Blog

  • पंजाबः दिवाली से पहले सीएम मान ने दिया बड़ा तोहफा, किए ये ऐलान

    चंडीगढ़ः पंजाब के सीएम भगंवत मान ने दिवाली से लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। दरअसल, पंजाब कैबिनेट की बैठक सोमवार को हुई, जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए। मान सरकार ने मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना को मंजूरी दे दी है। आप सरकार लोगों को धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए विशेष ट्रेनें और वोल्वो बसें चलाएगी। यह योजना 27 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर यह योजना शुरू होगी।  सरकार बुजुर्गों को हजूर साहिब, नांदेड़ साहिब, पटना साहिब, वाराणसी, आनंदपुर साहिब, तलवंडी साबो, ज्वालाजी, नैना देवी, चिंतपूर्णी और सालासर धाम की यात्रा करवाएगी। इसके लिए एक कमेटी बनाई गई। इस यात्रा के लिए 40 करोड़ रुपये का फंड रखा गया है।

    इसके अलावा पंजाब कैबिनेट बैठक में व्यापारियों को बड़ी राहत देते हुए लंबे समय से लंबित वैट के मुद्दे को हल करने के लिए ओटीएस योजना को मंजूरी  दी गई। पंजाब राज्य की जंगी विधवाओं की पेंशन बढ़ाई गई। उन्हें पहले दस हजार पेंशन सालाना मिलती थी, जिसे बढ़ाकर 20 हजार रुपये कर दिया गया है। इसी तरह पैरा मिलिट्री फोर्सेस में दिव्यांग होने वालों के लिए भी राशि बढ़ाई गई है। युद्धों में 76 से 100 फीसदी दिव्यांग होने वालों को 20 लाख से 40 लाख और 51 से 75 फीसदी दिव्यांग होने वालों को 20 लाख की राशि दी जाएगी। 25 फीसदी से 50 फीसदी दिव्यांग होने वाले 5 लाख से दस लाख रुपये दिए जाएंगे। इसमें विभिन्न युद्धों में भाग लेने वाले लोग शामिल हैं।

  • जालंधरः मशहूर कपल दीवाली पर फैंस को देने जा रहा है बड़ी खुशखबरी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर के मशहूर कुल्हड़ पिज़्ज़ा कपल आए दिन सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहता है। वहीं हाल ही में मशहूर कपल की एक प्राइवेट वीडियो वायरल हुई थी, जिसके बाद उक्त कपल काफी परेशान चल रहा है। लेकिन काफी समय बाद मशहूर कपल एक बार फिर से इस परेशानी से उबर कर सोशल मीडिया पर फिर से पर एक्टिव हो गया है। दरअसल, प्राइवेट वीडियो के वायरल होने के बाद कपल ने कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी।

    मशहूर कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने नवजात बच्चे वारिस के साथ वीडियो शेयर किया है। हालांकि बच्चे का फेस अभी तक नहीं दिखाया गया है। मशहूर कपल अपने पेज पर एक के बाद एक नई वीडियो शेयर कर फिर से लोगों का दिल जीत रहा है। इस बार कपल ने अपने बेटे वारिस को लेकर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह जल्द अपने बेटे का चेहरा दिवाली पर दिखाने की बात कह रहे है। कपल ने कहा- वह दीपावली के दिन बच्चे का चेहरा दिखाएंगे। साथ ही वीडियो के जरिए दोनों ने अपने मुश्किल दौर पर साथ देने वाले लोगों का हाथ जोड़ कर धन्यावाद किया है। 

    दरअसल, अब दोनों की नई शुरूआत को हर कोई सलाम कर रहा है। दोनों एक बार फिर एक्टिव होकर लोगों के बीच खरा उतरने की कोशिश कर रहे है। अपने खुशी के पलों को सोशल मीडिया पर सांझा कर रहे है, वीडियो पोस्ट कर उन्होंने हर किसी के प्यार और स्पोर्ट के लिए सभी का धन्यावाद किया है और साथ ही लिखा है Spread Positivity। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਦਿਨ-ਦਿਹਾੜੇ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਔਰਤ ਨੂੰ ਬਨਾਇਆ ਨਿਸ਼ਾਨਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਕੋਟਕਪੁਰਾ : ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿਚ ਆਏ ਦਿਨ ਲੁਟਾਂ ਖੋਹਾਂ ਦਿਆ ਵਾਰਦਤਾ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਦੀਆ ਹਨ। ਤਾਜ਼ਾ ਮਾਮਲਾ ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਤੋਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਕੋਟਕਪੁਰਾ ਦੀ ਰਹਿਣ ਵਾਲੀ ਇਕ ਔਰਤ ਕੋਲੋਂ ਲੁਟੇਰੇ ਨੇ ਦਿਨ-ਦਿਹਾੜੇ ਬੈਗ ਖੋਹ ਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋਣ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਕੋਟਕਪੂਰਾ ਦੀ ਰਹਿਣ ਵਾਲੀ ਦੀਪ ਮਾਲਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਮੈਂ ਦਰਿਆ ਗਿਰੀ ਦੀ ਬੈਕ ਸਾਈਡ ਆ ਰਹੀ ਸੀ ਕਿ ਅਚਾਨਕ ਇਕ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਮੇਰਾ ਬੈਗ ਖੋ ਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਿਆ।

    ਮਿਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਨੁਸਾਰ ਬੈਗ ਵਿੱਚ ਕਾਫੀ ਕੀਮਤੀ ਸਮਾਨ ਸੀ। ਬੈਗ ਵਿਚ ਮੋਬਾਇਲ ਫੋਨ, ਦੋ ਸੈਟ ਗੋਲ੍ਡ ਦੇ ਟੋਪਸ ਅਤੇ ਕੈਸ਼ ਸੀ ਅਤੇ ਇਕ ਚੇਨੀ ਵੀ ਸੀ। ਮਹਿਲਾ ਨੇ ਰੌਲ਼ਾ ਵੀ ਪਾਇਆ ਪਰ ਲੁਟੇਰੇ ਬੈਗ ਖੋ ਕੇ ਇਕ ਦਮ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਇਆ ।

  • पंजाबः श्री दरबार साहिब के हजूरी रागी पर हुआ हमला, वीडियो वायरल

    अमृतसरः  श्री दरबार साहिब के हजूरी रागी भाई महादीप सिंह पर गुंडों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। इस घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भाई महादीप सिंह गाड़ी में बैठे हुए है। इस दौरान एक युवक हथियार लेकर आता है और उनकी गाड़ी पर हमला कर देता है। इस दौरान गाड़ी का फ्रंट शीशा भी हमलावार द्वारा तोड़ दिया जाता है। बताया जा रहा है कि भाई साहिब ने दसवें पतशाह के आशीर्वाद से श्री साहिब के साथ अपनी रक्षा की और हमलावारों द्वारा किए गए हमले को लेकर अपनी बात रखी।

    बताया जा रहा हैकि हमले की वायरल हो रही वीडियो का मामला कार को ओवरटेक करने को लेकर हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक जैतीपुर इलाके में यह घटना हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद श्री दरबार साहिब में मौजूद रागी भाई महादीप सिंह ने पत्रकारों को बताया कि वह एक कार्यक्रम के लिए बटाला जा रहे थे और रास्ते में कार ओवरटेक करने को लेकर उनकी कुछ लोगों से बहसबाजी हो गई। जिसके बाद अमृतसर के कथूनंगल से जैंतीपुर तक एक-दूसरे की कार को ओवरटेक करने को लेकर विवाद हो गया और भाई महादीप सिंह ने बताया कि जब वह जैंतीपुर पहुंचे तो कुछ लोगों ने उनकी कार में टक्कर मारकर कुछ लोगों ने पहले उनकी कार पर हमला किया और बाद में उन पर हमला कर दिया।

    इस हमले में भाई महादीप सिंह ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। भाई महादीप सिंह ने बताया कि जब कथू नंगल के पास पहले उनका उक्त व्यक्तियों के साथ झगड़ा हुआ तो तब वे केवल तीन या चार व्यक्ति ही थे। जैसे ही वे अमृतसर के अंतर्गत गांव जैंतीपुर के पास पहुंचे तो उक्त लोगों ने अपने कुछ अन्य साथियों को बुला लिया और उनकी कार पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और बड़ी मुश्किल से उन्होंने अपनी कार निकालकर जान बचाई। भाई महादीप सिंह ने बताया कि वहां पंजाब में ऐसे हालात हो गए हैं कि अब जब वे रात के समय किसी समारोह में जाने लगते हैं या किसी समारोह से आते हैं तो उन्हें डर लगता है।

  • जालंधरः दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत, लोगों ने पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    पुलिस कर्मी ने माफी मांगकर छुड़वाई जान

    जालंधर, ENS: गोराया में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों द्वारा पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया गया। लोगों का आरोप था कि उन्होंने घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस द्वारा उसे हाथ नहीं लगाने दिया गया। जिसके बाद इस हादसे का शिकार हुए घायल व्यक्ति के परिजनों का इंतजार करते रहे। वहीं पुलिस कर्मी ने विरोध होता देख भड़ी जनता से माफी मांगी और हाथ-पांव जोड़कर अपनी जान छुड़वाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक की पहचान कश्मीरी लाल पुत्र गुरमेल चंद निवासी रुड़का कलां के रूप में हुई है।

    जो गोराया से अपनी दुकान बंद करके अपने ससुर के घर फगवाड़ा जा रहा था कि गोहावर के पेट्रोल पंप के सामने हाईवे पर उसकी मोटरसाइकिल अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि अगर समय पर युवक को अस्पताल पहुंचाया जाता तो उसकी जान बच सकती थी। अब सवाल यह उठता है कि अगर लोग घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाने को तैयार थे तो पुलिस प्रशासन ने उन्हें क्यों रोका और युवक की मौत का जिम्मेदार कौन है?

    इस संबंध में जब एसआई जगदीश राज से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जब उन्हें हादसे के बारे में पता चला तो वह तुरंत मौके पर पहुंच गए। मौके पर मौजूद लोगों से जब पुलिस पर लगाए गए आरोपों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने आरोपों के जवाब देने से इनकार कर दिया और कहा कि किसी को दबका  नहीं मारा गया, बल्कि दारू पी हुई थी जिसके कारण उन्हें रोका गया था, जिसके बाद सरकारी गाड़ी मंगवाकर मृतक की लाश को फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भेज दिया गया। जिसके बाद फिल्लौर ले जाकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • दर्दनाक हादसाः प्लेटफॉर्म से जा टकराई बस, लोगों की मौ’त

    आंध्र प्रदेशः विजयवाड़ा के बस टर्मिनस पर सोमवार को आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एपीएसआरटीसी) की बस के प्लेटफॉर्म से जा टकराने से दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि घटना आज सुबह करीब आठ बजकर 20 मिनट पर हुई जब बस, पंडित नेहरू बस टर्मिनस के प्लेटफॉर्म संख्या 12 से टकरा गई, जहां यात्रियों की अत्यधिक भीड़ थी। क्षेत्रीय प्रबंधक एम. येसु दनम ने न्यूज एजेंसी से कहा, ‘‘वाहन को पीछे करने के बजाय चालक आगे बढ़ गया और बस प्लेटफॉर्म से जा टकराई।’’

    विजयवाड़ा बस स्टेशन दोनों तेलुगू राज्यों आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना को जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क केंद्र है और विजयवाड़ा-गुंटूर बस सेवा प्रमुख सेवाओं में से एक है। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और इस संबंध में एक मामला दर्ज किया।

  • अजगर समेत कई सांप लेकर आ रहा था यात्री, एयरपोर्ट पर किया गिरफ्तार

    नई दिल्ली : चेन्नई एयरपोर्ट पर एक यात्री बैंकॉक से कई प्रजातियों के सांपों की तस्करी कर रहा था। कस्टम के अधिकारियों ने उसे एयरपोर्ट पर पकड़ लिया और वन्य जीव क्राइम कंट्रोल ब्यूरो को सौंप दिया। यात्री को गिरफ्तार करने के बाद जीवित वन्यजीवों को वापस बैंकॉक भेज दिया गया है। फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस विनर एल्विश यादव पर रेव पार्टी में सांप के जहर का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। हालांकि एल्विश ने इन आरोपों से साफ इनकार किया है। इस बीच वन्यजीव प्रजातियों की तस्करी को लेकर कस्टम डिपार्टमेंट एक्टिव हो गया है। चेन्नई एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने चार नवंबर को विदेशी वन्यजीव प्रजातियों के साथ एक यात्री को रोका और उससे छिपा हुआ सोना बरामद किया।  एयरपोर्ट की एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने तमिलनाडु के तंजौर के 44 वर्षीय पुरुष यात्री गुरुस्वामी सुधाकर को रोका

    जो बैंकॉक से फ्लाइट TG337 से आए थे। अधिकारियों ने सुधाकर के चेक-इन बैगेज की जांच की, जिससे कस्टम-निर्मित पैकिंग में सावधानीपूर्वक छिपाई गई विदेशी वन्यजीव प्रजातियों की अवैध तस्करी का पता चला।  कस्टम अधिकारियों ने यात्री के पास से अजगर समेत अन्य प्रजातियों के सांप बरामद किए। इस बारे में क्षेत्रीय वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो को जानकारी दी गई, जो तुरंत एयरपोर्ट पहुंचे और 2 जीवित बॉल पायथन, एक मृत गोल्डन-हैंडेड टैमरिन, 2 मृत कॉमन मार्मोसेट्स और कुल 11 जीवित और 15 मृत वुडलैंड डॉर्मिस की पहचान की। अधिकारियों ने जिन जीवों को जीवित पाया उन्हें सुरक्षित रूप से बैंकॉक वापस भेज दिया गया है। इसके अलावा जो जीव मरे हुए थे, उनका सावधानीपूर्वक निपटान कर दिया गया है। 

  • पंजाबः दिवाली की सजावट दौरान 3 बच्चों की मां की हुई मौ’त, देखे वीडियो

    लुधियानाः शहर के भामियां कलां में दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जहां दिवाली की सजावट के लिए लड़ियां लगाने दौरान 3 बच्चों की मां को करंट लग गया। इस हादसे में 35 वर्षीय महिला की आज मौत हो गई। दरअसल, बीते दिन शाम को महिला अपने घर की छत पर दिवाली की सजावट को लेकर लड़िया लगा रही थी। इस दौरान उसे अचानक करंट लग गया, जिसके बाद उन्हें लुधियाना के सिविल अस्पताल लाया गया जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    मृतक महिला की पहचान रीता देवी के रूप में हुई है। मृतिका के ससुर ने बताया कि उनकी बहू रीता देवी की करंट लगने से मौत हो गई। ससुर प्रेम चंद ने बताया कि उनकी बहू के 3 बच्चे हैं, जो कम उम्र के हैं। परिजनों का इस हादसे के बाद रो-रोकर बुरा हाल हुआ पड़ा है। 

  • पंजाबः स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को मॉस्क लगाने की जारी की एडवाइजरी, जानें मामला 

    चंडीगढ़ः पंजाब अपने किसानों की लापरवाही के कारण जहरीली हवा की चपेट में आ गया है। खेतों में धान की पराली जलाने की लगातार जारी घटनाओं के कारण प्रदेश की हवा इतनी ज्यादा खराब हो गई है कि स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को फेस मास्क लगाकर घर से निकलने की सलाह दी है। इसके साथ ही विभाग ने सुबह के समय सैर करने वाले लोगों से कहा है कि वह धूप निकलने के बाद ही सैर करने जाएं क्योंकि सुबह नमी का बढ़ा हुआ स्तर धुएं के विषाक्त कणों को समाहित कर लेता है और यह हवा फेफड़ों के लिए अत्यंत घातक है।

    स्वास्थ्य विभाग ने आम लोगों को सलाह दी है कि वे बहुत जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें ताकि वायु प्रदूषण से बचा जा सके। बुजुर्गों, दमा व दिल के रोगियों, सांस से जुड़ी बीमारियों के लोगों को एन-95 मास्क का इस्तेमाल अनिवार्य तौर पर करना चाहिए। विभाग ने वायु प्रदूषण के दुष्प्रभाव के लक्षणों की जानकारी देते हुए कहा है कि इससे खांसी, सांस फूलना, नाक से पानी गिरना, आंखों में खुजली या जलन और सिर भारी रहना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। वायु प्रदूषण आपकी उम्र घटा सकता है।

    सेहत विभाग के प्रवक्ता ने आम लोगों के साथ-साथ किसानों से भी अपील की है कि वह पराली न जलाएं क्योंकि इससे फैल रहा प्रदूषण उनके बुजुर्गों और बच्चों की सेहत के लिए भी हानिकारक साबित हो रहा है। पराली का धुआं मानवता के लिए खतरा बन गया है। किसान पराली जलाकर मानवता विरोधी कार्यों का हिस्सा बनने से बचें।

  • ਪੰਜਾਬ : ਚੋਰਾਂ ਨੇ ਦੁਕਾਨ ‘ਚ ਚੋਰੀ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਦੀਤਾ ਅੰਜਾਮ, ਲੱਖਾਂ ਰੁਪਿਆਂ ਦੇ ਭਾਂਡੇ ਕੀਤੇ ਚੋਰੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ : ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਆਏ ਦਿਨ ਹੀ ਲੁੱਟ ਖੋ ਤੇ ਚੋਰੀ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਇਨੀਆਂ ਕੁ ਵੱਧ ਗਈਆਂ ਹਨ ਕਿ ਚੋਰਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਡਰ ਖੌਫ ਦਿਖਾਈ ਨਹੀਂ ਦੇ ਰਿਹਾ। ਤਾਜ਼ਾ ਮਾਮਲਾ ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ ਦਾ ਹੈ। ਜਿੱਥੇ ਕਿ ਰਾਤ ਦੇ ਸਮੇਂ ਚੋਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਭਾਂਡਿਆਂ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਦਾਸ ਸ਼ਟਰ ਤੋੜ ਕੇ ਉਸਦੇ ਅੰਦਰੋਂ 30 ਹਜਾਰ ਰੁਪਏ ਦੀ ਨਗਦੀ ਅਤੇ ਲੱਖਾਂ ਰੁਪਏ ਦੇ ਭਾਂਡੇ ਚੋਰੀ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਦੋਂ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਸਵੇਰੇ ਕਿਸੇ ਵਿਅਕਤੀ ਦਾ ਫੋਨ ਆਇਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਦਾ ਸ਼ਟਰ ਟੁੱਟਾ ਹੋਇਆ ਹੈ ਤਾਂ ਉਹ ਆਪਣੀ ਦੁਕਾਨ ਤੇ ਪਹੁੰਚੇ ਤੇ ਦੁਕਾਨ ਦੇ ਅੰਦਰ ਚੈੱਕ ਕੀਤਾ।

    ਦੁਕਾਨ ਦੇ ਗੱਲੇ ਵਿੱਚ ਪਏ ਪੈਸੇ ਵੀ ਮੌਜੂਦ ਨਹੀਂ ਸਨ ਅਤੇ ਦੁਕਾਨ ਦੇ ਅੰਦਰ ਕੀਮਤੀ ਪਿੱਤਲ ਤਾਂਬੇ ਤੇ ਚਾਂਦੀ ਦੇ ਭਾਂਡੇ ਵੀ ਚੋਰੀ ਹੋ ਗਏ ਸਨ। ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਨੇ ਆਪਣਾ ਦੁੱਖ ਦੱਸਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਏ ਦਿਨ ਹੀ ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ ਵਿੱਚ ਅਜਿਹੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਚੋਰਾਂ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਡਰ ਨਹੀਂ ਹੈ ਅਤੇ ਆਏ ਦਿਨ ਹੀ ਜੰਡਿਆਲਾ ਗੁਰੂ ਵਿੱਚ ਵੱਡੇ ਟ੍ਰੈਫਿਕ ਦੇ ਜਾਮ ਵੀ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਦੇ ਹਨ। ਲੇਕਿਨ ਪੁਲਿਸ ਆਪਣੀ ਕਾਰਵਾਈ ਸਹੀ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਨਹੀਂ ਕਰਦੀ ਦਿਖਾਈ ਦਿੰਦੀ ਹੈ।