Blog

  • Car व Truck में हुई भीषण टक्कर, आग का गोला बनी कार

    Car व Truck में हुई भीषण टक्कर, आग का गोला बनी कार

    सोनीपत : नेशनल हाईवे 44 पर बीती देर रात एक ट्रक और कार की टक्कर होने का मामला सामने आया है। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार आग का गोला बन गई। जिसके बाद एक राहगीर की सूझ-बूझ ने चालक कार का शीशा तोड़ कर बाहर निकाला। इसके बाद राहगीरों ने पुलिस ओर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना के बाद फायर विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक कार पूरी जलकर चुकी थी। जानकारी के अनुसार गाड़ी में रखा लाखों रुपए का सामान भी जलकर राख हो गया।

    जानकारी के अनुसार सोनीपत के प्रगति नगर का रहने वाला हार्दिक जो करीब 2 साल पहले कनाडा गया था। दिवाली की छुट्टियों में 2 महीनों के लिए घर आया था। बीती देर रात को निजी काम से अपनी बलेनो कार से समालखा गया हुआ था। समालखा से वापिस आते समय रंगोली ढाबा के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार दूसरी गाड़ी में टकरा गई और टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार में आग लग गई।

    राहगीरों ने हार्दिक को कार से बाहर निकाल लिया गया। इस आगजनी में कार पूरी से तरह से जलकर राख हो गई। मुरथल थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि नेशनल हाईवे 44 पर एक कार और ट्रक की टक्कर हुई है। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। गनीमत रही कि आग से किसी को जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन कार जलकर खाक हो चुकी है। मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच की जा रही है।

  • Punjab News: ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक की टक्कर में नौजवान की मौत

    Punjab News: ट्रैक्टर ट्रॉली और बाइक की टक्कर में नौजवान की मौत

    संगरूरः स्थानीय कस्बे लोंगोवाल के व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत का समाचार प्राप्त हुआ है। मृतक की पहचान कुलदीप सिंह चुंबर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए गुरमेल सिंह ने बताया कि कुलदीप सिंह अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर संगरूर से अपने गांव लोंगोवाल आ रहे था।

    जब पुलिस लाइन के साथ लगते सुए की ओर से बरनाला रोड की तरफ बाइक सड़क पर कुलदीप ने चढ़ाई तो पीछे से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ उसका एक्सीडेंट हो गया। घटना में घायल कुलदीप को संगरूर के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं कुलदीप की मौत को लेकर इलाके में शोक की लहर छा गई।

  • Punjab News: उप-चुनावों को लेकर Cabinet Minister Kuldeep Singh Dhaliwal का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: उप-चुनावों को लेकर Cabinet Minister Kuldeep Singh Dhaliwal का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसर : पंजाब में हो रहे उप-चुनावों को लेकर कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आम चुनाव हो रहे है, हम पंजाब में चारों आम चुनाव जीतेंगे। उन चुनावों में आम आदमी पार्टी जीतेगी और उसके बाद बाबा नानक और मैं प्रभारी रहूंगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उन्हें डेरा बाबा नानक हलके का प्रभारी बनाया है और वह डेरा बाबा नानक की सीट बहुत अच्छे तरीके से जीतेंगे और पार्टी को आगे लाएंगे और हमने लोकसभा में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। धालीवाल ने कहा कि हमारी पार्टी थोड़ी ही वोटों से हारी थी।


    क्योंकि वह रंधावा जी का अपना निजी हलका होने के कारण हम हारे थे। लेकिन अब बड़ी लीड के साथ हरा देंगे। उन्होंने कहा कि परिवारों में पुराने रीति-रिवाज खत्म हो गए हैं, अब पहली लड़ाई दो परिवारों के बीच थी, कहलाऊ और रंधावा परिवारों में थी। अब लोग भूल गए हैं कि वे क्या करते थे। उन्होंने कहा कि अब लोग चाहते है कि नए लोगों को आगे आना चाहिए। मंत्री कुलदीप धालीवाल ने कहा कि डेरा बाबा नानक पर दो परिवारों का कब्जा था लेकिन अब पुरानी परंपराएं खत्म हो गई हैं और आम आदमी पार्टी इन दोनों को बुरी तरह से हराएगी।

  • Students को बड़ा झटकाः एक्शन में Canada सरकार, Immigration Policy में अहम बदलाव का ऐलान

    Students को बड़ा झटकाः एक्शन में Canada सरकार, Immigration Policy में अहम बदलाव का ऐलान

