Blog

  • जालंधर हाईवे स्थित अस्पताल में नवजात की मौ+त को लेकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    बटाला : एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन एक माह की बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। जहां बटाला के जालंधर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में एक महीने की बच्ची का 3 दिन तक इलाज चला। जिसके बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर ने बच्ची का इलाज ठीक ढंग से नही किया।

    उन्होंने कहा कि दवाइयों के पर्ची, जांच रिपोर्ट और तारीखों के साथ भी छेड़छाड़ कर हमें दिया गया है। हमसे एक लाख रुपये भी ले लिए गए है। डाक्टर की लापरवाही के कारण बच्ची आज हमारे बीच नहीं है, हमें न्याय चाहिए।

  • फर्नीचर मार्केट में भीषण आग लगने से 15 दुकानें जलकर हुई खाक, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः सेक्टर 52 की फर्नीचर मार्केट में भीषण आग लगी है। लाखों रुपए का फर्नीचर खाक हो गया है। दुकानदारों और लोगों में हड़कंप मचा है। 15 के करीब दुकानों में आग की भयावह लपटें दूर दूर से दिखाई दे रही हैं। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ मोहाली बॉर्डर पर सेक्टर-52 है। यहां पर चंडीगढ़ की प्रसिद्ध फर्नीचर मार्केट है। यहां मंगलवार सुबह 10 बजे के करीब इस मार्केट में आग लग गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची।

    कुछ हद तक आग पर काबू पाया गया है। लोगों की तरफ से बाल्टियों के जरिये आग को बुझाने की कोशिश की गई। फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों ने अपना सामान सड़क पर निकाला है। आगजनी की घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें काफी दूर से धुआं और आग की लपटें नजर आ रही हैं। लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है। बता दें कि हर साल चंडीगढ़ की फर्नीचर मार्केट में आग लगती है और करोड़ों रुपए का सामान खाक होता है। घटना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची है। चंडीगढ़ और मोहाली के बॉर्डर पर सेक्टर-53 में बनी ये चंडीगढ़-पंचकूला-मोहाली की सबसे बड़ी फर्नीचर मार्केट है। यहां ज्यादातर दुकानें टीन शेड से बनी हैं।

    यहां दूसरे राज्यों के लोग भी खरीदारी के लिए आते हैं और यहां रोजाना लाखों रुपये का कारोबार होता है। इस मार्केट में 22 जून 2022 की शाम तकरीबन 4 बजे भी आग लग गई थी। उस समय एक दुकान में वैल्डिंग का काम चल रहा था। उसी से निकली चिंगारियों की वजह से आग भड़क उठी और देखते ही एक के बाद एक 9 से 10 दुकानों में फैल गई। उनमें रखा सारा फर्नीचर राख हो गया था। सूचना मिलने के बाद चंडीगढ़ और मोहाली से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया था।

  • पंजाबः गैंगस्टर और पुलिस में चली गोलियां, देखें वीडियो

    तरनतारनः जिले में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच आमने सामने गोलियां चली है। यह घटना तरनतारन के घरियाला गांव की बताई जा रही है। एक नामी गैंगस्टर और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो चल रही है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को आरोपी प्रभजोत सिंह निवासी दासुवाल की लंबे समय से तलाश थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव को घेर लिया और गैंगस्टर को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। इस दौरान मौके पर काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने भारी पुलिस बल बुलाया गया है।

    जिसके बाद पूरे गांव की घेराबंदी कर दी गई है। बता दें कि एनकाउंटर इंटेलिजेंस स्विफ्ट कार में सवार व्यक्ति का पीछा कर रही थी, जिसके बाद गाड़ी खेतों में पलट गई और गाड़ी में सवार व्यक्ति पुलिस पर गोलियां चलाते हुए मौके से फरार हो गया। फिलहाल, पुलिस ने गैंगस्टर प्रभजोत सिंह की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना के बाद जिला तरनतारन के एसएसपी अश्वनी कपूर भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। 

  • ਪੰਜਾਬ : DEO ਦੀ ਪਤਨੀ ‘ਤੇ ਵੀ ਲੱਗੇ ਕਰੋੜਾਂ ਰੁਪਏ ਦਾ ਘਪਲਾ ਕਰਨ ਦੇ ਦੋਸ਼, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ : ਡੀਓ ਰਹੇ ਸ਼ਿਵਪਾਲ ਗੋਇਲ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਰਜਰਵੇਸ਼ਨ ਚੋਰ ਫੜੋ ਮੋਰਚਾ ਵੱਲੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਮੋਰਚਾ ਖੋਲਿਆ ਹੋਇਆ ਤੇ ਲਗਾਤਾਰ ਉਸ ਨੂੰ ਘਸੀਟਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਹੁਣ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਪਤਨੀ ਨਰੇਸ਼ ਕੁਮਾਰੀ ਜੋ ਸੀਨੀਅਰ ਸਹਾਇਕ ਪੀਐਸਪੀਸੀਐਲ ਦੇ ਵਿੱਚੋਂ ਰਿਟਾਇਰ ਹੈ। ਉਸ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਵੀ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਉਪ ਮੁੱਖ ਇੰਜੀਨੀਅਰ ਸ਼ਦਰਮਕਾਮ ਵੈਸਟ ਜੋਨ ਬਠਿੰਡਾ ਰੋਪਾਲੀ ਧਾਲੀਵਾਲ ਨੂੰ ਇੱਕ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਦੇ ਕੇ ਮੰਗ ਕੀਤੀ। ਉਸ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਇਨਕੁਆਰੀ ਖੋਲੀ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਜੋ ਉਸਨੇ ਆਪਣੇ ਭਰਾ ਦੇ ਨਾਲ ਮਿਲ ਕੇ ਪੀਐਸ ਪੀਸੀਐਲ ਦੇ ਨਾਲ ਕਰੋੜਾਂ ਰੁਪਏ ਦੀ ਠੱਗੀ ਮਾਰੀ ਹੈ, ਉਸ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਰਿਜਰਵੇਸ਼ਨ ਚੋਰ ਫੜੋ ਮੋਰਚਾ ਦੇ ਸਪੋਕਸਮੈਨ ਸਹੋਤਾ ਵੱਲੋਂ ਜਿੱਥੇ ਉਪ ਚੀਫ ਇੰਜੀਨੀਅਰ ਨੂੰ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਦਿੱਤਾ।

    ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਅਤੇ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਐਸਐਸਪੀ ਨੂੰ ਵੀ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਹਨਾਂ ਬੋਲਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਰੇਸ਼ਕ ਕੁਮਾਰੀ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਭਰਾ ਦੇ ਗਲਤ ਦਸਤਾਵੇਜ ਦੇ ਆਪਣੇ ਅਹੁਦੇ ਦਾ ਫਾਇਦਾ ਉਠਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਕਰੋੜਾਂ ਰੁਪਏ ਦੀ ਪੀਐਸਪੀਸੀਐਲ ਦੇ ਨਾਲ ਠੱਗੀ ਮਾਰੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਦੀ ਜਾਂਚ ਦੀ ਵੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਦ ਪੀਐਸਪੀਸੀਐਲ ਦੇ ਉਪ ਮੁੱਖ ਇੰਜਨੀਅਰ ਰਪਾਲੀ ਧਾਲੀਵਾਲ ਅਤੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਦੇ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਡੇ ਕੋਲ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਆ ਚੁੱਕੀ ਹੈ ਅਤੇ ਅਸੀਂ ਇਸਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰ ਰਹੇ ਹਾਂ।

  • ਪੰਜਾਬ : ਨੌਜਵਾਨ ਜਸਕੰਦਰ ਸਿੰਘ ਆਰਮੀ ‘ਚ ਬਣਿਆ ਨਾਈਬ ਸੂਬੇਦਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ 

