Home Punjab>Amritsar जालंधरः 26 वर्षीय युवक की मौत, हत्या का मामला दर्ज़, 2 को किया काबू

जालंधरः 26 वर्षीय युवक की मौत, हत्या का मामला दर्ज़, 2 को किया काबू

0

जालंधर, ENS: रविदास चौक मार्ग पर स्थित एक अहाते में कुछ दिन पहले बैठ शराब पी रहे युवकों द्वारा अहाते पर काम करने वाले युवक से मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान युवकों ने बेरेहमी से मारपीट करते हुए पीड़ित को लहूलुहान कर दिया था। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। वहीं खून से लथपथ पड़े जतिंदर को स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

जिसके बाद अहाते के बाहर एकत्रित हुई भीड़ ने हमलावरो का विरोध करते हुई आरोपियों पर कारवाई करने की मांग की थी। लेकिन सिविल अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे 26 वर्षीय जतिंदर ने बीती रात चोटों का दर्द ना सहते हुए दम तोड़ दिया जिसके बाद हरकत मे आई थाना 6 की पुलिस ने आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज़ करते हुए 2 आरोपियों को काबू कर लिया है। वहीं बताया जा रहा है कि मृतक युवक झारखण्ड का रहने वाला था ओर पिछले 5 साल से अहाते मे रहते हुए वेटर का काम करता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here