Home Punjab>Amritsar Jalandhar: Police Line के पास आग लगने के कार जलकर हुई राख 

Jalandhar: Police Line के पास आग लगने के कार जलकर हुई राख 

0
Jalandhar: Police Line के पास आग लगने के कार जलकर हुई राख 

जालंधर, ENS: पुलिस लाइन के पास कूड़े के ढेर में देर रात आग लगने का मामला सामने आया। इस आग की चपेट में पास खड़ी कार भी जलकर राख हो गई। बताया जा रहा है कि आग की चपेट में गाड़ी आने के बाद कार मालिक की तबीयत बिगड़ गई। हालत खराब होने के चलते कार मालिक को अस्पताल में भर्ती करावाया गया। हालांकि, अब उसकी तबीयत ठीक है। आग कैसे लगी, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पीड़ित उक्त स्थान पर अपनी कार की मरम्मत कराने आया था। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पा लिया।

पुलिस लाइन के पास दुकानदार शैरी ने बताया कि एक व्यक्ति गाड़ी ठीक करवाने के लिए हमारे पास आया था। इस दौरान रात में गाड़ी का काम नहीं पूरा हुआ तो उक्त कार को कर्मचारियों ने दुकान के पास पार्क के सामने खड़ी कर दी थी। शैरी ने बताया कि रात करीब ढ़ाई बजे किसी राहगीर ने हमें फोन किया कि उक्त गाड़ी को आग लग गई है। जिसके बाद वह तुरंत मौके पर पहुंचे तो देखा कि ग्राहक की गाड़ी बुरी तरह से जलकर राख हो चुकी थी।

ग़नीमत रही कि बाकी गाड़ियों को जलने से समय रहते बचा लिया गया था। शैरी ने बताया कि उक्त कूड़ा अगर वहां से उठाया गया होता तो आज कार को आग न लगती। उक्त को किन्हीं शरारती तत्वों द्वारा आग लगी गई। जिससे पास में खड़ी ग्राहक की गाड़ी को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। शैरी ने कहा- अब ग्राहक की चीज का नुकसान होने से उन्हें उसका नुकसान भरना होगा। शैरी ने बताया कि आज गाड़ी को काम पूरा होने के बाद उसे वापस करना था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here