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਹਰੇਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦਾ ਸੁਪਨਾ ਹੁੰਦਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਆਪਣੀ ਪੜ੍ਹਾਈ ਲਿਖਾਈ ਕਰਕੇ ਇੱਕ ਚੰਗਾ ਮੁਕਾਮ ਹਾਸਲ ਕਰੇ ਅਤੇ  ਚੰਗਾ ਅਫਸਰ ਬਣੇ। ਇਸੇ ਸੁਪਨੇ ਨੂੰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦਿਹਾਤੀ ਦੇ ਹਲਕਾ ਅਜਨਾਲਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਪੰਜ ਗਰਾਈਆਂ ਨਿਜਰਾਂ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨ ਜਸਕੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਪੂਰਾ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਜੋ ਆਰਮੀ ਵਿੱਚ ਨਾਇਬ ਸੂਬੇਦਾਰ ਭਰਤੀ ਹੋਇਆ ਹੈ ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਜਸਕੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਅਤੇ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਅੰਦਰ ਖੁਸ਼ੀ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਅੱਜ ਜਸਕੰਦਰ ਸਿੰਘ ਜਦੋਂ ਆਪਣੇ ਜੱਦੀ ਪਿੰਡ ਪੰਜਗਰਾਈਆਂ ਨਿਜਰਾਂ ਪਹੁੰਚਿਆ ਤਾਂ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਜਸਕੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦਾ ਭਰਵਾਂ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਦੱਸ ਦਈਏ ਕਿ ਜਸਕੰਦਰ ਸਿੰਘ ਪੂਰੇ ਭਾਰਤ ਵਿੱਚੋਂ ਧਰਮ ਗੁਰੂ ਪੋਸਟ ਲਈ ਚੁਣਿਆ ਗਿਆ ਹੈ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਜਸਕੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਰਿਲੀਜਸ ਟੀਚਰ ਜੇਸੀਓ ਜੂਨੀਅਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਆਫਿਸਰ ਦਾ ਰੈਂਕ ਮਿਲਿਆ ਹੈ ਤੇ ਸਟਡੀ ਅਤੇ ਫਿਜੀਕਲ ਤੇ ਸਪੋਰਟਸ ਵਿੱਚੋਂ ਨੰਬਰ 1 ਆਉਣ ਤੇ ਗੋਲਡ ਮੈਡਲ ਨਾਲ ਜਸਕੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਸਨਮਾਨਿਤ ਵੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ।

    ਇਸ ਇਸ ਮੌਕੇ ਨੌਜਵਾਨ ਜਸਕੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਸ ਨੂੰ ਬਹੁਤ ਮਾਣ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਆਰਮੀ ਵਿੱਚ ਭਰਤੀ ਹੋਇਆ ਹੈ।  ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੈਨੂੰ ਬਹੁਤ ਜਿਆਦਾ ਖੁਸ਼ੀ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ ਕਿ ਅੱਜ ਉਹ ਆਪਣੇ ਪਿੰਡ ਪਹੁੰਚਿਆ, ਜਿੱਥੇ ਉਸ ਦਾ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਮਾਨਸਤਕਾਰ ਕੀਤਾ । ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਸਾਰਾ ਹੀ ਉਸ ਦੀ ਮਿਹਨਤ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਹੈ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਮਿਹਨਤ ਕਰਨੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ਇੱਕ ਚੰਗਾ ਮੁਕਾਮ ਹਾਸਿਲ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕੇ।

    ਨਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਬਹੁਤ ਖੁਸ਼ੀ ਹੈ ਕਿ ਉਨਾਂ ਦੇ ਪੁੱਤਰ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਨਾਮ ਰੋਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਸਾਰਾ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਪੁੱਤਰ ਦੀ ਮਿਹਨਤ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਹੈ ਅਤੇ ਹਰੇਕ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਪੜਨਾ ਲਿਖਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ਹਰੇਕ ਨੌਜਵਾਨ ਇੱਕ ਚੰਗਾ ਮੁਕਾਮ ਹਾਸਿਲ ਕਰ ਸਕੇ।

