Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!
Blog
-

ऊना में चलेगा 60 दिवसीय तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0
सभी विभागों की संयुक्त भागीदारी से तम्बाकू मुक्त ऊना – तम्बाकू मुक्त हिमाचल का लक्ष्य ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिले में 9 अक्तूबर से 8 दिसंबर तक ‘तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0’ संचालित किया जाएगा। यह अभियान पूर्व में चलाए गए तम्बाकू मुक्त युवा अभियानों का तीसरा चरण है, जो नई रणनीति और व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित किया जा रहा है। इस 60 दिवसीय अभियान का उद्देश्य तम्बाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, युवाओं को नशामुक्त जीवन की ओर प्रेरित करना और ऊना को तम्बाकू मुक्त जिला बनाना है, ताकि ‘तम्बाकू मुक्त हिमाचल’ के लक्ष्य की दिशा में ठोस कदम बढ़ाया जा सके। यह जानकारी सहायक आयुक्त वरिंद्र शर्मा ने बुधवार को यहां आयोजित बैठक के उपरांत दी। उन्होंने बताया कि अभियान में सभी विभागों की संयुक्त भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसमें पंचायती राज संस्थानों, गैर सरकारी संगठनों और स्वयंसेवी समूहों को भी सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत शिक्षण संस्थानों के साथ-साथ गांवों को भी तम्बाकू मुक्त घोषित करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। इसमें जनसामान्य में तम्बाकू मुक्त जीवनशैली के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने पर बल रहेगा। इसके लिए डिजिटल मंचों का भी समुचित सदुपयोग किया जाएगा। स्वास्थ्य सचिव ने दिए दिशा-निर्देश कानूनी प्रावधानों के सख्त पालन पर जोर बैठक से पहले, प्रदेश की स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी ने शिमला से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों की बैठक ली। उन्होंने अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने तम्बाकू नियंत्रण से जुड़े सभी कानूनी प्रावधानों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि समाज में सकारात्मक उदाहरण और स्पष्ट संदेश जा सके। अभियान में हर विभाग की भूमिका तय मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ. एस.के. वर्मा ने बताया कि ‘तम्बाकू छोड़ो, ज़िंदगी चुनो’ संदेश के साथ सभी विभागों के सहयोग से जिले में विविध गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग इस अभियान का नोडल विभाग है। विभाग तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम का संचालन करते हुए तम्बाकू त्याग केंद्रों के माध्यम से परामर्श और औषधीय सहायता उपलब्ध कराएगा। पुलिस विभाग तम्बाकू नियंत्रण से संबंधित कानूनी प्रावधानों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करेगा, जबकि शिक्षा विभाग शिक्षण संस्थानों में तम्बाकू निषेध नियमों का पालन, विद्यार्थियों में जागरूकता और प्रतिज्ञा कार्यक्रमों के आयोजन की जिम्मेदारी निभाएगा। शहरी विकास, पंचायती राज और ग्रामीण विकास विभाग तम्बाकू विक्रेता लाइसेंसिंग नियम 2018 के अनुपालन, सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान निषेध और तम्बाकू मुक्त ग्राम अभियान को गति देंगे। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग जन-जागरूकता, मीडिया समन्वय, प्रचार सामग्री निर्माण और संचार के विविध माध्यमों से जागरूकता संदेश के व्यापक प्रचार की जिम्मेदारी देखेगा, जबकि आबकारी एवं कराधान विभाग बिना चेतावनी वाले तम्बाकू उत्पादों की बिक्री पर दंडात्मक कार्रवाई और अवैध तस्करी पर नियंत्रण सुनिश्चित करेगा। अभियान में आयुष विभाग और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र शर्मा, जोनल अस्पताल के एमएस डॉ. संजय मनकोटिया, जिला तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अंकित चौधरी, जिला पंचायत अधिकारी श्रवण कुमार, डीएफएससी राजीव शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। -

Punjab News: दुकान में बैठे व्यक्ति पर गोलियां चलाकर बाइक सवार बदमाश फरार, हालत गंभीर
अमृतसरः अजनाला में रमदास से फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित वेल्डिंग वर्कस की दुकान पर गोलियां चलने की घटना सामने आई है। जहां कवंलजीत सिंह कल्लू पर 2 बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली चला दीं। इस घटना में कल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कवंलजीत सिंह कल्लू को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मौके से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कवंलजीत सिंह कल्लू पर कुछ महीनों पहले भी जानलेवा हमला हुआ था, लेकिन उस वक्त वह बाल-बाल बच गया था। वहीं लोगों के अनुसार मोटरसाइकिल सवार 2 युवक आए और उन्होंने कवंलजीत सिंह कल्लू पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी।
इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अमृतसर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं घटना की सूचना थाना रमदास की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
-

HomeWork कर रहे छात्र के साथ हुआ हादसा, तबीयत बिगड़ने से हुई मौत
प्रयागराजः नरई गांव में घर में होमवर्क कर रहे छात्र के साथ अचानक हादसा हो गया। दरअसल, घर में छात्र होमवर्क कर रहा था। इस दौरान घर में जहरीला सांप आ गया और सांप के डंसने से 7 वर्षीय मासूम छात्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान मोहम्मद फैज़ के रूप में हुई है। हादसे ने पूरे गांव को दहला दिया, वहीं इकलौते पुत्र को खोकर मां परवीन बानो का रो-रोकर बुरा हाल है।
नरई गांव की परवीन बानो अपने पिता स्वर्गीय मोहम्मद शरीफ के घर रहकर अपने इकलौते पुत्र फैज़ की परवरिश कर रही थीं। फैज़ समीप स्थित परिषदीय विद्यालय में दूसरी कक्षा का होनहार छात्र था। घर के अंदर तख्त पर खड़ा होकर गृह कार्य कर रहा था। इसी बीच अचानक एक सांप घर में घुस आया और फैज़ को डंस लिया। कुछ देर तक किसी को घटना की भनक तक नहीं लगी।
जब परिजनों ने फैज़ की बिगड़ती हालत देखी तो आनन-फानन में उसे स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय प्रयागराज लेकर पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों के प्रयास के बावजूद देर रात उसने दम तोड़ दिया। फैज़ की मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां परवीन बानो अपने इकलौते पुत्र की मौत से पूरी तरह टूट चुकी हैं। वह बार-बार बेसुध होकर कहती रहीं वही मेरा जीने का सहारा था, उसे भी ऊपरवाले ने छीन लिया। मां का करुण क्रंदन सुनकर उपस्थित लोगों की आंखें में आंसू आ गए तथा घटना से गांव में मातम छाया हुआ है।
-

Punjab News: आप पार्टी की SC Wing ने BJP के खिलाफ किया प्रदर्शन, पुतला फूंककर दी चेतावनी, देखें वीडियो
अमृतसरः आम आदमी पार्टी की एससी विंग ने आज भंडारी पुल पर भाजपा सरकार के खिलाफ जबरदस्त रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार का पुतला जलाया गया और भाजपा पर संविधान खत्म करने की साज़िश रचने के गंभीर आरोप लगाए गए। इस मौके पर आम आदमी पार्टी की एससी विंग के नेता इंदरजीत सिंह ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार आई है, तब से दलितों के साथ अन्यायपूर्ण घटनाओं में वृद्धि हुई है।
उन्होंने कहा कि हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के साथ हुई बदसलूकी इस बात का स्पष्ट सबूत है कि भाजपा समाज में जातिवादी सोच को बढ़ावा दे रही है। इंदरजीत सिंह ने कहा कि भाजपा राम राज्य के नाम पर मनुस्मृति लागू करना चाहती है, जिसमें पिछड़े और दलित वर्गों के साथ भेदभाव किया जाता था। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर ने सभी वर्गों को बराबरी का अधिकार दे कर संविधान के माध्यम से सामाजिक न्याय की नई लहर चलाई थी, पर भाजपा इस व्यवस्था को खत्म करना चाहती है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि एससी विंग ऐसे कदमों को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का संघर्ष केवल अमृतसर तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश में भाजपा की तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाई जा रही है। इंदरजीत सिंह ने कहा कि लोग अब जागरूक हो रहे हैं और अगले चुनावों में भाजपा को सत्ता से हटाकर लोकतंत्र को मजबूत करेंगे।
-

Punjab News: Bangkok से आए यात्रियों से 2550 ग्राम गांजा बरामद, 2 गिरफ्तार
अमृतसरः जिले में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग द्वारा तस्करी मामले 2 यात्रियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इंडो थाई एयरलाइंस की फ्लाइट नंबर SL214 से बैंकॉक से आए 2 यात्रियों के कब्जे से 2550 ग्राम गांजा जब्त किया गया। जब्त किए गए गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 2.55 करोड़ आंकी गई है।
कस्टम अधिकारियों की सतर्कता और प्रभावी जांच प्रणाली के चलते दोनों तस्करों को एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने चालाकी से गांजा को छुपा रखा था। यह कार्रवाई पंजाब में चल रहे अभियान “युद्ध नशे के विरुद्ध” के तहत नशा तस्करी पर करारा प्रहार है। तस्करों ने बड़ी चालाकी से गांजे को टिन कंटेनर और शैम्पू की PET बोतलों में छुपाया था।
कस्टम विभाग ने तत्काल मामला दर्ज कर गांजा जब्त कर लिया है और दोनों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। अधिकारियों को संदेह है कि यह दोनों तस्कर संगठित तस्करी रैकेट का हिस्सा हो सकते हैं। विभाग इस बात की भी जांच कर रहा है कि क्या यह गिरोह पहले भी इसी तरह गांजा पहुंचाता रहा है। कस्टम विभाग का यह कदम देश में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने की दिशा में एक बड़ा संदेश है।
-

Haryana News: नशा तस्कर के अवैध निर्माण पर पुलिस की कार्रवाई, देखें वीडियो
पंचकूला: पुलिस के द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया गया है। इस अभियान के अंतर्गत पुलिस नशा तस्करी में शामिल आरोपियों के द्वारा बनाए गए अवैध निर्माण जहां पर वह नशा सप्लाई करते हैं उन्हें गिरा रही है। इसी कड़ी के अंतर्गत आज पंचकूला के खड़क मंगोली में हेरोइन तस्कर के द्वारा बनाए गए निर्माण को एंटीनारकोटिक सेल की टीम के द्वारा नगर निगम की मदद से धवस्त कर दिया गया।
एंटी नारकोटिक सेल के इंजार्च प्रवीण मलिक ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार के द्वारा एक मुहिम चलाई गई है। इस मुहिम के अंतर्गत नशा तस्कर जो बार-बार नशा तस्करी कर रहे हैं उनके खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाए हुए मकान गिराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पंचकूला पुलिस ने सीनियर अधिकारियों के दिशा निर्देश पर मोहन साहू बंजर नाम का आरोपी जो कि यहां पर नशा तस्करी की एक्टिविटी करता था।
आरोपी अपने रहने और छुपाने के लिए इस्तेमाल करता था। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नशा तस्करी के दो मामले पहले से ही दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल की टीम के द्वारा आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया गया है। उसके पास से 132 ग्राम नशीला पदार्थ हेरोइन बरामद की गई थी। उनका कहना है कि पुलिस इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रखेगी।
नगर निगम पंचकूला के जेई जयवीर सिंह ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें नारकोटिक सेल की टीम के द्वारा सूचना मिली थी कि यहां पर नशा तस्कर का अवैध निर्माण हो रहा है। ऐसे में उन्होंने इस पर कार्रवाई करते हुए इसे गिरा दिया है। उन्होंने बताया कि नगर निगम और पंचकूला पुलिस के ज्वाइंट एक्शन के अंतगर्त यह कार्रवाई की गई है। यहां पर नशा तस्कर नशा तस्करी करने के लिए इस जगह का इस्तेमाल करता था। ऐसे में इसी वजह से उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।
-

सलाह और दुलैहड़ में एससी/एसटी शिक्षा ऋण योजना बारे ग्रामीण किए जागरूक
ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश सरकार अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के युवाओं को तकनीकी विषयों और व्यवसायिक शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से शिक्षा ऋण योजना के तहत आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। इस योजना के अंतर्गत 75 हजार रुपये तक का ऋण ब्याज मुक्त तथा 75 हजार से 1.5 लाख रुपये तक का ऋण 4 से 5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर उपलब्ध करवाने का प्रावधान है।
योजना के तहत छात्र के माता-पिता या अभिभावक को सह-ऋणी बनना आवश्यक है। यह सुविधा केवल उन्हीं परिवारों के छात्रों को दी जाती है जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 3 लाख रुपये से कम है। इस योजना के माध्यम से डिप्लोमा और डिग्री कोर्सेज जैसे जेबीटी, एमबीबीएस, इंजीनियरिंग, एक वर्षीय होटल मैनेजमेंट, एमबीए, जीएएमएस, एमएस, नर्सिंग आदि पाठ्यक्रमों के लिए भी ऋण सुविधा उपलब्ध है। ऋण की वसूली कोर्स पूर्ण होने के दो वर्ष बाद अथवा नौकरी मिलने पर, जो पहले हो, से शुरू हो जाती है।
यह जानकारी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से संबद्ध नाट्यदल पूर्वी कलामंच जलग्रां टब्बा ने बुधवार को अभियान के दूसरे चरण के तीसरे दिन हरोली उपमंडल के सलोह और दुलैहड़ में आयोजित गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय ग्रामीणों को दी।
कलाकारों ने बताया कि शिक्षा ऋण योजना आर्थिक रूप से कमजोर एससी और एसटी वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने और अपने सपनों को साकार करने में मदद करती है। साथ ही, उन्होंने ग्रामीणों को मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना, इंदिरा गांधी सुख सुरक्षा योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी।
इस दौरान कलाकारों ने नशा निवारण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि नशा समाज के लिए एक गंभीर बुराई है, जिससे दूर रहकर ही एक स्वस्थ और प्रगतिशील समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने लोगों से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
इस मौके पर सलोह की प्रधान अनीता जसवाल, दुलैहड़ के प्रधान नंद किशोर, वार्ड सदस्य पवन कुमार, पूनम कुमारी सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
-

होटल हवेली में अखंड सौभाग्य उत्सव, मृदु शर्मा का शक्ति प्रदर्शन
ऊना/सुशील पंडित: महिलाओं के महान व्रत यानी करवा चौथ के पावन अवसर पर कुटलैहड़ के होटल हवेली में बिंदेश्वरी फेडरेशन के सौजन्य से अखंड सौभाग्य उत्सव का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें विधायक विवेक शर्मा की धर्मपत्नी एवं वरिष्ठ समाजसेविका मृदु शर्मा ने अपनी अद्भुत संगठन क्षमता और लोकप्रियता का परिचय दिया।
इस कार्यक्रम में चार हजार से अधिक महिलाओं की भागीदारी ने न केवल क्षेत्र में उत्साह का माहौल बनाया, बल्कि कुटलैहड़ में महिला शक्ति की एकजुटता का भी शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पारंपरिक रस्मों के साथ-साथ मेहंदी उत्सव, गीत-संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उल्लासमय बना दिया। मृदु शर्मा ने कहा कि करवाचौथ केवल पति-पत्नी के संबंधों का पर्व नहीं, बल्कि नारी की आस्था, समर्पण और शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को आत्मनिर्भर और समाज सेवा के क्षेत्र में आगे आने का संदेश भी दिया। इस आयोजन में उमड़ा महिलाओं का जनसैलाब राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से भी बेहद अहम माना जा रहा है।
विश्लेषकों का कहना है कि मृदु शर्मा का यह शक्ति प्रदर्शन दरअसल विधायक विवेक शर्मा की बढ़ती लोकप्रियता और मजबूत जनाधार का प्रमाण है। केवल 17 महीनों के कार्यकाल में विवेक शर्मा ने विकास, जनसंपर्क और सेवा कार्यों के माध्यम से क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है, और अब यह उत्सव उस जनविश्वास की गवाही दे रहा है। उत्सव में शामिल महिलाओं ने भी मृदु शर्मा के नेतृत्व की जमकर सराहना की। कई प्रतिभागियों ने कहा कि उन्होंने पहली बार किसी आयोजन में इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति देखी है।
-

