Home Punjab>Amritsar जालंधरः राम लला के दर्शन को लेकर अयोध्या के लिए रवाना हुई AASTHA SPECIAL TRAIN, देखें वीडियो

जालंधरः राम लला के दर्शन को लेकर अयोध्या के लिए रवाना हुई AASTHA SPECIAL TRAIN, देखें वीडियो

0

जालंधर, ENS: अयोध्या धाम के लिए रेलवे विभाग की ओर से चलाई गई पहली स्पेशल गाड़ी आस्था ट्रेन आज पठानकोट से चलकर जालंधर कैंट पहुंची। जो कि आज सुबह श्रद्धालुओं के जालंधर कैंट से सुबह 8:48 पर रवाना हुई। इस ट्रेन में 700 श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना हुए। इस दौरान गाड़ी रवाना होने से पहले अयोध्या धाम जाने के लिए पहुंचे यात्रियों की ओर से जय श्री राम के नारे लगाए गए, जिससे पूरा रेलवे स्टेशन ही श्री राम नाम से रंग गया।

वही अयोध्या धाम जाने के लिए पहुंचे यात्रियों के आंखों में भी राम लला के दर्शनों के लिए अलग ही उत्साह देखने को मिला। स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों ने एक ही स्वर में कहा कि वह बेहद खुश है कि उन्हें अपने इस जीवन में अयोध्या धाम जाकर राम लला के दर्शन करने का मौका मिल रहा है। इस शानदार ट्रेन में सफर करने को हर कोई बेहद उत्सुक नजर आ रहा था। बता दें कि श्रद्धालुओं को राम मंदिर का इंतजार लंबे समय से था। करीब 500 सालों के इंतजार के बाद आखिरकार प्रभु श्रीराम का दिव्य और भव्य मंदिर साल 2024 में अयोध्या में बनकर तैयार हो गया। 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की गई और इसी के साथ ही अयोध्या नगरी में प्रभु श्रीराम विराजमान हो गए। इसी के साथ ही देश के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया। अब देश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु राम मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here