पंजाबः तस्कर के घर में पुलिस की रेड, भारी मात्रा में नशे सहित ड्रग मनी व अन्य सामान किया बरामद

गुरदासपुर : पंजाब में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने तस्करों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। जिला पुलिस प्रमुख दीपक हिलोरी के दिशा निर्देशों आज थाना सदर की पुलिस ने तस्कर के घर पर रेड की। रेड दौरान पुलिस ने घर से 1 किलो 500 ग्राम अफीम, 3 किलो भुक्की, एक कम्प्यूटराइज्ड कंडा और 14,800 रुपए ड्रग मनी बरामद कर उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

फिलहाल आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया गया है। इस संबंधी जानकारी देते सब इंस्पैक्टर राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी निशान सिंह पुत्र दरबारा सिंह वासी हेमराजपुर के घर रेड कर कमरे से 1 किलो 500 ग्राम अफीम, 3 किलो भुक्की चूरा पोस्त, एक कम्प्यूटराइज्ड कंडा और 14,800 रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *