Blog

  • आज का राशिफल, 28 जून 2024

    आज का राशिफल, 28 जून 2024

     आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और गुरुवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज शाम 6 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजकर 28 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 37 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी।

    मेष राशि-

    आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज का दिन आपके लिए संपत्ति मिलने का संकेत दे रहा है। आज परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आप डिनर करने जायेंगे। आप यदि किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी होगी और आप दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं। किसी नई संपत्ति को खरीदने का सपना पूरा होगा। यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है।

    वृष राशि

    आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। घर के बड़ों से आगे बढ़ने की राय मिलेगी। जो आगे चलकर आपके काम आयेगी। किसी रायटर की बुक आज पब्लिश होगी जिसके लिए उसको अवार्ड मिलेगा। अपने आपको फिट एंड फाइन रखने के लिए एक्सरसाइज करें। आज कोई भी बड़ा फैसला सावधानी पूर्वक लें। व्यापार के नजरिये से आपका काम अच्छा चलेगा। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को जल्द बेहतर समाचार मिलेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बच्चे आज अपने मनपसंद ड्रेस की डिमांड करेंगे।

    मिथुन राशि

    आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी ख़ास मेहमान के स्वागत सत्कार में आप व्यस्त रहेंगे, परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक व्यापारियों की आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आज आय के नये-नये

    स्रोत भी आपको मिलेंगे। आज आप पूरे दिन ऊर्जा से भरे रहेंगे। आज अनावश्यक उलझन लेने से आप बचने का प्रयास करें। आपके सगे संबंधी आपके सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। आज आपके बच्चे किसी की मदद करेंगे, जिससे आपको उन पर गर्व होगा।

    कर्क राशि

    आज आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया से भरा रहेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। आज स्वजनों से स्नेह बढेगा। आज खानपान में रूचि बढ़ेगी। जो लोग कोई कम्पूटर कोर्स ज्वाइन करना चाहते हैं उनके लिए समय अनुकूल रहेगा। कारोबारियों का काम पहले से बेहतर चलेगा। आपकी सेल में बढ़ोतरी होगी। बच्चों के साथ आज अपना समय बितायेंगे। लवमेट में हुई गलत फहमियां आज दूर होंगी।जीवनसाथी आज आपके कार्यों में सहयोग करेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला है।

    सिंह राशि

    आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज जानकार लोगों की सलाह मिलेगी। रियल स्टेट के कारोबारियों की आज कोई प्रॉपर्टी सेल हो सकती है। अगर आप वाहन लेना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। आज आपके मनचाहे कार्यों की पूर्ति होगी। आज घर में किसी बात को लेकर हर्षोल्लास का माहौल बन सकता है। किसी पर अधिक विश्वास करके अपनी निजी बातें शेयर न करें। आज आपकी कन्या को सफलता मिलने से घर में उत्सव का माहौल बना रहेगा।

    कन्या राशि

    आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को आज कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं लेना चाहिए। छात्रों को आज अपने प्रोजेक्ट पूरा कर लेना चाहिए। आज आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ सकता है। दैनिक कार्यों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिल सकती है। व्यापारिक दृष्टि से आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है, कार्य की गति बढ़ेगी। आज दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं इस दौरान खान पान का ध्यान रखना होगा।

    तुला राशि-

    आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज जीवनसाथी के साथ आपकी मीठी नोक-झोक होगी। स्वास्थ्य में चल रही समस्याओं को आप नजरअंदाज ना करें। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जायेगी। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी दोस्त की मदद से अच्छी जॉब मिलेगी। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

    वृश्चिक राशि

    आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आज जिस भी क्षेत्र में आप मेहनत करेंगे, उसमे सफलता अवश्य मिलेगी। अगर मन में कोई बात आपको परेशान कर रही है, तो अपने दोस्तों से इस बारे में बात करें, आपको अच्छी सलाह मिल सकती है। आज ऑफिस में पार्टी कर सकते हैं। आज आप दोस्तों के साथ खूब इंजॉय करेंगे। स्वास्थ्य से परेशान लोगों को आज काफी हद तक आराम मिलेगा। भूमि आदि से जुड़ा कार्य जल्द पूरा हो जाएगा। आज किसी मेहमान के आने से उनके आदर सत्कार में व्यस्त रहेंगे।

    धनु राशि-

    आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आपको कोई नया व्यापार शुरू करने का मौका मिलेगा। किसी काम के लिए कई दिनों से की जा रही मेहनत का फल आज आपको मिल सकता है। आज का दिन आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। परिवार में किसी सदस्य को सफलता मिलने से सभी लोग प्रसन्न रहेंगे। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हे कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आज आप कोई निर्णय जल्दबाजी में ना लें।

    मकर राशि-

    आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जो भी प्रयास करेंगे उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। आपको बिजनेस में बड़ी सफलता मिलने के योग दिख रहे हैं। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों के साथ आप कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं। संगीत से जुड़े लोगों को किसी अच्छे प्लेटफॉर्म काम करने का मौका मिलेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी टॉपिक को समझने में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा।

    कुंभ राशि-

    आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपको किसी व्यक्ति के कहने में आकर कोई निर्णय लेने से बचना चाहिए। आप किसी काम को करने से पहले उसके लिए सोच विचार अवश्य करें। आज आप अपनी आय को बढ़ाने के लिए कुछ नया प्लान बनायेंगे। कहीं निवेश करना चाहते है तो किसी अनुभवी की सलाह जरुर ले लें। आज आपका दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है, जीवनसाथी आज आपको उपहार देंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    मीन राशि-

    आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहने के कारण आप अपने रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप अपनी उस एनर्जी को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नई डील को फाइनल कर सकते हैं। आज आप अपने दिनचर्या में बदलाव करने का मन बनायेंगे। स्पोर्ट से जुड़े लोगों को आज सफलता मिलने के योग बने हुए हैं।

     

  • Jalandhar: Bakery मालिक से मारपीट, मामला दर्ज, देखें Video

    Jalandhar: Bakery मालिक से मारपीट, मामला दर्ज, देखें Video

    जालंधर, ENS: महानगर से एक बेकरी शॉप मालिक से मारपीट करने का मामला सामने आया है। दोआबा चौक पर स्थित एक बेकरी शॉप के दुकानदार ने आरोपियों को जब उन्हें गले में हाथ डालने से रोका तो गुस्साए आरोपियों ने वारदात को अंजाम दे दिया। दुकानदार काला ने बताया कि वीरवार शाम को उसकी दुकान के बाहर एक स्विफ्ट कार आकर रुकी, जिसमें से चार लड़के निकले जो शराब के नशे में थे और दुकान के अंदर आकर उन्होंने पानी की बोतल मांगी।

    दुकान मालिक ने बताया कि जब वह पानी की बोतल के पैसे काटने लगा तो लड़कों ने दुकानदार के गले में हाथ डालने की कोशिश की। जब दुकानदार ने इसका विरोध किया तो लड़कों ने दुकानदार को धक्का देना शुरू कर दिया। इसी बीच दुकानदार का बेटा रमन कुमार दुकान पर पहुंचा तो उसने उन लड़कों को पकड़ लिया और मारपीट बढ़ गई। यह सुनकर दुकान के आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।

    एकत्रित हुई भीड़ को देख स्विफ्ट कार में आए लड़के वहां से फरार हो गए। दुकान मालिक के बेटे रमन कुमार ने बताया कि दुकान से 10 हजार रुपए की नकदी चोरी करने तथा कार सवार इन लुटेरों द्वारा दुकान में की गई तोड़फोड़ की गई है। जिसकी सूचना पुलिस में दे दी गई है। थाना नंबर 8 की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

  • Phagwara: बस और एक्टिवा की टक्कर, मौत, देखें वीडियो

    Phagwara: बस और एक्टिवा की टक्कर, मौत, देखें वीडियो

    फगवाड़ा। शहर में सड़क हादसे के दौरान एक नौजवान की मौत होने की सूचना प्राप्त हुई है। जानकारी के मुताबिक प्रीत जो कि अपनी दुकान से किशत जमा करवाने के लिए अपनी एक्टिवा पर सवार होकर जा रहा था कि रास्ते में पीआरटीसी की बस के साथ टक्कर हो गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद राहगीरों की मदद से फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने नौजवान को मृतक घोषित कर दिया।

    मृतक का आधार कार्ड मिलने से उसकी पहचान गुरप्रीत सिंह वासी ग्रीन पार्क फगवाड़ा के रूप में हुई है। वहीं, बस चालक मौके से फरार बताया जा रहा है, यह सारी घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस की ओर से अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • Punjab: Jeweller की दुकान में पिस्तौल दिखाकर डकैती, देखें Video

    Punjab: Jeweller की दुकान में पिस्तौल दिखाकर डकैती, देखें Video

    मोहाली। शहर के फेस 10 में सुनार की दुकान में पिस्तौल दिखाकर डकैती की खबर सामने आई है। बताय़ा जा रहा है कि दुकान में बैठी महिला गीतांजलि को पिस्तौल दिखाकर करीब 200 ग्राम सोना लूट लिया है। जिसकी सीसीटीवी भी सामने आई है। वहीं, पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही। दुकान के बाहर एक्टिवा छोड़कर भागे लूटेरों की कब्जे में लेकर लोगों से पूछताछ की जा रही है। यह जानकारी  फेस 11 के  SHO नवीन पॉल लाहिल ने दी है।

  • व्यक्ति ने फंदा लगाकर दी जान

    ऊना/सुशील पंडित : पुलिस थाना अम्ब के अंतर्गत आते गांव रामनगर नकड़ोह में एक व्यक्ति ने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी अनुसार बीती रात विजय कुमार (45) पुत्र अमर सिंह ने घर के अंदर कमरे में फंदा लगा लिया। परिजनों ने तुरंत उसे फंदे नीचे उतारा और स्थानीय अस्पताल ले गए लेकिन वहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। विजय कुमार एक उद्योग में काम करता था। वह अपने पीछे पत्नी व 2 बच्चे छोड़ गया है। पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को वारिसों के सुपुर्द कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए आगामी जांच शुरू कर दी है
  • कुटलैहड़ विधानसभा के डरोह पंचायत में शराब का ठेका खुलने का विरोध

    कुटलैहड़ विधानसभा के डरोह पंचायत में शराब का ठेका खुलने का विरोध

    लोगो ने डीसी ऊना से लगाई ठेका बंद करने की गुहार

    शराब का ठेका खुलने से लोग होंगे नशे के आदि युवा पीढ़ी पर पड़ेगा उसका  असर 

    ऊना/सुशील पंडित : जिला ऊना की कुटलैहड़ विधानसभा के तहत डरोह गांव में शराब का ठेका खोलने से लोग काफी नाराज है जिसको लेकर गांव के लोगों ने इस ठेके को बंद किए जाने को लेकर कई दिन पहले भी प्रशासन से इसको बंद करने की गुहार लगाई थी लेकिन कार्रवाई न होते देख काफी तादाद में महिलाएं और अन्य लोग शराब के ठेके को बंद करने की गुहार को लेकर डीसी ऑफिस पहुंचे। मीडिया से रूबरू होते हुए गांव की महिलाओं और अन्य लोगों ने बताया कि जहां पर शराब का ठेका खुला है उसके कुछ ही दूरी पर सरकारी स्कूल है एक धार्मिक सत्संग  घर है  और मंदिर है सुबह शाम  महिलाएं और अन्य लोग सैर के लिए जाते हैं तो वहां पर रेन शेल्टर के पास लोग शराब पी रहे होते हैं ।

    और महिलाओं को लेकर कई प्रकार के तंज भी कसते हैं ।उन्होंने कहा गांव में ज्यादातर लोग मजदूरी कर अपना पेट पालते हैं शराब का ठेका खोलने से युवा पीढ़ी पर इसका बहुत बुरा असर पड़ेगा इसलिए प्रशासन से गुहार लगाई है की शराब के ठेके को वहां से तुरंत शिफ्ट या बंद किया जाए ताकि गांव का माहौल पर कोई इसका असर न पड़े ।उन्होंने कहा है कि अगर उनकी सुनवाई नहीं होती है तो महिलाएं इसको लेकर आने वाले समय में कोई बड़ा कदम भी उठा सकती हैं और जिसकी पूरी जिम्मेवारी जिला प्रशासन की होगी।

  • Punjab : मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए किया येलो अलर्ट जारी

    Punjab : मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए किया येलो अलर्ट जारी

    लुधियाना। पंजाब भर में पड़ रही चिलचिलाती गर्मी के बीच हुई बारिश ने लोगों को राहत दिलाई है। जहां, आज लुधियाना में सुबह करीब दो घंटे में 39.6 मिमी बारिश हुई। वहीं, मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक मध्यम से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग की प्रमुख डॉ. पवनीत कौर किंगरा ने कहा कि पिछले दिन के अधिकतम तापमान और पिछली रात के न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। 

    आज सुबह 39.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसके साथ ही जून माह में 46.6 मिमी बारिश हुई है। जबकि इस महीने का सामान्य बारिश का रिकॉर्ड 82.8 मिमी है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक पंजाब में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

  • चिंतपूर्णीः दड़ा सट्टा नंबर देने वाला धरा

    ऊना-सुशील पंडित : चिंतपूर्णी पुलिस ने बुधवार को दड़ा सट्टा कारोबार करने वाले एक व्यक्ति को पकड़ने में सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को जिस समय पुलिस की एक टीम गश्त पर थी तो उन्हें गुप्त सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति दड़ा सट्टा के नंबर बांट रहा है। तत्पश्चात छापेमारी में बिहार के बेतिया जिला निवासी प्रदीप सिंह पुत्र चंद्रदेव की जब तालाशी ली गई तो उसके कब्जे से पुलिस को दडड़ा सट्टा पर्ची व 610 रूपए बरामद किए गए।
  • ऊनाः पुलिस ने 28500 रूपए जुर्माना वसूला

    ऊना/सुशील पंडित : ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 78 लोगों से पुलिस ने 28500 रूपए जुर्माना वसूला है। सोमवार को जिला के विभिन्न क्षेत्रों में ऊना पुलिस ने यातायात के नियम तोड़ने वाले कुल 159 वाहनों के चालान काटे हैं। अवैध खनन करने वाले एक ट्रैक्टर चालक से भी पुलिस ने 5000 रुपए जुर्माना वसूला है। धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत चार लोगों के भी चालान किए गए हैं जो सार्वजनिक स्थलों पर बीड़ी सिगरेट पीते हुए पाए गए थे।
  • अम्बोटाः दो लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित : गगरेट के अम्बोटा गांव में 19 जून को हुए मारपीट मामले में दो लोगों पर मामला दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गगरेट थाने में भेजी एक शिकायत में अम्बोटा गांव निवासी सलीम बीबी पत्नी नूर दीन ने दावा किया है कि 19 जून की दोपहर अम्ब के बणे दी हट्टी गांव निवासी पुष्पा रानी पत्नी सुरेश कुमार और जितेंद्र कुमार पुत्र सुरेश कुमार उसके घर में घुस आए और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। सलीम बीबी ने पुष्पा और जितेंद्र पर मारपीट के आरोप भी लगाए हैं। गगरेट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों के विरुद्ध एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।