Blog

  • पंजाबः सुबह-सुबह इस इलाके में रामलीला के मंच पर शरारती व्यक्ति ने लगाई आग

    पंजाबः सुबह-सुबह इस इलाके में रामलीला के मंच पर शरारती व्यक्ति ने लगाई आग

    अमृतसरः रैय्या से बड़ी खबर सामने आई है, जहां आज सुबह 4 बजे के करीब रैय्या में चल रही श्री रामलीला की स्टेज पर किसी शरारती व्यक्ति ने आग लगा दी। इस बारे में जानकारी देते हुए श्री राम लीला कमेटी के अध्यक्ष बरिंदर गोरी ने बताया कि देर रात श्री राम लीला समाप्त होने के बाद सुबह 7 से 8 लोग रोजाना की तरह मंच पर सो हुए थे। इस दौरान उन्हें सुबह 4 बजे के करीब बदबू आने लगी। जब वे उठे तो उन्होंने देखा कि किसी शरारती तत्व ने मंच पर आग लगा दी।

    आग के कारण मंच पर लगे पर्दे, सामने के पर्दे और मैट जल गए। उन्होंने बताया कि मंच पर आग लगने से काफी नुकसान हुआ है लेकिन मंच पर सो रहे पात्रा की तत्परता से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। प्रधान बरिंदर गोरी ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि ऐसे शरारती तत्वों का पता लगाया जाए और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। जिन्होंने स्टेज पर सो रहे पात्रों को आग लगाकर मारने की कोशिश की। इस मौके पर डीएसपी बाबा बकाला साहिब और एसएचओ ब्यास भी पहुंचे और पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। 

  • पंजाबः मामूली विवाद के बाद व्यक्ति का कत्ल

    पंजाबः मामूली विवाद के बाद व्यक्ति का कत्ल

    फरीदकोटः कस्बा सादिक से बड़ी खबर सामने आई है। जहां मामूली विवाद के बाद एक बुजुर्ग ने अपने साथी का कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान फरीदकोट जिले के मान सिंह वाला गांव निवासी 80 वर्षीय बहाल सिंह के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी 75 साल के हमीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, बहाल सिंह और हमीर सिंह दोस्त थे। शराब पीने के दौरान दोनों के बीच बहस हुई थी। इसके बाद हमीर सिंह ने डंडे से पीट पीटकर बहाल सिंह को मौत के घाट उतार दिया। 

  • पंजाबः OLX पर बेचने से पहले हो जाएं सावधान, नौसरबाज ने महिला के खाते से निकलवाए 48 हजार

    पंजाबः OLX पर बेचने से पहले हो जाएं सावधान, नौसरबाज ने महिला के खाते से निकलवाए 48 हजार

    लुधियानाः अगर आप भी OLX पर सामान बेचने के शौकीन है तो यह खबर आपके लिए अहम है। दरअसल, OLX पर भी नौसरबाज भोले-भाले लोगों को ठगी का शिकार बना रहे है। ऐसा ही एक मामला महिला से ठगी का सामने आया है। जहां महिला को OLX पर आनलाइन शादी का लहंगा बेचना महंगा पड़ गया। महिला द्वारा OLX पर लहंगा बेचने के लिए पोस्ट डालते ही तुरंत 5 मिनट में एक व्यक्ति की काल आई। उसने उसे लहंगे का दाम पूछ खरीदने की बात की। लहंगे का दाम उसने 5 हजार बताया। जिसके बाद नौसरबाज ने कहा वह पैमेंट आनलाइन करेगा। ठग ने साइबर ठगी करते हुए पैसे निकलवा लिए।

    नौसरबाज ने उसे क्यूआर कोड भेजा। पहली ट्राजेक्शन ठग ने 10 रुपए की गूगर पे पर की। उसने महिला को भरोसे में लेकर उसे फिर से क्यूआर कोड भेज उसे स्कैन करने को कहा। नौसरबाजी के कोड स्कैन करते ही महिला की खाते से दो ट्राजेक्शनों में कुल 48 हजार रुपए निकल गए। महिला ने थाना साइबर सेल सराभा नगर में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित महिला खुशविंदर कौर ने बताया कि वह इश्वर नगर ब्लाक-c की रहने वाली है। उसने अपनी शादी का लहंगा बेचने के लिए OLX पर पोस्ट किया था।

    नौसरबाज का उसे तुरंत फोन आ गया कि उसे लहंगा पसंद है वह अपने साथी को उसके घर भेज लहंगा रिसीव कर लेगा और पैमेंट आनलाइन कर रहा है। क्यूआर कोड भोज फोन पर बात करते-करते ही ठग ने पैसे निकलवा लिए। खुशविंदर मुताबिक जब उसने उसे पैसे कटने के बारे कहा तो उसने धमकी दी कि यदि आपने फोन काट दिया तो कटे पैसे वापिस नहीं आएंगे। उसके खाते से दो बार में कुल 48 हजार रुपए निकल गए। खुशविंदर ने कहा कि उसने तुरंत 12 अक्तूबर रात को ही आनलाइन साइबर क्राइम में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है। वहीं पुलिस कमिश्नर से भी आग्रह किया है ठगों को पकड़ उसकी रकम वापिस करवाई जाए।

  • पंजाबः इतने करोड़ रुपए की लागत से आज अटारी बॉर्डर पर लहराया जाएंगा देश का सबसे ऊंचा तिरंगा

    पंजाबः इतने करोड़ रुपए की लागत से आज अटारी बॉर्डर पर लहराया जाएंगा देश का सबसे ऊंचा तिरंगा

    अमृतसरः केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज अमृतसर पहुंच रहे हैं। जहां वह अटारी बॉर्डर पर नए स्थापित तिरंगे के पोल का उद्घाटन करेंगे। इस तिरंगे के फहराने के साथ ही हर भारतीय गर्व से गा सकेगा कि ‘झंडा ऊंचा रहे हमारा’। अटारी सरहद पर आज फहराया जाने वाले तिरंगे का पोल देश में सबसे ऊंचा है। इतना ही नहीं, भारत ने अटारी बॉर्डर पर तिरंगे के लिए लगाए गए पोल की ऊंचाई को पड़ोसी देश पाकिस्तान से भी 18 फीट ऊंचा कर दिया है। इससे पहले भारतीय तिरंगे के पोल की ऊंचाई 360 फीट थी, जबकि पाकिस्तान झंडे के पोल की ऊंचाई 400 फीट है। अब भारत का स्वर्ण द्वार के सामने तैयार 418 फीट लंबा ध्वज स्तंभ उद्घाटन के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की प्रतीक्षा कर रहा है।

    नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा 3.5 करोड़ रुपए में इस ध्वज स्तंभ को स्थापित किया गया है। यह ध्वज स्तंभ 360 फुट ऊंचे पुराने ध्वज स्तंभ से 100 मीटर की दूरी स्वर्ण द्वार के बिल्कुल सामने स्थापित किया गया है। जमीन से 4 फुट ऊंचा बेस बनाया गया है, जिस पर इस ध्वज स्तंभ को खड़ा किया गया है। वहीं, पुराना ध्वज स्तंभ अमृतसर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट ने 2017 में बनाया था। 2017 में भारत द्वारा 360 फीट ऊंचा ध्वज स्तंभ स्थापित किए जाने के बाद एक ही साल में पाकिस्तान ने अपनी सरहद पर 400 फीट ऊंचा ध्वज स्तंभ लगाया था। पाकिस्तान द्वारा ध्वज लगाए जाने से दोनों देशों में काफी विवाद भी हुआ था।

    कहा जाता है कि पाकिस्तानी ध्वज स्तंभ पर कैमरे लगे हैं, जिसे पाकिस्तानी भारतीय सीमा में कई किलोमीटर तक नजर रख सकता है। फिलहाल, NHAI नए ध्वज स्तंभ के उद्घाटन के लिए तकरीबन पांच राष्ट्रीय झंडे रखे हैं। जिनकी लंबाई-चौड़ाई 120×80 फीट है। प्रत्येक तिरंगे का वजन 90 किलोग्राम है। अभी तक कर्नाटक के बेलगाम में देश का सबसे ऊंचा झंडा फहरा रहा है। जिसकी ऊंचाई 110 मीटर है, यानी कि 360.8 फीट, जो अटारी बॉर्डर पर अभी तक फहराए गए तिरंगे से महज 0.8 फीट अधिक है, लेकिन नए ध्वज स्तंभ के शुभारंभ के बाद अटारी बॉर्डर पर देश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा।

  • ट्रेनर और महिला ने डॉग को दी फांसी, मामला दर्ज, देखें CCTV

    ट्रेनर और महिला ने डॉग को दी फांसी, मामला दर्ज, देखें CCTV

    भोपालः मध्यप्रदेश के भोपाल से जानवरों के साथ क्रूरता का एक मामला सामने आया है। एक डॉगी को फांसी लगाकर मार डालने का आरोप है। पुलिस ने डीवीआर का डाटा रिकवर कर मामले का खुलासा किया। डॉग ट्रेनिंग सेंटर के संचालक और कर्मचारियों सहित 3 पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार मामला राजधानी के मिसरोद थाना क्षेत्र का है। डॉग के मालिक और शराब कारोबारी ने इस मामले की शिकायत मिसरोद पुलिस से की थी। इसमें बताया है कि सहारा स्टेट स्थित डॉग ट्रेनिंग सेंटर के संचालक और कर्मचारियों ने कुत्ते को फांसी लगाकर मार डाला। उसे चार महीने के लिए ट्रेनिंग पर लाया गया था। ये भी आरोप है कि साक्ष्य छिपाने के लिए सीसीटीवी की रिकॉर्डिंग डिलीट कर दी गई। पुलिस ने डीवीआर जब्त कर सायबर सेल की मदद से डाटा रिकवर कराया तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद ट्रेनिंग सेंटर के संचालक और कर्मचारी समेत तीन लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों में एक युवती भी शामिल है।

    बता दें कि निखिल जायसवाल (22) मूलत: वेयर हाउस रोड, काला पीपल मंडी, शाजापुर के रहने वाले हैं और शराब कारोबारी हैं। उन्होंने एक पाकिस्तानी बुली (आलसेशियन डॉग) नस्ल का एक डॉग खरीदा था। वह अपने डॉग को ट्रेंड कराना चाहते थे, इसलिए 1 मई 2023 को सहारा स्टेट स्थित डॉग ट्रेनिंग एंड बोर्डिंग सेंटर में डाला था। इस सेंटर का संचालक रवि कुशवाह है। ट्रेनिंग देने के लिए रवि ने उन्हें 13 हजार रुपये प्रतिमाह का खर्चा बताया था। डॉग की ट्रेनिंग सितंबर महीने में पूरी होनी थी। 14 सितंबर को निखिल ने सेंटर पर फोन लगाकर बोला कि वह अपना डॉग लेने आ रहे हैं तो ट्रेनर रवि कुशवाह ने मना किया और बोला कि अभी डॉग को उसी के पास रहने दो। अभी डॉग की ट्रेनिंग अधूरी है, लेकिन वह उसकी फीस नहीं लेगा और फ्री में डॉग को ट्रेंड करके देगा।

    पुलिस को दी गई शिकायत में निखिल ने बताया कि बीती 9 अक्टूबर को अचानक रवि ने फोन करके बताया कि उनके डॉग की सांस नहीं चल रही है, वह सेंटर पर ही सीपीआर दे रहे हैं। निखिल ने उसे अस्पताल लेकर जाने का बोला, लेकिन सेंटर वाले अस्पताल नहीं ले गए। उसके बाद निखिल शाम को शाजापुर से सेंटर पहुंचे तो पता चला कि डॉग की मौत हो चुकी है। निखिल ने जब सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग मांगी तो पता चला कि दोपहर ढाई बजे के पहले की पूरी रिकार्डिंग डिलीट कर दी गई है। जब उन्होंने अंदर की रिकार्डिंग मांगी तो उन्हें तीन घंटे तक बाहर बिठाए रखा गया और बताया कि रिकार्डिंग डाउनलोड नहीं हो पा रही है। निखिल ने जब डॉग का पीएम कराने की बात कही तो संचालक ने बोला कि उसकी बात हो गई है और अस्पताल चले जाएं जहां पीएम हो जाएगा। वह अस्पताल पहुंचे, लेकिन जब पीएम नहीं हुआ तो अपने डॉग को लेकर घर लौट गए और उसका अंतिम संस्कार कर दिया। निखिल अपने पालतू डॉग सुल्तान पर 12 से 15 लाख रुपये खर्च कर चुके थे।

    निखिल ने इस मामले की शिकायत 11 अक्टूबर को पुलिस से की थी। उसके बाद पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पहुंची और डीवीआर जब्त की। सायबर सेल की मदद से डीवीआर का डाटा रिकवर कराया गया तो उसमें 9 अक्टूबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे रवि कुशवाह उसके सहयोगी तरुण दास और नेहा उर्फ प्रिया तिवारी कुत्ते को फांसी का फंदा लगाकर हत्या करते हुए दिखाई दिए। रवि और नेहा ने कुत्ते के गले में रस्सी और पट्टे का फंदा बांधकर उसे लोहे के गेट से लटका दिया था। करीब 10 मिनट तक तड़पने के बाद कुत्ते ने आखिरकार दम तोड़ दिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

  • पंजाबः बड़ी राहत, अब हैदराबाद तक 3 घंटे में यात्री कर सकेंगे सफर

    पंजाबः बड़ी राहत, अब हैदराबाद तक 3 घंटे में यात्री कर सकेंगे सफर

    अमृतसरः पंजाब के लोगों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। दरअसल, अब अमृतसर से तेलंगाना के हैदराबाद तक 3 घंटे में यात्री पहुंच जाएंगे। एयर इंडिया (AI) एक्सप्रेस ने दोनों शहरों के बीच डायरेक्ट फ्लाइट चलाने का फैसला किया है। AI एक्सप्रेस ये फ्लाइट 17 नवंबर से शुरू करने वाली है। जिसके लिए एयरलाइंस ने अपनी वेबसाइट पर इसकी बुकिंग को भी शुरू कर दिया है। इस फैसले के बाद दोनों शहरों में व्यापार व टूरिज्म को बूस्ट मिलेगा। AI एक्सप्रेस की वेबसाइट के अनुसार दोनों शहरों के बीच उड़ान 17 नवंबर से शुरू हो रही है।

    अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या IX953 रोजाना सुबह 11 बजे उड़ान भरेगी। तीन घंटे बाद ये फ्लाइट हैदराबाद में दोपहर 2 बजे लैंड हो जाएगी। इसी तरह ये फ्लाइट संख्या IX954 हैदराबाद से रोजाना सुबह 7.30 बजे उड़ान भरेगी। यह फ्लाइट 2 घंटे 45 मिनट का सफर पूरा कर 10.15 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड होगी। एयरलाइंस की और से इस फ्लाइट के लिए शुरुआती कीमत 6 हजार रुपए रखी गई है।

    इसके अलावा इस फ्लाइट पर भी अन्य की तरह डायनामिक रेट्स एप्लाई होते हैं, यानी कि डिमांड के अनुसार फ्लाइट टिकट के पैसे कम ज्यादा हो सकते हैं। अमृतसर से हैदराबाद के बीच ये पहली डायरेक्ट फ्लाइट है। इससे पहले चलने वाली फ्लाइट्स में दिल्ली ले-ओवर होता था। वहीं, इस फ्लाइट के शुरू होने से दोनों शहरों के बीच जहां टूरिज्म को इजाफा मिलेगा, वहीं दोनों देशों के बीच व्यापार को भी बढ़ावा मिलने वाला है। हैदराबाद में बनने वाले लाख के आभूषण के अलावा मोतियों की ज्वेलरी, साड़ियां आदि को उत्तर भारत में पहुंचाने के लिए अमृतसर एक बड़ी मंडी मानी जाती है।

  • पंजाबः सुबह-सुबह इस इलाके में पूर्व बैंक मैनेजर का कत्ल,  देखें वीडियो

    पंजाबः सुबह-सुबह इस इलाके में पूर्व बैंक मैनेजर का कत्ल, देखें वीडियो

    पटियालाः जिले से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पटियाला के पासी रोड़ इलाके में आज सुबह सैर पर निकले बैंक ऑफ बड़ौदा के पूर्व बैंक मैनेजर का तेजधार हथियार से कत्ल करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 67 वर्षीय बलबीर सिंह चाहल के रूप में हुई है। कत्ल की सूचना मिलते ही इलाके में दहशत का माहौल बन गया। वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी।

    मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने बताया कि जांच में पाया गया कि बलबीर की चाकू मार कर हत्या की गई है। पुलिस ने बताया कि उनकी टीम ने जांच शुरू कर दी है और जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार ही बनती कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आश्वासन दिलाया कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

  • पंजाबः तीसरे दिन ट्राइडेंट-IOL कंपनी पर रेड जारी, कर्मचारियों से की गई पूछताछ

    पंजाबः तीसरे दिन ट्राइडेंट-IOL कंपनी पर रेड जारी, कर्मचारियों से की गई पूछताछ

    लुधियानाः ट्राइडेंट ग्रुप और आईओएल केमिकल कंपनी पर आयकर विभाग द्वारा लगातार तीसरे दिन छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने कंपनी के कर्मियों से देर रात तक पूछताछ की। कहा जा रहा है कि अधिकारी ट्राइडेंट, IOL और क्रिमिका की बैलेंस शीट से स्टॉक का मिलान करने में जुटे हैं। इससे पहले टीम ने कई प्रॉपर्टियों के कागजात कब्जे में लिए। रेड के पहले दिन का कंपनी के कई लॉकरों को सील कर दिया था। इन सभी लॉकरों की डिटेलिंग परिवार से ली जा रही है। परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन भी अधिकारियों के पास हैं।

    2022 और 2023 में कंपनी ने जिन नई प्रॉपर्टियों को खरीदा है उसका भी टीम ब्यौरा ले रही है। इसके अलावा इनकम टैक्स की कंपनी की ओर से बीते पांच सालों में खरीदी गई प्रॉपर्टी पर भी नजर है। इसके लिए कंपनी के हाई प्रोफाइल अधिकारियों के भी अकाउंट डिटेल व उनकी ओर से खरीदी गई प्रॉपर्टी का भी डाटा जुटाया जा रहा है। इनकम टैक्स फिलहाल ये जांचने में लगी है कि कंपनी की ओर से हर तिमाही, छमाही व सालाना पेश किए जाने वाली बैलेंस शीट में किसी तरह का कोई हेरफेर या गड़बड़ी तो नहीं। फिलहाल किसी को भी ट्राइडेंट ग्रुप के मालिक राजिंद्र गुप्ता से मिलने की इजाजत नहीं है। ट्राइडेंट ग्रुप यार्न, होम टेक्सटाइल, पेपर, स्टेशनरी, केमिकल्स और अडेप्टिव पावर के क्षेत्र में काम करता है।

    जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ सालों में इन कंपनियों की ओर से अपनी इनकम में गिरावट दिखाई गई थी। जिसमें ट्राइडेंट ग्रुप ने जून 2022 में 128 करोड़ के मुकाबले 91 करोड़ रुपए की आमदन दिखाई है। वहीं मार्च में कैश फलो में भी 144 करोड़ नेगेटिव में दिखाया गया था। इसके साथ आईओएल ने भी पिछले साल के मुकाबले इस साल अपनी इनकम में .32 फीसदी की गिरावट दिखाई थी। जबकि कोरोना काल में आईओएल कंपनी का कारोबार बेहतर गया था, लेकिन नतीजों में उतने जोरदार नहीं दिखाई दिए थे। जबकि क्रिमिका की आमदन 2023 में 2022 से बेहतर रही है। अब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट कंपनी की बैलेंस शीट और कंपनी की इन्वेस्टमेंट और बड़ी ट्रांजेक्शन को खंगाल रहा है।

  • पंजाबः कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर जीरा को लेकर आया कोर्ट का बड़ा फैसला

    पंजाबः कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर जीरा को लेकर आया कोर्ट का बड़ा फैसला

    फिरोजपुरः कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा की जमानत मंजूर हो गई है। उनकी जमानत के ऑर्डर कल आएंगे। पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा की गिरफ्तारी के बाद पारिवारिक सदस्यों ने जीरा की मानयोग अदालत में जमानत अर्जी दायर की थी। जिस पर मानयोग जज ने जमानत देने का आदेश सुनाया है। बता दें कि कुलबीर सिंह जीरा ने कुछ दिन पहले बीडीपीओ कार्यालय में 3 दिन और रात तक लगातार धरना दिया था और सरकारी अधिकारियों के कमरों तक के अंदर धरना लगाया था। जिसके बाद पंचायती ऑफिसर की शिकायत पर कुलबीर सिंह जीरा के खिलाफ 12 अक्टूबर को थाना सिटी जीरा में मामला दर्ज किया गया था और कल उसी मामले में सुबह साढ़े 4 बजे उनके घर से ही गिरफ्तार कर लिया था।

    गौरतलब है कि थाना सिटी जीरा की पुलिस ने बीडीपीओ जीरा की लिखित शिकायत के आधार पर पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा और उनके समर्थकों के खिलाफ मामला नंबर 120/23 दर्ज किया था। कुलबीर सिंह जीरा ने ऐलान किया था कि 17 अक्टूबर को संक्रांति पर पवित्र बाबा बुड्ढा साहिब जी के चरणों में नतमस्तक होने के बाद फिरोजपुर जिला मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस करने के बाद वह एसएसपी दफ्तर फिरोजपुर जाकर अपनी गिरफ्तारी देंगे।

  • आज का राशिफल,19 अक्टूबर 2023

    आज का राशिफल,19 अक्टूबर 2023

    अक्टूबर 2023 राशिफल के अनुसार, लापरवाही बिल्कुल न बरतें, ये अपना काम किसी और को न सौंपें। वृषभ राशि वाले किसी यात्रा पर जा सकते हैं, इनकी सेहत ठीक रहेगी। मिथुन राशि वाले फिजूल कामों से बचें और इन्वेस्टमेंट भी न करें। कर्क राशि वालों को मान-सम्मान मिलेगा, ये किसी यात्रा पर जा सकते हैं। 

    मेष: आज आपका दिन प्रतिकूल रहेगा। काम में लापरवाही न बरतें। नौकरीपेशा लोगों को धन लाभ होगा। अपना काम किसी और को न सौंपें। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। घर में किसी बुजुर्ग की सेहत बिगड़ सकती है।

    वृष: आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। दैनिक कार्य ठीक तरह से संपन्न होगा। बिजनेस में इन्वेस्मेंट के लिए समय अनुकूल है।परिवार में आपसी विवाद हो सकता है। मान-सम्मान मिलेगा। यात्रा हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी।

    मिथुन: आज आपका दिन शुभ रहेगा। मानसिक स्थिति बेहतर रहेगी। फिजूल कामों में पैसा खर्च न करें। किसी अपने व्यक्ति से धोखा हो सकता है। बिजनेस में निवेश से बचें। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी।

    कर्क: आज आपको भरपूर मान-सम्मान मिलेगा। कम मेहनत में अधिक बेहतर परिणाम मिलेंगे। किसी व्यापारिक यात्रा पर जा सकते हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक वातावारण बेहतर रहेगा। आपका बौद्धिक विकास होगा।

    सिंह: आज तनाव कुछा ज्यादा हो सकता है। सेहत पर ध्यान देने की जरुरत है। खर्च ज्यादा होने से बजट बिगड़ सकता है। बेवजह किसी दूसरों की बातों में न उलझें। नई योजना पर काम शुरू हो सकता है। आय ठीक बनी रहेगी।

    कन्या: आज धन लाभ के योग बन सकते हैं। रुके हुए कामों में गति आएगी। पारिवारिक सुख मिलेगा। दूसरों के झगड़े-झंझट से दूर रहें। शत्रु पराजित होंगे। बिजनेस ठीक चलेगा। सेहत भी ठीक रहेगी। अपनी कही हुई बात पर कायम रहें।

    तुला: पैसों के लिए आज कुछ ज्यादा ही मेहनत करनी पड़ेगी। सरकारी कामों में परेशानी आ सकती है। किसी भी दस्तवेज पर हस्ताक्षर करने के पहले उसे ठीक से पढ़ लें। बिजनेस की स्थिति मंदी रहेगी। समय बर्बाद न करें। किसी पर गुस्सा न हों।

    वृश्चिक: आज आपको भरपूर पारिवारिक सुख मिलेगा। घर में प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा। धन लाभ के योग भी आज बन रहे हैं। जोखिम वाले कामों से बचकर रहें। बेकार के खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे बजट बिगड़ सकता है। किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

    धनु: आज नया काम करते समय सावधानी बरतें। सरकारी कामों में रुकावट आ सकती है। नौकरीपेशा लोगों पर का का बोझ बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। बकाया पैसा लोगों से मिल सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।

    मकर: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। दोस्तों के सहयोग से रुके हुए काम पूरे होंगे। बिजनेस के लिए दिन बेहतर रहेगा। सहकर्मी से आपको पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। पत्नी के स्वास्थ्य में बाधा हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें।

    कुंभ: आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। सगे-संबंधियों का सहयोग मिलेगा। आय के नए सोर्स बन सकते हैं। इनकम ठीठ ठाक बनी रहेगी। किसी प्रलोभन में नहीं पड़े। परिवार से लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा

    मीन: घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। धार्मिक यात्रा पर जाने का योग बनेगा। खर्च बढ़ सकते हैं। मानसिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। बिजनेस ठीक चलेगा। ऑनलाइन पैसे के लेनदेन में सावधानी रखें। संतान की उन्नति होगी।