Blog

  • जालंधरः प्रशासन की ओर से छात्रों को सही व्यवसाय चुनने के लिए लगाया दो दिवसीय स्पार्क मेला

    जालंधरः प्रशासन की ओर से छात्रों को सही व्यवसाय चुनने के लिए लगाया दो दिवसीय स्पार्क मेला

    जालंधर/वरुणः छात्रों को सही पेशा चुनने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में 10 और 11 नवंबर को दो दिवसीय स्पार्क मेला-2022 का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जिले के युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में अपना करियर बनाने के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान की जाएगी। स्थानीय जिला प्रशासकीय परिसर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान डिप्टी कमिशनर जसप्रीत सिंह ने कहा कि इस मेले में विभिन्न शिक्षण संस्थानों द्वारा 75 से अधिक स्टाल लगाए जाएंगे, जहां छात्रों को उच्च शिक्षा और विभिन्न व्यवसायों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही करियर विशेषज्ञों द्वारा करियर काउंसलिंग के अलावा कराटे शो और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी मेले में प्रस्तुत किए जाएंगे।

    जसप्रीत सिंह ने कहा कि स्पार्क मेला आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य छात्रों, विशेषकर गांवों के छात्रों को करियर काउंसलिंग प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान सरकार द्वारा स्व-रोजगार और कौशल विकास को लेकर चलाई जा रही योजनाओं से भी अवगत करवाया जाएगा। डिप्टी कमिशनर ने अधिकारियों को स्पार्क मेला के संबंध में उचित व्यवस्था करने का निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि मेला के संबंध में सभी आवश्यक प्रबंध समय पर सुनिश्चित किए जाए,ताकि भाग लेने वाले छात्रों को कोई समस्या न हो। मेले के प्रबंध के लिए विभिन्न समितियों के गठन के बाद डिप्टी कमिशनर ने अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि प्रबंधों में किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं होनी चाहिए।

    इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (विकास) वरिंदरपाल सिंह बाजवा, अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर (ज) अमित महाजन, एसडीएम डा जै इंदर सिंह, एसडीएम बलबीर राज सिंह, विभिन्न विभागों के अधिकारी और शिक्षण संस्थानों और बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। मैराथन के साथ शुरू होगा स्पार्क मेला – डिप्टी कमिशनर जसप्रीत सिंह ने बताया कि स्पार्क मेले की शुरुआत मैराथन से की जाएगी।उन्होंने कहा कि मेले के पहले दिन स्थानीय गुरु गोबिंद स्टेडियम से सुबह छह बजे स्वास्थ्य के संदेश के साथ मैराथन की शुरुआत होगी और छात्रों को अच्छे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा ।

  • पंजाबः सरकार की नई पहल, अब WhatsApp के जरिए ले सकेंगे इतने फुट तक मिट्टी की खुदाई की मंजूरी

    पंजाबः सरकार की नई पहल, अब WhatsApp के जरिए ले सकेंगे इतने फुट तक मिट्टी की खुदाई की मंजूरी

    चंडीगढ़ः मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने मिट्टी की खुदवाई सम्बन्धी मंजूरी की प्रक्रिया को और आसान बना दिया है। मान सरकार के इस फ़ैसले से पंजाब राज्य में अब 2 एकड़ तक के क्षेत्रफल से 3 फुट तक मिट्टी की खुदवाई सम्बन्धी मंजूरी वाट्सऐप मैसज़ के द्वारा ली जा सकेगी। यह जानकारी पंजाब राज्य के खनन और भूमी-विज्ञान मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा दी गई।  

    इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए बैंस ने बताया कि उनके ध्यान में आया था कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा राज्य में ‘सैंड एंड ग्रेवल माइनिंग पॉलिसी-2021’ के अंतर्गत 2 एकड़ तक के क्षेत्र में 3 फुट तक हाथों से मिट्टी निकालने की मंजूरी दी गई थी। जिस कारण लोगों को बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था और दफ़्तरी चक्कर भी लगाने पड़ते थे। इसके साथ ही यदि कोई व्यक्ति मशीन का प्रयोग करता था, तो उसके खिलाफ माइनिंग का पर्चा दर्ज हो जाता था। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा इस कठिनाई भरी प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए मशीनों का प्रयोग करने की मंजूरी दी गई है और इस प्रक्रिया को और आसान बनाने के लिए अब 2 एकड़ तक के क्षेत्रफल से 3 फुट तक मिट्टी की खुदवाई सम्बन्धी मंजूरी वाट्सऐप मैसेज़ के द्वारा देने का दफ़्तरी हुक्म जारी किया गया है।

    इस हुक्म के द्वारा जिस किसी ने भी 2 एकड़ तक के क्षेत्रफल से 3 फुट तक मिट्टी की खुदवाई सम्बन्धी मंजूरी वाट्सऐप मैसेज़ के द्वारा मिलेगी। मंजूरी लेने के लिए विनती करने वाले को अपना नाम/पिता का नाम, गाँव का नाम, गाँव के सरपंच का नाम, तहसील/जि़ले का नाम, आधार कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर और जिस जगह की खुदाई की जानी है, उसका राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार नंबर हदबस्त वाट्सऐप नंबर 99140-09095 पर भेजेगा। इससे आम लोगों और जमीनदारों को अपने घरों या अन्य कामों के लिए खेतों से मिट्टी ले जाना आसान हो जायेगा।

    बैंस ने बताया कि सूचना मुकम्मल और सही होने की सूरत में नोडल अफ़सर आवेदनकर्ता को यूनिक आईडैंटीफिकेशन नंबर वाट्सऐप या टेक्स्ट मेसेज के द्वारा जारी करेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई गलत तथ्य देकर खुदवाई संबंधी मंजूरी लेगा और विभागीय जांच के दौरान अधिक खुदाई करने का मामला सामने आता है तो सम्बन्धित के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

  • पंजाबः वाल्मीकि समुदाय ने लगाया जाम, DC के खिलाफ की कार्रवाई की मांग, जाने मामला

    पंजाबः वाल्मीकि समुदाय ने लगाया जाम, DC के खिलाफ की कार्रवाई की मांग, जाने मामला

    अमृतसरः जिले में वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने आज भंडारी पुल जाम कर दिया। वाल्मीकि समुदाय के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि वाल्मीकि प्रकट दिवस पर जिला प्रशासन की तरफ से श्री रामतीर्थ पर कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान राम तीर्थ पर एलईडी स्क्रीनें लगाई गई। लेकिन इस स्क्रीनों में राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भगवान वाल्मीकि से ऊपर दिखाया गया। जिस कारण  वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने अमृतसर में डीसी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर भंडारी पुल जाम कर दिया।

    उनका कहना है कि इससे उनकी धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची है। इस मामले को लेकर वाल्मीकि समुदाय के लोग अभी तक जिला प्रशासन के पास जाकर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते रहे, लेकिन जब बात नहीं बनी तो अब सभी वाल्मीकि समुदाय के लोग भंडारी पुल पर एकत्रित हो गए और पूरे भंडारी पुल जाम कर दिया। जिसके चलते शहर की ट्रेफिक चरमरा गई। हालात ऐसे हैं कि लोगों को रीगो पुल व हुसैन पुरा चौक की तरफ भेजा जा रहा है, लेकिन वहां भी जाम लग चुका है।

    गौर हो कि मामला महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस के दिन से भड़का हुआ है, लेकिन अभी तक वाल्मीकि समुदाय के लोग पुलिस व जिला प्रशासन के बाद बैठकें कर कार्रवाई की मांग करते रहे। लेकिन जब न पुलिस और न ही जिला प्रशासन ने कार्रवाई की तो वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने भंडारी पुल को जाम कर दिया है। 

  • पंजाबः दिन-दिहाड़े चोर ने कपड़े की दुकान को बनाया निशाना, लाखों का सामान लेकर हुआ फरार

    पंजाबः दिन-दिहाड़े चोर ने कपड़े की दुकान को बनाया निशाना, लाखों का सामान लेकर हुआ फरार

    लुधियानाः शहर में चोरी की वारदातों का ग्राफ एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। बेखौफ लुटेरे दिन दिहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं आज सुबह जिले के कस्बा समराला में चोर ने एक कपड़े की दुकान को निशाना बनाया। चोर दुकान से लाखों रुपए के कपड़े चुराकर फरार हो गया। दुकानदार नवीन तिवाड़ी ने बताया कि उसकी ढिल्लों कंप्लैक्स में विशाल कलेक्शन नाम से दुकान है।

    जब उसका वर्कर सिकंदर सुबह दुकान खोलने आया तो उसने देखा कि शटर के ताला नहीं लगा था। उसने जब दुकान के अंदर देखा तो करीब 20 खाने खाली पड़े थे। सिकंदर ने तुरंत फोन कर उसे सूचित किया। नवीन के मुताबिक, करीब 4 से 5 लाख रुपए का माल चोर ले गया। पास सीसीटीवी कैमरे में एक व्यक्ति कपड़े डालकर ले जाता हुआ कैद हो जाता है। घटना सुबह पौने पांच बजे की है। दुकानदार ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच और फुटेज को कब्जे में ले लिया। इलाका के चौकीदार से पूछा गया तो उसने बताया कि सुबह 4 बजे तक दुकान सेफ थी। कहीं कोई ताला नहीं टूटा था।

    सिंकदर ने बताया कि दुकान में से पैंट्स और शर्ट्स चोरी हो गई हैं। शटर से ताले ही गायब है। सीसीटीवी कैमरों में दिख रहा है कि एक व्यक्ति साढ़े 4 बजे के बाद आता है और वारदात करके फरार हो जाता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी से अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरोपी ने करीब 25 मिनट में दुकान को लूट लिया।

  • एकमात्र लक्ष्य विधानसभा क्षेत्र का विकास रहा: सतपाल सत्ती 

    एकमात्र लक्ष्य विधानसभा क्षेत्र का विकास रहा: सतपाल सत्ती 

    ऊना/ सुशील पंडित: ऊना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी सतपाल सिंह सत्ती ने सोमवार को मैहतपुर बसदेहड़ा नगर परिषद के बाजार में डोर टू डोर चुनाव प्रचार अभियान करते हुए कारोबारियों से संपर्क किया। इस मौके पर उन्होंने मौजूदा सरकार के 5 वर्ष के कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र के लिए तमाम उपलब्धियां गिनाते हुए विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर आगामी योजनाएं भी साझा की। जबकि बात दोपहर भाजपा प्रत्याशी सतपाल सिंह सत्ती ने अपने चुनाव प्रचार अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायतों खानपुर, चढ़तगढ़, रायपुर सहोड़ा, भटोली और जखेड़ा में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए जनता से अपने पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। वित्त आयोग अध्यक्ष और भाजपा प्रत्याशी सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य विधानसभा क्षेत्र का विकास रहा है और उसी को प्राथमिकता देते हुए स्थानीय लोगों की सुख सुविधाओं के लिए काम किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की झूठ और फरेब की राजनीति से सचेत रहें वर्तमान में कांग्रेस मुद्दा और नेतृत्व विहीन पार्टी बन चुकी है और सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार और झूठ का पुलिंदा चलाकर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोगों से यदि 10 साल का हिसाब मांगा जाए तो कांग्रेस उस पर कोई भी बात करने को तैयार नहीं है।
    सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की जनता ने 5 वर्ष पूर्व जिस व्यक्ति को विधायक चुनकर विधानसभा भेजा उसने विधानसभा में कभी भी जनता से जुड़े मुद्दों पर आवाज भी नहीं उठाई।   सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि विधायक ने विकास योजनाओं को रुकवाने में एड़ी चोटी का जोर लगाए रखा लेकिन इसके बावजूद ऊना हलके में 2036 करोड रुपए से अधिक की विकास योजनाओं को जनता को समर्पित किया गया। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि मौजूदा सरकार के 5 वर्ष के बेहतरीन कार्यकाल के बाद प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार सत्ता में आ रही है। केंद्र की मोदी और प्रदेश की जयराम सरकार की जुगलबंदी एक बार फिर हिमाचल प्रदेश में विकास के रथ को तेजी से घुमाने के लिए तैयार है। उन्होंने लोगों से भाजपा को समर्थन देने का आह्वान भी किया। 
  • राष्ट्रीय एकता है देश का आधार : कर्नल वानखेडे

    राष्ट्रीय एकता है देश का आधार : कर्नल वानखेडे

    ऊना/सुशील पंडित: नेहरू युवा केंद्र ऊना द्वारा राजकीय महाविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय सेवा  योजना, राष्ट्रीय कैडेट कोर, रेंजर्स -रोवर्स,  युवा सेवा एवं खेल विभाग के सयुंक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में एनएसएस के कमांडेंट कर्नल एमबी वानखेड़े द्वारा सभी उपस्थित युवाओं को शपथ राष्ट्रीय एकता की शपथ   दिला कर राष्ट्रीय एकता दिवस का महत्व भी समझाया तथा अपने कर्तव्य को समझते हुए राष्ट्रीय एकता का महत्व बताते हुए  बढ़-चढ़कर  देश की सेवा में आगे आने का अनुरोध भी किया। 
    इस अवसर पर नेहरू युवा केंद्र उना के उपनिदेशक डॉ लाल सिंह  द्वारा  मुख्यातिथि  तथा अन्य अतिथियों व् प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा की आज सारा देश  सरदार वलभ भाई पटक के जन्म दिवस पर रन फॉर यूनिटी  तथा अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन  किया गया है। हिमाचल प्रदेश में  शपथ  मुख्या गतिविधि है उंन्होने कहा की नेहरू युवा केंद्र ऊना द्वारा शिक्षा विभाग ,राष्ट्रीय   सेवा  योजना , राष्ट्रीय कैडेट कोर , रेंजर्स एंड  रोवर्स इकाइयों  तथा युवा संस्थाओं के सहयोग से 123  स्थानों पर राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया गया  सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता दिवस क्यों मनाया जाता है तथा इसका उद्देश्य क्या है  पर प्रकाश डालते हुए सरदार वल्लभ भाई पटेल के राष्ट्र को दिए गई योगदान पर चर्चा की गई।  इस अवसर राजकीय महाविद्यालय ऊना  के  प्राचार्य  डॉ सत्यदेव भारद्वाज, एनएसएस  के प्रोग्राम  ऑफिसर राजेंद्र  शर्मा व् प्रोमिला,   प्रोफसेर  शिव कुमार, चंद्रमोहन  शर्मा जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी, आकाश भरद्वाज  सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
  • पंजाबः तस्कर के घर में पुलिस की रेड, भारी मात्रा में नशे सहित ड्रग मनी व अन्य सामान किया बरामद

    पंजाबः तस्कर के घर में पुलिस की रेड, भारी मात्रा में नशे सहित ड्रग मनी व अन्य सामान किया बरामद

    गुरदासपुर : पंजाब में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने तस्करों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। जिला पुलिस प्रमुख दीपक हिलोरी के दिशा निर्देशों आज थाना सदर की पुलिस ने तस्कर के घर पर रेड की। रेड दौरान पुलिस ने घर से 1 किलो 500 ग्राम अफीम, 3 किलो भुक्की, एक कम्प्यूटराइज्ड कंडा और 14,800 रुपए ड्रग मनी बरामद कर उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

    फिलहाल आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया गया है। इस संबंधी जानकारी देते सब इंस्पैक्टर राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी निशान सिंह पुत्र दरबारा सिंह वासी हेमराजपुर के घर रेड कर कमरे से 1 किलो 500 ग्राम अफीम, 3 किलो भुक्की चूरा पोस्त, एक कम्प्यूटराइज्ड कंडा और 14,800 रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। 

  • भाजपा सरकार ने उतारा कुटलैहड़ के गले मे लगा पिछड़ेपन का टैग : वीरेंद्र कंवर

    भाजपा सरकार ने उतारा कुटलैहड़ के गले मे लगा पिछड़ेपन का टैग : वीरेंद्र कंवर

    ऊना/ सुशील पंडित: विधानसभा चुनावों के दौरान कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कैबिनेट मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने धुंआधार प्रचार में जुटे हुए हैं। इस दौरान वे जनता का भरपूर समर्थन प्राप्त कर रहे हैं व इस पांच वर्ष के कार्यकाल में हुए विकास के नाम पर वोट डालने का आह्वान कर रहे हैं। वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि उन्होंने अपने इस कार्यकाल में पूरे क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया व साथ ही पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य की मूलभूत सुविधाओं का ढांचा विकसित किया है। कंवर ने कहा कि कुटलैहड़ के गले में पिछड़ेपन का टैग लगा था जो भाजपा सरकार ने हटाया है। इन पांच वर्षों में अथाह विकास कुटलैहड़ में हुआ है और इसी कारण जनता का उन्हें हमेशा समर्थन मिलता रहा है। उन्होंने जनता से चुनावों में बढ़ चढ़ कर भाजपा को समर्थन देने की अपील की जिससे विकास निरंतर चलता रहे।
  • एडीसी ने राष्ट्रीय एकता व अखंडता बनाए रखने की दिलाई शपथ

    एडीसी ने राष्ट्रीय एकता व अखंडता बनाए रखने की दिलाई शपथ

    ऊना/सुशील पंडित:लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आज लघु सचिवालय ऊना मंे एडीसी डाॅ अमित कुमार शर्मा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता व अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई। एडीसी ने कहा कि राष्ट्र की एकता सर्वाेपरि है और प्रत्येेक नागरिक का कर्तव्य है कि राष्ट्रीय एकता व अखंडता को बनाए रखने में अपना पूर्ण सहयोग दें और ऐसा कोई भी कृत्य न करें जिससे एकता व अखंडता को कोई खतरा पैदा हो।
    उन्होंने कहा कि हमें किसी भी ऐसी सूचना या जानकारी को सांझा नहीं करना चाहिए जिससे देश की सुरक्षा को कोई नुकसान हो। उन्होंने कहा कि आज के दिन राष्ट्र की एकता व अखंडता को बनाए रखने के लिए सभी को दृढ़ संकल्प लेना चाहिए तथा सरदार वल्लभ भाई पटेल द्वारा बताए हुए मार्ग पर चलने का प्रत्यन करना चाहिए। इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में जिला मुख्यालय स्थित प्रदेश सरकार के विभिन्न विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। 
  • पंजाबः नहीं कम हो रहा मौतों का आंकड़ा, नशे की ओवरडोज से 2 की मौत

    पंजाबः नहीं कम हो रहा मौतों का आंकड़ा, नशे की ओवरडोज से 2 की मौत

    तरनतारनः पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत भले ही कार्रवाई की जा रही है। लेकिन सच है कि राज्य में नशे के कारण हो रही मौतों का आंकड़ा अभी भी कम नहीं हो रहा है। पंजाब में आए दिन नशे की ओवरडोज से मौत के मामले सामने आ रहे है। वहीं जिला तरनतारन के सरहदी हलका खेमकरण में आज नशे के कारण 2 नौजवानों की मौत हो गई।

    मृतकों की पहचान बलदेव सिंह (43) और निशान सिंह (40) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दोनों नौजवानों ने एक साथ ही नशे के टीके लगाए थे। इस संबंधित जानकारी मिलने पर लोगों ने उन्हें इलाज के लिए वल्टोहा के प्राईवेट अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों को ही मृत घोषित कर दिया गया। बता दें कि मृतक निशान सिंह निवासी वल्टोहा के पिता और भाई की भी नशे के कारण मौत हो चुकी है।