  • जालंधरः लद्देवाली फ्लाईओवर को लेकर पूर्व विधायक राजिंदर बेरी ने दिया प्रशासन को अल्टीमेटम, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: लद्देवाली फ्लाईओवर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां श्रेय की होड़ को लेकर दो पार्टियों में कशमकश चल रही है। वहीं इस मामले को लेकर आज पूर्व विधायक राजिंदर बेरी ने लद्देवाली फ्लाईओवर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि ये फ्लाईओवर पूरी तरह से तैयार है, लेकिन  इसे क्यों नहीं खोला जा रहा है। पूर्व विधायक ने कहा कि हमारी सरकार से पुरजोर मांग है कि उद्घाटन के एक सप्ताह के अंदर इस फ्लाईओवर को जनता को समर्पित कर दिया जाए, अन्यथा आम जनता 1 सप्ताह के बाद इस फ्लाईओवर को जनता को समर्पित कर देगी।

    उन्होंने कहा कि आसपास के मोहल्लों और कॉलोनियों के लोग बेवजह जाम की लाइन में लगने को मजबूर हैं। आपात्कालीन स्थिति में किसी प्रकार की दुर्घटना घटित होने का भय है। जनता जानती है कि यह फ्लाईओवर किसने बनाया और अब श्रेय लेने के लिए इसे शुरू क्यों नहीं किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस फ्लाइओवर को लेकर आम जनता को नाराज क्यों किया जा रहा है, यह भी जनता अच्छी तरह जानती है। 

    राजिंदर बेरी ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान कहते थे कि आम आदमी की सरकार में आम लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी, लेकिन उनकी सरकार में आम लोगों को बिना वजह परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर सुखविंदर कुमार सुच्ची गांव, जतिंदर जॉनी, रविंदर सिंह लाडी, एडवोकेट गुरजीत सिंह काहलो, राजू बेअंत नगर, डॉ. गुरमेल सिंह, हरजोध जोधा, सुरिंदर सिंह ठेकेदार, जगत सिंह, उमेश कुमार, कुलदीप शर्मा, अश्विनी शर्मा, मनदीप , दीपू चुगिट्टी। एवं कॉलोनीवासी उपस्थित थे।

  • पहली बार इंसानी दिमाग में लगा ‘ब्रेन चिप’, किया ये करिश्मा

    नई दिल्ली : एलन मस्क की मस्तिष्क-कंप्यूटर इंटरफ़ेस कंपनी न्यूरालिंक ने अपना पहला मानव मस्तिष्क प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक कर लिया है । एलन मस्क ने कहा कि यह कंपनी का पहला उत्पाद है, जिसे टेलीपैथी का नाम दिया गया है, यह केवल सोचने से फोन या कंप्यूटर पर नियंत्रण ला देगा। न्यूरालिंक को पिछले साल मानव परीक्षण के लिए अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की मंजूरी मिली थी और सितंबर में कहा गया था कि वह छह साल के शुरुआती परीक्षण के लिए अपने पहले परीक्षण विषयों की तलाश कर रहा था।

    एलन मस्क ने एक्स पर पोस्ट किया, पहले इंसान को कल न्यूरालिंक से इम्प्लांट मिला और वह ठीक हो रहा है। मस्क ने बताया कि पहले न्यूरालिंक उत्पाद को टेलीपैथी कहा जाता है।यह आपके फोन या कंप्यूटर और उनके माध्यम से लगभग किसी भी डिवाइस को केवल सोचने मात्र से नियंत्रित करने में सक्षम होगा। मस्क ने कहा, शुरुआती उपयोगकर्ता वे होंगे, जिन्होंने अपने अंगों का उपयोग खो दिया है। 

  • पुलिस ने गायों से भरे ट्रक को किया बरामद, गोतस्कर फरार

    महाराष्ट्र : नागपुर में टोल नाका तोड़कर भागने की कोशिश कर रहे गोतस्करों को पुलिस ने सबक सिखाया है। इस दौरान ट्रक में भरकर कत्ल करने के लिए ले जाई जा रहीं 50 गायों को भी बरामद किया गया है और उनकी जान बचाई गई है। बड़े पैमाने पर सामने आ रहीं गोतस्करी की घटनाओं पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। नागपुर के समृद्धि मार्ग पर पुलिस ने 50 गायों से भरे ट्रक को बरामद किया है। इन गायों को कत्ल करने के लिए ले जाया जा रहा था।  दरअसल समृद्धि महामार्ग पर एक ट्रक तेज रफ्तार से जा रहा था। पुलिस को शक हुआ तो उसने सायरन बजाते हुए उसका पीछा करना शुरू किया। गोतस्करों को जब भनक लगी कि पुलिस उनका पीछा कर रही है तो उन्होंने ट्रक की स्पीड बढ़ा दी। लेकिन पुलिस भी आखिर तक उनका पीछा करती रही और ट्रक को तीन तरफ से घेरने की रणनीति बनाई।

