Home Punjab>Amritsar जालंधरः 2 पक्षों में हुई गैंगवार में चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

जालंधरः 2 पक्षों में हुई गैंगवार में चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

0

जालंधर, ENS: फिल्लौर में पुरानी रंजिश के चलते आज सुबह 11:30 बजे गैंगवार हुई। इस दौरान शहर में सरेआम गोलियां चलने की सूचना मिली है।  झगड़े के दौरान संजू मसीह पुत्र कालू मसीह निवासी मोहल्ला मलाहा को गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। प्रॉप्त सूचना के अनुसार विजय और शिवा गैंग दोनों में पुरानी रंजिश काफी समय से चली आ रही है। 

झगड़े की खबर मिलते ही मोहल्ला ऊंची घाटी से महिलाएं सहित भारी मात्रा में फिल्लौर थाने और सिविल अस्पताल फिल्लौर पहुंच गए। अस्पताल में घायल संजू मसीह की मौसी के बेटे विजय मसीह ने बताया कि वह माननीय अदालत में एक केस की तारीख भुगत कर वह वापस घर जा रहा था, जब वह मोहल्ला मीठा खूह के पास पहुंचा तो शिव पुत्र सतपाल ने उस पर गोलियां चला दीं।

इस घटना के दौरान संजू को गोली लग गई और उसने भागकर अपनी जान बचाई। उधर, शिवा की मां तारा रानी ने कहा कि विजय मसीह ने पहले भी हमारे घर पर हमला किया था। आज सोमवार को भी विजय ने अपने अन्य साथियों के साथ हमारे घर पर हमला किया और मेरे बेटे शिवा को पीटना शुरू कर दिया। गोली चलाने के मामले में बात करते हुए उन्होंने कहा कि संजू पर उसके साथी विजय ने गोली चलाई है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here