Blog

  • शादी समारोह में फूड पॉइजनिंग से 107 लोग बीमार

    शादी समारोह में फूड पॉइजनिंग से 107 लोग बीमार

    दौसा : राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट क्षेत्र में फूड पॉइजनिंग के चलते 107 लोग बीमार हो गए। बताया जा रहा है कि क्षेत्र के बिलोना गांव में बुधवार की रात भात के कार्यक्रम दौरान इन लोगों ने मिश्री मावा खाया था। लालसोट के मुख्य प्रखंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ने बताया कि बीती रात बिलोना गांव में एक शादी मे भात का कार्यक्रम चल रहा था।

    इन लोगों ने कार्यक्रम में मिश्री मावा खाया और कुछ देर बाद पेट दर्द, उल्टी, दस्त की शिकायत होने लगी। बिलोना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक-एक करके फूड प्वाइजन के शिकार लोगों को भर्ती कराया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलोना पर धीरे-धीरे लोगों की फूड पॉइजनिंग के शिकार लोगों की संख्या बढ़ती गई और बीमारों की संख्या 107 हो गई।

    उधर 80 लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कर इलाज किया गया इसके बाद भर्ती मरीजों के लिए बेड कम पड़ने और हालत गंभीर होने के चलते कुछ मरीजों के जिला अस्पताल लालसोट में रेफर किया गया, जहां 27 लोगों का इलाज किया गया। सीएमएचओ ने बताया कि रात 12 बजे से फूड प्वाइजनिंग के मरीजों का आना शुरू हुआ और तड़के चार बजे तक इन लोगों की संख्या 107 हो गई फिलहाल तमाम भर्ती मरीजों की तबीयत में सुधार होने के चलते सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है ।

  • महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ मामले में AIIMS के वार्ड में गाड़ी लेकर घुसी पुलिस, देखें वीडियो

    महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ मामले में AIIMS के वार्ड में गाड़ी लेकर घुसी पुलिस, देखें वीडियो

    ऋषिकेशः आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिसकर्मी एम्स ऋषिकेश के आपातकालीन वार्ड में कार समेत ही घुस गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, एक महिला डॉक्टर ने पुलिस में छेड़छाड़ की शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस आरोपी नर्स को गिरफ्तार करना चाहती थी। किसी एक्शन फिल्म जैसे 26 सेकेंड के इस क्लिप में पुलिस की कार भीड़ वाले इमरजेंसी वार्ड से गुजरती हुई नजर आ रही है, जिसके दोनों तरफ बिस्तरों पर मरीज लेटे हुए हैं।

    सुरक्षा कर्मियों का एक समूह एसयूवी के लिए रास्ता साफ करते हुए नजर आ रहा है और स्ट्रेचर पर लेटे मरीजों को रास्ते से हटाते हुए दिख रहा है। कार आगे की ओर बढ़ती है और उसमें पुलिसकर्मी बैठे हुए नजर आते हैं। पुलिस के अनुसार, नर्सिंग अधिकारी ने प्रमुख स्वास्थ्य सुविधा के एक ऑपरेशन थिएटर के अंदर महिला डॉक्टर के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की। ऋषिकेश के पुलिस अधिकारी शंकर सिंह बिष्ट ने समाचार एजेंसी को बताया कि सतीश कुमार, जो अब निलंबित हैं, ने कथित तौर पर डॉक्टर को एक अश्लील एसएमएस भी भेजा था।

    इस घटना से अस्पताल के डॉक्टरों में गुस्सा फैल गया, जो हड़ताल पर चले गए और अपराधी को बर्खास्त करने की मांग करते हुए डीन के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया। इसके बाद डॉक्टरों ने पुलिस से भी संपर्क किया। विरोध कर रहे डॉक्टरों की बड़ी संख्या को देखते हुए, पुलिस ने सतीश कुमार को गिरफ्तार करने के लिए अस्पताल में घुसने का फैसला किया। नारेबाजी करते हुए डॉक्टरों ने सतीश कुमार को तत्काल बर्खास्त करने की मांग करते हुए कहा कि उन्होंने जो अपराध किया है, उसके लिए सिर्फ निलंबन पर्याप्त नहीं है लेकिन एम्स ऋषिकेश में आपातकालीन सेवाएं अभी भी चालू हैं। बता दें कि डॉक्टर हड़ताल पर हैं।

  • पंजाब : घर में लगी भीषण आग, मवेशियों की हुई मौ’त, देखें वीडियो

    पंजाब : घर में लगी भीषण आग, मवेशियों की हुई मौ’त, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। 47 डिग्री सेल्सियस तक पारा बढ़ गया है। गर्मी के चलते आग लगने के मामले रोज सामने आते रहते है। ऐसा ही मामला फिरोजपुर से सामने आया है। फिरोजपुर जिला सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण लोगों के पास कोई रोजगार नहीं है, जिसके कारण लोग बड़ी मुश्किल से अपना घर चलाते हैं, लेकिन जब कोई प्राकृतिक आपदा आती है, तो इनकी मुश्किलें और बढ़ जाती है।

    जहां गांव में एक परिवार को उस समय आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा, जब उनके घर में अचानक आग लगने से मवेशी जल गए। परिवार ने मवेशियों को बचाने की कोशिश की, लेकिन इससे पहले ही मवेशी आग के चेपट में आ गए थे। जिस कारण परिवार को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से अपील करते नजर आए कि उनके नुकसान की भरपाई के लिए कुछ मुआवजा दिया जाए ताकि वे अपने घर का गुजारा कर सके।

  • पंजाबः AC ठीक करने के बहाने देते थे वारदात को अंजाम, 2 काबू 

    पंजाबः AC ठीक करने के बहाने देते थे वारदात को अंजाम, 2 काबू 

    बरनालाः जिले में एसी सर्विस करने के बहाने घरों में घुसे वारदातों को अंजाम देने के मामले में लोगों ने 2 चोरों को काबू किया है। दरअसल, शातिर चोर एसी ठीक करने के दौरान घरों में लोगों से पहले ठंडा पानी मांगा ओर पानी पीने के बहाने घरों से चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। जिसके बाद लोगों ने शक होने के बाद लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। सख्ती से पूछताछ के दौरान जुर्म कबूल करते ही लोगों ने दो चोरों की पहले तो खूब धुनाई की और बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों चोरों को गिरफ्तार करने के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    बरनाला जिले के धनौला कस्बे में दो चोर पिछले कई दिनों से कस्बे में लोगों के घरों में एसी की सर्विस करने के बहाने से घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। बताया जा रहा है कि पकड़े गए दोनों चोर अब तक चार घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। ये दोनों इतने शातिर हैं कि पहले ठंडा पानी मांगते हैं फिर पानी पीने के बहाने घरों में जेवर सहित अन्य कीमती सामान चुरा कर फुर्र हो जाते हैं। व्यापार मंडल के नेता रमन वर्मा ने बताया कि पकड़े गए चोर वरिंदरा बुक डिपो के मालिक के घर में एसी सर्विस करने के लिए पहुंचे तो उन्होंने घर में पहले इधर-उधर रेकी की ओर बाद में एक व्यक्ति सर्विस करने लग गया तो दूसरे ने ठंडा पानी मांगा।

    जब घर मालिक वरिंदर पानी लेने गया तो पीछे से उसने टेबल पर रखी Apple की घड़ी चुरा ली। इसी तरह रिंकू के घर में भी इन्होंने एसी सर्विस करने के बहाने ठंडे पानी की मांग की ओर फिर सोने की चेन उठाकर फरार हो गए। रमन वर्मा ने बताया कि जब चोरी का पता चला तो शक हुआ कि एसी की सर्विस करने वालों ने ही शायद वारदात को अंजाम दिया होगा। घटना के बाद दोनों लोगों को एसी की सर्विस करने के बहाने से फिर बुलाया गया। जब दोनों लोग एसी की सर्विस के लिए पहुंचे तो वहां पर मौजूद लोगों ने उन्हें घेर लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों चोरों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि घड़ी और सोने की चेन को उन लोगों ने ही चोरी किया है। जिसके बाद भड़के लोगों ने उनकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। बरनाला के एसएसपी संदीप मलिक ने बताया कि धनौला पुलिस को कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

  • RBI ने सरकार के लिए खोला खजाना, चुनाव के बाद नई सरकार की होगी बल्ले-बल्ले, लाभांश देने में तोड़ा रिकॉर्ड

    RBI ने सरकार के लिए खोला खजाना, चुनाव के बाद नई सरकार की होगी बल्ले-बल्ले, लाभांश देने में तोड़ा रिकॉर्ड

