Home Punjab>Amritsar जालंधरः भारी मात्रा में शराब सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधरः भारी मात्रा में शराब सहित 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

0

जालंधर, ENS: पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार के उनके कब्जे से 14 पेटी शराब की बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि शहर में शराब की तस्करी करने वाला गिरोह सक्रिय है। उन्होंने कहा कि बाद में सूचना के आधार पर एक पुलिस दल ने बशीरपुरा के मुख्य बाजार में एक हुंडई सैंट्रो को रोककर उसकी तालाशी ली। कार की तलाशी के दौरान पुलिस को 14 पेटी पंजाब शराब बरामद हुई। पुलिस अधिकारी ने कहा कि शराब सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपियों की पहचान वरिंदर कुमार पुत्र कांता पार्षद निवासी कमल विहार बशीरपुरा और नरेश कुमार पुत्र राम अवतार निवासी गुरु नानक पुरा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह भो सामने आया कि एक अन्य आरोपी बलदेव सिंह पुत्र रतन लाल निवासी कमल विहार जालंधर भी इस अपराध में शामिल था। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना रामा मंडी जालंधर में एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि वरिंदर के खिलाफ पहले से ही 24 मामले दर्ज हैं, जबकि नरेश कुमार का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here