विक्रेता गोपाल ने बताया कि सबसे पहले ताजा दूध को गरम कर मिट्टी के मटके में दही जमाए, फिर दही को निकालकर अच्छे से फेटकर लस्सी तैयार की जाती है। फिर मिट्टी के गिलास में कोकोनट पाउडर, गुलाब जल, काजू और किशमिश मिलाया जाता है। फिर ऊपर से रुआफजा और केसर डालकर अच्छी तरह सजाकर परोस दिया जाता है।

  • Online आर्डर में Ice Cream के अंदर से निकली इंसान की कटी उंगली, केस दर्ज

    Online आर्डर में Ice Cream के अंदर से निकली इंसान की कटी उंगली, केस दर्ज

    मुंबईः मलाड इलाके में बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां महिला ने दावा किया है कि आइसक्रीम कोन के अंदर इंसान की एक कटी हुई उंगली मिली है।महिला ने इसकी तस्वीर शेयर करते हुए मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि ऑनलाइन आइसक्रीम ऑर्डर की थी। शुरुआती जांच में पुलिस का कहना है कि आइसक्रीम कोन में इंसानी अंग है। पुलिस ने और पुख्ता होने के लिए आइसक्रीम में मिली इंसानी अंग को FSL में भेजा है। मलाड पुलिस ने आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने धारा 272, 272 और 336 के तहत मामला दर्ज किया।

    क्या है दावा?

    महिला ने दावा किया कि उसने आधी से ज्यादा आइसक्रीम खा भी ली थी, लेकिन जैसे ही उसको लगा की कुछ गड़बड़ है उसने आइसक्रीम में देखा की एक इंसानी कटी हुई उंगली है। वहीं पुलिस ने कहा, ”एक महिला को ऑनलाइन ऑर्डर की गई आइसक्रीम कोन के अंदर इंसानी उंगली का टुकड़ा मिला। जिसके बाद महिला मलाड पुलिस स्टेशन पहुंची। मलाड पुलिस ने युम्मो आइसक्रीम कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर आइसक्रीम को जांच के लिए भेज दिया है। आइसक्रीम में मिले मानव अंग को FSL (फोरेंसिक) के पास भेज दिया है।”

    ओरलेम निवासी ब्रेंडन सेराओ (27) ने बुधवार को ऑनलाइन डिलीवरी ऐप के जरिए कोन आइसक्रीम का ऑर्डर दिया तो उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि उन्हें बड़ा झटका लगने वाला है। महिला ने बताया कि आइसक्रीम के अंदर करीब 2 सेमी लंबा इंसानी उंगली का टुकड़ा था। सेराओ पेशे से एमबीबीएस डॉक्टर हैं। FPJ के अनुसार सुबह उनकी बहन ऑनलाइन डिलीवरी ऐप के जरिए किराने का सामान ऑर्डर कर रही थी, तभी उन्होंने उससे 3 बटरस्कॉच कोन आइसक्रीम को लिस्ट में शामिल करने के लिए कहा। जब आइसक्रीम डिलीवर हुई तो उन्होंने कोन खोला और उसमें उंगली का टुकड़ा निकला। उन्होंने घटना की जानकारी मलाड पुलिस को दी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिस जगह पर आइसक्रीम बनाई और पैक की गई, उसकी भी तलाशी ली जाएगी।

  • Hotel में रुक रहे है तो घर से चादर जरूर ले जाएं, नहीं तो हो जाएंगे बीमार

    Hotel में रुक रहे है तो घर से चादर जरूर ले जाएं, नहीं तो हो जाएंगे बीमार

    कर्मचारी ने बताई ऐसी सच्चाई, सुनकर उड़ जाएंगे होश!

    छुट्टियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में अगर आप परिवार सहित कहीं बाहर जाने का मन बना रहे है और किसी होटल में रुकने की सोच रहे हैं तो थोड़ा सा सावधान हो जाए। क्योंकि कुछ बाते आपकों हैरान कर देगी। हाल ही में एक सोशल मीडिया पर कई होटल कर्मियों ने ऐसी बातें बताईं, जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। सबसे हैरान करने वाली बात होटल के बिस्तर पर बिछे चादर से जुड़ी है। उनकी बातें सुनकर आपको पता चलेगा कि होटल में बिछाने के लिए घर से ही अपनी चादर ले जाना समझदारी होगी।

    सोशल मीडिया पर कुछ सालों पहले एक शख्स ने होटल की चादरों को लेकर चर्चा शुरू की। उसने पूछा कि क्या ये बात सच है कि होटल के बिस्तर पर बिछे कंफर्टर को नहीं धोया जाता, इस वजह से उसपर सोने से बचना चाहिए? कंफर्टर का अर्थ है कंबल जैसा चादर, जिसे ओढ़कर लोग सोते हैं पर इस शख्स के पोस्ट पर लोगों ने कमेंट कर होटल से जुड़ी और भी कई चौंकाने वाली बातें बताईं। 

    उसने बताया कि वह होटल में काम करता है। वहां पर चादरों को हर मेहमान के जाने के बाद धोया नहीं जाता, उन्हें उसी तरह फिर से बिछा दिया जाता है। एक ने बताया कि उन्हें मेहमान के जाने के बाद सिर्फ चादर और तकिया धोने को कहा जाता था, कंफर्टर को महीने में सिर्फ एक बार धोया जाता था, जब कमरों की डीप क्लीनिंग होती थी।

    एक शख्स ने कमेंट में बताया कि उसने 1 साल तक होटल में काम किया था, उसने कभी  भी होटल के कंफर्टर को धुलते नहीं देखा। इस वजह से वह अब जब कभी किसी होटल में रुकने जाता है, तो सबसे पहले कंफर्टर को हटाकर अलमारी में रख देता है। एक ने कहा आपको अपने लगेज को कभी भी बिस्तर पर नहीं रखना चाहिए, क्योंकि चादर या कंबल के कीटाणु आपके सामान पर चढ़ सकते हैं जो आपके साथ आपके घर तक पहुंच जाएंगे। क्या आपको इसके बारे में पता था?