Home Punjab>Amritsar जालंधरः आप पार्टी की सीट को लेकर भाजपा और अकाली दल के नेता CM मान के संपर्क में

जालंधरः आप पार्टी की सीट को लेकर भाजपा और अकाली दल के नेता CM मान के संपर्क में

0

जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर आप पार्टी ने सुशील रिंकू को उम्मीदवार घोषित किया था। लेकिन सुशील रिंकू के भाजपा में शामिल होने के बाद सीएम भगवंत मान उम्मीदवार की तालाश में जुट गए है। सूत्रों के अनुसार कुछ नेताओं की बातचीत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ अंदरखाते चल रही है परन्तु इन नेताओं के नाम अभी गुप्त रखे जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार उम्मीदवार की रेस एक भाजपा तथा 2 अकाली दल के नेता बताए जा रहे हैं। 

सूत्रों के अनुसार एक-दो नेताओं की बैठकें मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ हो चुकी हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के नेताओं का मानना है कि जालंधर सीट बारे फैसला लेने में अभी कुछ समय लगेगा पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक नेता को लेकर अपना मन बनाया हुआ है। अगर बाहरी उम्मीदवार बारे फैसला न हो सका तो उस स्थिति में पार्टी द्वारा एक कैबिनेट मंत्री को आगे किया जा सकता है। कैबिनेट मंत्री उस स्थिति में अंतिम विकल्प होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here