Home Punjab>Amritsar जालंधरः मेले में निशान साहिब फहराते समय 3 लोग झुलसे, एक की मौ+त

जालंधरः मेले में निशान साहिब फहराते समय 3 लोग झुलसे, एक की मौ+त

0

जालंधर, ENS: नूरमहल के गांव भंडाला हिम्मता से बड़ी खबर सामने आई है। जहां धार्मिक स्थल के अंदर निशान साहिब फहराते समय 3 लोग झुलस गए। इस हादसे में एक की मौत हो ई है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय जगदीप सिंह उर्फ जग्गा के रूप में हुई है। वहीं, साथी जसविंदर सिंह और अमरजीत सिंह निवासी नूरमहल की हालत गंभीर बनी हुई है। इस दौरान निशान साहिब का बाइक 17 केवी हाई वोल्टेज मेन लाइन की चपेट में आ गया। जिससे तीनों युवक बुरी तरह से झुलस गए।

तीनों को तुरंत अस्पताल लेकर जाया गया। जहां जग्गा को मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं, बाकी दो को डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया था। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के लोगों के मुताबिक, जग्गा का शरीर पूरी तरह से नीला पड़ गया था। युवक की मौत से पूरा गांव सदमें में है। आज जग्गा का पोस्टमॉर्टम होगा और उसके शव को परिवार के हवाले किया जाएगा। जिसके बाद उसका आज संस्कार होगा। घटना के वक्त उक्त जठेरा मेला चल रहा था।


 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here