Home Punjab>Amritsar जालंधरः भाजपा नेता किशन लाल शर्मा की बढ़ी मुश्किलें

जालंधरः भाजपा नेता किशन लाल शर्मा की बढ़ी मुश्किलें

0

जालंधर ENS: थाना 2 के बाहर बीते दिन भाजपा नेता पर किशन लाल शर्मा द्वारा प्रदर्शन किया गया था। जिसके बाद सीआईए स्टाफ की पुलिस ने किशन लाल शर्मा को राउंडअप किया था। इस दौरान कुछ भाजपा नेताओं द्वारा थाने के बाहर विरोध भी किया गया। जबकि पुलिस द्वारा इस मामले को लेकर कहा गया कि किशन लाल शर्मा उनके कर्मियों के साथ उलझे थे। जिसके चलते पुलिस ने उनको राउंडअप किया था।

इस मामले में पुलिस ने किशन लाल शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि क्राइम ब्रांच कमिमश्ररेट जालंधर के संतरी तरूणजीत सिंह से गलत व्यवहार करने के मामले में उनके बयानों के आधार पर भाजपा नेता किशन लाल शर्मा समेत 3 लोगों के खिलाफ थाना डवीजन नंबर-2 की पुलिस ने आई.पी.सी. की धारा 186, 506 व 353 के तहत एफ.आई.आर. नंबर-4 के तहत मामला दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here