    नई दिल्लीः भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सरकार के लिए अपना खजाना खोल दिया है। उसने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए लाभांश देने के मामले में अब तक के सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित की गई केंद्रीय बैंक की 608वीं बैठक में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए सरकार को लाभांश के तौर पर 2.11 लाख करोड़ रुपये के भुगतान की मंजूरी दे दी गई है। मीडिया की रिपोर्ट्स की मानें, तो केंद्रीय बैंक की ओर से लाभांश के तौर पर भुगतान की जाने वाली यह अब तक की सबसे बड़ी रकम है। इससे पहले आरबीआई ने वित्त वर्ष 2018-19 के लिए सरकार को करीब 1.76 लाख करोड़ रुपये का भुगतान लाभांश के तौर पर किया था।

    वित्त वर्ष 2018-19 में हुआ था रिकॉर्ड भुगतान

    मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 के लिए लाभांश के तौर आरबीआई की ओर से सरकार को दी जाने वाली 2.11 लाख करोड़ रुपये की रकम एक साल पहले के मुकाबले दोगुने से भी अधिक है। केंद्रीय बैंक ने वित्त वर्ष 2022-23 के लाभांश के तौर पर 87,416 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। इससे पहले, आरबीआई की ओर से लाभांश के तौर पर वित्त वर्ष 2018-19 में रिकॉर्ड भुगतान रहा था। उस समय रिजर्व बैंक ने सरकार को 1.76 लाख करोड़ रुपये का लाभांश दिया था।

    राजकोषीय घाटा कम होने की उम्मीद

    आरबीआई की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि निदेशक मंडल ने लेखा वर्ष 2023-24 के लिए केंद्र सरकार को अधिशेष के रूप में 2,10,874 करोड़ रुपये के हस्तांतरण को मंजूरी दी। चालू वित्त वर्ष के बजट में सरकार ने आरबीआई और सार्वजनिक क्षेत्र के वित्तीय संस्थानों से कुल 1.02 लाख करोड़ रुपये की लाभांश आय का अनुमान जताया था। अनुमान से अधिक लाभांश मिलने से सरकार को राजकोषीय घाटा कम करने में मदद मिलेगी। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 में अपने व्यय एवं राजस्व के बीच अंतर यानी राजकोषीय घाटे को सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 5.1 फीसदी पर सीमित रखने का लक्ष्य रखा हुआ है। आरबीआई के निदेशक मंडल ने वृद्धि परिदृश्य से जुड़े जोखिमों और वैश्विक एवं घरेलू आर्थिक परिदृश्य की भी समीक्षा की।

    सीआरबी बढ़कर 6.50 फीसदी

    इसके अलावा आरबीआई की 608वीं बैठक में वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान रिजर्व बैंक के कामकाज पर चर्चा की गई और पिछले वित्त वर्ष के लिए इसकी वार्षिक रिपोर्ट एवं वित्तीय विवरण को मंजूरी दी गई। आरबीआई ने कहा कि वित्त वर्ष 2018-19 से 2021-22 के बीच व्यापक आर्थिक स्थितियों और कोविड-19 महामारी के प्रकोप को देखते हुए आकस्मिक जोखिम बफर (सीआरबी) को 5.50 फीसदी पर बनाए रखने का निर्णय लिया गया था। इससे वृद्धि एवं समग्र आर्थिक गतिविधि का समर्थन मिलने की उम्मीद थी। आरबीआई ने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 में आर्थिक वृद्धि में पुनरुद्धार होने पर सीआरबी को बढ़ाकर 6.00 फीसदी किया गया था। अर्थव्यवस्था में मजबूती और जुझारूपन बने रहने से निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए सीआरबी को बढ़ाकर 6.50 फीसदी करने का फैसला किया है।

    आरबीआई ने किस आधार पर लिया फैसला

    आरबीआई ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 के लिए देय लाभांश राशि के बारे में निर्णय अगस्त, 2019 में अपनाए गए आर्थिक पूंजी ढांचे (ईसीएफ) के आधार पर लिया गया है। बिमल जालान की अध्यक्षता वाली विशेषज्ञ समिति ने ईसीएफ की अनुशंसा की थी। समिति ने कहा था कि सीआरबी के तहत जोखिम प्रावधान को आरबीआई के बही-खाते के 6.5 से 5.5 फीसदी के दायरे में रखा जाना चाहिए।

  • एयरपोर्ट की ATC बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर में लगी आग

    एयरपोर्ट की ATC बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर में लगी आग

    चेन्नईः चेन्नई हवाईअड्डे पर वायु यातायात नियंत्रण (एटीसी) भवन की तीसरी मंजिल पर बृहस्पतिवार तड़के आग लग गई, लेकिन इसमें कोई नुकसान नहीं हुआ है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अग्निशमन एवं बचाव सेवा के अधिकारियों ने बताया कि आशंका है की आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग उस स्थान पर लगी थी, जहां पुरानी वस्तुएं रखी जाती थीं। उन्होंने बताया कि अशोक नगर और गिंडी से दमकल गाड़ियां भेजी गईं और अग्निशमन कर्मियों ने आग पर तुरंत काबू पा लिया। इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ और हवाईअड्डे का परिचालन प्रभावित नहीं हुआ।

