Home Punjab>Amritsar जालंधर : दो पहिया वाहन चोर गिरफ्तार, 3 मोटरसाइकिल बरामद

जालंधर : दो पहिया वाहन चोर गिरफ्तार, 3 मोटरसाइकिल बरामद

0

जालंधर (ENS): थाना करतारपुर की पुलिस ने चोरी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से तीन मोटरसाइकिल बरामद किए है। आरोपी की पहचान साहिल मट्टू निवासी गांव वडा के रूप में हुई है। थाना प्रभारी  जितेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम के सब इंस्पेक्टर पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान करतारपुर बस स्टैंड के पास मौजूद थे। 

 जहां उन्हें गुप्त सूचना मिली कि साहिल चोरी की मोटरसाइकिल को बेचने के लिए गांव मल्लीयां से करतारपुर की तरफ जा रहा है। जिसके बाद नाकाबंदी  के दौरान बाइक सवार युवक रुकने का इशारा किया, तो वह भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने आरोपी को रोक कर मोटरसाइकिल के कागज मांगे तो पता चला कि मोटरसाइकिल चोरी का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर लिया।  पूछताछ के दौरान आरोपी से दो और मोटरसाइकल बरामद हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here