भुट्टो की धर्मपत्नी सुलोचना देवी ने कुटलैहड़ में भाजपा महिला मोर्चा के साथ मनाया करवाचौथ उत्सव
भाजपा नेता भुट्टो रहे मुख्यातिथि ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कुटलैहड़ की ओर से करवाचौथ पर्व के उपलक्ष्य में होटल कर्णराज बंगाणा में भव्य महिला उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की नेत्री संतोष सैनी ने की। इस अवसर पर सैकड़ों महिलाओं ने भारी उत्साह और पारंपरिक परिधानों में पहुंचकर करवा चौथ के इस धार्मिक और सांस्कृतिक पर्व को एकजुटता और शक्ति के प्रतीक के रूप में मनाया। कार्यक्रम में कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो मुख्यतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि उनकी धर्मपत्नी सलोचना देवी ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने दोनों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। मुख्य तिथि दविंदर भुट्टो ने अपने संबोधन में कहा कि करवाचौथ केवल एक धार्मिक व्रत नहीं, बल्कि भारतीय नारी के स्नेह, त्याग और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह पर्व पति-पत्नी के अटूट रिश्ते की डोर को मजबूत करता है और समाज में प्रेम और विश्वास का संदेश देता है। उन्होंने महिलाओं की समाज में भूमिका को सराहा और कहा कि महिलाएं अगर संगठित हों तो समाज और राष्ट्र दोनों मजबूत होते हैं। इस दौरान विशिष्ट अतिथि सलोचना देवी ने उपस्थित महिलाओं की गोद में शगुन डालकर सौभाग्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में करवाचौथ का विशेष महत्व है और यह परंपरा नारी की आध्यात्मिक शक्ति और विश्वास का जीवंत उदाहरण है। मेहंदी लगाने के बाद जब डीजे की धुनें गूंजने लगीं, तो महिलाएं थिरकने से खुद को रोक नहीं सकीं। पारंपरिक गीतों और आधुनिक संगीत के संगम ने माहौल को उत्सवमय बना दिया।भाजपा नेत्री सुषमा ठाकुर ने कहा कि कुटलैहड़ महिला मोर्चा संगठन की शक्ति लगातार बढ़ रही है और भाजपा की विचारधारा के प्रति महिलाओं में विश्वास दिनों दिन मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सिर्फ धार्मिक उत्सव नहीं बल्कि महिलाओं की एकता और समाज में उनकी भूमिका को सम्मानित करने का माध्यम है। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने भाजपा नेता दविंदर भुट्टो को असली समाजसेवी और कुटलैहड़ क्षेत्र का लोकप्रिय चेहरा” बताते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की। करवाचौथ पर हुए महिला सम्मेलन में जहां सैकंडों महिलाओं ने भाग लिया। बही मंच पर संबोधन के समय कई बार दविंदर भुट्टो की आँखें नम देखी गई। शायद यह आंखें एक मां को ढूंढ रही होंगी। क्योंकि दविंदर कुमार भुट्टो अपनी मां से बेहद प्यार और लगाव रखते थे। दो वर्ष पूर्व दविंदर कुमार भुट्टो की माता की का अकस्मात निधन हो गया था। लेकिन आज शायद वहीं आंखें एक बार फिर अपनी मां का चेहरा देखना चाहती थी। इसलिए संबोधन में कई बार मधुर आवाज कई बार आंखों पर रुमाल फेरकर यह दर्शा रहे थे, कि मां तो केवल मां होती है,जिसका दर्जा कोई नहीं ले सकता है,इसलिए इस महिला उत्सव पर एक बार फिर आंखें मां के दर्शनों के लिए लालायित हुई थी, और बार बार नम हो रही थी।