उसने बिना देर किए घर से बाहर निकलकर दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और शोर मचाकर आसपास के लोगों को इकट्ठा कर लिया। पड़ोसियों ने तुरंत सेक्टर-36 थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर की तलाशी ली। इस दौरान घर की अलमारी में छिपा एक युवक पकड़ा गया, जबकि दूसरा आरोपी मौके से फरार हो चुका था। पकड़े गए युवक की तलाशी लेने पर उसकी जेब से नशीले पदार्थ भी बरामद हुए। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है कि आरोपी चोरी की नीयत से आए थे या कोई और मंशा थी। फिलहाल नशे से जुड़े एंगल पर भी गंभीरता से जांच की जा रही है।घर में अलमारी में छिपा एक चोर काबू, दूसरा फरार, नशीला पदार्थ बरामद#ChorAlmirahMeChhupa #PunjabPoliceAction #NashiliPadarthBaramad #ThiefCaught #PunjabCrimeNews news:https://t.co/lkRgVqpasG pic.twitter.com/Uiql6QubAY
— Encounter India (@Encounter_India) July 2, 2025
Blog
-

घर में अलमारी में छिपा एक चोर काबू, दूसरा फरार, नशीला पदार्थ बरामद, देखें वीडियो
चंडीगढ़: सेक्टर-35 के मकान नंबर 3601 में दो चोरों के घुसने की घटना सामने आई है, लेकिन महिला की सतर्कता और पड़ोसियों की मदद से बड़ी वारदात टल गई। जानकारी के मुताबिक, घर में अकेली मौजूद महिला को अचानक किसी की मौजूदगी का अहसास हुआ। -

Punjab News: पाकिस्तानी ड्रोन हमले से घायल लखविंदर सिंह की हुई मौत, देखें वीडियो
फिरोज़पुरः भारत-पाकिस्तान विवाद के दौरान पाकिस्तान की ओर ड्रोन हमले भारत में किए गए थे। दरअसल, 6 और 7 मई की रात भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव शुरू हुआ था। इस दौरान 9 मई की रात सरहदी गांव खाई फेम में ड्रोन के कुछ हिस्से एक घर पर गिरने से घर में आग लग गई थी।
पाकिस्तानी ड्रोन हमले में एक परिवार गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस हमले में 50 वर्षीय सुखविंदर कौर की पहले ही मौत हो गई थी, जबकि उसका पति लखविंदर सिंह और बेटा जसवंत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बता दें कि इस हमले में घायल लखविंदर सिंह का डीएमसी अस्पताल लुधियाना में इलाज चल रहा था।
देर रात घावों का इलाज होने के दौरान लखविंदर सिंह ने भी दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के अनुसार लखविंदर सिंह भी इस हादसे में 70 प्रतिशत जल चुके थे। पिछले 7 से 8 दिनों से लखविंदर सिंह की सेहत ज्यादा खराब हो रही थी। ऐसे में शरीर में इंफेक्शन होने के कारण उनको वेंटिलेटर पर रखा गया था और उनके डायलिसिस भी हो रहे थे। लेकिन देर रात लखविंदर सिंह की भी मौत हो गई।
-

Punjab News: 2 कारों की टक्कर के बाद हुई हाथापाई, कई घायल, देखें वीडियो
लुधियानाः जिले के प्रीत पैलेस के पास दो गाड़ियों में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे को लेकर दोनों गाड़ियों के ड्राइवरों के बीच खूनी झड़प हो गई। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों गाड़ियों में मामूली सी टक्कर ने विकराल रूप धारण कर लिया।
बताया जा रहा है कि दोनों ही कार सवार शराब के नशे में थे, जिनमें कुछ महिलाएं भी शामिल थीं। खूनी झड़प में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। इस हंगामे को देखकर मौके पर पुलिस भी पहुंची, जिसके बाद हंगामा शांत कराया गया और घायल लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
घटना में घायल दंपती की पहचान पूनम और उसके पति जसविंदर के रूप में हुई है, जो दशमेश नगर के रहने वाले हैं। मामले की जानकारी देते हुए थाना माडल टाउन के एसएचओ बलविंदर सिंह ने कहा कि ढोलेवाल की तरफ से दो गाड़ियां इनोवा और क्रिस्टा आई। क्रिस्टा कार में एक महिला और उसका पति था। महिला ने काफी शराब पी हुई थी। वहीं दूसरी इनोवा काम में कुछ युवक मौजूद थे। प्रीत पैलेस के बाहर इनोवा कार वाले युवकों ने अपनी गाड़ी पार्क की हुई थी।
इतने में पीछा से आकर महिला पूनम और उसके जसविंदर ने गाड़ी उनकी कार के पीछे लगा दी और उन्हें कहने लगे कि आपको गाड़ी पार्क करने का पता नहीं है, गलत पार्क गाड़ी की है। इतनी बात पर महिला और उसका पति इनोवा कार में सवार युवकों से लड़ने लगे। दोनों पक्षों में हाथापाई भी हुई। गुस्से में आकर महिला और उसके पति ने युवकों को गालियां दी। दोनों कार चालकों की झड़प को लेकर महिला और उसके पति का भी हना है कि उन पर इनोवा कार चालकों ने फायरिंग की है, लेकिन पुलिस का कहना है कि अभी तक यह ड्रामेबाजी लग रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे आज चैक किए जाएंगे जिसके बाद ही पूरा मामला क्लियर हो पाएगा।
-

कुदरत के कहर से एक बार फिर हिला पंजाब का पड़ोसी राज्य, 10 की मौत, करोड़ों का हुआ नुकसान
मंडी: हिमाचल प्रदेश एक बार फिर से आसमान से आफत बरसने से राज्य में भारी नुकसान हो गया है। दरअसल, बादल फटने की घटनाओं ने हिमाचल को झकझोरकर रख दिया है। बीते दिन 11 जगहों पर बादल फटे हैं। जिसमें केवल मंडी जिले के गोहर, करसोग, थुनाग और धर्मपुर में 7 जगहों पर बादल फटने से कई मकान जमींदोज हो गए, जबकि फ्लैश फ्लड में भी काफी जानमाल का नुकसान हुआ। इन घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग लापता हो गए। चुलाथाज में तो ऐसा सैलाब आया कि देवदार के सैकड़ों पेड़ तिनकों की तरह बह गए। तबाही ऐसी है कि इसने साल 2023 के बाढ़ की याद दिला दी।
हिमाचल में 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा बारिश मंडी के संघोल में हुई। यहां 223.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अब तक 500 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान जताया है और कहा है कि ये आंकड़ा और बढ़ सकता है। मंडी, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और राजधानी शिमला में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इन जिलों के कुछ इलाकों में फ्लैश फ्लड आने की संभावना है। मंडी में बारिश के चलते पंडोह डैम का जलस्तर तेजी से बढ़कर 2922 फीट तक पहुंच गया, जबकि खतरे का निशान 2941 फीट पर है।
मंडी शहर में बादल फटने की घटनाओं और बाढ़ से ब्यास नदी उफान पर है। आधी रात नदी में जलस्तर इतना बढ़ गया कि इसने साल 2023 की बाढ़ की याद दिला दी। ब्यास नदी ने ऐसा रौद्र रूप दिखाया कि शहर के प्राचीन पंचवक्त्र महादेव मंदिर तक पानी लबालब भर गया। शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। यहां सभी छोटे बड़े नदी-नाले उफान पर हैं। ब्यास नदी पर बने पंडोह बांध से डेढ़ लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है। पंडोह बांध का जलस्तर खतरे के निशान 2,922 फुट के मुकाबले 2,941 फुट तक पहुंच गया है।
राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (एसईओसी) के अनुसार, बारिश के कारण राज्य में कुल 406 सड़कें बंद हैं, जिनमें से 248 अकेले मंडी जिले में हैं। मंडी में 994 ‘ट्रांसफार्मर’ पर भी इसका असर पड़ा है। चंडीगढ़-मनाली चार लेन मार्ग वर्तमान में द्वाडा, झलोगी और बनाला सहित कई स्थानों पर अवरुद्ध है, जबकि कमांद-कटौला-बजौरा मार्ग केवल हल्के मोटर वाहनों (एलएमवी) के लिए खुला है। कई स्थानों पर यातायात संबंधी समस्याओं के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
-

Stock Market: Sensex ने खुलते ही 200 अंकों की लगाई छलांग, IT, मेटल और फार्मा Sectors में तेजी
