Blog
-

वनमित्र भर्ती के चलते 6 फरवरी को पंजोआ से बडूही तक रोड़ रहेगा बंद
जिला दंड़ाधिकारी जतिन लाल ने जारी किए आदेशऊनासुशील पंडित: जिला दंड़ाधिकारी जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 व 116 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए हैं कि 6 फरवरी को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक पंजोआ से बडूही रोड़ बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि यह आदेश वन रेंज अम्ब व भरवाईं की वनमित्र भर्ती के मध्यनज़र जारी किए गए हैं ताकि पुरूष व महिला वर्ग की 5000/1500 मीटर की रनिंग करवाई जा सके। -
उपायुक्त ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाऊस का निरीक्षण
ऊना सुशील पंडित :उपायुक्त जतिन लाल ने आगामी लोकसभा चुनावों के लिए कंट्रोल रूम, ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के रख-रखाव हेतू बनाए गए वेयर हाऊस का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत जिला में स्थापित किए गए वेयर हाऊस में 780 वेल्ट यूनिट, 684 कंट्रोल यूनिट व 820 वीवीपैट मशीनें रखी गई हैं।जतिन लाल ने बताया कि लोकसभा चुनावों को व्यवस्थित व शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न करवाने के लिए जिला ऊना में 516 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं जिनमें 41 चिंतपूर्णी निर्वाचन क्षेत्र(एससी) में 102 पोलिंग स्टेशन, 42 गगरेट निर्वाचन क्षेत्र में 91, 43 हरोली निर्वाचन क्षेत्र में 106, 44 ऊना निर्वाचन क्षेत्र में 99 व 45 कुटलैहड़ निर्वाचन क्षेत्र में 118 पोलिंग स्टेशन शामिल हैं। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि ईवीएम एवं वीवीपैट की पहले लेवल की चैकिंग (एफएलसी) की जा चुकी है।उन्होंने बताया कि जिला ऊना में कुल मतदाताओं की संख्या 4 लाख 26 हज़ार 724 है जिनमें 2 लाख 16 हज़ार 078 पुरूष मतदाता, 2 लाख 10 हज़ार 642 महिला मतदाता व 4 थर्ड जैंडर मतदाता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिला में सर्विस मतदाताओं की संख्या 6 हज़ार 668 हैं जिनमें 6 हज़ार 498 पुरूष व 170 महिला सर्विस मतदाता शामिल हैं।इस अवसर पर तहसीलदार निर्वाचन सुमन कपूर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। -
2,389 योग्य अभ्यर्थी वनमित्र भर्ती प्रक्रिया में लेंगे भाग
ऊना वनमंडल के तहत 6 फरवरी को होगी वनमित्र भर्ती – सुशील राणाऊनासुशील पंडित :ऊना जिला में वनमित्रों की भर्ती प्रक्रिया जारी है वनमित्र भर्ती के लिए अभ्यार्थियों की शारीरिक दक्षता का टेस्ट मंगलवार 6 फरवरी को आयोजित होगा। यह जानकारी वन मंडलाधिकारी सुशील राणा ने दी। उन्होंने बताया कि ऊना वनमंडल के तहत 66 वीटों के तहत 66 वनमित्रों को भर्ती किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वनमित्र के लिए आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि 30 दिसम्बर निर्धारित की गई थी। उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि तक 2 हज़ार 498 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 109 आवेदन पत्र अस्वीकृत किए गए। उन्होंने बताया कि 6 फरवरी को 2 हज़ार 389 योग्य अभ्यर्थी वनमित्र भर्ती प्रक्रिया में भाग लेंगे।सुशील राणा ने बताया कि वनमित्रों की भर्ती के लिए जिला में दो स्थानों को चयनित किया गया हैं। उन्होंने बताया कि ऊना, बंगाणा, रामगढ़ रेंज के अभ्यार्थियों के लिए पुराना होशियारपुर रोड़ पर शिव शंकर कोल्ड स्टोर से घालूवाल पुल तथा अम्ब व भरवाईं रेंज के अभ्यार्थियों हेतू नजदीक रावमापा बेहड़ जस्वां (पंजोआ से बडूही) में भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।उन्होंने बताया कि वनमित्र भर्ती में पुरूष वर्ग की शारीरिक दक्षता जांच में हाईट व चेस्ट का माप व 5 हज़ार मीटर दौड़ आयोजित होगी। इसके अतिरिक्त महिला वर्ग के लिए 15सौ मीटर दौड़ व हाईट मापी जाएगी। उन्होंने सभी अभ्यार्थियों से 6 फरवरी को निर्धारित वनमित्र भर्ती स्थल पर प्रातः 7 बजे उपस्थित होने का आग्रह किया है। -

46 लोगों ने मौके पर भरा 23600 रु चालान
ऊना/सुशील पंडित:ऊना पुलिस ने शुक्रवार को जिन 161 वाहनों के चालान किए थे उनमें से 46 ने मौके पर ही चालान भुगत लिया। पुलिस द्वारा जारी सूचना के अऩुसार जिले के विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले इन 46 लोगों से जुर्माने के रूप में 23600 रूपए वसूल हुए हैं। साथ ही 6 लोगों से 600 रुपए जुर्माना लिया गया है जो सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करते हुए पाए गए थे। पुलिस ने अवैध खनन में लिप्त पाए गए दो ट्रैक्टरों से भी 4700 रूपए जुर्माना वसूला है। -

खानपुर में दो मोटरसाइिकल आपस में टकराईं
ऊना/सुशील पंडित :ऊना संतोषगढ़ मार्ग पर स्थित खानपुर गांव में शुक्रवार को दो वाहन आपस में टकरा गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के ही रहने वाले हरिकेश पुत्र मनसा राम ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि दो फरवरी की रात सवा आठ बजे वह अपने घर पर मौजूद था तभी इसे वाहनों के टकराने की आवाज सुनाई दी।जब वह मौके पर पहुँचा तो देखा कि दो मोटरसाइकिल सवार सड़क पर घायल अवस्था में पड़े हुए थे। हरिकेश का दावा है कि यह सड़क हादसा बॉबी पुत्र राजवीर, निवासी गाँव लवारी, तहसील बेसोली, जिला बदायूँ, उत्तर प्रदेश द्वारा लापरवाही और तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल चलाने के कारण हुआ है। सदर थाना पुलिस ने उक्त आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। -
मल्लूवालः मोटरसाइकिल सवार से 3.12 ग्राम चिट्टा बरामद
ऊना/सुशील पंडित: हरोली पुलिस ने शुक्रवार को मल्लूवाल से एक व्यक्ति को 3.12 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा है। पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार पुलिस जिस समय मल्लूवाल में वर्षा शालिका के पास यातायात चैकिंग कर रही थी तभी एक बिना हेल्मेट के मोटरसाइकिल चला रहे चालक को रोका गया। शक की बिनह पर जब उक्त चालक की तालाशी ली गई तो उसके पास से पुलिस को 3.12 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। हरोली पुलिस ने उक्त चालक जिसकी पहचानमाजरा गांव वासी राजेश कुमार पुत्र रणजीत के रूप में हुई है के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 21-61-85 और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 192, 194 डी, 181 के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। -

मंगलवार को शिव शंकर कोल्ड स्टोर से घालूवाल पुल तक बंद रहेगा पुराना होशियारपुर रोड़
वनमित्र भर्ती के दृष्टिगत जिला दंड़ाधिकारी जतिन लाल ने जारी किए आदेशऊनासुशील पंडित: जिला दंड़ाधिकारी जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 व 116 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए हैं कि 6 फरवरी को प्रातः7 बजे से सायं 6 बजे तक पुराना होशियारपुर रोड, शिव शंकर कोल्ड स्टोर से लेकर घालूवाल पुल तक बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि यह आदेश वनमित्र भर्ती के मध्यनज़र जारी किए गए हैं ताकि पुरूष व महिला वर्ग की 5000/1500 मीटर की रनिंग करवाई जा सके। -
उपायुक्त जतिन लाल ने सौर ऊर्जा संयंत्र पेखूबेला का निरीक्षण किया
ऊनासुशील पंडित: ऊना विधानसभा क्षेत्र के पेखुबेला में हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा 220 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन सौर ऊर्जा संयंत्र साईट का उपायुक्त जतिन लाल ने शनिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माणाधीन 32 मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सौर ऊर्जा संयंत्र को कॉपोरेट की सामाजिक जिम्मेदारी(सीएसआर)के तहत बेहतर कार्य करें। उन्होंने कहा कि साईट के साथ खाली जमीन को पर्यटन की दृष्टि से एक बेहतर गंतव्य के रूप में विकसित किया जाना चाहित ताकि सौर ऊर्जा संयंत्र को देखने आने वाले लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सके ताकि टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा सके। उपायुक्त ने कहा कि साईट को टूरिज्म के दृष्टिगत विकसित करने के लिए प्रशासन द्वारा पूरा सहयोग दिया जाएगा।इंडियन ऑयल प्लांट की कार्य प्रणाली भी जानीइसके उपरांत उपायुक्त जतिन लाल ने पेखूबेला स्थित इंडियन ऑयल प्लांट का दौरा भी किया। इस दौरान उन्होंने प्लांट की कार्य प्रणाली व प्लांट के कंट्रोल रूम बारे जानकारी हासिल की।उपायुक्त ने जिला कारागार का किया निरीक्षणउपायुक्त ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बंधियों के रहने, कारागार रसोईघर सहित कारागार की अन्य व्यवस्थाओं को भी जांचा। उपायुक्त ने बताया कि जिला कारागार में बंधियों के वैरगों में मनोरंजन के लिए टीवी व खाने-पीने के लिए कैंटीन की सुविधा उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त एमबीबीएस डॉ द्वारा नियमित रूप से बंधियों के स्वास्थ्य की जांचा भी की जाती है तथा उनकी शारीरिक फिटनस के लिए बालीवाल व बैडमिंटन खेलने की सुविधा के साथ-साथ ऑपर ऐयर जिम की सुविधा भी उपलब्ध है। उन्होंने जिला कारागार अधीक्षक को कारागार में बंधियों के लिए दो कार्य चिन्हित करने के लिए कहा ताकि बंधियों को उस कार्यों हेतू प्रशिक्षित किया जा सके।इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने जिला कारागार में चल रहे मुरम्मत कार्यों का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान भी उपस्थित रहे। -

