Blog

  • पंजाब के पड़ोसी राज्य मे कच्छा चोर गिरोह हुआ सक्रिय , इलाके मे फैली दहशत 

    पंजाब के पड़ोसी राज्य मे कच्छा चोर गिरोह हुआ सक्रिय , इलाके मे फैली दहशत 

    हरियाणा : जिला हिसार के ग्रामीण क्षेत्रो मे कच्छा चोर गिरोह ने लोगो की नाक मे डैम किया हुआ है। अग्रोहा गांव कुलेरी में बीती रात कच्छाधारी गिरोह ने कई घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घरो के बाहर लगे सीसीटीवी में दिखाई दिए हैं। वे शरीर पर केवल कच्छा पहने हुए थे

     कुलदीप जांगड़ा ने बताया कि वह रात को अपने कमरे में सो रहा था। तभी रात करीब 2 बजे कच्छा पहने हुए 2 चोर उसके कमरे में घुसे। उन्होंने उसकी जेब से पर्स निकाला। जिसमे 7 हजार रुपए थे।  

    दूसरी वारदात मे सुरेन्द्र ने बताया कि वह अनाज की खरीद फरोख्त का काम करता है।  मोटरसाइकिल पर दो युवक आए और 2 मई की शाम 4 बज के 10 मिनट पर आये और गेहूं के दो बैग (55 KG एक बैग) उठाकर ले गये। इनमें से एक बैग खुल गया था। वह उसे वहीं रखकर नंगथला रोड की तरफ चले गये। इसके बाद फिर से 3 मई को सुबह सवा 5 बजे आए और गेहूं के बैग उठाकर ले गये। पुलिस चोरो की तलाश में छापेमारी कर रही है।

  • बच्चे का नग्न अवस्था में मिला शव, मर्डर की आशंका 

    बच्चे का नग्न अवस्था में मिला शव, मर्डर की आशंका 

    हरियाणा : सोनीपत में आज तालाब में एक बच्चे का शव मिलने  का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक 8 वर्षीय बच्चा गांव खरखौदा से 3 दिन से लापता था। बच्चे शव मिलने नग्न अवस्था मे मिलने से प्रशासन मे हड़कंप मच गया। 

    खरखौदा के ब्राह्मण मोहल्ले में रहने वाले सोनू का बेटा कार्तिक (8) शुक्रवार को घर के बाहर खेलने गया था। जिसके बाद उसका कोई सुराग नहीं लगा। परिवार ने बच्चे की तलाश मे खोज की,  लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। 

    रविवार सुबह लोगों ने बस स्टैंड के पास तालाब में एक बच्चे का शव नग्न हालत में पड़ा देखा। जिसकी सुचना पुलिस को मिली तो लापता कार्तिक के परिजन को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया। बच्चे की हत्या की आशंका जताई जा रही है। बच्चे के कपड़े आसपास कहीं पड़े नहीं मिले। 

    ACP जीत सिंह बेनीवाल ने बताया कि शव लापता कार्तिक का है। बच्चे की मौत का  कारण पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट में सामने आएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

  • WhatsApp के जरिए चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, पुलिस ने किया भंडाफोड़

    WhatsApp के जरिए चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, पुलिस ने किया भंडाफोड़

    नई दिल्लीः दिल्ली से सटे गुरुग्राम में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए उसके संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी व्हाट्सएप का इस्तेमाल करके जिस्मफरोशी के धंधे का संचालन कर रहा था। उसके मोबाइल फोन में कई महिलाओं की अश्लील तस्वीरें भी बरामद हुई हैं। पुलिस संचालक से पूछताछ कर रही है।

    पुलिस के मुताबिक, उन्हें शिकायत मिली थी कि आरोपी बाबुल शेख और उसका साथी अनूप व्हाट्सएप के जरिए वेश्यावृत्ति का रैकेट चला रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने अपना जाल बिछाया। नकली ग्राहक बनकर एक पुलिसकर्मी ने बाबुल शेख से संपर्क किया। काफी जानकारी लेने के बाद शेख फंस गया। इसके बाद उसने नकली ग्राहक के पास कई महिलाओं की अश्लील तस्वीरें भेजी और उनके रेट भी बताए। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। एक पुलिसकर्मी ने ग्राहक बनकर शुक्रवार रात शेख को फोन किया था। इसके बाद दोनों के बीच सौदा तय हुआ था।

