Home Punjab>Amritsar Punjab News: धार्मिक पोस्टर गंदी जगह पर लगाने को लेकर ज्ञानी रघबीर सिंह ने जताया रोष, देखें वीडियो

Punjab News: धार्मिक पोस्टर गंदी जगह पर लगाने को लेकर ज्ञानी रघबीर सिंह ने जताया रोष, देखें वीडियो

0
Punjab News: धार्मिक पोस्टर गंदी जगह पर लगाने को लेकर ज्ञानी रघबीर सिंह ने जताया रोष, देखें वीडियो

अमृतसरः सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के पूर्व हेड ग्रंथी ज्ञानी रघबीर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के नेता जगमोहन सिंह राजू के अमृतसर में लगाए गए पोस्टरों पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने बताया कि अमृतसर को पवित्र शहर दिखाने वाले पोस्टर भाजपा नेता जगमोहन सिंह राजू द्वारा लगाए गए जिनमें श्री हरमंदिर साहिब की तस्वीर भी छपी हुई थी, लेकिन इस पोस्टर को लगाने से पहले भाजपा नेता राजू ने यह नहीं देखा कि पोस्टर लगाने की जगह गंदी है।

उन्होंने बताया कि पोस्टरों को जिस जगह पर लगाया गया है वहां कूड़े के ढेरों लगे हैं और कई लोगों द्वारा उसके नजदीक पेशाब भी किया जाता है। ज्ञानी रघबीर सिंह ने इसे सीधे तौर पर श्री हरमंदिर साहिब की गरिमा का उल्लंघन और अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि अपनी पब्लिसिटी के लिए पवित्र जगहों की तस्वीरों का इस्तेमाल करना गलत है, लेकिन अगर ऐसा करना ही है, तो पोस्टर बहुत साफ और सम्मानजनक जगहों पर लगाने चाहिए और ऐसे उन लोगों को ही ध्यान देना चाहिए जो लोग पोस्टर छिपवा और लगा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि गंदी जगहों पर लगाए गए इन पोस्टरों को तुरंत हटाया जाए।

उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की हरकतों से सिख समुदाय की भावनाओं को बहुत ठेस पहुंचती है और किसी भी नेता को अपनी पब्लिसिटी के लिए गुरु घर की इज्जत से खेलने की इजाजत नहीं दी जा सकती।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here