Blog

  • Punjab News : युवक की पानी में डूबने से हुई मौत

    Punjab News : युवक की पानी में डूबने से हुई मौत

    पंजाब,(अबोहर): युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मौजगढ़ गांव में युवक ने वाटर वर्क्स डिग्गी में कूदकर आत्महत्या कर ली। शव की तलाश के लिए गोताखोरों को बुलाया गया। शनिवार देर शाम उसका शव बरामद कर लिया गया है। मृतक की पहचान वरिन्द्र उर्फ पिंटू (35) के तौर पर हुई है।

    मृतक खेती बाड़ी का काम करता था और दो भाइयों में छोटा था। घटना का सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर खुईयां सरवर की पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार वरिन्द्र को गांव के कुछ लोगों ने गांव के वाटर वर्क्स की डिग्गी में डूबते हुए देखा। इसकी सूचना उसके परिजनों और पुलिस प्रशासन को दी।

     सूचना मिलने पर थाना खुईयां सरवर के एएसआई भगवान सिंह अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की टीम लगाकर उसकी तलाश शुरू कर दी।एएसआई भगवान सिंह ने बताया कि युवक द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिली, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। मृतक के शव को नरसेवा नारायण सेवा समिति के सदस्यों ने सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

  • Haryana Election Update: ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर Deputy Director पर FIR

    Haryana Election Update: ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर Deputy Director पर FIR

    हरियाणाः फरीदाबाद में चुनावी ड्यूटी से अनुपस्थित रहने व लापरवाही बरतने पर एसएसटी टीम के अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थाना छांयसा की पुलिस ने चुनावी ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित और लापरवाही बरतने के आरोप में औद्योगिक एवं खाद्य सुरक्षा विभाग के उप-निदेशक रविंद्र मलिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार औद्योगिक एवं खाद्य सुरक्षा विभाग के उप-निदेशक रविंद्र मलिक 85-पृथला विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा चुनाव के दौरान निगरानी रखने के लिए एसएसटी टीम नंबर तीन में नियुक्त किया गया था। 21 सितंबर को टीम में उनकी ड्यूटी रात्रि 10 बजे से सुबह के 6 बजे तक की निर्धारित की गई थी। पृथला विधानसभा के सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने शिकायत में बताया कि 26 सितंबर को रात में गठित टीम के कार्यप्रणाली की जांच करने के लिए सामान्य पर्यवेक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान पाया कि एसएसटी टीम नंबर तीन में तैनात औद्योगिक एवं खाद्य सुरक्षा विभाग के उप-निदेशक रविंद्र मलिक अपने निर्धारित ड्यूटी से अनुपस्थित थे और उनके स्थान पर कोई अन्य व्यक्ति ड्यूटी दे रहे थे।

  • Smoking करते है तो हो जाएं सावधान! ये हो सकते है Side Effect

    Smoking करते है तो हो जाएं सावधान! ये हो सकते है Side Effect

    हेल्थ प्लसः स्मोकिंग का चलन आजकल युवाओं में तेजी से बढ़ा है। ये आदत युवाओं को भले ही कूल और फैशनेबल लगे, लेकिन इसके नियमित सेवन से शरीर के लगभग सभी ऑर्गेन प्रभावित होते हैं। इन अंगों के प्रभावित होने से जान भी जा सकती है। ऐसे में जरूरी है कि इस गलत आदत को जितनी जल्दी संभव हो, छोड़ दें।

    एक रिपोर्ट अनुसार स्‍मोकिंग से रेस्‍पिरेटरी सिस्‍टम, सर्कुलेटरी सिस्‍टम, स्किन और हार्ट के अलावा नर्वस सिस्‍टम भी क्षतिग्रस्‍त हो सकता है। ऐसी स्थिति में कई तरह के कैंसर का जोखिम बढ़ सकता है। सिगरेट से निकलने वाला धुआं दिगाग की मांसपेशियों को सुन्‍न करता है जिससे तनाव और ड्रिप्रेशन हो सकता है। स्‍मोकिंग करने वालों का सेंट्रल नर्वस सिस्‍टम क्षतिग्रस्‍त हो जाता है। क्‍योंकि निकोटिन हाई बीपी और हार्ट रेट में वृद्धि का कारण बनता है। इससे ऑर्गेन समय के साथ कमजोर हो जाते हैं।

    तंबाकू और निकोटिन न्‍यूरोलॉजिकल हेल्‍थ पर भी गंभीर प्रभाव डालते हैं। इससे अल्‍जाइमर और मल्‍टीपल स्‍केलेरोसिस का जोखिम भी बढ़ जाता है। सिगरेट पीने से हार्ट, ब्‍लड वैसल्‍स और ब्‍लड सेल्‍स को नुकसान हो सकता है। सिगरेट में मौजूद रसायन और टार व्‍यक्ति में एथेरोस्‍क्‍लेरोसिस के जोखिम को बढ़ा सकते हैं। ये समस्‍या ब्‍लड फ्लो को कम कर सकती है और हार्ट में रुकावटें पैदा करती है। सिगरेट में अधिक मात्रा में निकाटिन होता है जो लंग्‍स को डैमेज कर सकता है। लंग्‍स कैंसर के विकास के लिए स्‍कोमिंग जिम्‍मेदार हो सकती है। स्‍मोकिंग से पुरुषों के लंग्‍स डैमेज होने की संभावना 25 गुना और महिलाओं के 25.7 गुना बढ़ जाती है। 10 में से 9 लंग्‍स कैंसर से होने वाली मौतें स्‍मोकिंग से जुड़ी होती हैं।

  • Punjab News : Vardhaman Group के चेयरमैन से 7 करोड़ की ठगी, जाने मामला

    Punjab News : Vardhaman Group के चेयरमैन से 7 करोड़ की ठगी, जाने मामला

    पंजाब,(लुधियाना): मशहूर टैक्सटाइल-स्पिनिंग कंपनी वर्धमान ग्रुप के चेयरमैन एसपी ओसवाल से 7 करोड़ की ठगी हो गई। ठगी करने वालों ने सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के नाम पर उन्हें गिरफ्तारी और बदनामी का डर दिखाया। उन्हें प्रॉपर्टी सीलिंग और अरेस्ट करने के फर्जी वारंट भेजे। जिसके बाद उनसे रकम ले ली। वर्धमान ग्रुप के मालिक एसपी ओसवाल को साल 2010 में केंद्र सरकार की तरफ से पद्म भूषण अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। वर्धमान ग्रुप देश की नामी कंपनियों में से एक है। इंडिया के अलावा इस ग्रुप की विदेशों में भी कई ब्रांच हैं।

    एसपी ओसवाल ने बताया कि शातिर ठग देश की सरकारी एजेंसियों के बारे में पूरी नॉलेज रखते थे। कानून के बारे में भी उन्हें अच्छी जानकारी थी। ठगों ने उन्हें केस से बचाने की बात कहकर उनसे करोड़ों रुपए ठग लिए। वह बार-बार उन्हें बोल रहे थे कि आप वर्धमान ग्रुप के मालिक हैं और देश में आपकी अलग पहचान है।  एसपी ओसवाल को ठगी की भनक लगी तो उन्होंने लुधियाना पुलिस को शिकायत दे दी। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज करते हुए एक ठग को गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस को दी शिकायत मुताबिक एसपी ओसवाल ने बताया कि उन्हें पिछले दिनों उनके मोबाइल पर एक फोन आया। आरोपी ने बोला कि वह दिल्ली से है और उनके नाम पर सुप्रीम कोर्ट की तरफ से अरेस्ट वारंट निकला है। इसके साथ ही उनकी प्रॉपर्टी सील करने के ऑर्डर निकले हैं। शातिर ठगों ने सुप्रीम कोर्ट के साथ-साथ ईडी, सीबीआई, कस्टम विभाग का भी हवाला दिया।

    एसपी ओसवाल ने पुलिस को बताया कि एक दिन शातिर ठगों ने उन्हें वीडियो कॉल की, जिसमें एक आरोपी वीडियो कॉल पर था। आरोपी अंग्रेजी में उनसे बात कर रहा था। बात करने का तरीका भी ऐसा था कि वह काफी वेल एजुकेटेड लग रहा था। वह बार-बार वर्धमान रूप और उनका नाम ले रहा था।

    आरोपियों ने एसपी ओसवाल से फोन कर कहा कि जिस केस में सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर हुए हैं, उसमें उनका नाम भी शामिल है। जब उन्होंने यकीन नहीं किया तो फिर उन्हें सुप्रीम कोर्ट की तरफ से उनकी प्रॉपर्टी सील करने के ऑर्डर के साथ-साथ उनकी गिरफ्तारी के भी वारंट भेज दिए गए। जिसके बाद उन्हें थोड़ा यकीन हुआ और धीरे-धीरे करके ठगों ने उन्हें शातिर तरीके से अपने ट्रैप में ले लिया।

    वर्धमान के मालिक एसपी ओसवाल को जब पूरा यकीन हो गया कि उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट निकले हैं तो उन्होंने शातिर ठगों से बचाव की बात कही। जिसके बाद शातिर ठगों ने उन्हें बचाने और केस से निकालने के लिए 7 करोड मांगे। एसपी ओसवाल ने आरोपियों को रुपए दे दिए।

  • Ram Rahim ने फिर मांगी सरकार से Emergency Parole

    Ram Rahim ने फिर मांगी सरकार से Emergency Parole

    हरियाणाः चुनाव के बीच डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम ने सरकार से फिर इमरजेंसी पैरोल की मांगी है। राम रहीम 13 अगस्त को ही 21 दिन की फरलो पर बाहर आया था। राम रहीम ने जेल विभाग को आवेदन कर 20 दिन की पैरोल देने के लिए कहा है। उसने उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम में रहने की बात कही है। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगी हुई है। इस वजह से सरकार ने राम रहीम के आवेदन को मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के पास भेजा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर पैरोल को लेकर सवाल पूछे हैं। चुनाव के समय किसी दोषी को पैरोल पर रिहा करना कितना सही है? डेरा प्रमुख इस समय हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में बंद हैं। चुनाव के लिहाज से देखें तो राम रहीम का हरियाणा के सिरसा, अंबाला, कुरुक्षेत्र और हिसार जिले में खासा प्रभाव है।

  • Punjab News: MP Amritpal Singh के पिता ने नई पार्टी बनाने का किया ऐलान, देखें वीडियो

    Punjab News: MP Amritpal Singh के पिता ने नई पार्टी बनाने का किया ऐलान, देखें वीडियो

    अमृतसरः खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही पंजाब में एक नई राजनीतिक पार्टी बनाएंगे और जल्द ही उस पार्टी के नाम का खुलासा करेंगे। उन्होंने कहा कि वह SGPC चुनाव भी लड़ेंगे। अमृतपाल सिंह का परिवार आज श्री दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचे थे।

    इसी दौरान सांसद के पिता तरसेम सिंह ने कहा कि वह अपनी आवाज को बुलंद करने के लिए एक नई पार्टी बनाएंगे। पंजाब के लोग बुरे हालात से गुजर रहे हैं। जिसको देखते उन्होंने यह फैसला लिया है। ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह ने हाल ही में लोकसभा चुनाव 2024 में पंजाब के खडूर साहिब सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ते जीत दर्ज की थी। अमृतपाल सिंह ने 5 जुलाई को सांसद के तौर पर शपथ ली थी। अब उनके पिता ने राजनीतिक पार्टी बनाने की घोषणा की है।

  • Jalandhar News: शार्ट सर्किट से Beauty Parlor में लगी आग, देखें वीडियो

    Jalandhar News: शार्ट सर्किट से Beauty Parlor में लगी आग, देखें वीडियो

    जालंधरः फिल्लौर के किला रोड पर रविवार सुबह शार्ट सर्किट से एक ब्यूटी पार्लर में आग लगने का मामला सामने आया है। आग से पूरा ब्यूटीपार्लर जलकर राख हो गया। दुकान में आग की लपटें देख तुरंत लोगों ने दुकान मालिक को सूचित किया। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। जिसके बाद फायर क्रमियों ने मौके पर पहुंचे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।

    वहीं ब्यूटीपार्लर की मालिक अमनदीप कौर ने बताया कि रोजाना की तरह वह अपनी दुकान बंदकर घर चले गए थे। सुबह राहगीरों का फोन आया कि दुकान में आग लगी है। मौके पर आकर देखा तो पूरी दुकान में आग फैल चुकी थी। आग से उनका लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है। अभी आग के कारणों का सही से पता नहीं चल पाया है। जांच के बाद ही आग के कारणों का पता चलेगा।

  • सरोवर में डूबने से महिला की मौत, जाने मामला

    सरोवर में डूबने से महिला की मौत, जाने मामला

    नई दिल्ली : राजस्थान में अजमेर के निकटवर्ती तीर्थराज पुष्कर के पवित्र सरोवर में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार सरोवर के झूलेलाल घाट पर वृद्धा का शव तैरता हुआ मिला। मृतका की पहचान वृद्धा उर्मिला देवी पत्नी स्व. जगदीश प्रसाद शर्मा (65) के तौर पर हुई है।

    सूचना मिलने पर नागरिक सुरक्षा दल के सदस्यों ने शव बाहर निकाला। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह झूले लाल घाट पर सीढ़ियों पर बैठ कर स्नान कर रही थी। इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गई।

    सिविल डिफेंस टीम के सुरेंद्र शर्मा ने मौके पर पहुंच टीम के किशनगोपाल जाट, नरेश दग्दी आदि के सहयोग से उसे बाहर निकाला। इससे पहले उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने अस्पताल में पहुंचकर शव की पहचान कर ली है। अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

  • Punjab News: Lawrence Bishnoi interview मामले में High Court in Action

    Punjab News: Lawrence Bishnoi interview मामले में High Court in Action

    CIA इंचार्ज शिव कुमार को एक्सटेंशन किस आधार पर दी…

    4 अफसरों को शोकॉज नोटिस हो चुका है जारी

    चंडीगढ़ः गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जेल से हुए इंटरव्यू मामले में पंजाब सरकार ने आरोपी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पंजाब सरकार ने उस समय के एसएसपी, एसपी, डीएसपी, तत्कालीन सीआईए इंचार्ज को शोकॉज नोटिस जारी कर दिया है। जिस पर हाईकोर्ट ने पूछा कि महज शोकॉज नोटिस ही जारी किया है। अफसरों के जवाब आने के बाद कार्रवाई होगी।

    हाईकोर्ट ने पूछा कि सीआईए खरड़ के इंचार्ज शिव कुमार कहां पर तैनात है। वह रिटायर हो चुके हैं लेकिन उन्हें एक्सटेंशन दी गई है। यह एक्सटेंशन किस आधार पर दी, इसकी जानकारी दे। लॉरेंस को सीआईए खरड़ क्यों लाया गया था। पंजाब सरकार की समय देने की मांग पर हाईकोर्ट ने 15 अक्टूबर के लिए मामले पर अगली सुनवाई तय की है।

    बता दें कि एसआईटी ने हाईकोर्ट को दी रिपोर्ट में कहा था कि लॉरेंस का पहला इंटरव्यू सीआईए खरड़ और दूसरा राजस्थान से हुआ है। पंजाब मानव अधिकार आयोग के हेड स्पेशल डीजीपी प्रबोध कुमार ने बतौर एसआईटी प्रमुख रिपोर्ट में कहा था कि पहला इंटरव्यू 3 व 4 सितंबर 2022 को हुआ। लारेंस उस समय सीआईए खरड़ में था। दूसरे इंटरव्यू के समय लारेंस राजस्थान में था।

  • Jalandhar News : पंचायती चुनाव की तारीख बदलने की उठी मांग, विरोध की दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Jalandhar News : पंचायती चुनाव की तारीख बदलने की उठी मांग, विरोध की दी चेतावनी, देखें वीडियो

    जालंधर,ENS: पंजाब में पंचायत चुनाव के ऐलान के बाद तारीखों को लेकर लेकर विरोध होना शुरू हो गया है। श्री गुरु रविदास टाइगर फोर्स के अध्यक्ष जस्सी तलहन ने कहा कि पंजाब में पंचायत चुनाव की तारीख को बदला जाए। क्योंकि सरकार का ये आदेश अनुसूचित जाति के खिलाफ है।

     बता दें कि 15 अक्टूबर को चुनाव होंगे और 2 दिन बाद 17 अक्टूबर को श्री भगवान वाल्मीकि जी का परगट दिवस है। तलहन ने कहा कि 16 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि के अनुयायियों द्वारा पूरे पंजाब में परगट दिवस की शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

    आगे जस्सी तलहन ने कहा कि समुदाय के लोग अक्टूबर माह में इन त्योहारों में व्यस्त रहेंगे, ऐसे में वह चुनाव में अच्छे से भाग नहीं ले पाएंगे। साथ ही चुनाव के दौरान समाज के प्रोग्राम और शोभायात्रा में भी बाधा आएगी। ऐसे में हमारे समाज की सुरक्षा के खिलवाड़ नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि अगर तारीख नही बदली गई तो, 4 अक्तूबर को जालंधर बंद का आह्वान करेंगे।