Blog

  • पंजाबः सासंद बिट्टू को नजरबंद किए जाने पर कांग्रेस नेता संजय तलवाड़ का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले से सासंद रवनीत बिट्टू को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार सासंद रवनीत सिंह बिट्टू को घर में नजरबंद कर दिया गया है। वहीं इस मामले को लेकर जिला प्रधान संजय तलवाड़ का बयान सामने आया है। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए संजय तलवाड़ ने बताया कि सासंद बिट्टू सहित उन्होंने कुछ प्रोजेक्टों को विजिट करने के लिए जाना था। इस दौरान स्पेशल शहीद उधम सिंह के नाम पर कम्यूनिटी सेंटर बनाया गया है।

    जिसे देखने के लिए वह और सासंद बिट्टू ने आज जाना था कि उस प्रोजैक्ट में कोई कमी तो नहीं रह गई है। उन्होंने कहा कि वह 66 केवी का सब स्टेशन है जो कि टिब्बा रोड़ पर बनाया गया है। इसी के साथ टिब्बा रोड़ पर 2 स्कूल है। वहीं 32 सेक्टर में एक क्लब है, जिसका उन्होंने आज विजिट करना था। इस दौरान संजय तलवाड़ ने कहा कि वह इस मामले को लेकर अंदर बैठे थे। उन्हें तो बाद में पता चला कि बाहर से गेट को लॉक कर दिया गया है। संजय तलवाड़ ने कहा कि उन्हें गेट को लगाए गए लॉक की कोई जानकारी नहीं थी। संजय तलवाड़ ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उन्हें क्यों नजर बंद किया गया है। उन्होंने कहा कि उक्त प्रोजेक्ट पर जाने से उन्हें रोक दिया गया है। इस दौरान संजय तलवाड़ ने कहा कि उस प्रोजेक्ट पर कोई भी जा सकता है।

    लेकिन वह खुद हैरान है कि इस प्रोजेक्ट पर जाने से क्यों रोका जा रहा है। बता दें कि सासंद बिट्टू की रिहायश पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। हालांकि इस मामले को लेकर मीडिया ने पुलिस कर्मी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह प्रोडक्शन के लिए वहां पर तैनात है। इस दौरान जब उनसे रस्सी लगाकर रास्ता बंद करने को लेकर कहा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता है कि रस्सी लगाकर रास्ता किसने बंद किया है। हालांकि सांसद बिट्टू को घर में नजरबंद करने के मामले में कोई पुलिस अधिकारी खुलकर कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

  • पंजाबः ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर सीएम मान ने दी बड़ी राहत, देखें वीडियो 

    कपूरथलाः पंजाब में हैवी व्हीकल के ड्राइविंग लाइसेंस को लेकर सीएम भगवंत मान ने पंजाब के लोगों को बड़ी राहत दी है। इस दौरान उन्होंने विधानसभा में कहा कि पंजाब में हैवी व्हीकल के लाइसेंस को लेकर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सीएम मान ने कहा कि हैवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस और ट्रेनिंग सेंटर पंजाब भर में सिर्फ मलोट के गांव माहुआना में था। लेकिन अब 3 नए सेंटर खोले जा रहे है। अमरगढ़ के गांव तोलावाल में नया सेंटर खोल दिया है। इसी के साथ कपूरथला के गांव में भी जल्द हैवी व्हीकल के लिए सेंटर खोला जा रहा है। उन्होंने कहा कि जेसीबी और पोकलेन मशीनों को चलाने के लिए ड्राइवरों की जरूरत है। ऐसे में ड्राइवरों को लाइसेंस के लिए आ रही बाधा को लेकर यह सुविधा पंजाब के लोगों को दी जा रही है।

  • 9वीं कक्षा के छात्र ने की आत्महत्या, जाने वजह

    नई दिल्ली : राजधानी भोपाल में 9वीं कक्षा के छात्र द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि स्कूल में नकल करते पकड़े जाने पर उसे पेरेंट्स को बुलाने के लिए कहा गया था। इसी बात से डरकर छात्र ने घर की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। कोलार थाना प्रभारी ने बताया 4 मार्च को कोलार के विशाल टावर स्थित अपने प्लैट की छत से कूदकर 15 साल के अतुलित पांडे नाम के छात्र ने आत्महत्या कर ली थी। अतुलित परिवार की इकलौती संतान थी और कोलार के ही एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई कर रहा था।