    ओटावा: कनाडा ने इमिग्रेशन पॉलिसी में अहम बदलाव का ऐलान किया है। कनाडा में जस्टिन ट्रूडो की सरकार के फैसले से अगले तीन वर्षों में (2027 तक) स्थायी और अस्थायी निवासियों की संख्या कम हो जाएगी। आवास की कमी, सामाजिक बुनियादी ढांचे पर बोझ और इमिग्रेशन नीतियों पर बड़े वर्ग की नाराजगी के बीच यह बदलाव किए गए हैं। इसका भारतीयों पर खासतौर से असर होने जा रहा है, जो कनाडा की अप्रवासी और छात्र आबादी का बड़ा हिस्सा हैं। फर्स्टपोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, कनाडा ऐतिहासिक रूप से आप्रवासियों के लिए खुलेपन के लिए जाना जाता रहा लेकिन हाल के दिनों में उसके रुख में बदलाव दिख रहा है।

    कनाडा परमानेंट ही नहीं अस्थायी निवासियों की संख्या में भी अगले वर्षों में कमी करेगा। हालांकि इससे छोटे व्यवसाय मालिकों की अपने श्रमिकों को खोने की चिंता भी बढ़ रही है। आप्रवासन में कटौती करने का कनाडा का निर्णय बुनियादी ढांचे के दबाव के चलते लिया गया है। कनाडाई जनता की राय उच्च आप्रवासन स्तर के खिलाफ बदल रही है क्योंकि घरों की कमी बड़ा मुद्दा बन गया है। सरकार के अनुसार, आप्रवासन में कटौती से 2027 तक कनाडा के आवास आपूर्ति अंतर को 6,70,000 यूनिट तक कम किया जा सकता है।

    बैंक ऑफ मॉन्ट्रियल में अर्थशास्त्र के निदेशक रॉबर्ट कैवसिक ने एक रिपोर्ट में कहा है कि नई आप्रवासन योजना अर्थव्यवस्था और बुनियादी ढांचे से तनाव कम करेगी जो हाल के वर्षों में कमजोर हो गई है। उन्होंने कहा कि आप्रवासन श्रम अंतराल को भरने के लिए जरूरी है लेकिन इसकी मौजूदा रफ्तार कनाडा के बुनियादी ढांचे से आगे निकल सकती है। भारत के लोग कनाडा की आप्रवासी और अंतरराष्ट्रीय छात्र आबादी का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ऐसे में इमिग्रेशन में कटौती के नतीजे के तौर पर भारतीयों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस बदलाव का कनाडा में पढ़ाई और नौकरी के इच्छुक भारतीय छात्रों पर सबसे ज्यादा होगा।

    कनाडा के अस्थायी विदेशी कामगार कार्यक्रम (टीएफडब्ल्यूपी) के तहत वर्क परमिट में भारी कटौती और स्टडी परमिट पर सीमा तय होने से नौकरी और नागरिकता की उम्मीद कर रहे भारतीयों के लिए अवसर सीमित हो जाएंगे। ये कटौती आईटी और स्वास्थ्य सेवा जैसे क्षेत्रों में भी भारतीयों को प्रभावित करेगी। कनाडा के आव्रजन लक्ष्यों में कमी को ट्रूडो सरकार का एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है। हालिया सर्वेक्षणों से पता चलता है कि करीब 60 प्रतिशत कनाडाई मानते हैं कि देश बहुत ज्यादा आप्रवासियों को स्वीकार कर रहा है। इस मुद्दे को विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी ने भी उठाया है। ऐसे में ट्रूडो ने अगले चुनाव में अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए ये कदम उठाए हैं।

  • Punjab News: इस मामले में School Principal पर गिरी गाज, किया सस्पेंड, देखें वीडियो

    Punjab News: इस मामले में School Principal पर गिरी गाज, किया सस्पेंड, देखें वीडियो

    प्रिंसीपल ने विभाग के अधिकारियों पर पैसे मांगने के लगाए आरोप

    लुधियानाः जिले के ग्यासपुरा स्कूल में मीड डे मील में को लेकर स्कूल प्रिंसीपल को सस्पेंड कर दिया गया है। दरअसल, जांच के दौरान स्कूल में छात्रों की संख्या को लेकर बड़ा विवाद हो पैदा हो गया था। एक तरफ जहां आधिकारिक तौर पर स्कूल में छात्रों की संख्या करीब 5700 है, वहीं स्कूल में जांच के बाद छात्रों की संख्या में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। स्कूल की वर्तमान प्रिंसिपल निशा रानी पर गंभीर आरोप लगे है। जिसके बाद स्कूल की प्रिंसीपल को सस्पेंड कर दिया गया है। दूसरी ओर स्कूल की वर्दियों और मीड डे मील भोजन का राशन भी मगंवाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार स्कूल से 5700 विद्यार्थियों के हिसाब से मीड डे मील मंगवाया जा रहा है, लेकिन जांच करने पर उनकी संख्या काफी कम है। इस संबंध में प्राथमिक लुधियाना की जिला शिक्षा अधिकारी रविंदर कौर ने बताया है कि इस संबंध में कार्रवाई करते हुए स्कूल के प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में विभागीय कार्रवाई भी की जा रही है, जरूरत पड़ी तो विजिलेंस जांच भी करवाई जाएंगी। जांच अधिकारी ने कहा कि क्योंकि उन्हें घोटाला बहुत बड़ा लग रहा है। लेकिन फिलहाल हमने एक टीम बनाई है जो इस पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि कई बार स्कूल जाने के बावजूद हमें अपेक्षित संख्या में छात्र नहीं मिले। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर स्कूल के प्रिंसिपल ने कहा कि जिला शिक्षा अधिकारी उन्हें परेशान कर रहे हैं। प्रिंसीपल ने अधिकारी द्वारा उन पर लगाए गए आरोपों को लेकर कहा कि अधिकारी उन पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझसे पैसे की मांग की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार जब शिक्षा टीम स्कूल के प्रिंसिपल से पूछताछ करने पहुंची तो मैडम बेहोश हो गईं। जिसके बाद प्रिंसिपल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
  • Punjab News: युवक के चिट्टा लगाने की वीडियो वायरल होने पर मौके पर पहुंची आप विधायक, दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: युवक के चिट्टा लगाने की वीडियो वायरल होने पर मौके पर पहुंची आप विधायक, दी चेतावनी, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब में भले सरकार और पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं फौजी कालोनी में चिट्टा लगाते युवक की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इस वीडियो के वायरल होने के बाद आप विधायक राजिंदरपाल कौर छीना पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंची। इस दौरान थाना प्रभारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वायरल वीडियो की गहनता से जांच की जा रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि अगर को सरेआम पार्क में नशा करता पाया गया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।


    वहीं इस मामले को लेकर जब विधायक से बात की तो उन्होंने कहा कि हम मौके पर पहुंचे हैं, फिलहाल कोई भी युवक नशा करते हुए नहीं पाया गया है। आप विधायक का कहना है कि वायरल हुई वीडियो के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने नशा पीने और बेचने वालों को चेतावनी दी है कि अगर कोई भी युवक नशा करता या बेचता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आप विधायक ने कहा कि पंजाब की नौजवान पीढ़ी हमारे देश का भविष्य है, ऐसे में वह युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे।

  • PGI और PU पर करोड़ों रुपये की देनदारी, आखिरी नोटिस जारी, सील की चेतावनी

    PGI और PU पर करोड़ों रुपये की देनदारी, आखिरी नोटिस जारी, सील की चेतावनी

    चंडीगढ़ः प्रॉपर्टी टैक्स डिफॉल्टरों में पंजाब यूनिवर्सिटी और पीजीआई भी शामिल है। दोनों संस्थानों पर कुल 107.5 करोड़ रुपये का संपत्ति कर बकाया है। इसमें से पीयू पर करीब 66 करोड़ और पीजीआई पर 41.5 करोड़ रुपये का संपत्ति कर बकाया है। इसके अलावा सेक्टर-42 के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स पर करीब साढ़े 4 करोड़ और बिजली विभाग के कई दफ्तरों पर भी कुछ करोड़ रुपये बकाया है।

    वित्तीय संकट पर पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया के साथ हुई बैठक के बाद मेयर कुलदीप कुमार एक्शन में नजर आ रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को तीन आदेश जारी किए। सबसे पहले उन दुकानदार, उद्योग, सरकारी संस्थान व विभागों को आखिरी नोटिस भेजने के आदेश दिए, जिन्होंने अब तक संपत्ति कर और पानी का बिल जमा नहीं किया है। उन्होंने बिल्डिगों को सील करने की भी चेतावनी दे डाली। मेयर ने सभी पार्षदों को भी पत्र लिखकर सुझाव मांगे और चार नवंबर को निगम के 36 विभागों की संयुक्त बैठक भी रखी है।

    वीरवार को प्रशासक ने निगम के बजट की समीक्षा की थी। उन्होंने अतिरिक्त ग्रांट देने से मना कर दिया था और कहा कि निगम सबसे पहले अपना बकाया वसूले और खुद कमाई के साधन जुटाए। इस आदेश के बाद अब निगम एक्शन मोड में नजर आ रहा है। मेयर ने आदेश जारी कर अधिकारियों से 7 दिन के अंदर शहर के सभी संपत्ति कर और पानी के बिलों के डिफॉल्टर्स की सूची मांगी है। कहा है कि चाहे वह दुकानदार, उद्योग या पीजीआई-पीयू, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स जैसे सरकारी संस्थान, पंजाब और हरियाणा के सरकारी बिल्डिंग या यूटी सचिवालय हो, इन सभी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    आदेश जारी किया सभी डिफॉल्टर्स को एक फाइनल नोटिस दिया जाए, जिसमें स्पष्ट रूप से लिखा हो कि अगर वह जल्द बकाया जमा नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसमें पानी का कनेक्शन काटने के साथ ही प्रॉपर्टी को सील करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा है कि बकाया न जमा करने वाले बिल्डिंग व दुकानदारों की सूची हर कुछ दिन बाद अखबारों में भी प्रकाशित की जाएगी और रेडियो पर भी उनके नामों को बताया जाएगा। बता दें कि वित्त वर्ष 2024-25 में निगम ने 48.46 करोड़ ही संपत्ति कर के वसूले हैं। कई सरकारी बिल्डिंग डिफॉल्टर हैं। इसमें अस्पताल, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स भी शामिल हैं।

    4 नवंबर को नगर निगम के सभी 36 विभागों की एक मीटिंग बुलाई है, जिसमें यह चर्चा की जाएगी कि नगर निगम को किस तरह से वित्तीय संकट से बाहर निकाला जा सकता है और राजस्व कैसे बढ़ाया जा सकता है। मेयर की तरफ से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। 36 विभागों की यह बैठक निगम के कांफ्रेंस हॉल में चार नवंबर को होगी। कुलदीप कुमार ने बताया कि इसका उद्देश्य सभी विभागों की स्थिति की समीक्षा करना और वह अपना राजस्व कैसे बढ़ा सकते हैं, इस पर चर्चा करना है। यह भी देखा जाएगा कि किस विभाग का पैसा कहां पर फंसा हुआ है। इसे लेकर सभी से सुझाव लिए जाएंगे और जरूरत पड़ी तो सख्त कदम भी उठाए जाएंगे।

    शहर के मेयर कुलदीप कुमार ने शुक्रवार को सभी पार्षदों को एक पत्र लिखा, जिसमें उन्होंने निगम को वित्तीय संकट से बाहर निकलने को लेकर सुझाव मांगे हैं। मेयर ने अपने पत्र में लिखा कि निगम भीषण वित्तीय संकट से जूझ रहा है। ऐसे में सभी पार्षद 7 दिन के अंदर लिखित में अपने-अपने सुझाव दें, जिससे कि निगम को संकट से बाहर निकाला जा सके और राजस्व भी बढ़ाया जा सके।

  • Punjab News: मांगों को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा कर्मचारी, देखें वीडियो

    Punjab News: मांगों को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा कर्मचारी, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में अपनी मांगों को लेकर पीडब्लूडी इलेक्ट्रिकल आउटसोर्सिंग कर्मचारी यूनियन द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं इस मामले को लेकर एक कर्मचारी पानी की टंकी पर चढ़ गया। कर्मचारियों का कहना कि उन्हें गलत तरीके से नौकरी से हटाकर उनकी दोबारा भर्ती की गई है।


    जिसको लेकर कर्मियों में रोष पाया जा रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि वे पिछले 20-25 वर्षों से आउट सोर्स कर्मचारी इलेक्ट्रिकल विभाग में सेवाए दे रहे थे। लेकिन बिना बताए पीडब्ल्यूडी विभाग के साथ उनका अनुबंध रद्द कर दिया गया और उन्हें मेडिकल कॉलेज के तहत फिर से शामिल कर लिया गया।

    उन्होंने कहा कि इसका नुकसान यह है कि अगर पंजाब सरकार की कर्मियों को पक्के करने को लेकर कोई भी पॉलिसी आती है तो उन्होंने उक्त कर्मियों की पीडीबी विभाग में पुरानी की हुई सारी सर्विस का लाभ उन्हें नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमें डर है कि पिछले कई सालों से उन्होंने इस विभाग में जो मेहनत की है उसका सारा अनुभव खत्म हो जाएगा। जिससे उन्हें कोई फायदा नहीं होगा।

  • Diljit Dosanjh के कन्सर्ट के Fake टिकट बेचने के मामले मे व्यक्ति गिरफ्तार

    Diljit Dosanjh के कन्सर्ट के Fake टिकट बेचने के मामले मे व्यक्ति गिरफ्तार

    लाखों रुपए कमाकर खरीदा iPhone और घड़ी

    नई दिल्लीः पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के लिए फर्जी टिकट बेचने के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। यह कॉन्सर्ट दिलजीत के ‘दिल-ल्यूमिनाटी टूर’ का हिस्सा है। उनका यह कनसर्ट 26 अक्टूबर यानी आज जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाला है। दिल्ली पुलिस ने एक महीने पहले ही सिंगर के फैंस को सचेत किया था कि ‘गाने की चक्कर में गलत लिंक पर क्लिक करके अपनी बैंड न बजवा लेना।’ बताया जा रहा है कि शख्स ने कुल 69 टिकट बेचे थे, जिससे उसने 476,870 रुपये की कमाई की थी। आरोपी ने उस पैसे से iPhone और एपल वॉच खरीदे थे। आरोपी कौशिक ने दिल्ली पुलिस को बताया कि उसने 3 लोगों के साथ फेक टिकट बेचकर चीटिंग की थी और इससे उसने 6.75 लाख रुपये की उगाही की थी। इसके बाद बेंगलुरु और गोवा गया, जहां उसने अलग-अलग होटलों में स्टे किया और क्लब्स में पैसे खर्च किए थे। दिलजीत के कनसर्ट के ऐलान के तुरंत बाद ही सारी टिकट बुक हो गई थी और इससे फैंस निराश हो गए थे। इस बीच दिल्ली पुलिस ने चेतावनी दी थी फैंस के साथ धोखा किया जा सकता है। दिल्ली पुलिस ने पता लगाया कि कुछ लोग ऑनलाइन टिकट को ऊंची कीमत पर बेच रहे हैं। उन्होंने नागरिकों को फिर से सेलर्स के साथ लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी। पुलिस ने यह भी कहा कि फर्जी टिकट बेचे जा रहे थे और लोगों को अनजान लिंक पर क्लिक करते समय सतर्क रहने की हिदायत दी थी। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आरोपी सोशल मीडिया के जरिए टिकट बेच रहा था और उनके लिए कीमतें 10,000 रुपये से लेकर 50,000 रुपये तक मांगी जा रही थीं। बता दें कि दिलजीत दोसांझ के फैंस को दिल्ली पुलिस ने कॉन्सर्ट से पहले टिकट को लेकर धोखाधड़ी के बारे में चेतावनी दी थी और एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा था, “गाना सुनने के चक्कर में टिकट के लिए गलत लिंक पर पैसे पुसे देकर अपना बैंड न बजवा लेना।”  
  • Punjab News: Highway जाम किए जाने पर भड़के रवनीत बिट्टू, देखें Live

    Punjab News: Highway जाम किए जाने पर भड़के रवनीत बिट्टू, देखें Live

    चंडीगढ़ः पंजाब में धान की खरीद में देरी और लिफ्टिंग ना होने से किसानों द्वारा पिछले कुछ दिनों से प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं इस मामले को लेकर आज चंडीगढ़ में भाजपा सीनियर लीडर की मीटिंग रखी गई। जिसमें रवनीत बिट्टू ने हाईवे बंद होने को लेकर पंजाब सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब के साथ लगते हरियाणा यूपी या किसी अन्य जिलों में सड़के जाम किए जाने के कहीं मामले दिखाई नहीं दे रहे। बिट्टू ने कहा कि जहां-जहां FCI खरीद कर रही है, कहीं भी ऐसी घटना दिखाई नहीं दे रही जो कि पंजाब में दिखाई दे रही है।


    बिट्टू ने कहाकि FCI से बढ़िया दुनियां में कहीं सिस्टम दिखाई नहीं देता। उन्होंने कहा कि धान और गेंहू की फसल की खरीद पिछले कई सालों हो रही थी। उन्होंने कहा कि चाहे भाजपा की 11 साल से सरकार रही, चाहे कैप्टन अमरेंदर सिंह की सरकार रही कोई दिक्कत किसानों को नहीं आई। बिट्टू ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आप सरकार बदले की भावना से कर रही है। उन्होंने कहा कि लोगों से किसानों से बदला इसलिए लिया जा रहा है क्योंकि 10 सीटों से आप पार्टी हार का सामना करना पड़ा था।

    बिट्टू ने कहा कि केंद्र द्वारा 44 हजार करोड़ रुपए पिछले 2 माह से दिए गए है। उन्होंने कहा कि अगर एमएसपी को लेकर अगर पंजाब सरकार को 10 हजार करोड़ रुपए ओर चाहिए तो वह कुछ दिनों में केंद्र से लाकर पंजाब सरकार को दे देंगे। इस दौरान बिट्टू ने आप पार्टी को विपक्ष की बी टीम बताया। बिट्टू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार किसानों को कोई दिक्कत ना आए उसके लिए पहली किश्त में ही सारा पैसा भेजा दिया है। उन्होंने कहा कि पहले किसानों का पैसा 2 किश्तों में आता था। बिट्टू ने कहा कि सीएम भगवंत मान एक भी मंडी में नहीं गए, जबकि सारा पंजाब सड़कों पर उतरा हुआ है। बिट्टू ने कहा कि पूर्व सीएम कैप्टन अमरेंद्र भी मंडियों का दौरा कर रहे हैं, लेकिन मौजूदा सीएम मंडी में नहीं दिखाई दे रहे। बिट्टू ने कहा कि इस मामले में आ रही समस्या को लेकर अधिकारियों से बात गई।

    बिट्टू का कहना है कि इन्होंने पिछली बार भी गलत वेराइटी लगवाई थी जिसका नुकसान शेलर वालों को झेलना पड़ा था। बिट्टू ने कहा कि भाजपा का एक वफद गवर्नर से मुलाक़ात करेगा और उन्हें इस मामले को लेकर हल करने की अपील करेंगा। बिट्टू ने कहा हाईब्रीड बीज PR 126 के नाम पर लगाया जाता है। उन्होंने कहा कि जो सरकार या यूनिवर्सिटी देती है वह 56रु kg देती है। उन्होंने कहा कि उस बीज को कोई कीड़ा या नुकसान नहीं होता। बिट्टू ने कहाकि सरकार जिस बीज को लेकर आई है वह हाइब्रिड बीज 3500रु किलो बिका, जो 56रु के मुकाबले है। बिट्टू ने कहा कि इस बीज से बीमारी लगती है, जिसके लिए महंगी दवाओं का खर्च होता जिसमे की 3500रु वाला बीज दोबारा काम नहीं आता। उन्होंने कहा कि किसी एग्रिकल्चर यूनिवर्सिटी उसे मान्यता नहीं देती।

    बिट्टू ने कहा कि सरकार ने आज उस बीज को लगवा कर किसानों को परेशान करने के लिए छोड़ दिया। बिट्टू ने आरोप लगाए है कि इसी के कारण शेलर मालिक उसे उठाना नहीं चाहते क्योंकि वह चावल टूटता जाता है। जो 66 किलो निकलना था वह अब 62 किलो निकल रहा है। बिट्टू ने कहा कि अब सरकार बताए कि उसकी भरपाई कौन करेगा ? बिट्टू ने कहा कि जिस मीटिंग में वह मौजूद थे उसमें सीएम कह कर गए थे कि जो फसल आएगी उससे दोगुना स्पेस उनके पास मौजूद है, बिट्टू ने कहा कि यह बात ऑन रिकार्ड है। बिट्टू ने कहा कि जितनी पैदावार होनी है उससे दोगुनी पैदावार पंजाब सरकार के पास है।

    बिट्टू ने कहा कि सरकार का अपना कानून जिसमें कानून धारा 14 है, जिसमें की यह लागू करके उसमें फैसला राज्य सरकार ले सकती है। जिसके तहत अगर कोई भी शैलर वाला नहीं उठाता तो धारा 14 के तहत सरकार खुद उठा कर रख सकती है। इनके पास जो पैसा है तो वह फसल तो उठाए और किसान को घर भेंजे। बिट्टू ने कहा कि इसका मतलब तो यह है कि इनकी अफसर भी नहीं मान रहे क्या ? बिट्टू ने कहा कि रेल भी माल उठा रही है जबकि कल तक 274 रैक जिसमें 187 गेहूं के और 87 रैक चावल के जा चुके है, 7.94 लाख मिट्रिक टन जा चुका है। 35 लाख मिट्रिक टन चावल जाना है। बिट्टू ने कहा कि इसमें कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। बिट्टू ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सिर्फ राजनीति की जा रही है।