Blog

  • उप चुनाव के दौरान हुई हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी डंडे, कई घायल, देखें वीडियो

    उप चुनाव के दौरान हुई हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी डंडे, कई घायल, देखें वीडियो

    रुड़की: हरिद्वार जिले की मंगलौर विधानसभा सीट पर आज उपचुनाव हो रहे हैं। सुबह से मतदान जारी है। इसी बीच मंगलौर के लिब्बरहेड़ी गांव से हिंसक झड़प की खबर आई है। यहां वोट डालने को लेकर आपस में दो दलों के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई। जानकारी के मुताबिक, लिब्बरहेड़ी गांव के बूथ नंबर 53-54 पर बसपा और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले। इस मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन भी वहां पहुंचे और घायलों को साथ लेकर अस्पताल के लिए निकले। हिंसा की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा और किसी तरह मामले को शांत किया। सभी घायलों को उपचार के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेजा गया है। लिब्बरहेड़ी में मौजूद सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि दो दलों में मारपीट हुई है, घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और मौके पर पुलिस फोर्स तैनात की गई है। बताया जा रहा है कि लिब्बरहेड़ी गांव में एक पार्टी के कार्यकर्ताओं की तरफ से करीब 11 से 12 राउंड फायरिंग की गई है। गोली लगने से कई ग्रामीण घायल हुए हैं। हालांकि अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि घायल लोग किस पार्टी के हैं। उत्तराखंड कांग्रेस ने इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- शर्मनाक घटना उत्तराखंड भाजपा सरकार में लोकतंत्र के पर्व वोटिंग के दौरान ऐसा माहौल होना भाजपा सरकार की विफलता को दर्शाता है। कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन जी घायलों की मदद कर उनको अस्पताल पहुंचने का कार्य कर रहे है, शासन प्रशासन सो रहा है। कांग्रेस ने दूसरे पोस्ट में लिखा- अत्यंत दुखद घटना: मंगलौर विधानसभा जब शासन प्रशासन सरकार के दबाव में कार्य करता है तो उसके परिणाम कुछ ऐसे ही आते ही। भले हमारी आंखे नम हो जाए लेकिन हम कांग्रेस के लोग अपनी विधानसभा की जनता के साथ खड़े है उनकी हर संभव मदद करेंगे।  
  • बढ़े बिजली के दाम, May महीने से जुड़ेगा Bill

    बढ़े बिजली के दाम, May महीने से जुड़ेगा Bill

    नई दिल्ली : दिल्ली वासियों को जहां पानी की किल्लत से जूझना पड़ रहा है वहीं अब एक और बड़ा झटका लगा। दिल्ली में बिजली के दाम बढ़ाने का ऐलान कर दिया है जिसका भुगतान अब लोगों को मई के बिल से देना होगा। यह बढ़ोतरी 1 मई से 3 महीने के लिए लागू रहेगी। इसके बाद बिजली की दर तय करने वाला डीईआरसी, बिजली कंपनियों की याचिका के हिसाब से आदेश देगा।

    यह बढ़ोतरी दो बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड (बीआरपीएल) और बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड (बीवाईपीएल) द्वारा संचालित क्षेत्रों में लागू है। जबकि टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड ने अपनी दरें नहीं बढ़ाई हैं, बीआरपीएल और बीवाईपीएल ने उल्लेखनीय बढ़ोतरी की है।  बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड (बीवाईपीएल) के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में टैरिफ में 6.15% की बढ़ोतरी देखी गई है। इसमें पूर्वी और मध्य दिल्ली के कुछ हिस्से शामिल हैं।

    बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड ने 8.75% की अधिक वृद्धि लागू की है। इसका असर दक्षिणी और पश्चिमी दिल्ली के निवासियों पर पड़ता है। बिजली दरों में यह बढ़ोतरी पावर परचेज एडजस्टमेंट कॉस्ट के तहत की गई है। यह समायोजन उन लागतों को कवर करने के लिए किया गया है जो बिजली वितरण कंपनियां बिजली उत्पादन कंपनियों से बिजली खरीदते समय उठाती हैं। फिर ऊंची लागत उपभोक्ताओं को उनके बिजली बिलों के माध्यम से दी जाती है।

    टैरिफ में यह बढ़ोतरी 1 मई से तीन महीने तक प्रभावी रहेगी। इस अवधि के बाद दिल्ली विद्युत नियामक आयोग स्थिति की समीक्षा करेगा और बिजली कंपनियों की याचिकाओं के आधार पर आगे के आदेश जारी करेगा। प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों को अब अधिक बिजली बिल का सामना करना पड़ रहा है।

  • By Election 2024: मतदान के दौरान Congress व BSP प्रत्याशी के समर्थक भिड़े, हुई फायरिंग; कई घायल

    By Election 2024: मतदान के दौरान Congress व BSP प्रत्याशी के समर्थक भिड़े, हुई फायरिंग; कई घायल

    देहरादूनः बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट पर आज उपचुनाव होगा। मतदान सुबह आठ से शाम छह बजे तक होगा। सभी मतदान केंद्रों तक पोलिंग पार्टियां पहुंच चुकी हैं। बदरीनाथ से भाजपा ने पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी को प्रत्याशी बनाया है। भंडारी लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। जनपद चमोली में बदरीनाथ विधानसभा में 105 मतदेय स्थलों से वेबकास्टिंग की जा रही है। बदरीनाथ विधानसभा के मतदेय स्थलों पर प्रातः 6ः30 बजे मॉक पोल शुरू हुए। मॉक पोल के पश्चात सुबह 8.00 बजे से मतदान प्रारंभ हो चुका है। बदरीनाथ विधानसभा उप चुनाव में पहले एक घंटे में 9.00 बजे तक 7.62 प्रतिशत मतदान हुआ।

    जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने आदर्श दिव्यांग मतदेय स्थल कुंड कालोनी में मतदान किया। इस दौरान उन्होंने बूथ पर मतदान व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। बदरीनाथ विधानसभा उप चुनाव में 11.00 बजे तक 22.70 प्रतिशत मतदान हुआ। रुड़की के मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में सुबह 8:00 बजे से मतदान शुरू हो गया है। विभिन्न स्थानों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी लाइन लगी हुई है। वहीं प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अर्धसैनिक बलों के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस पीएससी के जवान तैनात हैं।

    मंगलौर विधानसभा उप चुनाव में पहले एक घंटे में 9.00 बजे तक 8.74 प्रतिशत मतदान हुआ। उप चुनाव में 11 बजे तक 27.45 प्रतिशत मतदान हुआ। मंगलौर विधानसभा के उपचुनाव में लिब्बरहेडी के बूथ नंबर 54 पर कांग्रेस और बसपा प्रत्याशी के समर्थक आपस में भिड़ गए। मंगलौर के लिब्बरहेड़ी गांव में बूथ संख्या 54 पर कुछ लोग मतदान करने के लिए जा रहे थे। जब वह मतदान केंद्र के परिसर में पहुंचे तो यहां पर पहले से मौजूद कुछ लोगों ने उनको वापस जाने के लिए कहा।

    बताया गया कि वह लोग नहीं चाहते थे कि मतदान किया जाए। इस बात को लेकर बहस शुरू हो गई। पुलिस कुछ समझ पाती, उससे पहले ही जमकर मारपीट हो गई। इसके बाद फायरिंग शुरू हो गई। जिससे यहां पर भगदड़ मच गई। पुलिस को इस बात की सूचना दी गई। इसके बाद एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह, एसपी क्राइम पंकज गैरोला कई सीओ एवं थानाध्यक्ष को लेकर मौके पर पहुंच गए।

    हंगामा कर रहे लोगों को लाठियां भांजकर खदेड़ा गया। पुलिस ने बताया कि चार लोग घायल हुए हैं। जिनके नाम शकील अहमद, शहबान और तौकीर हैं। मतदान शांतिपूर्वक चल रहा है। उपद्रवियों की तलाश शुरू कर दी गई है। लोगों को निर्भय होकर मतदान करने के लिए कहा जा रहा है। भाजपा ने मंगलौर विधानसभा सीट से करतार सिंह भड़ाना को प्रत्याशी बनाया है। भड़ाना हरियाणा और उत्तर प्रदेश में विधायक रह चुके हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। जबकि कांग्रेस ने मंगलौर सीट से पूर्व विधायक काजी मोहम्मद निजामुद्दीन और बदरीनाथ सीट से लखपत बुटोला पर दांव लगाया है।

  • Jalandhar: कमिश्नर दफ्तर पहुंचे Raja Warring ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar: कमिश्नर दफ्तर पहुंचे Raja Warring ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में सुबह से चल रही वोटिंग के दौरान आज कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग कमिश्नर दफ्तर पहुंचे। जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बीते दिन भारी मात्रा में सामान पकड़ा गया था। वहीं आज बूथ पर राजा वडिंग ने बाहरी व्यक्तियों के बैठने को लेकर सवाल खड़े किए है। उन्होंने आरोप लगाए है कि मशीनरी का दुरप्रयोग किया गया है। राजा ने कहा कि अभी भी काफी बाहरी वर्कर बूथों पर बैठे हुए है।

    राजा ने कहाकि उन्होंने अपने प्रशासन से अपील की है कि बाहरी व्यक्तियों को बूथों से बाहर किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पता चल गया तो वह उनका घेराव करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि इसी मामले को लेकर वह आज कमिशनर दफ्तर पहुंचे है। इस दौरान कार्यकर्ताओं को अपील करते हुए राजा ने कहा कि वह और राजिंदर बेरी यहीं पर है, ऐसे में कार्यकर्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। वह किसी भी कार्यकर्ता के साथ धक्का नहीं होने देंगे।

  • Jalandhar: 11 बजे तक इतने प्रतिशत हुई वोटिंग

    Jalandhar: 11 बजे तक इतने प्रतिशत हुई वोटिंग

    जालंधर, ENS: वेस्ट विधानसभा सीट शीतल अंगुराल के इस्तीफा देने के बाद इस सीट पर आज उप चुनाव हो रहे है। सुबह से शांतिमय ढंग से वोटिंग चल रही है, अभी तक किसी तरह के हंगामे की सूचना सामने नहीं आई है। वहीं 11 बजे तक 23.4 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। बता देंकि यह सीट जितनी आप पार्टी के अहम है, उतनी ही भाजपा उम्मीदवार के लिए अहम मानी जा रही है। दरअसल, भाजपा उम्मीदवार पहले आप पार्टी से इस सीट पर जीत हासिल कर चुके है।

    ढाई साल बाद उन्होंने आप पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद यह सीट खाली हो गई थी। बताया जा रहा हैकि भाजपा की दिल्ली की टीम ने जालंधर वेस्ट उपचुनाव से किनारा रखा है। कोई भी केंद्रीय मंत्री प्रचार के लिए नहीं आया। भाजपा अगर सीट हार जाती है तो जाखड़ की लीडरशिप पर सवाल उठना तय है। कारण, शीतल अंगुराल एक विधायक होते हुए भाजपा में शामिल हुए। इस सीट से भाजपा के चुन्नी लाल भगत तीन बार जीत चुके हैं और पंजाब में मंत्री भी रहे हैं।

  • Punjab: मौसम विभाग ने Rain का Yellow Alert किया जारी, देखें वीडियो

    Punjab: मौसम विभाग ने Rain का Yellow Alert किया जारी, देखें वीडियो

     मोहाली : मानसून की गति धीमी पड़ने से एक बार फिर गर्मी और उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अब 12 जुलाई के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।  हालांकि आज सुबह मोहाली में कुछ समय के लिए बारिश हुई है। जिसने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है। वहीं, तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगी है। पिछले दिन से अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। गुरदासपुर में 38 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इस मौसम में डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।

    पिछले 24 घंटों में मौसम विभाग ने बठिंडा को छोड़कर किसी भी इलाके में बारिश दर्ज नहीं की है। बठिंडा में 0.5 एमएम बारिश हुई है। बाकी सभी इलाकों में बारिश शून्य दर्ज की गई है। वहीं लगभग सभी जिलों का तापमान 35 डिग्री को पार कर गया है। उम्मीद है कि इसमें और बढ़ोतरी होगी। जल्द ही यह चालीस को भी पार कर सकता है। हालांकि आज कई जिलों में बादल छाए रहेंगे।
  • Jalandhar: वोट डालने पहुंचे BSP उम्मीदवार का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar: वोट डालने पहुंचे BSP उम्मीदवार का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में आज उप चुनाव को लेकर वोटिंग जारी है। सुबह से शांतिमय ढंग से वोटिंग हो रही है। वहीं बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार बिंदर लाखा ने अपने वोट का इस्तेमाल किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमें शिरोमणि अकाली दल के सभी कार्यकर्ताओं का पूरा समर्थन मिला और एसजीपीसी सदस्य कुलवंत सिंह मनन ने भी उनके लिए दिन-रात एक किया। उन्होंने कहा कि आने वाली 13 तारीख को पता चलेगा कि लोग कितना भारी फतवा देते हैं।

    वहीं बसपा उम्मीदवार ने कहाकि वह वोट डालने के लिए थोड़ लेट हो गए, हालांकि उनके समर्थक सुबह से वोटिंग कर रहे है। वहीं गर्मी के मौसम में बूटा दिया जाने को लेकर बसपा उम्मीदवार ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को 100 से अधिक बूटा लगाने चाहिए और पर्यावरण को फिर से हरा भरा किया जाए। वहीं अकाली दल को लेकर कहा कि उनका भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अकाली दल की शहरी टीम उनके साथ पूरा सहयोग कर रही है।

  • Jalandhar: वेस्ट हलके में BJP का खाली पड़ा यह बूथ, देखें Live

    Jalandhar: वेस्ट हलके में BJP का खाली पड़ा यह बूथ, देखें Live

    जालंधर, ENS: वेस्ट हलके में सुबह से वोटिंग जारी है। शातिंमय ढंग से सुबह से वोटिंग चल रही है। आज सुबह शीतल अंगुराल ने मॉडल हाउस में बाहरी व्यक्तियों के बूथ पर बैठने को लेकर हंगामा किया था। लेकिन लक्ष्मी नारायण मंदिर के पास बने भाजपा के बूथ की तस्वीरें सामने आई है। जिस पर कोई व्यक्ति नहीं बैठा हुआ। बताया जा रहा है कि यह बूथ सुबह से ही खाली पड़ा हुआ है। कहा जा रहा है कि इस बूथ पर भाजापा का सुबह से ही कोई कार्यकर्ता नहीं बैठा है। हालांकि अकाली दल अमृतसर, कांग्रेस और आप पार्टी के बूथ में हलचल दिखाई दे रही है।

  • पेड़ से टकराई Car, 5 की मौ’त, 6 घायल

    पेड़ से टकराई Car, 5 की मौ’त, 6 घायल

    नर्मदापुरम : टवेरा कार सड़क से उतरकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में 11 युवकों को चोट आई। घटना के बाद अस्पताल ले जाते समय  5 युवकों ने दम तोड़ दिया। 6 युवक जिन्हें रात में ही नर्मदापुरम के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में इनमें से 5 को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सभी शादी में साड़िया गए थे।

    वहां से वापस पिपरिया लौटते समय हादसा हुआ। कार का ऊपरी हिस्सा पेड़ की डाल से रगड़ता हुआ निकला। इस वजह से सभी के सिरों में चोट आई है। घटना गत रात 1.30 बजे पिपरिया में साड़िया रोड पर हुई। पिपरिया सिटी थाने के एसआई एमएस बट्टी ने बताया कि घायलों को गाड़ी के कांच तोड़कर बाहर निकाला गया। पुलिस मौके पर है और मामले की जांचकर रही है।

  • Jacqueline Fernandez के महंगे ग‍िफ्ट को लेकर ED ने लिया एक्शन

    Jacqueline Fernandez के महंगे ग‍िफ्ट को लेकर ED ने लिया एक्शन

    मुबंई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ठग सुकेश चंद्रशेखर से उनका पीछा छूट पा रहा है। ED ने एक बार फिर उन्हें तलब किया है। दरअसल, सुकेश चंद्रशेखर की ओर से चलाए जा रहे कथित जबरन वसूली रैकेट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस के तहत जैकलीन को तलब किया गया है। बता दें कि फिलहाल सुकेश चंद्रशेखर तिहाड़ जेल में बंद है। उसने जैकलीन को काफी महंगे गिफ्ट और लग्जरी कार गिफ्ट की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडी से जुड़े एक सूत्र ने बताया है कि जांच एजेंसी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कुछ नए सबूत हाथ लगे हैं, जिसकी पुष्टि करने के लिए एक्ट्रेस को दोबारा तलब किया गया है।