    कोलार थाना के मुताबिक 4 मार्च को स्कूल से आने के बाद अतुलित सीधे घर की छत पर चला गया था और थोड़ी ही देर बाद किसी के गिरने की आवाज़ आई को देखा कि नीचे अतुलित लहूलुहान हालत में पड़ा था। परिजनों ने तुरंत ही अतुलित को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। इकलौते बेटे को खोने के बाद पूरा परिवार सदमे में है और अंतिम संस्कार के लिए सब रीवा जा चुके हैं लेकिन परिवार ने स्कूल प्रबंधन पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं

     आशुतोष उपाध्याय के मुताबिक पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि स्कूल में अतुलित और उसकी एक क्लासमेट को प्रैक्टिकल एग्जाम में नकल करते हुए क्लास टीचर ने पकड़ा था और स्कूल की वाइस प्रिंसिपल के पास ले गए थे जहां से उन्हे अगले दिन पेरेंट्स को बुलाने के लिए कहा गया था। अतुलित इस बात से डर गया था कि उसकी नकल के बारे मे घर पर पता चल जाएगा और इसी डर में उसने यह घातक कदम उठा लिया। हालांकि परिजनों के बयान रीवा से आने के बाद ही लिए जा सकते हैं जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः सासंद बिट्टू को किया नजरबंद! देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले से सासंद रवनीत बिट्टू को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार सासंद रवनीत सिंह बिट्टू को घर में नजरबंद कर दिया गया है। इस दौरान सासंद बिट्टू की रिहायश पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। हालांकि इस मामले को लेकर मीडिया ने पुलिस कर्मी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह प्रोडक्शन के लिए वहां पर तैनात है।

    इस दौरान जब उनसे रस्सी लगाकर रास्ता बंद करने को लेकर कहा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता है कि रस्सी लगाकर रास्ता किसने बंद किया है। हालांकि सांसद बिट्टू को घर में नजरबंद करने के मामले में कोई पुलिस अधिकारी खुलकर कुछ बोलने को तैयार नहीं है।

  • जालंधर में खुलेंगे 640 शराब ठेके, सूची कार्यालय और विभाग की वेबसाइट पर हुई अपलोड 

    जालंधर में खुलेंगे 640 शराब ठेके, सूची कार्यालय और विभाग की वेबसाइट पर हुई अपलोड 

    जालंधर, ENS: वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान जिले में कुल 640 शराब ठेके खोले जाएंगे। इस दौरान निगम की हद के अंदर 296 और जिला के ग्रामीण क्षेत्र में 344 शराब के ठेके खोले जाएंगे। आबकारी विभाग के जालंधर जोन के डिप्टी कमिश्नर परमजीत सिंह की तरफ से उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्र के गोराया ग्रुप में 44, फिल्लौर में 33, नकोदर में 46, शाहकोट में 63, नूरमहल में 58, आदमपुर में 48 एवं भोगपुर ग्रुप में 52 शराब ठेके होंगे। नगर निगम की हद के अंदर मौजूद रामा मंडी ग्रुप में 22, सोढल चौक में 17, लम्मा पिंड में 17, रेलवे स्टेशन में 18, कपूरथला चौक में 20, बीएमसी चौक में 16, परागपुर में 23, पीपीआर 19 माडल टाउन 19, वडाला चौक 23, अवतार नगर 28, लेदर कांप्लेक्स 26, रेरू चौक 18 एवं मकसूदां ग्रुप में 30 शराब ठेके खोले जाएंगे।

    डीसी आबकारी परमजीत सिंह ने बताया कि सभी शराब ग्रुपों की 35 करोड़ के 15 प्रतिशत के जमा घटाव के साथ निर्धारित की गई है। ऐसे में शराब ग्रुपों की औसत कीमत 30 से 40 करोड़ के मध्य रह सकती है। जालंधर जिला के शराब ग्रुपों के लिए आरक्षित किए गए राजस्व से 795.85 करोड़ के राजस्व प्राप्ति होने की उम्मीद है। हालांकि एलवन, बार लाइसेंस एवं अन्य तरह की फीस की राजस्व प्राप्ति इस आय से अतिरिक्त होगी। शराब ग्रुपों की अलाटमेंट के इच्छुक ठेकेदार 17 मार्च तक शराब ग्रुपों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसके लिए शराब ग्रुपों की राजस्व एवं खोले जाने वाले ठेकों समेत सूची कार्यालय और विभाग की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गई है।

  • पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने स्कूलों को लेकर जारी किए आदेश, नहीं तो लगेगा जुर्माना

    चंडीगढ़ः पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने उन सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों पर शिकंजा कस दिया है, जिन्होंने सेशन 2023-24 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं में बाहरी राज्यों या दूसरे बोर्ड के दाखिल किए स्टूडेंट्स के रजिस्ट्रेशन संबंधी प्रक्रिया पूरी नहीं की है। जांच में कुछ स्कूलों के दस्तावेज भी अधूरे निकले हैं। स्कूलों को अब सारी प्रक्रिया पूरी कर दस्तावेज 28 मार्च तक बोर्ड मुख्यालय में जमा करवाने होंगे। बोर्ड ने साफ किया है कि अगर यह प्रक्रिया पूरी नहीं की गई तो स्टूडेंट्स को रिजल्ट संबंधी दिक्कत आ सकती है। उनका रिजल्ट रोका जाएगा।

    राज्य के कई स्कूलों में बाहरी राज्यों या दूसरे बोर्डों से आने वाले स्टूडेंट्स को कक्षा 9वीं और 11वीं में दाखिला दिया गया है। लेकिन बोर्ड के ध्यान में आया है कि स्टूडेंट्स के रजिस्ट्रेशन संबंधी दस्तावेज पूरे नहीं हैं। स्कूलों की तरफ से ऑनलाइन दस्तावेज भरते समय खामियां रह गई हैं। ऐसे में बोर्ड की तरफ से ऐसे स्टूडेंट्स को रजिस्ट्रेशन नंबर जारी करने की जगह एरर लगा दिए थे। इस चीज को स्कूल अपने लॉगिन आईडी पर देख सकते हैं। इसके बाद उन्हें आगे की प्रक्रिया करनी होगी। PSEB के मुताबिक, अब स्कूलों को 28 मार्च तक सारे दस्तावेज पहले बोर्ड मुख्यालय में जमा करवाने होंगे। इसके बाद अगर देरी होती है तो 30 अप्रैल तक प्रति स्टूडेंट 500 रुपए लेट फीस वसूली जाएगी। इसके बाद एक हजार रुपए लेट फीस लगेगी। साल 2023-24 के रजिस्ट्रेशन संबंधी जिन स्टूडेंट्स के एरर लगे हुए हैं। उनका रिजल्ट घोषित नहीं किया जाएगा।

  • अज्ञात वाहन ने छात्रा को कुचला, जाने मामला

    गन्नौर : बीबीए की छात्रा की सड़क हादसे में मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पानीपत से आखों की जांच करवाकर वापस लौट रही छात्रा की जीटी रोड पर जैन काॅलेज के पास हुए हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में छात्रा की मां व भाई भी घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया गया।

    बिहार के सिवान जिले के गांव बड़का माझा फिलहाल निवासी बीएसटी कॉलोनी निवासी 18 वर्षीय पिंकी मुरथल आईआईटीएम में बीबीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। पिंकी अपने भाई साहिल व मां संगीता के साथ अपनी आंखों की जांच करवाने के लिए बाइक पर गई थी। वापसी में जब वह गन्नौर जी टी रोड पर जैन कालेज के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

    टक्कर लगने से बाइक पिंकी के भाई साहिल व मां संगीता सड़क पर गिर कर घायल हो गए। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे एक वाहन ने पिंकी को कुचल दिया। जिससे वह घायल हो गई। राहगीरों ने उन्हें उपचार के लिए उपमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने पिंकी को मृत घोषित कर दिया। बड़ी थाना पुलिस ने पिंकी के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।

  • बड़ी खबरः मंत्रियों के साथ CM ने पद से दिया इस्तीफा 

    रोहतकः हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंत्रियों के साथ अपने पद से राज्यपाल बंडारू को इस्तीफा दे दिया है। कहा जा रहा है कि खट्टर को करनाल से लोकसभा चुनाव लड़वाने की तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री पद के लिए नए नामों में नायब सैनी और संजय भाटिया चर्चा में हैं। खबर ये भी है कि हरियाणा की भाजपा सरकार का मंत्रिमंडल आज सामूहिक इस्तीफा दे सकता है। इसके बाद नए सिरे से हरियाणा सरकार का मंत्रिमंडल गठित किया जाएगा।

