Home Punjab>Amritsar जालंधरः हमलावारों ने तेजधार हथियार से 2 युवकों को किया घायल

जालंधरः हमलावारों ने तेजधार हथियार से 2 युवकों को किया घायल

0

जालंधर, ENS: देहात के खुरला किंगरा के पास से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुरानी रंजिश के चलते साईं मंदिर के नजदीक 12 युवकों ने 2 युवकों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए खुरला किंगरा के रहने वाले मुलखराज ने बताया कि उसका दोस्त करन और संदीप निवासी फ्रेंड्स एवेन्यू उसे घर छोड़ने के लिए आए थे। जैसे ही वह वापस जाते हुए एक फास्ट फूड की दुकान पर बर्गर खाने को रुके तो उससे रंजिश रखने वाले युवकों ने करन और संदीप पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया।

हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ितों का आरोप है कि हमलावारों ने उनकी बाइक को भी तोड़ दिया। घटना की सूचना थाना 7 की पुलिस को दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस का कहना हैकि पीड़ितों के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here