Blog

  • पंजाबः सरकार के रिश्वत मुक्त राज्य के दावों की खुली पोल, देखें वीडियो

    पंजाबः सरकार के रिश्वत मुक्त राज्य के दावों की खुली पोल, देखें वीडियो

    तरनतारनः पंजाब सरकार भले ही पंजाब से रिश्वत को खत्म करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है लेकिन पंजाब में रिश्वत कम होने की बजाय लगातार बढ़ती ही जा रही है। पंजाब सरकार के राज्य को रिश्वत मुक्त करने वाले दावों की पोल आज उस समय खुल गई, जब पत्रकारों द्वारा तरनतारन कोर्ट में एक स्टिंग ऑपरेशन किया गया।

    इस वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि रिकॉर्ड रूम में काम करने वाला सरकारी अधिकारी जजमेंट की कॉपी देने के बदले ₹3000 की रिश्वत मांग रहा है। इस इस रिश्वत को लेने के बाद उक्त सरकारी कर्मचारी ने जजमेंट की कॉपी स्टिंग ऑपरेशन करने वाले पत्रकार के हवाले कर दी। अब देखना होगा कि पंजाब सरकार अदालतों में चल रही इस रिश्वतखोरी के खिलाफ क्या कदम उठाती है। 

  • पंजाबः Amritpal Singh के मामले में पुलिस ने दो व्यक्तियों को किया राउंडअप!

    पंजाबः Amritpal Singh के मामले में पुलिस ने दो व्यक्तियों को किया राउंडअप!

    होशियारपुरः अमृतपाल सिंह को लेकर देर रात से पुलिस के द्वारा छापेमारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, सीआईडी ​​की काउंटर-इंटेलिजेंस टीम ने देर रात शक के आधार पर एक इनोवा कार का पीछा किया, जिसमें अमृतपाल सिंह और उसके साथियों के होने का शक था। आरोपी इनोवा कार को थाना महितियाना के गांव मारनाईया के गुरुद्वारा भाई चंचल सिंह के पास छोड़कर फरार हो गए। जिसको लेकर देर रात गांव सील कर कई घरों की तालाशी ली गई। वहीं आज सुबह फगवाड़ा में भी कई घरों में तालाशी अभियान चलाया गया।

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने खालसा वहीर में शामिल रहे सुखदेव को पूछताछ के लिए राउंडअप किया है। वहीं उसके कुछ देर बाद मनजीत सिंह को राउंडअप कर लिया। हालांकि इस मामले को लेकर कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ नहीं कह रहे। बता दें कि बीते दिन पुलिस ने सफेद रंग कार जिसका नंबर पीबी10सीके0527 है उसे बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि उक्त कार में सवार 4 व्यक्ति फगवाड़ा से होशियारपुर आ रहा थे। इन्हें रूकने का ईशारा किया तो कार सवार व्यक्तियों ने गाड़ी भगा ली।

    हालांकि उक्त व्यक्तियों को अभी तक हिरासत में नहीं किया गया है और पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और आज सुबह भी होशियारपुर में तलाशी अभियान जारी है। इस मुहिम को लेकर 4 जिलों की पुलिस 700 कर्मी तैनात किए गए। जिसमें नवांशहर, होशियारपुर, कपूरथला और जालंधर की पुलिस तैनात की गई। वहीं अब सूचना मिली है कि फगवाड़ा में पुलिसकर्मियों द्वारा घरों की चेकिंग की जा रही है। इनोवा कार में सवार 4 युवकों की तलाश में अलर्ट जारी किया गया है।

  • पंजाबी सिंगर बब्बू मान के जन्मदिन पर हुई बड़ी कार्रवाई

    पंजाबी सिंगर बब्बू मान के जन्मदिन पर हुई बड़ी कार्रवाई

    जालंधर/हर्षः मशहूर पंजाबी सिंगर बब्बू मान पर बड़ी कारवाई की गई है। उनका ट्विटर अकाउंट इंडिया में बैन हो गया है। उनके ट्विटर हैंडल पर मैसेज शो हो रहा है कि भारत में उनके अकाउंट पर रोक लगाई गई है। खास बात यह भी है कि उनके जन्मदिन के अवसर पर उन पर यह कार्रवाई हुई है।

    साथ में ही यह भी लिखा है कि कि उनका यह ट्वीटर अकाउंट किसी कानूनी पचड़े के कारण भारत में प्रतिबंधित किया गया है। ट्विटर पर बब्बू मान के 2 लाख 42 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। मान को कुछ दिन पहले जान से मारने की धमकी मिली थी। जिसके बाद पंजाब पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी थी।

  • आज का राशिफल, 29 March 2023 

    आज का राशिफल, 29 March 2023 

    आज का राशिफल, 29 March 2023 

    मेष: कुबुद्धि हावी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विवाद से दूर रहें। कुसंगति से बचें। भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। निवेश शुभ रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। प्रसन्नता रहेगी।

    वृषभ: मान-सम्मान मिलेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड में सोच-समझकर हाथ डालें। जल्दबाजी न करें। समय अनुकूल है।

    मिथुन: व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। समय का अपव्यय होगा। दूर से दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। विवाद से क्लेश होगा। काम में मन नहीं लगेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी व्यक्ति विशेष से अनबन हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।

    कर्क: कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक कष्ट संभव है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि नीचा देखना पड़े। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धनार्जन होगा।

    सिंह: शत्रु शांत रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। घर में प्रतिष्ठित अतिथियों का आगमन हो सकता है। व्यय होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय बनी रहेगी। दुष्‍टजनों से दूर रहें। चिंता तथा तनाव रहेंगे।

    कन्या: भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार प्राप्ति सहज ही होगी। व्यावसायिक यात्रा से लाभ होगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। निवेशादि शुभ रहेंगे। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। किसी बड़ी समस्या का हल प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें।

    तुला: व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शत्रु शांत रहेंगे। ऐश्वर्य पर खर्च होगा। मान-सम्मान मिलेगा। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा।

    वृश्चिक: प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। शुभ समाचार मिल सकता है। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। चिंता रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।

    धनु: आराम का समय मिलेगा। आशंका-कुशंका रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबारी नए अनुबंध हो सकते हैं, प्रयास करें। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें।

    मकर: यात्रा मनोनुकूल लाभ देगी। राजभय रहेगा। जल्दबाजी व विवाद करने से बचें। थकान महसूस होगी। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता रहेगी।

    कुम्भ: आज मान-सम्मान के योग बनेंगे। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक शिथिलता रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। किसी अपने का व्यवहार प्रतिकूल रहेगा। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में अपेक्षानुरूप कार्य न होने से अधिकारी की नाराजी झेलना पड़ेगी।
    मीन: कष्ट, भय व चिंता का वातावरण बन सकता है। विवेक से कार्य करें। समस्या दूर होगी। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल बनेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कारोबारी लाभ में वृद्धि होगी। नौकरी में शांति रहेगी। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। धनार्जन होगा।
  • पंजाब : अमृतपाल को लेकर अब फगवाड़ा में सर्च अभियान जारी

    पंजाब : अमृतपाल को लेकर अब फगवाड़ा में सर्च अभियान जारी

    फगवाड़ा: अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। देर रात सफेद रंग की इनोवा कार का पीछा करने दौरान पुलिस ने होशियारपुर- फगवाड़ा रोड सील किया था। इस मुहिम को लेकर 4 जिलों की पुलिस 700 कर्मी तैनात किए गए। जिसमें नवांशहर, होशियारपुर, कपूरथला और जालंधर की पुलिस तैनात की गई। वहीं अब सूचना मिली है कि फगवाड़ा में पुलिसकर्मियों द्वारा घरों की चेकिंग की जा रही है। इनोवा कार में सवार 4 युवकों की तलाश में अलर्ट जारी किया गया है।

    बता दें कि देर रात मरनाईया गांव के सरपंच जसविंदर सिंह ने बताया कि होशियारपुर के फगवाड़ा रोड पर पुलिस द्वारा के फगवाड़ा की तरफ से आ रही सफेद रंग की इनोवा गाड़ी को जब रुकने के लिए इशारा किया गया तो गाड़ी में सवार लोगो ने गाड़ी बाईपास के नजदीक लगते गांव मरनाईया की तरफ घुमा ली थी। जिसके बाद भारी पुलिस फोर्स इनोवा कार का पीछा करते-करते गांव मरनाईया पहुंची। पुलिस ने सफेद रंग की इनोवा कार तो बरामद कर ली है लेकिन युवकों की तलाश अभी भी जारी है। 

  • पंजाब : ट्रक और टिप्पर की भीषण टक्कर में 3 की मौत

    पंजाब : ट्रक और टिप्पर की भीषण टक्कर में 3 की मौत

    खन्ना: शहर में दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक समराला रोड के अधीन आते सलौंदी गांव के पास ट्रक और टिप्पर की टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे में ट्रक ड्राइवर, कंडक्टर और एक बुजुर्ग की मौत हो गई।

    मृतकों की पहचान जगतार सिंह बिल्ला निवासी सलाना, हरिंदर यादव निवासी बिहार और सतनाम सिंह निवासी ललोड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। खन्ना सिविल अस्पताल में मौजूद मृतक के जानकारों ने बताया कि एक ट्रक समराला से खन्ना जा रहा था और टिप्पर खन्ना की ओर से आ रहा था।

    समराला रोड पर सलौदी गांव के पास दोनों की आपस में सीधी टक्कर हो गई।इसी बीच साइकिल सवार राहगीर सतनाम सिंह भी चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भयानक थी कि जेसीबी की मदद से घायलों को बाहर निकालना पड़ा। सरकारी अस्पताल के डॉक्टर नवदीप जस्सल ने बताया कि उनके पास 4 घायल आए थे, जिनमें जगतार सिंह की मौत हो चुकी थी।

  • पंजाब से बड़ी खबर : इस जिले में अमृतपाल सिंह के छिपे होने की आशंका, पुलिस ने की नाकेबंदी, देखें वीडियो

    पंजाब से बड़ी खबर : इस जिले में अमृतपाल सिंह के छिपे होने की आशंका, पुलिस ने की नाकेबंदी, देखें वीडियो

    होशियारपुर/अनिकेत: अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अमृतपाल सिंह के पंजाब में ही छिपे होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अमृतपाल सिंह होशियारपुर के किसी गांव छिपा है। जिसका पता चलते ही पंजाब पुलिस ने गांव को घेर लिया है और सर्च अभियान चला रही है। पुलिस ने होशियारपुर- फगवाड़ा रोड सील किया गया है और सड़क पर नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। इस चेकिंग दौरान डीआईजी और डीजीपी सहित भारी पुलिस फोर्स एक घर में तालाशी ले रही है।

    बताया गया है कि होशियारपुर के नवाशहर में एक गुरुद्वारे के पास संदिग्ध इनोवा कार मिली है। कार मिलने के बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। हालांकि देर रात तक पुलिस की कार्रवाई जारी रही। वहीं होशियारपुर में अमृतपाल सिंह के होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

    दूसरी ओर मामले की जानकारी देते हुए गांव के सरपंच जसविंदर सिंह ने बताया कि होशियारपुर के फगवाड़ा रोड पर पुलिस द्वारा के फगवाड़ा की तरफ से आ रही सफेद रंग की इनोवा गाड़ी को जब रुकने के लिए इशारा किया गया तो गाड़ी में सवार लोगो ने गाड़ी बाईपास के नजदीक लगते गांव मरनाईया की तरफ घुमा ली।

    जिसके बाद गांव में पुलिस के द्वारा सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। जहां मौके पर पंजाब पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंचे हुए है और किसी भी व्यक्ति को गांव की तरफ नही जाने दिया जा रहा है। गुरुद्वारा के पास से गांव के सरपंच जसविंदर सिंह के मुताबिक इनोवा कार को बरामद किया गया है, वहीं गाड़ी में सवार 4 लोग भागने में सफल हो गए। इस सर्च ऑपरेशन दौरान कई घरों की तलाशी भी ली गई। बताया जा रहा है कि कार सवार युवकों को पकड़ने के लिए 700 पुलिस मुलायम तैनात किए गए।

  • पंजाबः सीएम मान के बयान के बाद जत्थेदार ने किया पलटवार, कही ये बड़ी बात

    पंजाबः सीएम मान के बयान के बाद जत्थेदार ने किया पलटवार, कही ये बड़ी बात

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के खिलाफ की गई टिप्पणी के बाद राजनीतिक नेताओं की यह टिप्पणी सामने आई है, जिसके बाद जत्थेदार ने मुख्यमंत्री पर भी पलटवार किया है। जत्थेदार ने सोशल मीडिया पर लिखा, भगवंत मान जी, जैसा कि आप पंजाब का प्रतिनिधित्व करते हैं, मैं भी अपनी कौम का एक विनम्र प्रतिनिधि हूं। मुझे भी अपनी कौम के निर्दोष युवाओं के हको के बारे में बात करने का अधिकार है और मेरा कर्तव्य भी है।

    आप ठीक कह रहे हैं, अक्सर निर्दोष धार्मिक लोगों का उपयोग राजनीतिक लोग करते हैं। लेकिन मै इस पखों पूरी तरह से सुचेत हूं। पर आपको सावधान रहना चाहिए कि आप जैसे राजनीतिक लोगों को अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए पंजाब को तंदूर की तरह जलाने के लिए इस्तेमाल न करें। राजनीति पर बाद में चर्चा करेंगे। पहले हम सब मिलकर पंजाब को बचाएं और जेल में बंद निर्दोष बेटों का घर पर इंतजार कर रही माताओं को एक करें और उन्हें आशीर्वाद लें। वाहेगुरु भला करे।

  • ਪੰਜਾਬ : ਡਿਪੂ ਹੋਲਡਰ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਦੇ ਰਿਹਾ ਸੀ ਘੱਟ ਕਣਕ, ਮੌਕੇ ਤੇ ਪੁਹੰਚਿਆ MLA, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਡਿਪੂ ਹੋਲਡਰ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਦੇ ਰਿਹਾ ਸੀ ਘੱਟ ਕਣਕ, ਮੌਕੇ ਤੇ ਪੁਹੰਚਿਆ MLA, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਸਰਕਾਰ ਦੁਆਰਾ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸਸਤੀ ਕਣਕ ਡਿਪੂ ਹੋਲਡਰਾਂ ਦੇ ਜਰੀਏ ਮੁਹਈਆ ਕਰਵਾਈ ਜਾਂਦੀ ਹੈ ਲੇਕਿਨ ਕੁਝ ਡਿਪੂ ਹੋਲਡਰ ਕਣਕ ਦੇਣ ਵਿੱਚ ਵੀ ਹੇਰਾ-ਫੇਰੀ ਕਰਦੇ ਨਜ਼ਰ ਆਉਂਦੇ ਹਨ। ਐਸਾ ਹੀ ਮਾਮਲਾ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਚਾਚੋਵਾਲੀਆਂ ਮੁਹੱਲੇ ਵਿਖੇ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਜਿਥੇ ਡਿਪੂ ਹੋਲਡਰ ਵਲੋਂ ਦਿੱਤੀ ਜਾਣ ਵਾਲੀ ਸਸਤੀ ਕਣਕ ਘੱਟ ਦੇ ਕੇ ਹੇਰਾਫੇਰੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਸੀ ਜਿਸਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਹੋਏ ਕਣਕ ਲੈਣ ਪਹੁੰਚੇ ਲੋਕਾਂ ਵਲੋਂ ਮਾਹੌਲ ਗਰਮ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਐਮ. ਐਲ. ਏ. ਬਟਾਲਾ ਨੂੰ ਮੌਕੇ ਤੇ ਬੁਲਾ ਲਿਆ ਗਿਆ ਅਤੇ ਐਮ. ਐਲ. ਏ. ਬਟਾਲਾ ਅਮਨ ਸ਼ੇਰ ਸਿੰਘ ਕਲਸੀ ਨੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਡਿਪੂ ਹੋਲਡਰ ਤੇ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਵਾਈ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਬਣਦੀ ਪੂਰੀ ਕਣਕ ਦੁਆਈ।

    ਓਥੇ ਹੀ ਕਣਕ ਲੈਣ ਪਹੁੰਚੇ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਡਿਪੂ ਹੋਲਡਰ ਵਲੋਂ ਕਣਕ ਦੀਆਂ ਪਰਚੀਆਂ ਪੂਰੀਆਂ ਕੱਟੀਆਂ ਹਨ ਪਰ ਕਣਕ ਘੱਟ ਦੇ ਰਿਹਾ ਹੈ ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸਾਨੂੰ ਮੁਸ਼ਕਿਲਾਂ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪੈਂਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਇਹ ਡਿਪੂ ਹੋਲਡਰ ਸਾਡਾ ਹੱਕ ਖਾ ਕੇ ਮੋਟਾ ਮੁਨਾਫ਼ਾ ਕਮਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਓਥੇ ਹੀ ਡਿਪੂ ਹੋਲਡਰ ਸੁਰਿੰਦਰਪਾਲ ਨੇ ਇਹਨਾਂ ਆਰੋਪਾਂ ਨੂੰ ਸਿਰੇ ਤੋਂ ਨਕਾਰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੁਝ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਹੀ ਕਣਕ ਘਟਾ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ ਊਸ ਵਿੱਚ ਉਸਦਾ ਕੋਈ ਕਸੂਰ ਨਹੀਂ ਹੈ ।

    ਓਥੇ ਹੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਐਮ. ਐਲ. ਏ. ਬਟਾਲਾ ਅਮਨ ਸ਼ੇਰ ਸਿੰਘ ਕਲਸੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਘਟ ਕਣਕ ਦੇਣ ਦੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਮਿਲੀ ਸੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਹਾਂ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਬੁਲਾ ਕੇ ਆਪਣੀਆਂ ਅੱਖਾਂ ਸਾਹਮਣੇ ਪੁਰੀ ਕਣਕ ਵੰਡਣ ਦੀਆਂ ਹਿਦਾਇਤਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਹਨ ਅਤੇ ਡਿਪੂ ਹੋਲਡਰ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਦੀਆਂ ਹਿਦਾਇਤਾਂ ਜਾਰੀ ਕਰ ਦਿੱਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ।

  • ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ, ਇਹ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ੇ ਤੇ ਨਹੀਂ ਦੇਣਾ ਪਵੇਗਾ ਟੇਕਸ! ਦੇਖੇਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਰਾਹਤ, ਇਹ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ੇ ਤੇ ਨਹੀਂ ਦੇਣਾ ਪਵੇਗਾ ਟੇਕਸ! ਦੇਖੇਂ ਵੀਡਿਓ

    ਹਿਮਾਚਲ : ਸ਼੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕ ਲੱਗੇ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਾ ਜੌ ਰੋਹਨ ਰਾਜਦੀਪ ਕੰਪਨੀ ਦੁਆਰਾ ਚਲਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਉਸ ਦੀ ਮਿਆਦ ਪੂਰੀ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੁਣ ਇਹ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਾ 9 ਅਪ੍ਰੈਲ 2023 ਨੂੰ ਬੰਦ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸਥਾਨਕ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸ੍ਰੀ ਕੇਸਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਮਾਤਾ ਨੈਣਾ ਦੇਵੀ ਦੇ ਦਰਬਾਰ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਣ ਵਾਲੇ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਹਿਮਾਚਲ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਤੇ ਹਿਮਾਚਲ ਤੋਂ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਾਲੇ ਪਾਸੇ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵੀ ਖੁਸ਼ੀ ਪਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਰੋਹਨ ਰਾਜਦੀਪ ਦੇ ਨੱਕੀਆਂ ਵਿਖੇ ਲੱਗੇ ਰੋਹਨ ਰਾਜਦੀਪ ਕੰਪਨੀ ਦੇ ਟੋਲ ਪਲਾਜੇ ਦੇ ਮੈਨੇਜਰ ਦਰਸ਼ਨ ਲਾਲ ਸੈਣੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਾ 19 ਨਵੰਬਰ 2007 ਨੂੰ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਤੇ 9 ਅਪ੍ਰੈਲ 2023 ਤੱਕ ਇਸਦੇ ਖ਼ਤਮ ਹੋਣ ਦੀ ਤਰੀਕ ਹੈ। 

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਲਿਖਤੀ ਰੂਪ ਦੇ ਵਿਚ ਜਾਣਕਾਰੀ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਾ ਦੇ ਲਾਗੇ ਬੋਰਡ ਲਗਾ ਕੇ ਦੇ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਜਦੋਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਪੁੱਛਿਆ ਗਿਆ ਕਿ ਇਸ ਨੂੰ ਬੰਦ ਕਰਨ ਦੀ ਤਰੀਕ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਵਾਧਾ ਹੋ ਸਕਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਫੈਸਲੇ ਤੇ ਨਿਰਭਰ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਹਿਲਾਂ ਕੋਰੋਨਾ ਤੇ ਫੇਰ ਕਿਸਾਨ ਅੰਦੋਲਨ ਕਰਕੇ ਇਹ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਾ ਕਾਫੀ ਸਮਾਂ ਬੰਦ ਰਿਹਾ, ਉਹ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਨ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਓਹਨਾ ਦੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਵਾਧਾ ਕਰੇ ਕਿਉਂਕਿ ਟੋਲ ਬੇਸ਼ੱਕ ਬੰਦ ਰਿਹਾ ਮਗਰ ਸੜਕ ਦਾ ਮੈਨਟੀਨੈਸ ਹੁੰਦਾ ਰਿਹਾ । ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਨੁਕਸਾਨ ਵੀ ਹੋਇਆ ਹੈ ।

    ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹੋਲਾ ਮਹੱਲਾ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨੀ ਅੰਦੋਲਨ ਦੇ ਬੰਦ ਕਰਕੇ ਟੋਲ ਲੱਗਭੱਗ 676 ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਬੰਦ ਰਿਹਾ ਹੈ ਉਹ ਸਰਕਾਰ ਕੋਲੋਂ ਮੰਗ ਕਰਦੇ ਨੇ ਕੀ ਸਰਕਾਰ ਇਸਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਹੋਏ ਅਤੇ ਟੋਲ ਉੱਤੇ ਕੰਮ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਦੀ ਆਰਥਿਕ ਸਥਿਤੀ ਨੂੰ ਧਿਆਨ ਵਿੱਚ ਰੱਖਦੇ ਹੋਏ ਕੋਈ ਹੱਲ ਕੱਢ ਕੇ ਰਾਹਤ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰੇ ਕਿਉਂਕਿ ਟੋਲ ਉੱਤੇ ਕੰਮ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਲੱਗਭਗ 125 ਕਰਮਚਾਰੀ ਰੁਜਗਾਰ ਤੋਂ ਵਾਂਝੇ ਹੋ ਜਾਣਗੇ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਘਰਾਂ ਦਾ ਚੁੱਲ੍ਹਾ ਠੰਡਾ ਹੋਣ ਤੇ ਆ ਜਾਇਗਾ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਇਸ ਵੱਲ ਵੀ ਦੀ ਧਿਆਨ ਦੇਣ ਦੀ ਜ਼ਰੂਰਤ ਹੈ।

    ਭਾਜਪਾ ਜਿਲਾ ਬੁਲਾਰਾ ਬਲਰਾਮ ਪਰਾਸ਼ਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ 15 ਸਾਲ ਕੰਪਨੀ ਨੇ ਲੋਕਾਂ ਤੋਂ ਭਾਰੀ ਟੋਲ ਵਸੂਲਿਆ ਹੈ ਹੁਣ ਬੰਦ ਹੋਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸੜਕ ਦਾ ਬੁਰਾ ਹਾਲ ਹੋਵੇਗਾ। ਇਥੇ ਲੱਗੇ ਕਰਮਚਾਰੀ ਨੂੰ ਵੀ ਭਵਿੱਖ ਦਾ ਡਰ ਸਤਾ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਬਾਰੇ ਵੀ ਕੰਪਨੀ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਸੋਚਨ ਦੀ ਲੋੜ ਹੈ।