





सर्च टीम को 2 किमी दूर मिला शव
उधमपुरः जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में 4 साल की बच्ची को तेंदुआ उसके घर से उठा ले गया। इसके बाद लोगों को बच्ची का शव घर से दो किमी दूर बुरी हालत में मिला। बता दें कि यह घटना 2 सितंबर की शाम 7-8 बजे के बीच की है। ऊधमपुर कंट्रोल को इस बाबत जैसे ही जानकारी मिली तो तत्काल एक टीम को तैयार कर बच्ची की खोजबीन के लिए भेजा गया। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक मौके पर पहुंची टीम ने बच्ची की खोजबीन शुरू की। इस बाबत बोलते हुए ऊधमपुर में जम्मू कश्मीर वाइल्डलाइफ डिपार्टमेंट के रेंज ऑफिसर राकेश शर्मा ने बताया कि यह मामला शाम की 7-8 बजे की बीच का है। यहां तेंदुआ एक 4 साल की बच्ची को ले गया है।
उन्होंने कहा कि सूचना पाकर हमने तुरंत टीम तैयार की और टीम को ऊधमपुर के लिए रवाना कर दिया। इस तरह की घटना भविष्य में न हो इसलिए हम यहां पर आए हैं। रेंज ऑफिस ने कहा,’यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हम पीड़ित के परिवार को हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास करेंगे। साथ ही लोगों से जागरूक अभियान के तहत अनुरोध करते हैं कि सुबह के समय और शाम के समय अपने बच्चों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को अकेले न जाने दें।’ उन्होंने बताया कि जब बच्ची की खोजबीन की गई तो घर से करीब 2 किमी दूर बच्ची का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला।
बता दें कि यह घटना ऊधमपुर की पंछरी तहसील के ऊपर गांव बांजला का है। राकेश शर्मा ने इस मामले में आगे कहा कि जंगली तेंदुए को पकड़ने के लिए बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। साथ ही पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने के लिए हमने फाइल पूरी कर ली है। जल्द से जल्द उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। राकेश शर्मा ने लोगों को चौकन्ना रहने की भी सलाह दी है। उन्होंने कहा कि सुबह के समय और शाम के वक्त अंधेरा होने के समय सतर्क रहें व बुजुर्ग, बच्चों व महिलाओं को अकेला न छोड़ें। क्योंकि जंगली जानवर इस समय काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने कहा कि समम-समय पर हमारे द्वारा जागरूकता अभियान भी चलाया जाता रहता है।

तरनतारन : पट्टी रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने राह जाती कार को बुरी तरह से रौंद दिया। हादसे दौरान कार चालक परमजीत सिंह बुरी तरह से घायल हो गया जबकि उनकी पत्नी अमनदीप कौर और भाभी मनप्रीत कौर घायल की मौके पर मौत हो गई। गांव जोड़ा से संबंधित परमजीत सिंह अपनी पत्नी अमनदीप सिंह और भाभी मनप्रीत कौर के साथ कार नंबर पीबी 02बी वाई 1290 पर स्वार होकर श्री हरमिंदर साहिब के दर्शन लिए रविवार को सुबह रवाना हुए। अभी कार गांव जंडोके के पास पहुंची थी कि पीछे से तेज रफ्तार ट्रक पीबी 08 एफ 1523 आया और कार को रौंद दिया।
कार चालक परमजीत सिंह बुरी तरह से घायल हो गए जबकि उनकी पत्नी अमनदीप कौर और भाभी मनप्रीत कौर की मौके पर मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे का पता चलते ही सब इंस्पेक्टर इकबाल सिंह मौके पर पहुंचे और घायल परमजीत सिंह को निजी अस्पताप दाखिल करवा दिया गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मरने वाली दोनो महिलाओं के शव पुलिस ने कब्जे में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी है।

फरीदकोट : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल का गांव दीप सिंह वाला में विरोध हुआ। इस दौरान पार्टी के वर्करों पर आरोपी लगे हैं कि उन्होंने ने विरोध करने वाले लोगों से मारपीट की। लोगों का आरोप है कि शिअद वर्करों ने उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की जिसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को गुरु गोविंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भारतीय नौजवान सभा के नेता नौनिहाल सिंह ने बताया कि शनिवार को उनकी एक मामले में फरीदकोट अदालत में पेशी थी और सुखबीर सिंह बादल की कोटकपूरा गोलीकांड की सुनवाई में पेश होने के लिए आए थे।
पुलिस ने उन्हें बेवजह हिरासत में ले लिया। जैसे ही सुखबीर सिंह बाद पेशी के बाद लौट गए तो उन्हें छोड़ दिया गया। नौनिहाल सिंह ने बताया कि सुखबीर बादल का एक कार्यक्रम गांव दीप सिंह वाला में था । जिसे देखते हुए नौजवान सभा के सदस्यों द्वारा बादल के काफिले का विरोध किया जा रहा था। उसी दौरान काफिले से गाड़ियां उनके ऊपर चढ़ाने की कोशिश हुई और उनके लोगों के साथ मारपीट की गई।

संगरूर : सुनाम में फ्लाईओवर पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी को गंभीर चोटें आईं। उन्हें पटियाला रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार पिंडी अमर सिंह वाली के नजदीक लौंगोवाल का रहने वाला जसवंत सिंह अपनी पत्नी चरणजीत कौर के साथ बाइक पर गांव संगतीवाला से अपनी बेटी को तीज का गिफ्ट देकर गांव लौट रहा था। सुनाम फ्लाईओवर के पास सामने से एक कैंटर आ रहा था जिसने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे में जसवंत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चरणजीत कौर गंभीर रूप से घायल हो गईं। चरणजीत कौर को सिविल अस्पताल सुनाम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर पाई और उन्हें पटियाला रेफर कर दिया। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Silent Walking : सेहत को दुरुस्त रखना है तो सुबह-शाम पैदल चलने की सलाह दी जाती है. बचपन से ही हमें सुनने को मिलता आया है कि पैदल चलना शरीर के लिए जबरदस्त फायदेमंद होता है. कई लोग मॉर्निंग या इवनिंग वॉक पर निकलते हैं. आजकल साइलेंट वॉकिंग (Silent Walking) भी ट्रेंड में है. सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है. यह खुद को फिट रखने और बीमारियों से दूर रहने के लिए अच्छा बताया जा रहा है. तो चलिए जानते हैं आखिर क्या है साइलेंट वॉकिंग और इससे क्या-क्या बेनिफिट्स हैं…
साइलेंट वॉकिंग क्या है
साइलेंट वॉकिंग यानी कि वॉक करते समय किसी भी तरह के आर्टिफिशियल आवाज से दूर रहना. टिक टॉक इंफ्लुएंसर मेडी माओ ने आधे घंटे का वॉकिंग का एक वीडियो शेयर किया है. यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ और ट्रेंड बन गया. साइलेंट वॉकिंग में 30 मिनट तक सामान्य तौर पर पैदल चलना होता है. इसमें अकेले चलना पड़ता है. इस दौरान किसी भी तरह की चहल पहल यानी ध्यान भटकाने वाली जगह से दूर जाकर शांत जगह वॉक करना होता है. वॉकिंग के दौरान बिल्कुल शांत रहना पड़ता है.
साइलेंट वॉकिंग के फायदे
स्ट्रेस की छुट्टीद नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में छपी एक स्टडी में बताया गया है कि मेंटल हेल्थ के लिए साइलेंट वॉकिंग बेहद फायदेमंद है. प्रकृति में शांत होकर सिर्फ कुछ मिनट चलने से ही स्ट्रेस कम हो सकता है. रोजाना इसे करने से मानसिक बीमारियों को बढ़ाने वाली न्यूरल प्रक्रिया में सुधार आता है. इससे स्ट्रेस और मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं कम होती हैं.
खुद रहने का मंत्र
शोधकर्ताओं के अनुसार, साइलेंट वॉकिंग से आप खुद को खुश रख सकते हैं. ट्रिपल बोर्ड सर्टिफाइड साइकैट्रिस्ट डॉ. राफात डब्लू गिरजिस का कहना है कि साइलेंट वॉकिंग बिल्कुल मेडिटेशन की तरह है. दरअसल, बाहर की आवाजें जब दिमाग में जाती हैं तो स्ट्रेस बढ़ता है. ऐसे में साइलेंट वॉकिंग से स्ट्रेस दूर होता है और मन प्रसन्न.

मोगा : जिले में बाबा दयाल दास हत्याकांड को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक बाबा दयाल दास हत्याकांड में पुलिस ने नामजद मुख्य आरोपी बाबा जरनैल सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार मोगा के गांव कपूरा से जरनैल सिंह को काबू किया गया है। जरैनल सिंह कपूरा की गऊशाला का मुखी बताया जा रहा है। करीब साढ़े 3 साल बाद जरनैल सिंह की गिरफ्तारी हुई है। उक्त मामले की जांच सिट द्वारा की जा रही है।
गौर हो कि फरीदकोट में स्थित गांव कोटसुखिया स्थित हर का दास डेरे की देखरेख करने वाले संत बाबा दयाल दास की 7 नवंबर 2019 की शाम को डेरे में ही दो अज्ञात नौजवानों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी और डेरा प्रबंधकों ने हत्या आरोपियों की गिरफ्तारी होने पर ही उनके संस्कार करने की बात कही थी। वहीं बता दें कि पुलिस प्रशासन के भरोसे के बाद बाबा दयाल सिंह का उस समय संस्कार कर दिया गया था।
नई दिल्लीः कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी को हल्के बुखार के लक्षणों के कारण दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी हालत फिलहाल स्थिर हैं। सोनिया गांधी इससे पहले भी इसी तरह की स्वास्थ्य दिक्कतों का सामना कर चुकी हैं और पूर्व में इसी अस्पताल में उनका इलाज चला था।
सोनिया गांधी हाल ही में मुंबई में हुई INDIA की बैठक में शामिल हुईं थी, जहां राहुल गांधी भी पहुंचे थे। इससे पहले इसी साल मार्च में भी उन्हें बुखार की शिकायत के बाद गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में स्वस्थ होने के बाद वह घर लौट आई थीं।

नई दिल्लीः कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक सोनिया गांधी को हल्के बुखार के लक्षणों के कारण दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी हालत फिलहाल स्थिर हैं। सोनिया गांधी इससे पहले भी इसी तरह की स्वास्थ्य दिक्कतों का सामना कर चुकी हैं और पूर्व में इसी अस्पताल में उनका इलाज चला था।
सोनिया गांधी हाल ही में मुंबई में हुई INDIA की बैठक में शामिल हुईं थी, जहां राहुल गांधी भी पहुंचे थे। इससे पहले इसी साल मार्च में भी उन्हें बुखार की शिकायत के बाद गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में स्वस्थ होने के बाद वह घर लौट आई थीं।

नई दिल्ली : शनिवार को भारतीय पुरुष एशिया कप टीम ने फाइव्स एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया। भारत को पेनाल्टी शूटआउट में 2-0 से जीत मिली। फुलटाइम के आखीर में मैच 4-4 की बराबरी पर खत्म हुआ, जिसके चलते परिणाम निकालने के लिए पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लेना पड़ा। जहां एक ओर भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ फ्लॉप दिखी, तो हॉकी टीम ने बाज़ी मार दी।
शूटआउट में भारत के लिए मनिंदर सिंह और गुरजोत सिंह ने गोल दागे। वहीं भारत के विकेटकीपर सूरज करकेरा ने पाकिस्तान के अरशद लियाकत और मोहम्मद मुर्तजा को शूटआउट में गोल करने से रोका। भारत के लिए फुलटाइम में मोहम्मद राहील ने दो गोल किए. इसके अलावा जुगराज सिंह और मनिंदर सिंह ने 1-1 गोल किया। राहील ने 19वें और 26वें मिनट पर टीम के लिए गोल किया। वहीं जुगराज सिहं ने 7वें और मनिंदर सिंह ने 10वें मिनट पर गोल दागा। वहीं पाकिस्तान की ओर से फुलटाइम में अब्दुल रहमान, जिकरिया हयात, अरशद लियाकत और कप्तान ने अब्दुल राणा ने 1-1 गोल कर में 4-4 की बराबरी की थी ।
इसके बाद खेल पेनाल्टीशूट आउट की ओर गया, जहां भारत ने 2-0 से जीत अपने नाम कर ली. इससे पहले टीम इंडिया को एलीट पूल चरण में पाकिस्तान के खिलाफ 4-5 से हार मिली थी. वहीं फाइनल में भारत की इस जीत पर प्रधानमंत्री ने भी बधाई दी नरेंद्र मोदी के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा गया, “हॉकी 5 एस एशिया कप में चैंपियन!!” आगे लिखा गया “पुरुष हॉकी टीम को शानदार जीत पर बधाई। यह हमारे खिलाड़ियों के अटूट समर्पण का प्रमाण है और इस जीत के साथ, हमने अगले साल ओमान में हॉकी 5 वर्ल्ड कप में अपनी पोज़ीशन सिक्योर कर ली है। हमारे खिलाड़ियों का धैर्य और दृढ़ संकल्प हमारे देश को प्रेरित करता है।