वनमित्र भर्ती के चलते मंगलवार को बंद रहेगा पुराना होशियारपुर रोड़
जिला दंड़ाधिकारी जतिन लाल ने जारी किए आदेशऊनासुशील पंडित:जिला दंड़ाधिकारी जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 व 116 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए हैं कि पुराना होशियारपुर रोड 6 फरवरी को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि यह आदेश वनमित्र भर्ती के मध्यनज़र जारी किए गए हैं ताकि पुरूष व महिला वर्ग की 5000/1500 मीटर की रनिंग करवाई जा सके। -
ਪੰਜਾਬ : BJP ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਨੀਲ ਜਾਖੜ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ‘ਤੇ ਕਸੇ ਤੰਜ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਲੁਧਿਆਣਾ : ਪੰਜਾਬ ਭਾਜਪਾ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਨੀਲ ਜਾਖੜ ਨੇ ਸੂਬੇ ਦੀ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਘੇਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੂੰ ‘ਛੱਲਾ’ ਗਾਉਣ ਦੀ ਬਜਾਏ ਸੂਬੇ ਦੇ ਭਖਦੇ ਮੁੱਦਿਆਂ ‘ਤੇ ਧਿਆਨ ਦੇਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਭਵਨ ਵਿਖੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਕਰਨ ਮੌਕੇ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ’ਤੇ ਤਿੱਖੇ ਹਮਲੇ ਕੀਤੇ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਰਗਾਂ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਭਾਜਪਾ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਣ ‘ਤੇ ਸਵਾਗਤ ਕਰਦਿਆਂ ਰਾਜਪਾਲ ਦੇ ਅਸਤੀਫ਼ੇ ਸਬੰਧੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਹੁਦੇ ‘ਤੇ ਰਹਿੰਦਿਆਂ ਰਾਜਪਾਲ ਬਨਵਾਰੀ ਲਾਲ ਪੁਰੋਹਿਤ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਭਖਦੇ ਮਸਲੇ ਵੱਲ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਧਿਆਨ ਦਿਵਾਇਆ ਸੀ।
ਭਾਵੇਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨਾਲ ਤਕਰਾਰ ਹੋ ਗਈ ਸੀ ਪਰ 26 ਜਨਵਰੀ ਨੂੰ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਛੱਲਾ ਸੁਣਾ ਕੇ ਦਿਲ ਬਹਿਲਾ ਦਿੱਤਾ ਸੀ। ਇਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ ਕਾਰਕੁਨ ਭਾਨਾ ਸਿੱਧੂ ਦੀ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਦੋਸ਼ਾਂ ਤਹਿਤ ਹੋਈ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰੀ ਸਬੰਧੀ ਉਨ੍ਹਾਂ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਘੇਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋ ਵੀ ਲੋਕ ਮਸਲਿਆਂ ‘ਤੇ ਸਰਕਾਰ ਵਿਰੁੱਧ ਬੋਲਦਾ ਹੈ, ਉਸ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ।