Blog

  • Elephant in police custody: सो रहे महावत को पहले उठाकर पटका फिर पैर से कुचल डाला

    Elephant in police custody: सो रहे महावत को पहले उठाकर पटका फिर पैर से कुचल डाला

    भोपाल: भीषण गर्मी में जहां इंसान का जीना मुहाल हो रहा है वहीं जानवर भी परेशान है। भोपाल के भानूपुर बृज के पास दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां गर्मी से परेशान एक हाथी ने महावत को पैरों से कुचल कर मार डाला। बताया जा रहा है कि महावत नरेंद्र खुले मैदान में हाथी को बांध उसके करीब सो रहे थे। तभी हाथी ने पहले अपनी सूंड से महावत को उठा कर पटका इसके बाद घसीटा और फिर पैर से कुचल दिया। 

    हाथी के जोर जोर से चिल्लाने पर रात करीब 11:30 बजे महावत के साथी की आंख खुली तब उसने देखा कि हाथी महावत को सूंड में उठा कर पटक रहा है उसके बाद पैर से कुचल डाला। पुलिस को इस बारे में सूचित करने पर तुरंत शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया। 

    वहीं जैसे किसी भी अपराध के बाद जिस प्रकार इंसानों को थाने ले जाया जाता है। उसी प्रकार दोषी हाथी को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हाथी की देखरेख के लिए मृतक महावत के दोस्त को भी थाने में रखा गया है। हाथी को फिलहाल थाने में ही पेड़ से बांध कर रखा गया है।

  • Abohar: Bank of Baroda की शाखा में लगी आग, देखें वीडियो

    Abohar: Bank of Baroda की शाखा में लगी आग, देखें वीडियो

    अबोहरः हनुमानगढ़ रोड पर ओवरब्रिज के पास बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में शुक्रवार सुबह आग लग गई। सुबह करीब सात बजे बैंक के पास एक टी स्टाल पर चाय पी रहे व्यक्ति ने बंद बैंक के अंदर से धुंआ निकलता देखा। इसके बाद उसने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और बैंक के कर्मचारियों को दी। बैंक कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर जैसे ही बैंक के ताले खोले तो अंदर से धुंए के गुबार निकलने लगे। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने मुश्किल से अंदर प्रवेश किया और आग पर काबू पाया। यह आग कंप्यूटर रूम में शार्ट सर्किट से लगी बताई जा रही है। नुकसान ज्यादा नहीं हुआ लेकिन सही अनुमान अधिकारियों द्वारा जांच करने के बाद ही बताया जाएगा।

  • Jalandhar: Industrial Area में Factory से लाखों का सामान लेकर चोर फरार, देखें CCTV 

    Jalandhar: Industrial Area में Factory से लाखों का सामान लेकर चोर फरार, देखें CCTV 

    जालंधर, ENS: इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित ढलाई फैक्ट्री सीएल सन्ज में चोरों ने धावा बोल दिया। चोर फैक्ट्री से लाखों का सामान चुराकर फरार हो गए। पीड़ित फैक्ट्री मालिक ने घटना की शिकायत थाना डिवीजन नंबर- 1 की पुलिस को दे दी है। शिकायत में फैक्ट्री के मालिक कपिल मेहता ने बताया कि सुबह फैक्ट्री खोलने गए तो देखा कि गेट के ताले टूटे हुए हैं। चोर अंदर से ढलाई के लिए पड़ा सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया चोरी हुए सामान की कीमत 4.50 लाख रुपये से ज्यादा है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित का कहना है कि पुलिस ने अभी केस दर्ज नहीं किया है। जिसके बाद फैक्ट्री मालिक ने इस मामले को लेकर पुलिस कमिश्नर से मांग की कि आरोपियों को गिरफ्तार करके उसे इंसाफ दिलाया जाए।

  • Health tips: हर बीमारियों का इलाज Lemongrass : किडनी और दिल का रखे ख्याल

    Health tips: हर बीमारियों का इलाज Lemongrass : किडनी और दिल का रखे ख्याल

    लेमन ग्रास तेल के सेवन से ब्लड में कोलेस्ट्रोल के लेवल को किया जा सकता है कम 

    हेल्थ टिप्सः क्या आप लेमन ग्रास के फायदे जानते है अगर नहीं तो हम आपकों बताएंगे इसके फायदे जो आपकों तंदरुस्त रखेगा। आप सोच रहे होंगे कि भला घास भी क्या हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकती है। दरअसल, लेमन ग्रास सिर से लेकर पैर तक, कई बीमारियों से निजात दिलाने में मदद हो सकती है। 

    लेमन ग्रास एक मेडिकल प्लांट है, जो खासकर साउथ-ईस्ट एशिया में पाया जाता है। यह घास जैसा ही दिखता है, बस इसकी लंबाई आम घास से ज्यादा होती है। वहीं, इसकी महक नींबू जैसी होती है और इसका ज्यादातर इस्तेमाल चाय में अदरक की तरह किया जाता है। इसके अलावा, दवा के रूप में लेमन ग्रास आयल का इस्तेमाल भी सालों से किया जाता आ रहा है। लेमन ग्रास तेल का इस्तेमाल ब्यूटी प्रोडक्ट और ड्रिंक में किया जाता है।

    लेमन ग्रास में पाए जाने वाले ये सभी गुण कई-कई तरह की बीमारियों और इंफेक्शन से सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं। कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखने में लेमन ग्रास की अहम भूमिका है। लेमन ग्रास तेल के सेवन से ब्लड में कोलेस्ट्रोल के लेवल को कम किया जा सकता है। एक शोध में साफतौर से बताया गया है कि लेमन ग्रास का सेवन अपच, गैस्ट्रिक की परेशानी और पेट संबंधित अन्य परेशानियों से राहत दिलाने के साथ पेट की अंदरूनी दीवारों को सुरक्षा प्रदान कर सकता है। किडनी हेल्दी रखने के लिए भी लेमन ग्रास के फायदे देखे जा सकते हैं। 

    लेमन ग्रास और लेमन ग्रास तेल में एंटी-कैंसर गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर सेल्स को खत्म कर कैंसर के खतरे को कम करने में मदद कर सकते हैं। वहीं लेमन ग्रास में फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ए, बी और सी मौजूद होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में सहायक भूमिका निभा सकते हैं।

  • Punjab: पति ने पत्नी को दिया धोखा, FIR दर्ज

    Punjab: पति ने पत्नी को दिया धोखा, FIR दर्ज

    लुधियानाः जिले में पत्नी ने अपने पति पर थाने में पर्चा दर्ज करवाया है। दरअसल, शिकायत में पत्नी ने पति पर धोखाधड़ी और गर्भपात करवाने के गंभीर आरोप लगाए है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति के खिलाफ एक्शन लेते हुए FIR दर्ज कर दी। पुलिस को जानकारी देते हुए महिला मनिंद्र कौर निवासी जवद्दी कलां ने बताया कि 17 जुलाई 2023 को उसकी शादी आरोपी गुरविंदर सिंह निवासी गुरपाल नगर के साथ हुई। गुरविंदर सिंह पहले से शादीशुदा था लेकिन उसने यह बात उसे नहीं बताई थी। आरोपी उससे शारीरिक रिलेशन बनाता रहा।

    पीड़िता ने कहा कि वह कई बार उससे गर्भवती भी हुई लेकिन आरोपी उसे डरा-धमकाकर दवाइयां खिला उसका गर्भपात करवाता रहा। आरोपी ने उससे शादी की लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही  वह उससे दाज दहेज मांगने लगा। वह जब उसका विरोध करती तो उसके साथ मारपीट होती। पीड़िता ने पुलिस बताया कि गुरविंदर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से तंग परेशान करने लगा। उससे परेशान होकर उसने थाना दुगरी में शिकायत दर्ज करवाई है। इस मामले की जांच करते हुए ASI बलबीर सिंह ने आरोपी पति गुरविंदर सिंह के खिलाफ धारा IPC 420,494,498-A,323 के तहत मामला दर्ज किया है।

  • Punjab : घर में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    Punjab : घर में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर राख, देखें वीडियो

    फिरोजपुर : बढ़ रही गर्मी के कारण आए दिन आग लगने के मामले सामने आते रहते है। ऐसा ही मामला फिरोजपुर से सामने आया है। जहां हीरा मंडी में स्थित एक घर में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए घर के मालिक संदीप धवन ने बताया कि दोपहर उनके घर में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई।

     इस आगजनी में  वाशिंग मशीन सहित घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। इस दौरान करीब अढ़ाई लाख रुपए का नुकसान हुआ है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने बताया कि आग से घर को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया है। 

    फिरोजपुर के हीरा मंडी में आज एक घर में अचानक आग लग गई, आग इतनी भीषण थी. घर का काफी सामान जलकर राख में तब्दील हो गया, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।

  • Punjab: ESIC Dispensary के Manager को 10,000 रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार, देखें Video

    Punjab: ESIC Dispensary के Manager को 10,000 रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार, देखें Video

    लुधियानाः पुलिस द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान विजिलेंस ब्यूरो ने गुरुवार को ईएसआईसी डिस्पेंसरी, फोकल प्वाइंट, लुधियाना के शाखा प्रबंधक अनिल कुमार कथूरिया को 10000 रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के एसएसपी रविंदरपाल सिंह संधू ने बताया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लुधियाना शहर के ढंडारी खुर्द निवासी अनुज कुमार की शिकायत पर उक्त आरोपी के खिलाफ करावाई की है, और उसपर मामला दर्ज कर दिया गया है। यह कारवाई  मुख्यमंत्री के एंटी करप्शन एक्शन लाइन पोर्टल पर दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर हुई थी। शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाए हैं कि ईएसआईसी लुधियाना के उक्त शाखा प्रबंधक ने उसके दोस्त की पत्नी को पेंशन जारी करने के बदले में 10000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

  • Punjab: गायक Gurdas Maan को लेकर कोर्ट का आया फैसला

    चंडीगढ़ः पंजाबी गायक गुरदास मान को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। नकोदर में दर्ज धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में एफआईआर को रद्द करने और कैंसलेशन रिपोर्ट स्वीकार करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका खारिज हो गई है। हरजिंदर सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए बताया कि गुरदास मान ने लाडी शाह को गुरु अमरदास जी का वंशज बताया। साथ ही उनकी तुलना सद्गुरु से की जोकि सिख समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करता है।

    याचिका में कहा गया कि यह जगजाहिर है कि लाडी शाह सार्वजनिक रूप से नशा करते थे और निर्वस्त्र रहते थे जोकि सिख धर्म में मंजूर नहीं है। ऐसे व्यक्ति या डेरामुखी को सद्गुरु की संज्ञा देना सिख धर्म का अनादर है जोकि गुरदास मान ने किया है। गुरदास मान ने एक मेले में लाडी शाह को संबोधित करते हुए आनंद साहिब बानी की पहली पोरी का पाठ किया आनंद भया मेरी माये सतगुरु मय पाय। जोकि उन्होंने अपने फेसबुक पेज में भी पोस्ट किया था।

    यही नहीं बात बिगड़ती देख उन्होंने सोशल मीडिया पर उक्त बयानों को लेकर पछतावा भी जाहिर किया था जिसे याचिका में नत्थी किया गया है। याची पक्ष का कहना है कि सेशन कोर्ट ने सबूतों को नजरअंदाज किया और उनकी समीक्षा तक नहीं की। याचिपाक्ष ने कहा कि उनके पास पुख्ता साबुत है जिसे देख कर साफ होता है कि गुरदास मान ने सीखो की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। याची पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने याचिका को सिरे से खारिज कर दिया है।

  • Punjab के पड़ोसी राज्य में लगे भूकंप के झटके 

    Punjab के पड़ोसी राज्य में लगे भूकंप के झटके 

    कुल्लूः हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में शुक्रवार को 3.39 बजे रिक्टर पैमाने पर 3.0 तीव्रता का भूकंप आया। यह सूचना राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने दी। इस भूकंप से अभी किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि, भूकंप आने के बाद लोग दहशत में जरूर आ गए और अपने घरों से बाहर निकल आए।

    इससे पहले इसी साल अप्रैल महीने में भी चंबा में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तब रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.3 मापी गई थी। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बताया था कि 4 अप्रैल को रात 9 बजकर 34 मिनट और 32 सेकेंट पर भूंकप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर मापी गई थी।

  • 2 ट्रकों की टक्कर में 6 की मौत, देखें वीडियो 

    2 ट्रकों की टक्कर में 6 की मौत, देखें वीडियो 

    कृष्णा: आंध्र प्रदेश में कृष्णा जिले में आज यानि शुक्रवा सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया है। कृष्णा जिले में क्रुथिवेन्नु मंडल के सीतानपल्ली गांव के पास हाईवे पर दो ट्रकों की टक्कर हो गई है। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    हादसे के बारे में जानकारी देते हुए मछलीपट्टनम के डीएसपी सुभानी ने बताया, लकड़ी के लट्ठे ले जा रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय मिनी ट्रक दूसरे ट्रक से टकरा गया। डीएसपी सुभानी के मुताबिक हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य की मौत अस्पताल ले जाते वक्त हुई है। मृतकों की पहचान पश्चिमी गोदावरी जिले के तल्लारेवु के निवासियों के रूप में की गई है। हादसे के वक्त ट्रक में कुल 10 लोग सवार थे। एक ट्रक कृ्ष्णा जिले के बंटुमिली की ओर जा रहा था और दूसरा पुडुचेरी से भीमावरम की ओर जा रहा था। लेकिन दोनों हादसे का शिकार हो गये।