  • जालंधर : PM मोदी की रैली को लेकर PAP ग्राउंड में तैयारियां शुरू, 50 हजार लोगों के आने की उम्मीद, देखें वीडियो

    जालंधर : PM मोदी की रैली को लेकर PAP ग्राउंड में तैयारियां शुरू, 50 हजार लोगों के आने की उम्मीद, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: प्रधानमंत्री मोदी की 24 मई को जालंधर में होने जा रही रैली के चलते पीएपी ग्राउंड में तैयारियां शुरू हो गई है। मामले की जानकारी देते हुए सुशील शर्मा ने बताया कि जालंधर में सिद्ध शक्तिपीठ देवी तालाब में मां त्रिपुरमालिनी का मंदिर है और शहीदों का तल्लण गुरुद्वारा साहिब यहां पर है। ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी जालंधर की पावन धरती पर 24 मई को आशीर्वाद लेने के लिए 4.30 बजे आ रहे हैं। इस दौरान सुशील शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर और पीएम मोदी से मिलने के लिए पीएपी ग्राउंड में हजारों की संख्या में जालंधरवासी रूबरू होंगे। भाजपा नेता ने कहा कि पीएम मोदी के दौरे को लेकर प्रशासन के साथ मिलकर वह तैयारियों में जुटे हुए हैं।

    उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के दौरे पर 50 हजार लोगों के इकट्ठे होने का अनुमान है। वहीं सिक्योरिटी को लेकर सुशील शर्मा ने कहा कि उनके प्रशासन के साथ पीएम दौरे को लेकर एक बैठक हो चुकी है, जिसमें प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान कोशिश रहेगी कि फिरोजपुर वाला सीन यहां पर ना हो पाएं। भाजपा नेता ने कहा कि पीएम मोदी के दौरे के दौरान भीषण गर्मी को लेकर उनके चाहने वाले लोगों के लिए कूलर की व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुशील शर्मा ने कहा कि भीषण गर्मी में भी पीएम मोदी को जालंधरवासी देखने और सुनने के लिए भारी संख्या में पीएपी ग्राउंड पहुंचेंगे। 

    बता दें कि पीएम मोदी के दौरे को लेकर जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है, जिसके चलते अमृतसर से लुधियाना, लुधियाना से अमृतसर और लुधियाना से हिमाचल प्रदेश व पठानकोट जाने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान जारी किया गया है। वहीं जालंधर के पीएपी ग्राऊंड में पीएम मोदी की रैली रखी गई है, जिसमें वी.वी.आई.पीज के आगमन को ध्यान में रखते हुए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने भारी और व्यापारिक वाहनों के रूट वायवर्ट कर दिए हैं। सुरक्षा कारणों के चलते यह डायवर्जन दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक रहेगा।

  • जालंधरः आज पवन टीनू के हक में रोड शो करेंगे सीएम मान, बढ़ाई गई सुरक्षा 

    जालंधरः आज पवन टीनू के हक में रोड शो करेंगे सीएम मान, बढ़ाई गई सुरक्षा 

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर आज सीएम भगवंत मान आप उम्मीदवार के हक में रोड करेंगे। इस रोड में वह लोगों से पवन टीनू के लिए वोट मांगेंगे। मिली जानकारी के अनुसार सीएम मान 4 हल्कों में रोड शो करेंगे। जिसमें वह पहले जालंधर के हलका फिल्लौर जाएंगे। उसके बाद नकोदर, जालंधर कैंट और फिर आदमपुर हलके में पवन टीनू के लिए रोड शो करेंगे। बताया जा रहा है कि चुनाव रणनीति को लेकर सीएम मान हर हल्के के कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी करेंगे।

    कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात के दौरान चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। सीएम के रोड शो को लेकर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरों पर तैयारियां की जा रही है। वहीं सीएम मान के रोड शो को लेकर जालंधर देहात पुलिस द्वारा सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीएम मान के रोड शो वाले रूट के चप्पे चप्पे पर पुलिस ने पैनी नजर रखी है। वहीं, चारों हलकों में सीएम के रोड शो वाले रूट पर भारी फोर्स तैनात की गई गई है। साथ में कई मुलाजिमों और अधिकारियों को सिविल वर्दी में भी रूट पर तैनात रहने के लिए कहा गया है।

