Home Punjab>Amritsar जालंधरः चोरी और लूटपाट के मामले में 3 गिरफ्तार 

जालंधरः चोरी और लूटपाट के मामले में 3 गिरफ्तार 

0

जालंधर, ENS: गोराया पुलिस ने चोरी और लूटपाट करने वाले 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 20 किलो बिजली की तारें बरामद की है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान अमित कुमार निवासी गोराया कृष्णा कॉलोनी, मोहम्मद सदीक और दीपक कुमार के रूप में हुई है।

डीएसपी स्वर्णजीत सिंह ने बताया कि थाना गोराया की प्रभारी मधुबाला की टीम को गांव बड़ा थाना गोराया के रहने वाले कुलवंत सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी मोटर से चोर बिजली की तारें चोरी कर फरार हो गए हैं, जिसके बाद थाना गोराया की पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच के दौरान उन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है ताकि यह पता चल सके कि वह इससे पहले कहा वारदातों को अंजाम दे चुके हैं और वह मामले भी हाल हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here