Home Punjab>Amritsar जालंधरः श्मशानघाट से पिता की अस्थियां लेकर लौट रहे व्यक्ति पर किया हमला, देखें Live 

जालंधरः श्मशानघाट से पिता की अस्थियां लेकर लौट रहे व्यक्ति पर किया हमला, देखें Live 

0

जालंधर, ENS: बस्तीयाद इलाके से भाईयों के बीच विवाद होने का मामला सामने आया है। जहां पिता के निधन के अगले दिन ही दोनों भाईयों में विवाद हो गया। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित रोशन पुत्र मूलचंद निवासी भूरमंडी ने बताया कि उसके पिता का बुधवार को निधन हो गया था। जिसके चलते वह आज अस्थियां लेने के लिए श्मशान घाट गया हुआ था।

जैसे ही वह श्मशानघाट से लौटा तो उसके बड़े भाई चमन और उसका बेटा विक्की, अमित ने हमला कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि बीते दिन उसका भाई और उसके बेटे उस पर हमला करने के लिए आए थे। लेकिन उस दौरान लोगों ने बीच-बचाव करके दोनों को छुड़वा दिया था। पीड़ित ने कहा कि उसकी अपने भाई के साथ अकसर विवाद रहता है। जिसके चलते आज उसने उस पर हमला कर दिया। जिसे घायल अवस्था में उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here