Home Punjab>Amritsar जालंधरः भाजपा में शामिल होने के बाद सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल इन दोनों सीटों से लड़ सकते है चुनाव 

जालंधरः भाजपा में शामिल होने के बाद सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल इन दोनों सीटों से लड़ सकते है चुनाव 

0

जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा लगातार विपक्ष को झटका दे रही है। आज लगतार दूसरे दिन भाजपा ने विपक्ष को झटका देते हुए आप पार्टी के इकलौते सासंद और वेस्ट हलके से विधायक शीतल अंगुराल को दिल्ली में भाजपा कार्यालय में पार्टी में शामिल किया है। वहीं बीते दिन भाजपा ने लुधियाना से कांग्रेस सासंद रवनीत बिट्टू को पार्टी में शामिल कर बड़ा झटका दिया था।

आप पार्टी के दोनों नेताओं के भाजपा में शामिल होने के बाद अब नई चर्चा शुरू हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा वेस्ट हलके से विधायक शीतल अंगुराल को भी लोकसभा का चुनाव लड़वा सकती है। सूत्र बताते है कि शीतल अंगुराल और सुशील रिंकू जालंधर और होशियापुर की सीट से चुनाव लड़ सकते है। ऐसे में पंजाबी सूफी गायक हंसराज हंस की मुश्किलें बढ़ सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here