    बाबूल शेख ने एक महिला के लिए 8000 रुपए की डिमांड की थी। इसके बाद उसने नकली ग्राहक को गुरुग्राम के ओल्ड रेलवे रोड पर एक होटल में पहुंचने के लिए कहा, जहां एक और पुलिस टीम तैनात की गई थी। आरोपी दो महिलाओं के साथ कार से होटल आया था। उसने नकली ग्राहक से फीस ले ली। इसके तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी बाबुल शेख को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से वह पैसे भी बरामद कर लिए जो ग्राहक बनकर पुलिसकर्मी ने उसे दिए थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने खुलासा किया कि अनूप के साथ मिलकर वो सेक्स रैकेट संचालित करता हैं।

    पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गुरुग्राम के न्यू कॉलोनी पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उससे मिली जानकारी के आधार पर दूसरे आरोपी अनूप को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। पुलिस पूछताछ में बाबुल शेख ने इस रैकेट जुड़ी कई अहम जानकारियां दी हैं।

  • जालंधर : कबड्डी खिलाडी संदीप नंगल अंबिया हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार 

    जालंधर : कबड्डी खिलाडी संदीप नंगल अंबिया हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार 

    जालंधर (ENS): इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया हत्याकांड में पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान स्वर्णदीप सिंह वासी गोल्डन गेट स्थित प्रीतम एन्क्लेव अमृतसर के रूप में हुई है। इस मामले में हत्या के 6 माह बाद कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। जानकारी के मुताबिक उक्त आरोपी को पुलिस गोइंदवाल जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी दिखाई गई।

    संदीप नंगल अंबिया की 14 मार्च 2022 को नकोदर के गांव मल्लियां में 5 हमलावरों ने स्टेडियम में सरेआम मैच के बीच हुई अंधाधुंध फायरिंग के कारण अफरा-तफरी मच गई थी। यह हत्याकांड सनोवर ढिल्लों के इशारे पर हुआ था। 

    सनोवर ने नेशनल कबड्डी फेडरेशन ऑफ ओंटारियो का गठन किया था। उसने संदीप को  फेडरेशन में शामिल होने को कहा, लेकिन ज्यादातर बड़े खिलाड़ी ‘मेजर लीग कबड्डी’ से जुड़े थे। जिसका प्रबंधन संदीप नंगल देखता था। 

    सनोवर ने अपनी लीग के लिए संदीप को भी आमंत्रित किया, लेकिन संदीप ने मना कर दिया था। जिसके बाद सनोवर को फेडरेशन खत्म हो गई थी। जिसके बाद रंजिश के चलते सनोवर ने संदीप का क़त्ल करवाया था।

  • पंजाब : सलमान खान के घर फायरिंग मामले मे आत्महत्या करने वाले आरोपी का शव पहुंचा गांव, देखें वीडियो

    पंजाब : सलमान खान के घर फायरिंग मामले मे आत्महत्या करने वाले आरोपी का शव पहुंचा गांव, देखें वीडियो

    अंतिम संस्कार पर अड़ा परिवार, बिश्नोई समाज ने रखी 3 मांगे 

    अबोहर : सलमान खान के घर फायरिंग मामले मे आत्महत्या करने वाले आरोपी का शव उसके पैतृक गांव सुखचैन मे पहुँच गया है। आरोपी ने  मुंबई क्राइम ब्रांच की कस्टडी में आत्महत्या कर ली थी।  जिसके बाद परिजनों द्वारा अनुज थापन का शव गांव लाया गया। इस दौरान बिश्नोई समाज के लोग भारी गिनती में गांव पहुंचे।

    बिश्नोई समाज के लोगों ने सरकार से थापन का अंतिम संस्कार 3 मांगो को पूरी करवाने पर करने का फैसला किया। समाज ने प्रशासन से मांग की है कि अनुज थापन का पोस्टमार्टम फरीदकोट में मेडिकल बोर्ड द्वारा करवाया जाएं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अनुज थापन की मौत पुलिस कस्टडी में हुई है जिसके चलते परिवार को उचित मुआवजा व सरकारी नौकरी दी जाए। नहीं तो बड़ा संघर्ष किया जाएगा।

    इस मौके पर अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय प्रधान दविंदर बूरियां व पंजाब प्रधान सुभाष डेलू के अलावा गांव के सरपंच मनोज गोदारा समेत बिश्नोई समाज के प्रमुख लोग मौजूद थे। जबकि प्रशासनिक अधिकारियों में नायब तहसीलदार सीतो गुन्नों, डीएसपी अबोहर व बल्लुआना के अलावा बल्लुआना के विधायक गोल्डी मुसाफिर भी मौके पर मौजूद थे।

     मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासनिक अधिकारियों व बिश्नोई समाज के प्रतिनिधियों के बीच बैठक चल रही है। समाज इस बात पर अड़ा है कि उनकी तीन मांगों को माना जाए जिसके बाद ही वह अंतिम संस्कार करेंगे।

  • बिना परीक्षा के ISRO में नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर!

    बिना परीक्षा के ISRO में नौकरी पाने का बेहतरीन अवसर!

    नई दिल्लीः भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में नौकरी पाना हर किसी का सपना होता है। इस सपने को पूरा करने के लिए ISRO के तहत विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र के लिए आवेदन करना होगा। इसरो ने अपरेंटिस ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है। अगर आप भी तकनीकी क्षेत्र में सफल करियर बनाने में गहरी रुचि रखते हैं, तो इसरो की आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

    इसरो ने इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न डिवीजनों और यूनिटों में ग्रेजुएट और तकनीशियन डिप्लोमा उम्मीदवारों के लिए नौकरी पाने का अच्छा मौका है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 01 मई से शुरू होकर 08 मई तक कि है। इसरो के इस भर्ती के तहत कुल 99 पदों पर बहाली की जाएगी।

    उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बी.ई./बी.टेक में इंजीनियरिंग डिग्री, इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और डिप्लोमा इन कॉमर्स प्रैक्टिस होना चाहिए। इसके अलावा जो उम्मीदवार डिग्री/कोर्स के अंतिम वर्ष में हैं और एम.ई./एम.टेक के रिजल्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे इस भर्ती पर अप्लाई करने के लिए योग्य नहीं हो सकता है।

    इसरो के इस भर्ती के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं, उनका चयन उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त उच्चतम अंकों और आरक्षण कैटेगरियों के लिए उचित वेटेज के आधार पर किया जाएगा। वर्ष 2023-24 में अपरेंटिसशिप पदों के लिए चयन प्रक्रिया पैनल पर उम्मीदवारों की रैंकिंग के आधार पर होगी, जो रिक्तियों की उपलब्धता और पैनल की वैधता के अधीन होगी।

    उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उन्हें 08 मई सुबह 09:30 बजे से शाम 05:00 बजे तक वीएसएससी गेस्ट हाउस, एटीएफ एरिया, वेली, वेली चर्च के पास, तिरुवनंतपुरम जिला, केरल में शामिल होना होगा।

  • कपूरथला : आग की चपेट में आया बाइक चालक , मौत , देखे वीडियो  

    कपूरथला : आग की चपेट में आया बाइक चालक , मौत , देखे वीडियो  

    कपूरथला : बेगोवाल क्षेत्र में एक बाइक सवार की जिंदा जलने से मौत होने की खबर है। मृतक की पहचान गुरविंदर सिंह (25) निवासी वार्ड नंबर-3 बेगोवाल के रूप में हुई है।


