Car व Truck में हुई भीषण टक्कर, आग का गोला बनी कार

सोनीपत : नेशनल हाईवे 44 पर बीती देर रात एक ट्रक और कार की टक्कर होने का मामला सामने आया है। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार आग का गोला बन गई। जिसके बाद एक राहगीर की सूझ-बूझ ने चालक कार का शीशा तोड़ कर बाहर निकाला। इसके बाद राहगीरों ने पुलिस ओर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना के बाद फायर विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक कार पूरी जलकर चुकी थी। जानकारी के अनुसार गाड़ी में रखा लाखों रुपए का सामान भी जलकर राख हो गया।

जानकारी के अनुसार सोनीपत के प्रगति नगर का रहने वाला हार्दिक जो करीब 2 साल पहले कनाडा गया था। दिवाली की छुट्टियों में 2 महीनों के लिए घर आया था। बीती देर रात को निजी काम से अपनी बलेनो कार से समालखा गया हुआ था। समालखा से वापिस आते समय रंगोली ढाबा के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार दूसरी गाड़ी में टकरा गई और टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार में आग लग गई।

राहगीरों ने हार्दिक को कार से बाहर निकाल लिया गया। इस आगजनी में कार पूरी से तरह से जलकर राख हो गई। मुरथल थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि नेशनल हाईवे 44 पर एक कार और ट्रक की टक्कर हुई है। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। गनीमत रही कि आग से किसी को जानी नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन कार जलकर खाक हो चुकी है। मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *