Blog

  • पंजाबः महिला की बुरी तरह से पिटाई की वायरल वीडियो एसएसपी का आया बयान, देखें वीडियो

    पंजाबः महिला की बुरी तरह से पिटाई की वायरल वीडियो एसएसपी का आया बयान, देखें वीडियो

    मोगाः शहर में आज सुबह से एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक महिला की बुरी तरह से पिटाई की जा रही है। वही यह वीडियो जब पूरे शहर में फैली तो शहर में इस वीडियो को लेकर चर्चा आम होने लगी। इस वीडियो को लेकर एसएसपी मोगा का बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने बताया कि यह वीडियो मोगा की नहीं है।

    उन्होंने कहा कि महिला की पिटाई की वायरल वीडियो वीडियो सुनाम की है, जो जिला संगरूर में आता है। इस दौरान पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस मामले को लेकर वहां की पुलिस ने उक्त व्यक्ति पर करवाई भी की कर दी है। उन्होंने मोगा वासियों को वायरल वीडियो की ओर ध्यान ना देने की अपील की है। बता दें कि जिले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें पति अपनी पत्नी पर सरेआम बाजार में तेजधार हथियार से हमला कर रहा है।

  • जालंधरः AC मार्केट में पुलिस की रेड, नगदी, लैपटॉप और प्रिंट मशीन सहित 2 गिरफ्तार

    जालंधरः AC मार्केट में पुलिस की रेड, नगदी, लैपटॉप और प्रिंट मशीन सहित 2 गिरफ्तार

    जालंधर,ENS: थाना 4 की पुलिस ने एसी मार्केट की पहली मंज़िल पर रेड की है। इस दौरान पुलिस ने अवैध लॉटरी और सट्टे का कारोबार कर दो आरोपियों को भगवान बाल्मीकि चौक के नजदीक एसी मार्केट से गिरफ़्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने उनके कब्जे 3150 रुपए नक़दी, एक लैपटॉप और एक प्रिंट मशीन बरामद की है। गिरफ़्तार आरोपियों की पहचान विकास निवासी गौतम गंभीर और मोहित निवासी गोपाल नगर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम के एआई सुरजीत सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान भगवान बाल्मीकि चौक(ज्योति चौक) के पास मौजूद थे, जहां उन्होंने गुप्त सूचना के पर एसी मार्केट की पहली मंज़िल पर रेड कर अवैध लॉटरी और सट्टे का कारोबार कर गिरफ़्तार कर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    गौरतलब है कि साल 2018 AC मार्किट में जुआ का अड्डा धड़ल्ले से चलता था । इस अड्डे पर शहर और आस – पास के इलाकों से जुआरीयो और गैंगस्टरों का जमघट रहता था।  नवंबर महीने मैं जुआ लूटने की नीयत से जुआरीयो और गैंगस्टरो में मुठभेड़ हुई थी, जिसमें सरेआम गुंडागर्दी का नंगा नाच सामने आया था।  गैंगस्टरों जब जुआ लूटने ए थे तो उनके पस तेजधार हथयार थे और जुआरियो के पास लोडेड आर्म्स वेपन्स , इस दौरान फायरिंग भी हुई थी। जिससे इलाके में दहशत फैल गई  थी। इस घटना से रैनक बाजार के व्यापारी इतना डर गए थे कि दुकानो पर ताला लगाकर चाबियां पुलिस प्रशासन को सौंपने को मजबूर हो गए थे।  

  • ASI के घर ED ने मारा छापा, देखें वीडियो

    ASI के घर ED ने मारा छापा, देखें वीडियो

    पंचकूलाः सेक्टर 25 स्थित मोगिनंद पुलिस लाइन से बड़ी खबर सामने आई है। जहां फ्लैट नंबर 11b में पहुंची ED की टीम पहुंची। इस दौरान ED की टीम ने एएसआई गुरमेज सिंह के घर ED की टीम ने छापेमारी की। मिली जानकारी के मुताबिक एएसआई के करोड़ों रुपए का गबन करने वाले फाइनेंसर अनिल भल्ला के केस से तार जुड़ने के मामले में ED की टीम पहुंची है।

    इस दौरान ED की टीम के साथ बैंक अधिकारी भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि सुबह 8 बजे से पंचकूला में ED की रेड जारी है। इसके साथ ही अनिल भला के घर भी ईडी की रेड चल रही है। पंचकूला के सेक्टर 4 के मकान नंबर 714 में चल रही ईडी की टीम पहुंची। इस दौरान उनके साथ बीएसफ़ के जवान मौजूद है।

  • ऊना ‌की ग्राम पंचायत झंबर में पशुपालन विभाग ने लगाए पालतू एवं आवारा कुत्तों को निशुल्क एंटी रेबीज टीके 

    ऊना ‌की ग्राम पंचायत झंबर में पशुपालन विभाग ने लगाए पालतू एवं आवारा कुत्तों को निशुल्क एंटी रेबीज टीके 

    बसाल वृत्त की 13 पंचायतों के पशु पालकों को किया जाएगा लाभान्वित:डॉ दीपिका जोशी

    ऊना/सुशील पंडित : राष्ट्रीय कृषि विकास परियोजना के सौजन्य से  निःशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण में विशेष अभियान के तहत जिला पशुपालन विभाग ऊना द्वारा वृत्त बसाल की ग्राम पंचायत झंबर में मंगलवार को विशाल जागरूकता एवं निःशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें पशु पालन विभाग से वृत्त प्रभारी बसाल डॉ दीपिका जोशी की अगुवाई में वरिष्ठ फार्मासिस्ट सुशील कुमार, डिस्पेंसरी इंचार्ज एवं फार्मासिस्ट आंचल, एएचए श्यामलाल तथा प्रशिक्षु सागर, आर्यन व अमन ने पालतू व आवारा कुत्तों को एंटी रेबीज टीकाकरण करने के लिए मोर्चा संभाला। इस दौरान डॉ दीपिका जोशी ने पशु पालकों को संबोधित करते हुए कहा कि पशुओं में फैल रही जानलेवा घातक बीमारी रेबीज का केवल बचाव है, उसका उपचार नहीं है। और इससे बचने के लिए सर्वप्रथम हमें अपने पालतु कुत्तों का पशु चिकित्सालय में जाकर रजिस्ट्रेशन करवाना चाहिए, और समय-समय पर टीकाकरण के बारे जानकारी लेनी चाहिए, उन्होंने कहा कि हमें अपने पशुओं को समयवद तरीके से  टीकाकरण करवाना चाहिए, ताकि हमारे पशु किसी भी लाईलाज बीमारी का शिकार ना हो सके। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कृषि विकास परियोजना के तहत पशुपालन विभाग द्वारा पूरे ऊना ज़िले में सितम्बर तक करीब 10 हजार आवारा तथा पालतु कुत्तों को निःशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ में उनके स्टर्लिज़ेशन ऑपरेशन भी किए जाएंगे। 
       डॉ दीपिका जोशी ने बताया कि उनके बसाल वृत्त के तहत क्षेत्र की 13 ग्राम पंचायतें आती हैं, जिनमें लगभग 8200 के करीब कृषकों के पास पालतू पशु हैं, और इनमें से करीब 97% पशुओं को टैगिंग की जा चुकी है, जबकि 3% ऐसे पशुपालक हैं जो टैगिंग करवाने से आनाकानी कर रहे हैं, जो कि गैर-कानूनी है, उन्होंने अपने क्षेत्र के अधीनस्थ पड़ती ग्राम पंचायतों के सभी पशुपालकों से आह्वान किया है कि वह बेझिझक अपने पशुओं को टैगिंग करवा सकते हैं, ऐसा करने से उन्हें फायदा ही मिलेगा, ना कि उनका नुकसान होगा। और ऐसा करने से  उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही पशु सुरक्षा योजनाओं का फायदा मिल सकता है। उन्होंने कहा कि जिन पशुओं की टैगिंग हो चुकी है, उन्हें समय-समय पर विभाग द्वारा क्रियान्वित जा रही योजनाओं के पहलुओं की जानकारी दी पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे पशुपालकों को सरकार द्वारा पशु क्रेडिट कार्ड, पशु बीमा योजना, मुख्यमंत्री दुग्ध गंगा योजना जैसी अनेकों सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जिन पशुपालकों के पशुओं की टैगिंग हो चुकी है, वह अपने नजदीकी लोक मित्र केंद्र में जाकर अपना आधार कार्ड व फोन नंबर अपलोड करवाना सुनिश्चित करें, और अपलोड करवाते समय उनके फोन नंबर पर जो ओटीपी आएगा, वह तुरंत संबंधित विभाग के कर्मचारी को दें, ताकि उनके पशुओं की टैगिंग ऑनलाइन सुनिश्चित हो सके।
    वहीं शिविर की अध्यक्षता करते हुए ग्राम पंचायत उप-प्रधान एवं वरिष्ठ पत्रकार जीवन शर्मा ने प्रदेश सरकार व पशुपालन विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि हम पशुपालकों को ऐसी निशुल्क सुविधाएं सौभाग्य से मिलती हैं और हमें ऐसे अभियानों का बढ़-चढ़कर लाभ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि डॉ दीपिका जोशी और उनकी टीम द्वारा पशुपालकों के लिए अनेकों योजनाएं चलाई जाने की बात कही गई है, लेकिन हम लोग उनका फायदा नहीं उठा रहे हैं जबकि प्रदेश सरकार द्वारा योजनाएं हम ग्रामीणों के लिए ही बनाई गई हैं, फिर भी उनका फायदा ना उठाना हमारी अभिज्ञता है। जीवन शर्मा ने कहा कि आज का एंटी रेबीज टीकाकरण शिविर केबल पालतू व आवारा कुत्तों के लिए रखा गया था, और इसके बाद वह विभाग से अनुरोध अपेक्षित करेंगे कि पशुपालकों के लिए जो भी योजनाएं चलाई जा रही हैं, उनकी ग्रामीणों को जानकारी उपलब्ध कराने हेतु उनकी पंचायत में दो दिवसीय विशेष शिविर आयोजित कर पशुपालकों के बीच बारीकी से विभाग की योजनाओं को रखें, ताकि पशु पालक उनका लाभ उठा सकें। इस दौरान उनके साथ वार्ड पंच अर्चित शर्मा, सीनियर सिटीजन एवं समाजसेवी देवेंद्र शास्त्री, एलआईसी एडवाइजर (बीमा योजना) राजन शर्मा, सुखदेव शर्मा, कुलदीप सिंह, साधु राम इत्यादि उपस्थित रहे।
    इसके अतिरिक्त उप-प्रधान जीवन शर्मा ने नशे पर प्रहार करते हुए कहा कि नशा एक धीमा ज़हर है जो नवयुवाओं को बड़ी तेज़ी से अपने चंगुल में फंसा रहा है और हमारा समाज दिन प्रतिदिन खोखला होता जा रहा है, इसलिए सभी ग्रामवासी अपने आस पास, अपने बच्चों पर नज़र तथा उन्हें नशे के दुष्प्रभावों बारे जागृत करें। उन्होंने कहा कि नशेडियों और नशे के तस्करों को बेनक़ाव करना बहुत बड़ी राष्ट्र भक्ति है। वहीं इस शिविर में लगभग 50 पशु पालकों ने हिस्सा लिया और 33 पालतु व 7 आवारा कुत्तों को मुफ़्त टीकाकरण किया गया।
  • घर की छत से गिरी 2 साल की बच्ची, वीडियो वायरल 

    घर की छत से गिरी 2 साल की बच्ची, वीडियो वायरल 

    नई दिल्लीः घर की छत से 2 साल की बच्ची के गिरने का मामला सामने आया है। इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियों की शुरुआत में देखकर ऐसा लग रहा था कि बच्ची शायद नहीं बची होगी, लेकिन जाको राखें साईंयां मार सके ना कोई वाली कहावत सही साबित हुई। बच्ची छत से गिरने के बाद भी ठीक है। इस दौरान वीडियो में आप देख सकते हैकि बच्ची के छत से गिरने की आवाज के बाद परिजन घबराकर घर से तुरंत बाहर आए। लेकिन जब उन्होंने बच्ची को देखा तो उनकी जान में जान आ गई। क्योंकि बच्ची ऐसे खेल रही थी कि जैसे की कुछ हुआ नहीं। हालांकि इस घटना के बाद बच्ची के हाथ पर चोट लगी है। जिसकी परिजनों से पट्टी करवा दी है।

  • गोदरेज कंपनी में लगाया रक्तदान शिविर

    गोदरेज कंपनी में लगाया रक्तदान शिविर

    शिविर में 110 कामगारों ने किया रक्तदान

    सुखविंद्र सिंह ने 100वीं  किया रक्तदान

    सेवानिवृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव पहुंचे विशेष मुख्यअतिथि

    बददी/सचिन बैंसल : बद्दी के काठा स्थित गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स कंपनी में रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में 110 कामगारों ने रक्तदान किया। 55 वर्षीय सुखविंद्र सिंह ने 100वीं बार रक्तदान करके  शतक बनाया।  इसके अलावा अनिश ने 18वीं बार रक्तदान किया। शिविर में सुनील, अजय, राकेश, अनिल, हिमांशु, अंकुश, सुशील,  संजीव, पंकज, दर्शन, विक्रम, संदीप, प्यारे दास,सुनील सेठ, लवप्रीत,अखंड प्रताप सिंह, जोगिंद्र सिंह, पवन कुमार, दिनेश कुमार, शेखर शर्मा व वृंदा शर्मा एक से अधिक बार रक्तदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कंपनी के डीजीएम अजय पसरीजा ने बतौर मुख्य अतिथि 100वीं बार रक्तदान देने वाले सुखविंद्र सिंह को फूल देकर कार्यक्रम की शुरूआत की। उन्होंने कहा क रक्तदान करने से मनुष्य के शरीर में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आती है। एक स्वस्थ्य मनुष्य तीन माह के बाद रक्तदान कर सकता है। गोदरेज ग्रुप पूरे देश में एक साथ अपनी अपनी कंपनियों में रक्तदान कर रही है। यह रक्तदान जरूरतमंदों को दिया जाएगा।

    समारोह के विशेष अतिथि पहुंचे सेवानिवृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव ने कंपनी से इस पुनीत कार्य के लिए अभार जताया। उन्होंने 100वीं बार रक्तदान करने वाले सुखविंद्र सिंह को बधाई दी और अन्य कामगारों को उनसे सीख लेने को कहा गया। उन्होंने   कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है यह ऐसा दान है जो मरते हुए व्यक्ति को नया जीवन प्रदान करता है।मेडिकल कालेज 32 से ड़ॉ. सिमरनजीत, डॉ. विश्वजीत, डॉ. जन्नत, प्रयोगशाली तकनीशियन सुमीत, गुरप्रीत कौर, ईएसआई फार्मासिस्ट स्टाफ यूनियन के प्रधान सन्नी, शिवांगी राजपुत अरिहंत जोशी ने भी रक्त एकत्रित करने में सहयोग किया। इस मौके पर सहायक प्रबंधक जोगिंद्र सिंह, पुनीत चौधरी, अमन कुमार, संदीप चौधरी, राकेश चौधरी समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

  • शिक्षक अब मेंटर टीचर बनकर स्कूली छात्रों को सिखाएगें लाईफ स्किल के गुर

    शिक्षक अब मेंटर टीचर बनकर स्कूली छात्रों को सिखाएगें लाईफ स्किल के गुर

    नशा मुक्त ऊना अभियान में मेंटर टीचर कि कार्यशाला का शुभारंभ 
     
    ऊना/सुशील पंडित : ऊना के शिक्षक टीचर अब मेंटर बनकर स्कूली छात्रों को नशे से बचाने साथ-साथ लाईफ स्किल के गुर सिखाएगें। इसी कड़ी में नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत मेंटर टीचर का दो दिवसीय प्रशिक्षण मंगलवार को शुरू हुआ। इस कार्यशाला में ऊना ब्लॉक के 56 स्कूलों से आए मेंटर टीचरों ने भाग लिया। कार्यशाला में मुख्य स्त्रोत विजय कुमार ने अध्यापकों से आहवान किया कि नशा मुक्त ऊना अभियान में उनकी भूमिका सबसे अहम है। स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को नशे से होने वाले नुक्सानों से अवगत करवाना सबसे जरूरी है। क्योंकि इन युवाओं पर ही देश का भविष्य टिका हुआ है। जागरुकता की कमी के चलते यही वर्ग नशे का सबसे अधिक शिकार बनते हैं।
    ऐसे में जरूरी है कि हम स्कूली स्तर पर ही मेंटर टीचर के माध्यम से जागरुकता कार्यक्रम चलाकर उन्हें इतना मजबूत बनाए कि वे नशे को न और जिंदगी को हां कह सके। स्त्रोत निशिल शर्मा ने कार्यशाला में सेफ और अनसेफ टच ”से टू नो विषयों“ पर चर्चा करते हुए बताया कि विद्यार्थियों को स्कूल में हेल्दी फूड का महत्त्व बताने के साथ-साथ उन्हें मानसिक तौर पर इनता मज़बूत करना होगा कि वे हर परिस्थितियों का मजबूती से मुकाबला कर नशे व अन्य अवैध गतिविधियों को न कह सकें। इस कार्यशाला में सभी स्कूलों से एक-एक मेंटर टीचर को प्रशिक्षित किया जाएगा जो नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत स्कूल इंटरवेशन प्रोग्राम को स्कूलों में संचालित करेगें।  
  • मेरी माटी मेरा देश थीम को सार्थक करने हेतू किया श्रम दान

    मेरी माटी मेरा देश थीम को सार्थक करने हेतू किया श्रम दान

    रामशहर महाविद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम


    बददी/सचिन बैंसल : राजकीय महाविद्यालय रामशहर में भारत सरकार व राज्य सरकार के निर्देशानुसार आज़ादी का अमृत महोत्सव  के अंतर्गत मेरी मिट्टी मेरा देश  थीम को सार्थक करने हेतू रामशहर महाविद्यालय की एन. एस. एस. यूनिट के 44 स्वयंसेवियों ने श्रम दान किया । स्वयंसेवियों ने कार्यक्रम अधिकारी प्रो. शशि किरन पालनाटा की अगुवाई  में  रामशहर-चमदार सडक़ के किनारे व महाविद्यालय के लिए आबन्टित भूमि के चारों ओर लगभग 80 खड्डे खोदे ताकि 9 अगस्त को उपरोक्त थीम के मद्देनजऱ कम से कम 75 पौधे रोपे जा सकें ।
    महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. सतविंद्र सिंह ने भी स्वयंसेवियों के साथ कन्धे से कन्धा मिला कर श्रम दान किया। उन्होंने स्वयंसेवियों को प्रेरित करते हुए कहा के किसी भी काम की सफलता उसी समय तय हो जाती है जब नेतृत्व खुद आगे बढ़ कर काम करे और आप काम करते हुए कभी शर्म महसूस न करें । देश के युवा द्वारा किया गया हर छोटे से छोटा सामाजिक काम ही देश की सेवा करना है । प्रोग्राम ऑफिसर प्रो. शशि ने बताया की कल के पौधारोपण कार्यक्रम के लिए स्थानीय पंचायत प्रधान, सदस्यों, पूर्व प्रधान, पी. टी. ए. के वर्तमान व पूर्व प्रधानों के अलावा वन विभाग के रेंज ऑफिसर व महा विद्यालय के शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारी भी  उपस्थित रहेंगे । आज की इस गतिविधि में प्रो. दुर्गा चंद नेगी भी मौजूद रहे। कैपशन-रामशहर महाविद्यालय के स्वंयसेवी श्रमदान करने के पश्चात। 
  • सिपैट संस्थान झाड़माजरी में सिविल सोसाईटी बारे बताया

