Home Punjab>Amritsar जालंधर: हुल्लड़बाज बुलेट सवारों के खिलाफ ADCP आदित्य की कार्रवाई, कई वाहन किए इंपाउंड, देखें वीडियो 

जालंधर: हुल्लड़बाज बुलेट सवारों के खिलाफ ADCP आदित्य की कार्रवाई, कई वाहन किए इंपाउंड, देखें वीडियो 

0

जालंधर, ENS: हुल्लड़बाज बुलेट सवारों के खिलाफ ADCP आदित्य ने सख्त कार्रवाई करते हुए भारी गिनती मे वाहन जब्त किए हैं। मामले की जानकारी देते हुए ADCP आदित्य ने बताया कि पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के आदेशों पर मॉडिफाई बुलेट और अन्य वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 

कमिशनरेट पुलिस के 14 थानों और ट्रैफिक पुलिस ने 2 घंटे नाकेबंदी करके बड़ी मात्रा में बुलेट मोटरसाइकिल सहित अन्य वाहनों को जब्त किया हैं। जॉन 1 और जॉन 2 में कार्रवाई करते हुए 50 के करीब वाहनों को इंपाउंड किया गया है। 

ADCP आदित्य ने कहा कि जो व्यक्ति वाहनों को मॉडिफाई कर रहे हैं उनके खिलाफ भी इसी तरह से सख्त कार्रवाई की जाएगी। 144 धारा का प्रयोग करते हुए जल्द ही मैकेनिक को भी वाहनों को मॉडिफाई करने को लेकर सख्त आदेश जारी कर दिए जाएंगे। 

पुलिस ने इस सांझे ऑपरेशन के तहत 250 के करीब वाहनों की चेकिंग कर 50 के लगभग वाहनों को इंपाउंड किया गया है। कमिशनरेट पुलिस द्वारा यह कार्रवाई आगे भी इसी तरह से जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here