    जननायक जनता पार्टी को मंत्रिमंडल से अलग करने के लिए रणनीति बनाई गई है। यानी अब हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन नहीं रहेगा। नए मंत्रिमंडल में जेजेपी शामिल नहीं होगी। आगामी लोकसभा चुनाव के बीच हरियाणा में विधानसभा चुनाव कराने की तैयारी हो रही है। सूत्रों का कहना है कि हरियाणा में गैर जाट ही सीएम बनेगा। हरियाणा में बीजेपी और जेजेपी का गठबंधन टूटेगा। हरियाणा में नए सिरे से कैबिनेट का गठन होगा। 

  • पंजाबः हवेली में किलकारियां गूंजने को लेकर मूसेवाला के पिता का आया बयान

    मानसाः पंजाबी दिवगंत गायक मूसेवाला के घर जल्द खुशियां गूंजने वाली है। हालांकि सोशल मीडिया पर जुड़वां बच्चे को लेकर खबरें वायरल हो रही है। इस मामले को लेकर मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है। मूसेवाला के पिता ने सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट शेयर करके सिद्धू के चाहने वालों का आभार व्यक्त किया है। बलकौर सिंह ने लिखा सिद्धू के चहाने वालों के हम धन्यवादी है, जो हमारे परिवार के प्रति फिकरमंद है।

    लेकिन हम अनुरोध करते हैं कि कई अफवाहें हमारे परिवार को लेकर चलाई जा रही है, उन पर यकीन नहीं किया जाएं। जो भी खबर होगी, परिवार की तरफ से आपके साथ सांझी की जाएंगी। बता दें कि कई दिनों से लगातार खबरें आ रही हैं कि दिवंगत सिद्धू मूसेवाला की हवेली में किलकारियां गूंजने वाली हैं। सूत्रों अनुसार सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर गर्भवती हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी को लेकर आज मूसेवाला के पिता ने पोस्ट शेयर की है।

  • पंजाबः लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवारों के ऐलान को लेकर प्रताप बाजवा का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर सियासत एक बार फिर से गरमा गई है। एक और जहां नेता पार्टी छोड़कर जा रहे है। वहीं सीटों को लेकर कई नेताओं में नाराजगी भी पाई जा रही है। वहीं बीते दिन पंजाब में कांग्रेस के 7 उम्मीदवारों ने नामों की चर्चा सामने आई थी। इस मामले को लेकर आज प्रताप सिंह बाजवा ने मीडिया को बताया कि अभी पंजाब की सीटों को लेकर किसी पार्टी ने ऐलान नहीं किया है। ऐसे में वह भी पंजाब के उम्मीदवारों की सूचि को लेकर कहा कि कुछ दिन का ओर समय लगेगा।

    इस दौरान उन्होंने पंजाब सरकार से मीडिया के जरिए अपील की है, उन्होंने कहा कि कई कर्मी और जत्थेबदिंयों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। लोग काले कपड़े पहनकर लोग यहां पर आ रहे है। उन्होंने कहा कि लोगों के काले कपड़ों का मतलब यह है कि लोगों का सरकार से विश्वास उतर गया है। बाजवा ने कहा कि वह आज भी स्पीकर से लोगों के मसलों को लेकर मुद्दा उठाएंगे। उन्होंने कहा कि वह स्पीकर से बात करेंगे कि जो लोग प्रदर्शन कर रहे है, वह उनके साथ लोगों की बात सुनें। वहीं उन्होंने सरकारी मुलाजिमों के डीए को लेकर सरकार पर सवाल खड़े किए है। बाजवा ने कहा कि जब सरकार आईएएस अफसरों को डीए देते है, उसी दौरान इन सरकारी मुलाजिमों के डीए को साथ जोड़ दिया जाए।

    बाजवा ने कहा कि लोगों की पुरानी पेंशन स्कीम सहित अन्य जो मांगे है उन्हें सुना जाए और उनकी मांगों को पूरा किया जाए। बाजवा ने कहा कि इस मसले को लेकर वह विधानसभा में मुद्दा उठाएंगे। वहीं सीएए कानून को लेकर उन्होंने कहा कि कैप्टन की सरकार के दौरान उन्होंने इस कानून को लेकर खंडन किया था। ऐसे में अब उनकी सरकार है, वह खुलकर इस मामले को लेकर बात रखें। इस दौरान बीते दिन केजरीवाल के पंजाब दौरे पर उन्होंने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में सीएम भगवंत मान को आप पार्टी ने एक पोस्टर ब्वॉय बना दिया है। उन्होंने कहा कि लोग पोस्टर फाड़ने की कोशिश कर रहे है।