Home Punjab>Amritsar जालंधर : पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, पुलिस कर्मी घायल, देखें वीडियो

जालंधर : पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, पुलिस कर्मी घायल, देखें वीडियो

0

जालंधर, ENS :  महानगर वडाला चौक के पास नाखा वाला बाग में पुलिस और बदमाशों में सुबह-सुबह मुठभेड़ हुई। मिली जानकारी के मुताबिक आई-20 कार में सवार होकर 2 युवक जा रहे थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के दौरान दोनों को रोकने की कोशिश की। इस दौरान बदमाशों ने गाड़ी भगा ली और पुलिस पर फायरिंग कर दी। 

बताया जा रहा है कि इस घटना में एक पुलिसकर्मी को गोली लगी है। वहीं 2 बदमाश घायल हुए है। घटना की सूचना मिलते ही कमिशनरेट पुलिस के बड़े अधिकारी क्राइम सीन पर मूव हो गए । सूत्रों से पता चला है कि एनकाउंटर नाखा वाले बाग से सटी गुलमोहर कॉलोनी के अंदर हुआ है। ये एरिया थाना भार्गव कैंप के अधीन आता है।

जख्मी पुलिस मुलाजिम को इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सीआईए की टीम भगोड़ों को पकड़ने के लिए गई थी। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस पर गोलियां चल दी। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों को गोलियां लगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here