    सिपैट संस्थान झाड़माजरी में सिविल सोसाईटी बारे बताया

    अधिकार के साथ साथ कर्तव्य व जिम्मेदारियां भी जरुरी: किशोर

    संस्थान के छात्रों से हिमालया एनजीओ के सदस्यों ने किया संवाद

    बददी/सचिन बैंसल : सिपैट शैक्षणिक संस्थान झाड़माजरी के छात्रों के साथ संवाद करते हुए आज हिमालया जनकल्याण समिति के सदस्यों ने उनको सिविल सोसाईटी के बारे में बताया। जनकल्याण समिति के संरक्षक रुप किशोर ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि सिविल सोसाईटी का अर्थ होता है कि गैर सरकारी, निजी , स्वैच्छिक रुप से संगठित संघ या लोगों की संस्थाए जिनके माध्यम से वे अपनी आवश्यकताओं , इच्छाओं और उदेश्यों को सुरक्षित करते हैं। सिविल सोसाईटी भी सरकार की गलत राजनीति, फैसलों और परियोजनाओं का विरोध करती है। उन्होने कहा कि सरकार का काम देश का काम चलाना है जिसमें नीतियां व योजनाएं बनाकर देश का विकास करना होता है। लेकिन हम सब कुछ सरकार पर नहीं छोड सकते और सिविल सोसाईटी के माध्यम से लोगों को अधिकारों व कर्तव्यों के माध्यम से जागरुक करते हैं। संगठन बनाकर हमें देश समाज व राष्ट्र के प्रति सेवा करनी चाहिए। हम एनजीओ व सोसाईटी बनाकर अपने मोहल्ले, गांव, शहर व कालोनी का विकास कर सकते हैं। राज्य के नागरिकों की सेवा करने की क्षमता का अर्थ ही सुशासन है।

    सुशासन के अंतर्गत वे सभी नियम व कानून प्रक्रियाएं, संसाधन एवं व्यवहार शामिल हैं, जिनके द्वारा नागरिकों के मसले व्यक्त किए जाते हैं, संसाधनों का प्रबंधन किया जाता है और शक्ति का प्रयोग किया जाता है। अर्थात राज्य द्वारा संसाधन एवं शक्ति का प्रयोग समाज के विकास एवं कल्याण के लिए किया जाता है। सुशासन को प्रभावी ढंग से लागू करने करने में राज्य / सरकार, बाजार एवं नागर समाज (सिविल सोसाइटी) की महत्वपूर्ण भूमिका है। नागर समाज के अंतर्गत गैर-सरकारी संगठन, नागरिक समाज के संगठन, मीडिया संगठन, एसोसिएशन, ट्रेड-यूनियन व धार्मिक संगठन आते हैं। किशोर ठाकुर ने कहा कि सुशासन को अमल में लाने के लिए नागरिक समाज का अहम स्थान है, क्योंकि यही समाज की क्षमता में वृद्धि करते हैं और उसे जागरूक बनाते हैं। यही सरकार या राज्य को आगाह करते हैं कि कैसे नागरिकों की भागीदारी से उनका संपूर्ण विकास किया जाए। नागरिक समाज सामूहिकता को बढ़ावा देकर सहभागिता को सामाजिक जीवन का अंग बनाता है। एनजीओ वे संस्थाएं होती हैं, जिनकी गतिविधि सरकारी या विदेशी संस्थाओं के सहयोग से चलती हैं। इन संस्थाओं को बढ़ावा देने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सामान्यत: वे होते हैं, जिनका समाज से सरोकार होता है और वे अपने प्रारंभिक ‘करियर’ में सामाजिक कार्यकर्ता ही रहे। कार्यक्रम में हिमालया जनकल्याण समिति के अध्यक्ष रणेश राणा ने भी अपने विचार रखे।

  • नियमों की अवहेलना करने पर कटे 153 चालान

    नियमों की अवहेलना करने पर कटे 153 चालान

    ऊना/सुशील पंडित :  जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 153 चालान काटे गए। वहीं सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 17 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अंतर्गत किए गए  व जुर्माने के रूप में 1600/- रूपये वसूल किए गए हैं। इसी कड़ी में अवैध खनन अधिनियम के तहत अवैध खनन करने पर 01 वाहन का चालान किया जिससे जुर्माने के रूप में 4700/- रूपये प्राप्त किए गए है।