Home Punjab>Amritsar जालंधरः ATP सुखदेव सहित 10 अधिकारियों का बदला कार्यभार, देखें लिस्ट

जालंधरः ATP सुखदेव सहित 10 अधिकारियों का बदला कार्यभार, देखें लिस्ट

0

जालंधर, ENS: लोकसभा चुनाव के दौरान नगर निगम दफ्तर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां नगर निगम में 10 अफसरों के कार्यक्षेत्र बदल दिए है। वहीं निगम के कमिश्नर गौतम जैन ने माडल टाउन के एटीपी सुखदेव वशिष्ठ से फील्ड का काम वापस ले लिया। जबकि पिछले तीन महीने में अगर अवैध निर्माणों और कालोनियों पर कार्रवाई हुई तो इसे इलाके में सबसे ज्यादा हुई। इससे नगर निगम के खजाने में राजस्व की भी बढोत्तरी हुई।

कमिश्नर ने आदेश जारी करते हुए माडल टाउन और 66 फुटी रोड का सारा कामकाज सुखदेव से वापस लेते हुए राजकुमार और मदनजीत सिंह बेदी को दे दिया है। इसके अलावा नगर निगम के कमिश्नर ने 10 अफसरों के काम में भी बदलाव किया है। जालंधर नगर निगम के कमिश्नर अपने ही सबसे ज्यादा काम करने वाले एटीपी से काम छीन लिया। एटीपी सुखदेव लगातार कई बड़े बिल्डर्स के अवैध कामों पर कार्रवाई कर रहे थे। कई लोगों को नोटिस भी जारी किया था। इससे माडल टाउन की बिल्डर्स लाबी एटीपी सुखदेव को हटवाना चाहती थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here