    पुलिस के मुताबिक शनिवार दोपहर गुरविंदर सिंह अपनी बाइक से ​सरकारी अस्पताल भुलत्थ से वापस अपने घर आ रहा था। जब वह भुलत्थ-बेगोवाल रोड पर गांव भदास के समीप पहुंचा, तो गेहूं के खेत की नाड़ को आग लगी हुई थी। जिसकी चपेट में गुरविंदर की बाइक आ गई। जिसमे वह बुरी तरह झुलस गया।


    मृतक की बहन ने बताया है कि उसके पिता सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं, रात को गुरविंदर सिंह वही रुका था। वह अस्पताल से लौट रहा था। घटना की  सूचना मिलने के बाद पुलिस के साथ फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। घायल गुरविंदर सिंह को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घो​षित कर दिया।

    इस मामले मे SHO अमरजीत कौर ने बताया कि जांच में पता चला कि 50-60 एकड़ खेतों में नाड़ जलाई गई थी। हवा से आग सड़क की ओर बढ़ी, जिसकी चपेट में गुरविंदर सिंह के आने की संभावना है। थाना बेगोवाल की पुलिस ने अज्ञात के ​खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

  • लुधियाना : तेज रफ्तार गाड़ी ने मचाया कहर, ऑटो को मारी टक्कर , देखे वीडियो 

    लुधियाना : तेज रफ्तार गाड़ी ने मचाया कहर, ऑटो को मारी टक्कर , देखे वीडियो 

    लुधियाना :  मॉडल टाउन एक्सटेंशन में तेज रफ़्तार गाड़ी द्वारा ऑटो को टक्कर मरने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक तेज रफ़्तार आल्टो गाड़ी ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार मौके से फरार हो गई।  

    टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो कई फीट दूर जा गिरा। इस हादसे में ऑटो में सवार ड्राइवर और लोगो को गंभीर चोटें आईं। गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुआ। लेकिन ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस घटना की जाँच कर इलाके में लगे cctv खंगाल रही है। ताकि गाड़ी का पता लगाया जा सके।

  • पंजाब : आप पार्टी के कार्यकर्ता और पुलिस हुई आमने सामने , देखे वीडियो 

    पंजाब : आप पार्टी के कार्यकर्ता और पुलिस हुई आमने सामने , देखे वीडियो 

    अमृतसर: कुछ दिन पहले अमृतसर में एक होटल के बाहर मारपीट का वीडियो सामने आया था।  जिसमें एक युवक द्वारा जैसे ही अपनी कार होटल के बाहर खड़ी की गई। तो उस पर हमला कर दिया गया था।

    इस मामले मे आम आदमी पार्टी के एक कार्यकर्ता का नाम सामने आ रहा था। जब वह कार्यकर्ता मामले की जानकारी लेने के लिए अमृतसर के बी डिवीजन थाने के SHO के पास पहुंचा , तो पुलिस और उस आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता की तीखी नोकझोंक होती देखी गई।  

    प्रत्यक्षदर्शियों की मानें जिसके बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मी के साथ बतमीजी कर दी।  पुलिस ने भी पार्टी के कार्यकर्ता की पिटाई कर दी। मामला बिगड़ता देख मौके पर पुलिस के उच्च अधिअक्रियो ने पहुँच कर महल शान करवाया। मौके पर पहुंचे अधिकारी ने कहा कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

  • पंजाब : हंस राज हंस ने पार्क मे नाच गा कर मांगे वोट, देखे वीडियो  

    पंजाब : हंस राज हंस ने पार्क मे नाच गा कर मांगे वोट, देखे वीडियो  

    फरीदकोट : लोक सभा हलका फरीदकोट से भाजपा के उम्मीदवार हंस राज हंस आज सुबह 6.30 बजे नेचर पार्क पहुंचे।  हंस वहा सैर करने आए नेचर प्रेमियों से मिले। 


    हंस राज हंस के साथ लोगो ने खूब मस्ती की। इस दौरान हंस ने लोगो के साथ गाने गाए और डांस भी किया। इस मौके पर हंस राज हंस ने कहा कि वह रोजाना  दिनभर चुनाव प्रचार करते है। लेकिन आज उनकी सारी थकावट दूर हो गई। इस दपरण हंस ने लोगो से वोट डालने की अपील भी की।