बिजनेसः बुधवार को शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ हुई और दोनों इंडेक्स ग्रीन जोन में ओपन हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचें का 30 शेयरों वाला Sensex ओपन होने के साथ ही करीब 200 अंकों से ज्यादा की छलांग लगा गया और 84000 के करीब पहुंच गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का Nifty भी अपने पिछले बंद के मुकाबले बढ़त के साथ हरे निशान पर ओपन हुआ। शुरुआती कारोबार में Infosys और Tata Communication के शेयर जोरदार तेजी पकड़े हुए नजर आए।
आज तेज ओपनिंग करने वाले स्टॉक्स पर नजर डालें, तो टेक कंपनियां इस मामले में आगे रहीं। Infosys Share करीब 2 फीसदी उछलकर खुला, तो वहीं Tata Group की आईटी कंपनी TCS का शेयर भी 1 फीसदी के आस-पास चढ़ गया. बात मिडकैप कैटेगरी की करें, तो Tata Communication Share (2.20%), Escorts Share (2.10%), GMR Airports Share (1.90%) और IGL Share (1.70%) की तेजी लेकर ट्रेड कर रहा था।
-

Punjab News: मजीठिया की आज कोर्ट में होगी पेशी, कार्यकर्ताओं पर लगी रोक, देखें वीडियो
अमृतसरः अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया का आज रिमांड खत्म होने के चलते मोहाली अदालत में पेश किया जाएगा। अदालत में उनकी पेशी से पहले अमृतसर से मोहाली जाने वाले अकाली कार्यकर्ताओं और नेताओं को पुलिस ने रोक लिया। पुलिस ने कड़ा रवैया अपनाते हुए कई अकाली कार्यकर्ताओं को उनके घरों में ही नजरबंद कर दिया। पुलिस का कहना है कि किसी को भी माहौल खराब करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
पुलिस का कहना है कि जांच में बाधा डालने की आंशका के चलते यह रोक लगाई गई है। बिक्रम सिंह मजीठिया के मामले के वकील एडवोकेट कर्नप्रीत सिंह मोनू को भी पुलिस ने उनके घर में नजरबंद कर दिया। मोनू ने मीडिया से बातचीत में बताया, वह एक वकील हूं और मजीठिया जी के केस में अदालत में पेश होना था, लेकिन बिना किसी नोटिस के पुलिस ने मुझे घर में ही कैद कर लिया।
बता दें कि बिक्रम सिंह मजीठिया को विजिलेंस ने 25 जून को गिरफ्तार किया था और आज उनकी रिमांड की अवधि खत्म होने पर उन्हें फिर से अदालत में पेश किया गया। इस मामले ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है।
-

एक्टर दिलीप कुमार साढ़े 3 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार
पटनाः यूट्यूबर और भोजपुरी एक्टर दिलीप कुमार साहू को दहिसर साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एक्टर पर साढ़े तीन लाख रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। दावा किया जा रहा है कि उन्होंने कम से कम कमीशन के साथ क्रेडिट कार्ड स्वाइप के बदले कैश करने के बहाने एक मुंबईकर के साथ ठगी की है। साथ ही कई अन्य लोगों को भी अपना शिकार बनाया है। 41 साल के भोजपुरी एक्टर दिलीप कुमार साहू को उत्तर प्रदेश के कौशांबी से हिरासत में लिया गया। फिर 28 जून को ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई लाया गया। मिडडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें 1 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

जांच में पता चला है कि दिलीप कुमार साहू ने कांदिवली, गोरेगांव और शहर के अन्य इलाकों में भी इसी तरह की धोखाधड़ी की है। कौशांबी में भी उसके खिलाफ शिकायतें दर्ज की गई हैं। बोरीवली में रहने वाले बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) के 44 साल के ड्राइवर को कथित तौर पर धोखाधड़ी वाली कैश-ऑन-क्रेडिट-कार्ड योजना के झांसे में आकर 3.5 लाख रुपये की ठगी का शिकार होना पड़ा। ये घोटाला तब सामने आया, जब पीड़ित ने दहिसर साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित के अनुसार, धोखाधड़ी की शुरुआत मई 2025 में हुई, जब वो कांदिवली के पोइसर डिपो में काम करने के लिए जा रहा था।
उसने एक पोस्टर देखा, जिस पर लिखा था ‘क्रेडिट कार्ड से कैश लीजिए’ और साथ में एक मोबाइल नंबर भी था, जिसे उसने सेव कर लिया। 13 मई को पीड़ित ने उस नंबर पर संपर्क किया और एक व्यक्ति से बात की, जिसने खुद को दिलीप कुमार साहू बताया। उसने कथित तौर पर क्रेडिट कार्ड स्वाइप के बदले में नकद देने की पेशकश की, जिसमें केवल 2.5 प्रतिशत कमीशन लिया गया। प्रस्ताव पर भरोसा करते हुए, पीड़ित ने व्हाट्सएप पर सीवीवी और ओटीपी सहित अपने क्रेडिट कार्ड की डिटेल शेयर कीं। कुछ ही समय बाद, उन्हें 20,000 रुपये के लेनदेन से 500 रुपये की कटौती के बाद Google Pay के माध्यम से 19,500 रुपये मिले। इसके बाद पीड़ित सफल लेनदेन से उत्साहित हो गया। उसने 16 मई को फिर से संपर्क किया और 3.5 लाख रुपये मांगे।
उन्होंने अपने दो क्रेडिट कार्ड की जानकारी और ओटीपी नंबर शेयर किया। इस बार कई लेनदेन में 3,50,020 रुपये डेबिट हो गए, लेकिन उनके खाते में कोई पैसा ट्रांसफर नहीं हुआ। दहिसर पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की कि दिलीप कुमार साहू ने पीड़ित को आश्वासन दिया था कि अमाउंट उसके बचत खाते में जमा कर दी जाएगी, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ। ठगे जाने का अहसास होने पर पीड़ित ने सबसे पहले राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर मामले की सूचना दी और फिर स्थानीय पुलिस से संपर्क किया। जोन 12 के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में एपीआई अंकुश डांडगे और कांस्टेबल श्रीकांत देशपांडे ने आरोपी को कौशांबी से ढूंढ निकाला और उसे गिरफ्तार कर लिया।
-

आज का राशिफल 2 जुलाई, 2025
आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और बुधवार का दिन है। सप्तमी तिथि दोपहर 11 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। उसके बाद अष्टमी तिथि लग जायेगी। शाम 5 बजकर 47 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। साथ ही सुबह 11 बजकर 8 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद हस्त नक्षत्र लग जायेगा।
मेष राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ मिलकर व्यापार को आगे बढ़ाएंगे। आपके पड़ोसी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे, उनके घर आना – जाना होगा। आज आपका झुकाव अध्यात्म की तरफ ज्यादा रहेगा, जिससे आज आपका मन शांत रहेगा। आज आप बच्चों के साथ कहीं घूमने जा सकते है और आपको काम के सिलसिले में दूसरे शहर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। महिलाओं को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा काम करना पड़ सकता है, जिससे उनको थकान महसूस हो सकती है। आज अचानक से किसी मेहमान का घर पर आना हो सकता है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा हो जायेगा।
वृष राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको व्यापार में अचानक बड़ा धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्तिथि और मजबूत बनेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, दाम्पत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। आज आपके रुके हुए कार्यों को प्रगति मिलेगी, जो आपकी तरक्की में सहायक सिद्ध होंगें। भाई – बहनों के साथ आज आप मौज – मस्ती करेंगें, बुजुर्गों की बातों पर भी ध्यान देंगें। लवमेट के लिए आज का दिन ख़ुशी देने वाला होगा, परिवार का सपोर्ट मिलेगा।
मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहेगा। आज आपको व्यापार में धन लाभ होगा, लेकिन जल्दबाजी में कोई फैसला न करें। आज शेयर मार्केट में सोच समझकर इन्वेसट करने से बढ़िया धन लाभ होगा। शादीशुदा रिश्तों में ताल – मेल बना रहेगा, बच्चे खुश रहेंगें। नौकरी कर रहे लोगों को आज कोई नया ऑफर मिल सकता है। आज आप स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ़ उठाएंगे, जिससे मन प्रसन्न होगा। मेडिकल के स्टूडेंट को आज अनुभवी डॉक्टरों से मिलने का सौभाग्य प्राप्त होगा। कुल मिलाकर आज आप खुश बने रहेंगे, आज आपको काम करने में एक अलग ही मजा आएगा।
कर्क राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आप किसी स्टार्टअप में इन्वेस्ट करके बड़ा मुनाफा कमाएंगे। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आज से आप जिम ज्वाइन कर सकते हैं। आज आप बच्चों को एक्स्ट्रा एक्टिविटी के लिए क्लासेज भेजने का विचार कर सकते हैं, जिससे उनकी शारीरिक और मानसिक क्षमता का विकास होगा। आज आप फैमली के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार कर सकते है। आज आपको नए वाहन का सुख मिलेगा, धार्मिक यात्रा का प्लान बनायेंगे। स्टूडेंट्स को आज स्कूल में किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
सिंह राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। लेखक आज समाज में घट रही घटनाओं के ऊपर कहानी लिखने का विचार कर सकते है। आज आपको टीवी डिबेट में शामिल होने का शानदार मौका मिलेगा। आज आप सोने – चांदी से जुड़े गहनों की खरीददारी कर सकते हैं। ऑफिस में रोज की अपेक्षा आज आपको ज्यादा काम करना पड़ सकता है, काम के साथ आप अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। आज आप किसी अजनबी व्यक्ति पर बिलकुल भी विश्वास न करें। आज आप अपने काम के ऊपर फोकस करें, व्यर्थ की बातों में न उलझें।
कन्या राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप अपने काम को बहुत अच्छे ढंग से करेंगे, जिससे बॉस आपकी तारीफ करेंगे। अविवाहित व्यक्तियों को आज विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है, जिससे घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा। आज आपको किसी व्यक्ति से धन लाभ होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी, माता – पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आज आपको पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा, आपका मन शांत होगा। आज आप रचनात्मक कार्यो को करेंगे, आपसे लोग प्रभावित होंगे। सही समय पर किया गया कार्य शुभ फल देकर जाएगा।
तुला राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको व्यापार में अचानक बड़ा धन लाभ होगा, जिससे परिवार में खुशियां आयेंगी। आज से आप आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत करेंगे, जिससे आंतरिक सुख की प्राप्ति होगी। लंबे समय से चल रही किसी समस्या का समाधान होगा, जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी, जिससे घर में आनन्द का माहौल बना रहेगा। नौकरी में आज उन्नति के अवसर मिलेंगे, किसी अधिकारी से बात हो सकती है। लवमेट के लिए आज का दिन खास है, आज आप लोग कहीं घूमने – फिरने जायेंगे। आज आपकी मुलाकात सगे – सम्बन्धियों से होगी, कुछ विशेष चर्चा हो सकती है।
वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहेगा। आज आपको कुछ कार्यों में तत्काल प्रभाव से परिणाम मिलेगा। आज आप अपना सोशल बिहेवियर ठीक रखें, जिससे लोग आपके काम को सम्मान देंगे। घर लेने वालों के लिए आज अच्छा दिन है, आप डील फाइनल कर सकते है। छात्रों को आज किसी प्रतियोगी परीक्षा में बैठने का अवसर प्राप्त होगा। शादीशुदा रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा, आपके रिश्ते में नयापन आएगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें, बाहर से ज्यादा फास्ट फूड न खाएं। किसी से बात करते समय सरल और सहज भाषा का प्रयोग करें। आज आपका कोई मित्र या रिश्तेदार आपसे मिलने आपके घर आ सकते है।
धनु राशि:आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपको रोजगार में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगें, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आपकी नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बनती दिख रही है। रोज की अपेक्षा आज आपको ज्यादा भाग दौड़ करनी पड़ सकती है, बच्चे आपका सहयोग करेंगें। आज आपको किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। घर से बाहर रह रहे आपके सगे – संबंधियों को घर आने का मौका मिलेगा, जिससे घर में चहल – पहल बनी रहेगी। आज साझेदारी में किया गया काम फ़ायदा दिलाने वाला है, लेकिन इसी क्षेत्र से जुड़े लोगों से आज आपको काफी विरोध का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा, काम में मन लगा रहेगा।
मकर राशि:आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप किसी अटके हुए काम को पूरा करने का प्रयास कर सकते हैं, जीवनसाथी से सहयोग की प्राप्ति होगी। प्राइवेट ऑफिस में नौकरी करने वालों को आज उन्नति के अवसर प्राप्त होंगें, बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। आज आप परिवार के साथ बाहर खाने पर जा सकते हैं। आज आप बच्चों का खास ख्याल रखें, उनका आज पढ़ाई पर ध्यान नहीं होगा। आज आपको कोर्ट कचहरी के मामलों में बढ़िया परिणाम देखने को मिलेगा। विद्यार्थियों को आज किसी बढ़िया स्कूल कॉलेज में पढ़ने का मौका मिलेगा, जिससे उनका भविष्य उज्जवल बनेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सुधार होगा, जिससे मन प्रसन्न बना रहेगा।
कुंभ राशि:आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। व्यापारिक दृष्टि से आज आपको बढ़िया धन लाभ होगा, भौतिक सुख की प्राप्ति होगी। आज आपका मन अध्यात्म में ज्यादा लगेगा, जिससे मानसिक शांति का अहसास होगा। लंबे समय बाद आज आपकी बात किसी दोस्त से होगी, उससे मिलने भी जा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा, बच्चों को लेकर कहीं घूमने जायेंगे। अविवाहित व्यक्तियों को आज विवाह के लिए प्रस्ताव आयेंगे। आज आप धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन कर सकते हैं। ऑफिस में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन आपको सहकर्मी का सहयोग प्राप्त होगा। कुल – मिलाकर आज का दिन आप अच्छे से बिताएंगे।
मीन राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में धन लाभ होगा, पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। बैंक में नौकरी करने वाले व्यक्तियों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगें। मीडिया जगत से जुड़े लोग आज किसी बड़ी खबर पर चर्चा करेंगें। आज आपको प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट करने का एक अच्छा ऑफर मिलेगा। आज आप परिवार के साथ मंदिर जायेंगे जंहा आपको साधु–संतों के दर्शन होंगे। आज आप सकारात्मक सोच के साथ आगे बेढंगे और अपना काम अच्छे से कर पाएंगें। जीवनसाथी के साथ आज आप एक नयी शुरुआत कर सकते है। किसी बात को लेकर भाई – बहनों में थोड़ी खटपट हो सकती है, लेकिन किसी बड़े की मदद से सब ठीक होगा।
-

Jalandhar News: पॉश इलाके में Gym के बाहर गोली चलने की सूचना से मचा हड़कंप, देखें CCTV
जालंधर, ENS: महानगर में गोलियां चलने की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। वही मॉडल टाउन में जिम के बाहर गोली चलने की सूचना मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि ग्रिड जिम में यूको में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
इस दौरान एक पक्षी ने दूसरे पक्ष पर गोली चलाने की कोशिश की लेकिन गनीमत यह रही की गोली पिस्टल में ही फंस गई। इसके बाद यूको ने गोली चलने की अफवाह फैला दी। इस दौरान लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस एसीपी रूप कौर द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार आरटीआई एक्टिविस्ट सिमरनजीत जिम से बाहर निकला। इस दौरान दो युवक आए और उन्होंने उस पर हमला करने की नीयत से गोली चलाने की कोशिश की। इस दौरान गनीमत यह रही कि गोली पिस्टल में फंस गई। जिसके बाद सिमरनजीत ने दोबारा जिम में भागकर अपनी जान बचाई। वहीं घटना के बाद हमलावार भी मौके से फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
जिसमें देखा जा सकता है कि दो युवकों द्वारा फायरिंग करने की कोशिश की गई थी, लेकिन गोली नहीं चली। पुलिस द्वारा पीड़ित सिमरनजीत के बयान दर्ज किए जा रहे है। वहीं सूत्रों का कहना है कुछ समय पहले सिमरनजीत सिंह ने पुलिस से सिक्योरिटी लेने की बात की थी। ऐसे में गोली चलने को लेकर पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है। सूत्र बताते हैं कि हमला सिमरनजीत सिंह द्वारा सिक्योरिटी लेने को हो सकता है। ऐसे में पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
-

Jalandhar News: ADC Jasbir Singh ने पर्यावरण अनुकूल गतिविधियों का लिया जायजा
काला संघिया ड्रेन में डेयरियों और सीवरेज वेस्ट के सीधे प्रवाह पर लगी रोक
जालंधर (ens): अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह ने जिला पर्यावरण योजना के तहत जिले में की जा रही विभिन्न पर्यावरण अनुकूल गतिविधियों की प्रगति का जायजा लिया। नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन के साथ जिला पर्यावरण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए ADC जसबीर सिंह ने काला संघिया ड्रेन में डेयरियों और सीवरेज के कचरे के सीधे प्रवाह को रोकने पर जोर दिया।
उन्होंने जालंधर नगर निगम, पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड को ड्रेन को प्रदूषित करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने ऐसे गांवों के डिस्चार्ज प्वाइंटों की निगरानी करने के भी निर्देश दिए, जिनका पानी सीधे ड्रेन में गिरता है, ताकि प्रदूषण नियंत्रण दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।
ADC जसबीर सिंह ने नगर निगम, नगर परिषदों और नगर पंचायतों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में चल रहे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, लेगेसी अपशिष्ट प्रबंधन, सेनेटरी लैंडफिल की परियोजनाओं में तेजी लाएं और उन्हें जल्द से जल्द पूरा करें। उन्होंने सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध की अनुपालना और निगम/काउंसिल अधिकारियों को प्रतिबंध निर्देशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने तथा इस संबंध में जागरूकता फैलाने पर जोर दिया।
बैठक के दौरान नए एसटीपी की स्थापना तथा मौजूदा एसटीपी की कारगुजारी का भी आकलन किया गया। इसके अलावा वरियाणा बायो माइनिंग प्रोजेक्ट तथा नगर निगम द्वारा ज्योति नगर, घाह मंडी तथा बर्लटन पार्क में स्थापित किए जा रहे एमआरएफ प्रोजेक्टों की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
ADC जसबीर सिंह ने आगामी धान सीजन के दौरान पराली जलाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कृषि सहित अन्य विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों का भी जायजा लिया। साथ ही ग्रामीण विकास एवं पंचायत तथा सहकारिता विभाग के सहयोग से बड़े पैमाने पर जागरूकता गतिविधियां चलाने के निर्देश दिए ताकि जीरो बर्निंग का लक्ष्य हासिल किया जा सके। बैठक के दौरान जिला राजस्व अधिकारी नवदीप सिंह भोगल, पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के पूर्व सीईओ संदीप कुमार, मुख्य कृषि अधिकारी रणधीर सिंह तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।