  • पंजाबः केक से मानवी की मौ+त के मामले को लेकर हाई कोर्ट का फैसला

    पंजाबः केक से मानवी की मौ+त के मामले को लेकर हाई कोर्ट का फैसला

    पटियालाः 24 मार्च को अपने जन्मदिन पर बेकरी से ऑनलाइन केक ऑर्डर कर खाने से हुई मानवी की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। दो महीने बाद बुधवार को पोस्टमार्टम के दौरान लिए गए केक और बिसरा के नमूने फोरेंसिक लैब से आए, जिसमें कहा गया कि यह जहर नहीं था। इसका मतलब है कि केक में कोई जहरीला पदार्थ नहीं था। हालांकि, परिवार इस रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं है. परिजनों का कहना है कि अभी पैथोलॉजी रिपोर्ट नहीं आई है।

    जिसमें सच्चाई सामने आ जाएगी। नाना हरबंस लाल ने कहा कि कोर्ट में पेश की गई रिपोर्ट देखकर वह हैरान रह गए, जबकि केक खाने के बाद बच्ची की हालत बिगड़ गई। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक केक और बिसरा दोनों में जहर नहीं था। केक के अंदर से इतनी दुर्गंध आ रही थी कि उसके पास खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा था, लेकिन रिपोर्ट में ऐसा कुछ सामने नहीं आया।

    पैथोलॉजी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। संभव है कि लड़की की मौत की असली वजह सामने आ जाए और परिवार को न्याय मिल सके। 24 मार्च को मानवी का 10वां जन्मदिन था। ऑनलाइन ऑर्डर किया गया केक खाने से मानवी की तबीयत बिगड़ गई। जब बच्ची को अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार ने स्वास्थ्य विभाग से केक का सैंपल लेकर जांच कराने का अनुरोध किया। बाद में बेकरी के मैनेजर समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। अब रिपोर्ट सामने आने के बाद बेकरी मालिक गुरप्रीत सिंह को भी हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है।

  • जालंधरः रोष रैली में सरकारी बस पर हमले को लेकर चन्नी का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधरः रोष रैली में सरकारी बस पर हमले को लेकर चन्नी का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर आज कांग्रेस उम्मीदवार द्वारा मैनिफेस्टों को पोस्टपोन कर दिया गया। दरअसल, चन्नी ने कहाकि बीते दिन सीनियर पत्रकार और संपादक पर मामला दर्ज किए जाने के कारण मैनिफेस्टों को आज जारी नहीं किया जा रहा है। चन्नी ने कहा कि जालंधर पत्रकारों के हब से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि इस महकमें के वह मंत्री रह चुके है। उन्होंने कहा कि बरजिंदर हमदर्द इस मामले में कहीं है ही नहीं। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल से उन्हें परेशान किया जा रहा है।

    चन्नी ने कहाकि वह बरजिंदर हमदर्द पर मामला दर्ज किए जाने को लेकर बीते दिन रोष मार्च निकाला जा रहा था। चन्नी ने आरोप लगाया हैकि जांलधर का माहौल खराब करने को लेकर बीते दिन निकाले जा रहे रोष मार्च को लेकर एक सरकारी बस पर हमला करते हुए तोड़फोड़ कर दी गई। जिसके बाद बस चालकों ने हड़ताल कर दी। उन्होंने कहा कि पहले भी चुनाव होते रहे है, लेकिन ऐसी हरकत करना निंदनीय है। चन्नी ने कहाकि इस हमले में भाजपा का हाथ भी हो सकता है।

    चन्नी ने कहाकि आप और बीजेपी दोनों एक जैसे ही काम कर रही है। उन्होंने कहाकि भाजपा एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है, वहीं आप सरकार भी विजिलेंस का इस्तेमाल करके पत्रकारों को दबाने का काम कर रही है। चन्नी ने कहाकि बीते दिन रोड शो निकाला जा रहा था, लेकिन अखबार के संपादक पर मामला दर्ज किए जाने के बाद रो शो को रोष मार्च में तब्दील कर दिया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रोष मार्च के वह 5 किलोमीटर दूर थे, इस दौरान सूचना मिली कि कुछ हमलावारों ने तलवारों के साथ लैस होकर बस पर हमला कर दिया और शीशे तोड़ दिए गए। चन्नी ने कहाकि इस हमले में कुछ निहंग बाणे में भी थे। उन्होंने कहाकि अभी उन्हें हमले के पास सीसीटीवी फुटेज नहीं मिल रही।