    इसके बाद गोतस्कर ने समृद्धि महामार्ग का पहला टोल नाका तोड़ते हुए आगे निकलने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे रोक लिया और ट्रक की तलाशी लेना शुरू किया। ट्रक पीछे से पूरे तरीके से ढका हुआ था। जब ट्रक के ऊपर से कपड़ा हटाया गया तो उसमें लगभग 50 गाय बंधी हुई थीं। ट्रक समृद्धि मार्ग पर नागपुर की तरफ आ रहा था। पुलिस ने ट्रक तो पकड़ लिया लेकिन गोतस्कर ट्रक छोड़कर भागने में कामयाब हो गए।

  • जालंधरः इस इलाके में अदजला मिला श+व, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बस्ती बावा खेल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां नहर के पास अदजला शव बरामद हुआ है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। दरअसल, आज सुबह राहगीर ने नहर के पास जला हुआ शव देखा तो उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। प्रारंभिक जानकारी अनुसार शव के मुंह का हिस्सा छोड़कर सारा शरीर बुरी तरह से जला हुआ है। लोगों का कहना है कि किसी ने हत्या कर शव को वहां लाकर जला दिया है।

    वहीं मामले को लेकर जब बस्ती बावाखेल के थाना प्रभारी राजेश ठाकुर से बात की गई तो थाना प्रभारी ने कहा घटना उनके इलाके की नहीं है। यह मामला थाना 1 के अंतगर्त आता है। हैरानी की बात यह है कि अदजला शव मिलने से जहां इलाके के लोग दहशत में है। वहीं पुलिस अपनी हद को लेकर किनारा करने में लगी हुई है। वहीं कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। जांच के लिए पहुंचे पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मृतक के सिर पर एक गहरा घाव था।

    जिससे लग रहा है कि उसके सिर पर वार करके हत्या की गई। जिसके बाद वहां लाकर शव को जला दिया गया। फिलहाल जांच जारी है। जांच के लिए फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई है। पुलिस ने क्राइम सीन के आसपास से सैंपल भरे हैं। वहीं, शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव को इतनी बुरी तरह से जलाया गया था कि हड्डियां नजर आ रही थी। वहीं, आसपास के लोगों ने बताया कि जहां बॉडी मिली है, वहां पर अक्सर नशेड़ी आकर नशा करते हैं। इसे लेकर कई बार पुलिस को भी शिकायत दी गई है। मगर कुछ हाथ नहीं लगा।

  • पंजाब : 2 पक्षों की लड़ाई में चले धारदार हथियार, देखें वीडियो

    बटाला : गोंसपुरा में 2 पक्षों के बीच झगड़ा हो रहा था। पास के घर का एक व्यक्ति लड़ाई छुड़वाने के लिए बाहर गया तो हमलावरों ने उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे बटाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच कर रही है। घायल व्यक्ति और उसकी पत्नी ने बताया कि उनके घर के पास 2 पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था। कारण तो पता नहीं चला, लेकिन जब उन्होंने झगड़ा रोकने की कोशिश की तो दोनों पक्षों के हाथों में धारदार हथियार थे, जिससे वह घायल हो गए।

    जानकारी देते हुए  डॉक्टर ने बताया कि हमारे पास एक घायल व्यक्ति आया है। जिस पर धारदार हथियार से हमला किया है और हम उसका इलाज कर रहे है। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी बलदेव सिंह ने बताया कि कंट्रोल नंबर पर कॉल आई थी कि गौंसपुरा में 2 पक्षों के बीच विवाद है और हम बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेंगे।