Home Punjab>Amritsar जालंधर: बोलेरो के नीचे आने से बाल बाल बचा लड़का, देखें दिल दहलाने वाली Live वीडियो

जालंधर: बोलेरो के नीचे आने से बाल बाल बचा लड़का, देखें दिल दहलाने वाली Live वीडियो

0

जालंधर, ENS: महानगर निजात्म नगर के पास दोपहर के वक्त मैकी ट्रक (बोलेरो) की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया। सारा घटनाक्राम गली में लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गया था। सूचना मिलते ही थाना-5 की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सीसीटीवी में साफ नजर आ रहा है कि उक्त बोलेरो चालक कैसे युवक को अपने चपेट में ले लेता है और फिर कैसे गाड़ी निकाल कर ले जाता है। हालांकि घटना में युवक को कोई गंभीर चोट नहीं आई।

मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर तीन बजे के करीब 24 वर्षीय युवक निजात्म नगर में अपनी गाड़ी पार्क कर बाहर निकला था। इतने में बोरेलो चालक आ गया। युवक की गाड़ी कहीं बोलेरो के साथ लग न जाए तो वह रोड साइड पर खड़ा हो गया। इतने में बोलेरो चालक ने जल्द जल्द में गाड़ी निकालने के चक्कर में युवक को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद उक्त आरोपी बोरेलो चालक वहां से फरार हो गया था। पीड़ित परिवार द्वारा मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here