Home Punjab>Amritsar जालंधरः ATM से छेड़छाड़ की सुलझी गुत्थी, मास्टमाइंड गिरफ्तार, देखें वीडियो

जालंधरः ATM से छेड़छाड़ की सुलझी गुत्थी, मास्टमाइंड गिरफ्तार, देखें वीडियो

0

जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने एटीएम से छेड़छाड़ की गुत्थी को कुछ ही घंटों में सुलझा लिया है। मामले का खुलासा करते हुए, पुलिस आयुक्त ने कहा कि कैश लोडिंग मशीन के मालिक दीपक शर्मा ने शिकायत दी थी कि 10-04-2024 को उन्हें एक ग्राहक का फोन आया जिसने लगभग 04 बजे हिटीची एटीएम से नकदी निकालने की कोशिश की, लेकिन वह इस कोशिश में विफल रहा। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने बताया कि इससे पहले शर्मा को 3 दिन पहले ऐसी सूचना मिली थी। स्वपन शर्मा ने कहा कि पुलिस पार्टी और बैंक टीम को एटीएम की भौतिक जांच करने पर बैंक की टीम को कैश डिसपैंसर और एक प्लास्टिक शीट मिली।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि उन्होंने एक अनजान शख्स को भी बाहर संदिग्ध हालत में खड़ा देखा गया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान उक्त व्यक्ति एटीएम से छेड़छाड़ करने की कोशिश करता हुआ पाया गया। स्वपन शर्मा ने बताया कि जिसके बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर 52 दिनांक 10-04-2024 के तहत पुलिस स्टेशन डिवीजन 5 जालंधर में 380,420,454,511 आईपीसी दर्ज किया गया था। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जांच के दौरान आरोपी की पहचान रवि पाल पुत्र गुरमीत राम निवासी गांव हीरापुर थाना लांबड़ा जालंधर के रूप में हुई। उन्होंने कहा कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ पहले से ही 2 मामले लंबित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here