Home Punjab>Amritsar जालंधर में तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, बदला मौसम का मिजाज, देखें वीडियो

जालंधर में तेज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, बदला मौसम का मिजाज, देखें वीडियो

0

जालंधर, ENS: पंजाब में एक बार फिर से बदलते मौसम और तेज हवाओं के चलते ठिठुरन बढ़ गई है। वहीं जालंधर में हो रही बरसात के साथ ओलावृष्टि भी हुई। शहर में हो रही ओलावृष्टि की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है सड़क ओलावृष्टि की सफेद चादर में लिपटनी शुरू हो गई। 

बता दें कि पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर समेत उत्तर भारत के विभिन्न इलाकों में मौसम विभाग द्वारा आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था। इस दौरान कई राज्यों में बर्फबारी और बारिश से तापमान में गिरावट का कहा गया है। वहीं आज सुबह से ऑरेंज अलर्ट के बीच पंजाब ठंडी हवाएं चल रही है। जिसके बाद दोपहर 2.45 बजे तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here